धोती का झूला बना फंदा, गर्दन फंसने से 8वीं की छात्रा की मौत; कराटे में ब्लैक बेल्ट जीती थी

कानपुर के राजीव विहार में झूला झूलते समय गला कसने से आठवीं की छात्रा आरुषि (14) की मौत हो गई। मां के आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिलने से घटना का पता चला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरुषि ने हाल ही में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल की थी।