Silver Price Today: आज फिर चढ़े दाम, 1.90 लाख के पार पहुंची कीमत, जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

Silver Price Today:  चांदी की कीमतों में आज दूसरे दिन भी जोरदार रैली जारी है।अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार का असर कमोडिटी बाजार पर पड़ा है । ग्लोबल बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने मिली है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.29% बढ़कर यानी 2418 रुपये बढ़त के साथ 1,90,153 रुपये किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,735 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,91,140 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 53.18 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 9000 रुपये उछलकर (सभी टैक्स समेत) 1.93 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये किलो पर है

5 नवंबर को  चांदी का भाव

शहरएक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,10,000
मुंबई2,10,000
अहमदाबाद2,10,000
चेन्नई2,10,000
कोलकाता2,10,000
हैदराबाद2,10,000
जयपुर2,10,000
भोपाल2,10,000
लखनऊ2,10,000
तिरुवनंतपुरम2,10,000

इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम

Comex पर चांदी के वायदा भाव 52.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 52.28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.02 डॉलर की तेजी के साथ 53.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,79,915 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 217 रुपये यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,79,915 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.83 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते है बाजार एक्सपर्ट

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी में तकनीकी रूप से नई खरीदारी देखने को मिल रही है। कीमतों में 8,037 रुपये की तेजी के साथ ओपन इंटरेस्ट 1.86 फीसदी बढ़कर 17,143 कॉन्ट्रैक्ट हो गया। इससे बाजार में तेजी की नई पोजिशन बनने के संकेत मिल रहे हैं। चांदी को 1,80,890 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके नीचे भाव 1,74,050 रुपये तक गिर सकते हैं। वहीं, रेसिस्टेंस 1,91,290 रुपये पर है। इस स्तर के ऊपर टिके रहने पर भाव 1,94,850 रुपये तक चढ़ सकते हैं।

Gold Price Today: धनतेरस से एक दिन पहले सोने में तेजी; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में इस हाई पर पहुंचा भाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Gold Silver prices Today: दिल्ली में आज सोने-चांदी को लगे पंख, चांदी ₹9000 चढ़ी, सोना ₹4800 उछला

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज यानी 4 नवंबर को सोने और चांदी को पंख लग गए। सोना 4,800 रुपये चढ़कर 1,46,600 रुपये पर पहुंच गया। चांदी में तो 9000 रुपये की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी का असर इनकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में जोरदार तेजी आई।

चांदी की कीमतें 1.93 लाख पर पहुंचीं

दिल्ली में चांदी 9,000 रुपये चढ़कर 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी में आई तेजी में मजबूत त्योहारी मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी का हाथ रहा। लंबे समय बाद सोने और चांदी में एक दिन में ऐसी तेजी दिखी है।

बुलियन मार्केट में सेटीमेंट मजबूत

ब्रिकवर्क रेटिंग्स के हेड ऑफ रिसर्च राजीव शरण ने कहा कि सोना अक्तूबर के अपने हाई लेवल से करीब 8 फीसदी टूट गया था। आज की तेजी से सेंटीमेंट को मजबूती मिली है। पिछले साल के धनतेरस से इस साल धनतेरस पर गोल्ड के रिटर्न को देखा जाए तो यह सिर्फ 5-7 फीसदी रहा है। लेकिन, 2024 के धनतेरस से 2025 के बीच सोने का रिटर्न करीब 65 फीसदी था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 4.5 फीसदी उछली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में जोरदार तेजी दिखी। स्पॉट गोल्ड 3 फीसदी यानी 113.72 डॉलर चढ़कर 4,043 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सिल्वर स्पॉट भी 4.5 फीसदी के उछाल के साथ 52 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। गोल्ड ने कई सत्रों के बाद 4,000 डॉलर का लेवल पार किया है, जबकि चांदी ने 50 डॉलर का लेवल पार किया है।

बुलियन को डॉलर में कमजोरी से मिला सपोर्ट

सोने की कीमतों पर अमेरिकी में मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का भी असर पड़ा। चुनावी नतीजों से डॉलर में कमजोरी आई। इससे सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला। मिरै एसेट शेयरखान के एनालिस्ट प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स के बहुमत में आ जाने से डेटा सेंटर्स में निवेश पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2026: 10 साल में सोने ने दिया 365% रिटर्न, 2016 में धनतेरस पर लगाए होते ₹1 लाख तो आज ₹4.5 लाख बने होते

क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट 

क्रूड ऑयल की कीमतों में 4 नवंबर को बड़ी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। पिछले हफ्ते यह 118 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी गिरकर 93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दोनों में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसका पॉजिटिव असर सोने की कीमतों पर पड़ा। क्रूड में नरमी से इनफ्लेशन पर दबाव घटेगा। इससे दिसंबर में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की संभावना में कमी आ सकती है। यह सोने के लिए अच्छी खबर होगी।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना 700 रुपये गिरा, चांदी 2000 रुपये फिसली

दिल्ली सर्राफा बाजार में 3 नवंबर को सोने और चांदी दोनों में गिरावट आई। सोना 700 रुपये गिरकर 1,41,800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में बड़ी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में कमजोरी और क्रूड ऑयल की कीमतों में रिकवरी का असर घरेलू बाजार में बुलियन की कीमतों पर पड़ा।

चांदी में 2000 रुपये की गिरावट 

दिल्ली में चांदी 2000 रुपये गिरकर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड पर मंगलवार को दबाव दिखा इसकी वजह क्रूड ऑयल में रिकवरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत हैं। हालांकि, आगे त्योहारों को देखते हुए घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।

त्योहारों पर खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट

अगले हफ्ते धनतेरस और दिवाली है। 6 नवंबर को धनतेरस है, जबकि 8 नवंबर को दिवाली है। भारत में दोनों मौकों पर चांदी और सोना खरीदने की परंपरा रही है। इसे शुभ माना जाता है। ऐसे में दोनों मौकों पर अच्छी खरीदारी दिख सकती है। इसका घरेलू बाजार में असर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर दिखेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में बड़ी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार मों गोल्ड और सिल्वर पर दबाव दिखा। गोल्ड 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर 3,905 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 3 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस थी। एलकेपी सिक्योरिटीज ने एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि गोल्ड में गिरावट आई, क्योंकि ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की। इस गिरावट से गोल्ड ओवरसोल्ड दिख रहा है।

अमेरिका में घटनाक्रम पर इनवेस्टर्स की नजरें

इनवेस्टर्स की नजरें अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शंस पर होगी। इसके अलावा बेरोजगारी के डेटा भी आने वाले हैं। इससे फेडरल रिजर्व की दिसंबर की पॉलिसी के बारे में संकेत मिलेंगे। फेड ने अक्तूबर की पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट नहीं बढ़ाया था। लेकिन, माना जा रहा है कि वह दिसंबर में इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें: महंगाई से जल्द मिलेगी राहत, Citi ने क्रूड के गिरकर 70 डॉलर तक आने की जताई उम्मीद

क्रूड में उबाल से दुनियाभर में बढ़ रही महंगाई

क्रूड की कीमतें लगातार हाई लेवल पर बने रहने से दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है। फेड सहित दूसरे देशों के केंद्रीय बैंक महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकते हैं। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की चमक घटती है। फेड साफ कर चुका है कि उसका फोकस फिलहाल महंगाई को बढ़ने से रोकने पर होगा।

कुल्लू के सिंदूरी अनार और अरुणाचल की कीवी का दुबई में जलवा! भारत ने भेजी 2.8 मीट्रिक टन फलों की खेप

भारत के पहाड़ी इलाकों में उगने वाले फलों की विदेशों में मांग बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार और अरुणाचल प्रदेश के जीरो से 1.5 मीट्रिक टन कीवी दुबई भेजी गई है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक इन फलों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाजार तक पहुंचाया गया है। इस पहल के जरिए हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के किसानों की उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की कोशिश की गई है।

कुल्लू के अनार की खेप दुबई भेजने से वहां के किसानों को विदेशी बाजार में अपनी उपज बेचने का मौका मिला है। वहीं अरुणाचल प्रदेश की कीवी को दुबई के एक बड़े रिटेल स्टोर में रखी गई है। यहां कस्टमर इसे देख और चखकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे। दोनों निर्यात पहलों को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने फेसिलेट किया है। आपको बता दें कि APEDA वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है।

कुल्लू से दुबई भेजे गए 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी किस्म के अनार दुबई भेजे गए हैं। इस खेप में 2-2 किलोग्राम के कुल 650 बॉक्स शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की कंपनी अमामा एक्सपोर्ट्स ने इन अनारों का निर्यात किया है। इस खेप के लिए अनार सीधे स्थानीय किसानों और भुंतर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) से खरीदे गए। इस FPO से करीब 600 किसान जुड़े हुए हैं। कुल्लू जिला बागवानी प्रशासन ने अनार की खरीद और इससे जुड़ी व्यवस्था में सहयोग किया।

इस खेप को APEDA के चेयरमैन अभिषेक देव ने औपचारिक रूप से रवाना किया। इस मौके पर APEDA के अधिकारी, बागवानी विभाग के प्रतिनिधि, निर्यातक, किसान उत्पादक संगठन और किसान मौजूद थे।

किसानों को घरेलू बाजार के मुकाबले 50% ज्यादा कीमत मिली

इस निर्यात पहल का एक अहम पहलू किसानों को मिलने वाली कीमत है। PIB के मुताबिक इस खेप में शामिल किसानों को आमतौर पर घरेलू बाजार में मिलने वाली कीमत के मुकाबले करीब 50 फीसदी ज्यादा मूल्य मिला है। इससे किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार और कीमत मिलने की संभावना सामने आई है। इस पहल में स्थानीय किसानों, FPO और निर्यातक को एक साथ जोड़कर सीधे खरीद की व्यवस्था की गई। इससे किसानों को अपनी उपज अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिला।

APEDA के मुताबिक FPO के जरिए किसानों की सामूहिक भागीदारी और सीधे खरीद से बाजार तक पहुंच मजबूत करने में मदद मिल सकती है। इससे किसानों को निर्यात से जुड़े बाजारों में नए अवसर मिल सकते हैं और वे गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं।

सिंदूरी अनार की क्या है खासियत?

हिमाचल प्रदेश में सिंदूरी के अलावा भागवा और कंधारी किस्म के अनार भी उगाए जाते हैं। सिंदूरी अनार की पहचान इसके आकर्षक लाल छिलके, रसदार दानों और मीठे-खट्टे स्वाद से होती है। इस किस्म का इस्तेमाल ताजे फल के रूप में खाने के लिए किया जाता है। इसके गुणों को देखते हुए इसे निर्यात बाजार के लिए भी उपयुक्त माना जा रहा है।

कुल्लू से दुबई भेजी गई यह खेप हिमाचल प्रदेश के कृषि निर्यात को सेब से आगे बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है। राज्य में सेब का कारोबार पहले से स्थापित है लेकिन अब अनार, पर्सिमन, गुठली वाले फल, जूस और खाने के लिए तैयार उत्पादों को भी विदेशी बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं।

अरुणाचल प्रदेश से दुबई पहुंची 1.5 मिट्रिक टन कीवी

दूसरी खेप अरुणाचल प्रदेश के जीरो से दुबई भेजी गई है। इसमें 1.5 मीट्रिक टन कीवी शामिल है। यह एक ट्रायल एक्सपोर्ट यानी परीक्षण के तौर पर किया गया निर्यात है। यह खेप दुबई पहुंच चुकी है और वहां के लुलु हाइपरमार्केट, अल कुसैस में इसे डिस्प्ले किया गया है। इस पहल का उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश की कीवी के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभावनाएं तलाशना और ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानना है।

इस पहल को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) के तहत चलाया जा रहा है। इसके जरिए अरुणाचल प्रदेश की कीवी को Kiwi: USP of Arunachal Pradesh ब्रांडिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस कार्यक्रम को अरुणाचल प्रदेश सरकार के व्यापार एवं वाणिज्य विभाग और बागवानी विभाग के सहयोग से लागू किया गया है।

अरुणाचल की कीवी की खासियत और प्रमुख किस्में

अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों की जलवायु और प्राकृतिक परिस्थितियां कीवी की खेती के लिए अनुकूल हैं। यहां उगने वाली कीवी की गुणवत्ता और स्वाद को इसकी खास पहचान माना जाता है। राज्य में कीवी की प्रमुख किस्मों में हयवर्ड, मोंटी, एलिसन और ब्रूनो शामिल हैं। इनमें हयवर्ड किस्म की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छी मांग बताई गई है।

दुबई के ग्राहक चखेंगे कीवी, फिर तय होगी आगे की रणनीति

अरुणाचल प्रदेश की कीवी को दुबई के रिटेल स्टोर तक पहुंचाना इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे यह पहल सिर्फ खेप रवाना करने तक सीमित नहीं रही बल्कि अब विदेशी बाजार में ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने का चरण शुरू हो गया है। लुलु हाइपरमार्केट में ग्राहकों को कीवी चखने का मौका दिया जाएगा। उनके फीडबैक के आधार पर यह समझने की कोशिश होगी कि दुबई के उपभोक्ताओं को इस फल का स्वाद और गुणवत्ता कैसी लगती है और वहां इसकी कितनी मांग हो सकती है।

ये भी पढ़ें- कल का मौसम 4 नवंबर: छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक समेत इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! IMD ने दी ये चेतावनी

Ramayana Advance Booking: रामायण की एडवांस बुकिंग ₹115 करोड़ पार, इन दो शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म Ramayana: Part 1 की एडवांस बुकिंग को ग्लोबल मार्केट में तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड की प्री-सेल्स ₹115 करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि, अभी भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग ₹35 करोड़ से नीचे है।

Ramayana Day 1 Advance Booking Collection

मंगलवार, 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ₹32.59 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म के 20,159 शो में 8.16 लाख टिकट बिक चुके हैं। कुल ऑक्यूपेंसी 18% रही।

फिल्म के अब तक 50 शो हाउसफुल हो चुके हैं। घरेलू बाजार में पहले चार दिनों की एडवांस बुकिंग ग्रॉस ₹75.56 करोड़ पहुंच गई है।

नॉर्थ अमेरिका से सबसे ज्यादा प्री-सेल्स

फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग ₹40 करोड़ के पार निकल गई है। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग ₹115 करोड़ से ज्यादा हो गई है। नॉर्थ अमेरिका का इसमें सबसे बड़ा योगदान है। 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीमियर से फिल्म ने 1.20 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹11.37 करोड़ की कमाई की है।

अमेरिका में वीकेंड की प्री-सेल्स करीब 3 मिलियन डॉलर यानी ₹28.45 करोड़ बताई जा रही है। फिल्म का टारगेट विदेशों में ओपनिंग वीकेंड पर 20 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹189.62 करोड़ का कारोबार करना है।

PVR INOX के शेयर पर रहेगी नजर

अगर रामायण बॉक्स ऑफिस पर सफल रहती है, तो PVR INOX का शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकता है। फिल्म के शो में ज्यादा दर्शक पहुंचते हैं, तो कंपनी की टिकट बिक्री बढ़ेगी। इसके अलावा, IMAX और 3D जैसी प्रीमियम स्क्रीन पर ज्यादा टिकट बिकने से भी कमाई को सहारा मिल सकता है।

फिल्म की रिलीज के बाद पहले वीकेंड का कलेक्शन काफी अहम रहेगा। अगर शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनी रहती है, तो फिल्म के शो बढ़ाए जा सकते हैं। इससे PVR INOX को फायदा मिल सकता है। इसका शेयर मंगलवार को 0.22% की तेजी के साथ 1,516 रुपये पर बंद हुआ। एक साल में इसने 25.72% का रिटर्न दिया है।

Prime Focus का स्टॉक भी अहम

इस फिल्म को नमित मल्होत्रा की Prime Focus Studios और यश की Monster Mind Creations ने बनाया है। फिल्म बड़े बजट और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के लिए चर्चा में है। ऐसे में फिल्म की सफलता और इससे जुड़ी कारोबारी गतिविधियों पर Prime Focus से जुड़े निवेशकों की नजर भी रह सकती है।

फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो इससे बड़े बजट की भारतीय फिल्मों और विजुअल इफेक्ट्स वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बाजार की दिलचस्पी बढ़ सकती है। इसका Prime Focus फोकस को फायदा मिल सकता है। यह स्टॉक मंगलवार को 3.47% की तेजी के साथ 291 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में यह 56.33% चढ़ा है।

Ramayana vs Dhurandhar 2 vs Jailer 2 vs Toxic

रामायण इस साल की कुछ बड़ी फिल्मों की एडवांस बुकिंग से पीछे चल रही है। इनमें रणवीर सिंह की धुरंधर 2, रजनीकांत की जेलर 2 और यश की टॉक्सिक शामिल हैं।

धुरंधर 2 ने पहले दिन ₹62.43 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। जेलर 2 की एडवांस बुकिंग ₹41.48 करोड़ रही। वहीं, Toxic ने पहले दिन ₹73.43 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी।

रामायण की स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं। वहीं, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता हैं।

रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में दशरथ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। इसका म्यूजिक हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। गीत कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

SIP Calculator: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए कितनी SIP करनी होगी? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

कच्चा तेल क्या बिगाड़ेगा बाजार का सेटीमेंट या आज फिर भरेगा जोश, जानें वीकली एक्सपायरी पर गिफ्ट निफ्टी क्या दे रहा संकेत

Gift Nifty Indicator: मंगलवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के मजबूत शुरुआत के साथ खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट के बावजूद, GIFT निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों के दम पर पिछले तीन सत्रों में भारतीय शेयरों में आई जोरदार तेजी ने घरेलू बाजार के सेंटिमेंट को मजबूत किया है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में संघर्ष को लेकर नई चिंताएं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक सेमीकंडक्टर शेयरों में लगातार बिकवाली बाजार की बढ़त को सीमित कर सकती हैं।

सुबह 7:40 बजे के आसपास, GIFT निफ्टी 116 अंक (0.5 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 23,519 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 1,233.25 अंक (1.66 प्रतिशत) उछलकर 75,692.78 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 387.70 अंक (1.68 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 23,440.80 पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरे तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद इसके शेयरों में करीब 12 फीसदी की उछाल आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दूसरे सत्र में 3,114 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 392 करोड़ रुपये के शेयर बेचे – यह लगातार दूसरा सत्र है जब उन्होंने बिकवाली की है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी सेमीकंडक्टर शेयरों में लगातार बिकवाली का असर टेक्नोलॉजी शेयरों पर पड़ा, जिससे ईरान में संघर्ष को सुलझाने के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों से बनी सकारात्मक उम्मीदें फीकी पड़ गईं। यह गिरावट अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में आई भारी गिरावट (करेक्शन) के बाद हुई है। नैस्डैक 100 (Nasdaq 100) अपने उच्चतम स्तर से 10 प्रतिशत गिरकर ‘करेक्शन’ के दायरे में आ गया है।

MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि दक्षिण कोरिया का टेक्नोलॉजी-प्रधान कोस्पी (Kospi) सूचकांक 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। जापान के शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद थे, हालांकि निक्केई 225 (Nikkei 225) फ्यूचर्स में 0.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई। US S&P 500 फ्यूचर्स में कोई खास बदलाव नहीं दिखा।

वॉल स्ट्रीट का कारोबार मिला-जुला रहा, नैस्डैक 1% से ज्यादा गिरा

सोमवार को US इक्विटी मार्केट का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश के उछाल के टिकाऊ होने को लेकर चिंताओं के बीच, टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट जारी रही। सेमीकंडक्टर और अन्य टेक्नोलॉजी शेयरों में लगातार कमजोरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किए जा रहे भारी खर्च को लेकर जताई जा रही चिंताओं को दर्शाती है।

नैस्डैक कंपोजिट 1.07 फीसदी गिरकर 25,164.32 पर आ गया, जबकि S&P 500 में 0.51 फीसदी की गिरावट आई और यह 7,541.40 पर बंद हुआ। इसके उलट, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.41 फीसदी बढ़कर 51,983.98 पर पहुंच गया।

ईरान पर US के हमले की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार पहुंचा

मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। यह तेजी एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें कहा गया कि अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला किया है। इससे आठ महीने से चल रहे संघर्ष के और तेज होने की चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे पहले, संघर्ष को खत्म करने के लिए चल रही राजनयिक कोशिशों को लेकर उम्मीदें थीं, जिसके चलते तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई थी।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 48 सेंट यानी 0.5 फीसदी बढ़कर 105.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 47 सेंट यानी 0.5 फीसदी बढ़कर 96.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इंडेक्स पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक संकेत मिले-जुले हैं। भू-राजनीतिक घटनाक्रम और एनर्जी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय इक्विटी बाजारों की शॉर्ट टर्म पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार कम होता है और कच्चे तेल की कीमतों में और नरमी आती है, तो इससे घरेलू बाजारों में जारी रिकवरी को सपोर्ट मिल सकता है।

हालांकि, अगर बातचीत विफल हो जाती है या फिर ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोरी बनी रहती है, तो बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) बढ़ सकता है। इससे निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान प्रभावित हो सकता है और वैश्विक पूंजी प्रवाह (कैपिटल फ्लो) पर भी असर पड़ सकता है।

‘बैंक फिट, इकॉनमी हिट…’ अर्थव्यवस्था पर वित्तमंत्री का बड़ा बयान, बोलीं- ‘भारत को अपनी ताकत पर होना चाहिए गर्व’

Nirmala Sitharaman on Indian Economy: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की आर्थिक सेहत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के बाजारों और अर्थव्यवस्था की मजबूती यहां के लोगों की मेहनत, बड़े घरेलू बाजार और मध्यम वर्ग की बढ़ती क्रय शक्ति पर टिकी है।

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश को अपनी आर्थिक ताकत और संभावनाओं पर अधिक भरोसा और आशावाद दिखाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के बैंक बेहद अच्छी स्थिति में हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मजबूत बनी हुई है।

वित्त मंत्री के भाषण की 5 बड़ी बातें

1. अर्थव्यवस्था और राजनीतिक स्थिरता मजबूत आधार

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता और सरकार का गरीबी उन्मूलन के प्रति लगातार प्रयास भारतीय अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने ईंधन की समय पर उपलब्धता का हवाला देते हुए कहा कि देश में सप्लाई चेन पूरी तरह दुरुस्त है।

2. मध्यम वर्ग की बढ़ती ताकत

सीतारमण ने कहा कि देश का बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग और उसकी बढ़ती क्रय शक्ति अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो हर चुनौती के बीच देश की आर्थिक लचीलेपन को बनाए रखती है।

3. 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ सरकार की प्राथमिकता

वित्त मंत्री ने दोहराया कि साल 2047 तक देश के हर नागरिक तक बीमा कवरेज पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इसे सुलभ बनाने के लिए सरकारी योजनाओं के तहत प्रीमियम को बेहद कम रखा गया है। साथ ही समाज के हर वर्ग तक आसानी से क्रेडिट पहुंचना वित्तीय समावेशन की मुख्य प्राथमिकता है।

4. AI और युवाओं की स्किलिंग पर जोर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में बदलते कामकाज को लेकर वित्त मंत्री ने चिंता के साथ समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को एआई-प्रेरित नौकरियों के लिए तैयार करने वास्ते स्किलिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों से निपट सकें।

5. बॉन्ड यील्ड पर एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट

एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि संभावित दर बढ़ोतरी के बावजूद मार्च तक भारत का 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड नरम होकर 6.75% से 7% के दायरे में आ सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच गिफ्ट निफ्टी में तेज उछाल, बाजार के लिए मिल रहे अच्छे संकेत

सोमवार को भारतीय बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी के मजबूत शुरुआत करने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद, गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ईरान के साथ तनाव कम करने के लिए अमेरिका की नई राजनयिक कोशिशों की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे बाजार का मूड सुधर सकता है। हालांकि,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश के मौजूदा उछाल के टिकाऊपन को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं,जिसका असर ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों पर पड़ रहा है।

सुबह करीब 8:10 बजे GIFT निफ्टी 183 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,269 पर कारोबार कर रहा था। इससे बाजार में अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। उधर शुक्रवार को भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 308.49 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,459.53 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 116.35 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 23,053.10 पर पहुंच गया था।

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,598 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 817 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे उनकी लगातार दो सत्रों से जारी खरीदारी का सिलसिला टूट गया।

एशियाई बाजारों में गिरावट

AI निवेश को लेकर बनी चिंताओं के बीच एशियाई बाजारों में गिरावट आई है। अमेरिकी टेक कंपनियों के निराशाजनक नतीजों के बाद,निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में किए जा रहे भारी-भरकम निवेश कितने टिकाऊ हैं। जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत नीचे दिख रहा है। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.8 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। अक्टूबर में 16 प्रतिशत की गिरावट के बाद,इनमें कमजोरी का सिलसिला कायम है। जापान को छोड़कर एशिया-प्रशांत शेयरों का MSCI का ब्रॉडर इंडेक्स 0.4 प्रतिशत फिसल गया है।

शुक्रवार को आई भारी गिरावट के बाद,अमेरिकी इक्विटी फ्यूचर्स ने कुछ हद तक रिकवरी की। S&P 500 फ्यूचर्स में 0.4 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स 0.6 प्रतिशत ऊपर चढ़े।

वॉल स्ट्रीट में गिरावट,नैस्डैक करीब 3 प्रतिशत लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। इंटेल और अमेज़न के निराशाजनक तिमाही नतीजों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे भारी खर्च को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

नैस्डैक कंपोजिट 747.73 अंक या 2.86 प्रतिशत गिरकर 25,437 पर आ गया जो 5 जून के बाद से एक दिन में दर्ज की गई सबसे बड़ी प्रतिशत गिरावट है। S&P 500 में 140.32 अंक या 1.82 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,580.07 पर आ गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 572.25 अंक या 1.09 प्रतिशत गिरकर 51,770.31 पर आ गया।

अमेरिका-ईरान की बीच बनी उम्मीदों के बीच ब्रेंट $112 के नीचे आया

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। एक रिपोर्ट के अनुसार,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू करने का फैसला लेने से पहले, कूटनीतिक प्रयासों के लिए और समय देने पर विचार कर रहे हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.5 प्रतिशत गिरकर 111.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि US क्रूड फ्यूचर्स 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अक्टूबर में एनर्जी की कीमतों में आई भारी तेजी के बाद, इस गिरावट से कुछ राहत मिली है। हालांकि, सोमवार को आई इस गिरावट के बावजूद, क्रूड की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच राजनयिक कोशिशों से भारतीय बाजारों को मिल सकता है सपोर्ट

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि अमेरिका-ईरान विवाद को कम करने की दिशा में कोई भी ठोस प्रगति कच्चे तेल की कीमतों में मौजूद ‘जियोपॉलिटिकल रिस्क प्रीमियम’ को घटाने में मदद कर सकती है। इससे भारतीय शेयर बाजारों को भी निकट भविष्य में सहारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक तेल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी, तब तक घरेलू बाजार मिडिल ईस्ट में होने वाली घटनाओं से काफी हद तक जुड़े रहेंगे।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

Stock Market live updates : GIFT निफ्टी से बाजार के बढ़त के साथ खुलने के मिल रहे संकेत, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट