यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोरखपुर, कानपुर, ब्रज, पश्चिमी यूपी, अवध और काशी क्षेत्र में नई क्षेत्रीय टीम की घोषणा की है। इनमें कानपुर में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 10 कार्यकर्ताओं को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
Who is Google Golden Baba: पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है और मंदिरों से लेकर घरों तक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच कानपुर के काकादेव इलाके में रहने वाले मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद बाबा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लोग इन्हें ‘गूगल गोल्डन बाबा’ के नाम से जानते हैं। कृष्ण भक्ति में लीन यह बाबा इस बार जन्माष्टमी पर 651 भक्तों को लड्डू गोपाल की प्रतिमा और श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक निशुल्क बांटने जा रहे हैं।
Kanpur Theft News: कानपुर के रावतपुर स्थित सुदर्शन हाउसिंग सोसाइटी में बीजेपी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के घर हुई करीब 15 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुधवार रात बंबा रोड के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपित पहले इसी सोसाइटी में रह चुका था और उसकी बहन का घर भी यहीं है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसने अशोक कुमार के घर की रेकी की थी।23 अगस्त को लखनऊ से घर लौटे अशोक कुमार ने घर के तीन कमरों के ताले टूटे देखे थे। अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। मामले में उनकी तहरीर पर कल्याणपुर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
कानपुर के चौबेपुर में रंजिश के चलते 25 वर्षीय युवक गिरजाशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता और एक बेटे को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा बेटा व ग्राम प्रधान फरार हैं। प्रधान पर असलहा उपलब्ध कराने का आरोप है। मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
एनएचएआई गंगा पुल 7 सितंबर के बाद बंद करेगा। बंद होते ही ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। कानपुर-फतेहपुर की मंजूरी मिल गई है। उन्नाव ने एक सप्ताह का समय मांगा है। मंजूरी के बादपुल को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा।
कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का एनकाउंटर हुए छह साल हो चुके हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उसकी मौत अब भी अटकी हुई है। वजह पंचायतनामा में पिता के नाम की एक गलती है। रामकुमार की जगह राजकुमार दर्ज होने से डेथ सर्टिफिकेट नहीं बन सका है।
कानपुर में पेट्रोल में पानी मिला। इसके बाद 20 हजार लीटर तेल नाली में फिंकवाया। पुलिस ने पंप सील कर दिया। गाड़ी बंद होने की शिकायत पर नोजल चेक करने पर खेल का खुलासा हुआ। जिलापूर्ति अधिकारी ने बीपीसीएल को पत्र लिखा। जांच तक बिक्री बंद की गई।
UP Weather 2 September: यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज भी यूपी के कई इलाकों में बदरा बरसेंगे। मौसम विभाग की मानें तो 5 सिंतबर तक पूर्वांचल के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने एक बार फिर लेटर बम फोड़ा है। इस बार जेम पोर्टल के जरिए हो रही आउटसोर्सिंग की पोल खोली है। परिवहन विभाग में चल रहे खेल का खुलासा किया है।
भारत (India) में 4करीब .5% आबादी डिप्रेशन (Depression) से पीड़ित है जो एक बड़ी मानसिक बीमारी है। लेकिन इसका उपचार करने के लिए मनोचिकित्सकों में यह पता लगाने में लंबा समय लगता है कि रोगी को दी जा रही एंटीडिप्रेसेंट दवा उस पर असर कर रही है या नहीं। लेकिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी) और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका खोजा है, जिससे सिर्फ 7 से 10 दिनों के भीतर कौन सी दवा उपचार में असर करेगी, इसका पता लग जाएगा। इसके लिए मस्तिष्क और पेट की विद्युत गतिविधियों के संकेतों के साथ मरीज के लक्षणों की जानकारी को मिलाया जाएगा। अभी आमतौर पर दवा के असर का आकलन करने में 4 से 6 सप्ताह लगते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्रेशन दुनिया भर में अनुमानित 5% वयस्कों को प्रभावित करता है। भारत में यह आंकड़ा लगभग 4.5% है।

