Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दशहरा के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। वहीं इस पोस्ट के साथ दीपिका-रणवीर ने दुनिया को अपनी बेटी के नाम बताया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। लोग दीपिका और रणवीर की बेटी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उसके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया शेयर की फोटो

दशहरे के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी बेटी का नाम बताया और फैंस को खुशखबरी दी। कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारी-सी फैमिली तस्वीर भी शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, “प्यार और भरपूरता… देवी पादुकोण सिंह।” दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर में पूरा परिवार गोल्डन रंग के कपड़ों में नजर आ रहा है।

फोटो में दिखी क्यूट फैमिली

दीपिका पादुकोण अपनी नन्ही बेटी देवी को गोद में लिए हुए हैं और चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान बिखेर रही हैं। वहीं, उनकी बड़ी बेटी दुआ अपनी छोटी बहन के गाल पर प्यार से किस करती दिखाई दे रही हैं। दूसरी ओर, रणवीर सिंह अपनी दोनों बेटियों के साथ पोज देते हुए एक प्यारे पिता के रूप में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर पूरे परिवार के बीच प्यार और अपनापन दिखाती है। दीपिका और रणवीर की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, कपल की बेटी की पहली झलक देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

 

कब हुई थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद 8 सितंबर 2024 को कपल के घर पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म हुआ। इसके बाद 19 सितंबर 2026 को उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया। अब दोनों अपनी दो बेटियों के साथ परिवार के नए दौर का आनंद ले रहे हैं।

फैंन ने किया कमेंट

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “दुआ और देवी।” वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, “प्यारा परिवार, हमें और झलकियां दिखाओ।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बड़ी बहन दुआ और छोटी बहन देवी।” इसके अलावा, कई लोग कमेंट सेक्शन में लाल दिल और बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी के जरिए परिवार पर अपना प्यार लुटाते नजर आए।

Jailer 2 Box Office Day 5: रजनीकांत की फिल्म ने सोमवार की कमाई का रिकॉर्ड बनाया, 500 करोड़ी बनने के करीब ‘जेलर’

Jailer 2 Box Office Day 5: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ ने सोमवार के दिन भी कमाई का धाकड़ रिकॉर्ड अपने नाम किया। रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा चल रही है। इसकी रफ्तार अब भी धीमी नहीं हुई है। बड़े ओपनिंग वीकेंड के बाद भी, जेलर 2 ने सोमवार को भी दर्शकों को खींचना जारी रखा। नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सोमवार को भारत में करीब 49.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, इससे सिर्फ पांच दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 477.75 करोड़ रुपये हो गया। आसान शब्दों में कहें तो, जेलर 2 अब दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये के आंकड़े से सिर्फ 22 करोड़ रुपये दूर है। इस फिल्म ने किसी तमिल फिल्म द्वारा पहले सोमवार को सबसे बड़े कलेक्शन का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। फिल्म ने सोमवार को भारत में 49.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसने विजय की लियो को पीछे छोड़ दिया, जिसने 2023 में अपने पहले सोमवार को 39.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

रजनीकांत की पिछली फिल्म, जेलर, 27.30 करोड़ रुपये के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। विजय की बिगिल 22.80 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1 22.35 करोड़ रुपये के साथ पांचवें नंबर पर है।

फिल्म का ओपनिंग डे सबसे बड़ा दिन था, जब इसने भारत में 16,599 शो में 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन कलेक्शन घटकर 37.10 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन वीकेंड में इसमें तेजी आई। सिर्फ पांच दिनों में, जेलर 2 इस साल की दो और बड़ी भारतीय रिलीज, बॉर्डर 2 और हनुमान अंश से भी आगे निकल गई है। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों की लिस्ट में भी ऊपर चढ़ रही है।

इसके अगले टारगेट में पोन्नियिन सेलवन : पार्ट 1 है, जिसने दुनिया भर में 488 करोड़ रुपये कमाए, और कुली, जिसने 518 करोड़ रुपये कमाए। उसके बाद, यह लियो को 605 करोड़ रुपये और जेलर को 609 करोड़ रुपये का टारगेट दे सकती है। जेलर 2 में, रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन का रोल कर रहे हैं, जो एक मूर्ति-स्मगलिंग रैकेट की जांच करते हैं। कास्ट में विद्या बालन, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती और सूरज वेंजरामूडू भी हैं। मोहनलाल, शिवा राजकुमार और ऋतिक रोशन गेस्ट रोल में हैं।

नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म लिखी और डायरेक्ट की है। आर निर्मल एडिटिंग के इंचार्ज हैं, अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है, और विजय कार्तिक कन्नन सिनेमैटोग्राफर हैं।

छत पर सोलर पैनल लगते ही जीरो हुआ बिजली बिल! जानिए बिहार की उमा और रीना की पूरी स्टोरी

उत्तराखंड में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर बवाल, भाई के बचाव में उतरे मिका सिंह ने दिया सिंगिंग छोड़ने का चैलेंज, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सिंगर के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते नजर आए। इसके बाद दलेर मेहंदी पर शराब पीकर स्टेज पर आने के आरोप लगाए गए। अब उनके भाई और सिंगर मिका सिंह ने इन आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी है। मिका ने यहां तक कह दिया कि अगर कोई दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखने का दावा साबित कर दे, तो वह सिंगिंग छोड़ देंगे।

‘दलेर मेहंदी ने कभी शराब नहीं पी’, मिका सिंह का दावा

मिका सिंह ने अपने भाई का बचाव करते हुए शराब पीने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी का नाम कभी शराब पीने से नहीं जुड़ा और उनके खिलाफ इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। मिका ने अपने बयान में चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी एक व्यक्ति के पास भी ऐसा सबूत है कि उसने दलेर मेहंदी को शराब पीते देखा है, तो वह संगीत की दुनिया छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

तबीयत खराब होने के बावजूद स्टेज पर पहुंचे थे दलेर?

मिका सिंह ने यह भी बताया कि दलेर मेहंदी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं और उनकी बड़ी सर्जरी भी हुई थी। मिका के मुताबिक, संभव है कि खराब तबीयत के बावजूद पहले से किया गया वादा निभाने के लिए दलेर कार्यक्रम में पहुंचे हों।

उन्होंने बताया कि कलाकार कई बार बीमारी और थकान के बावजूद अपने तय कार्यक्रम पूरे करते हैं। मिका ने कहा कि अगर किसी कलाकार ने शो के लिए हामी भर दी है, तो वह अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करता है, भले ही उसकी तबीयत ठीक न हो। हालांकि, दलेर मेहंदी की तबीयत को लेकर मिका की ओर से दी गई इस सफाई के बीच शराब पीने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

35 लाख रुपये की फीस और लिप-सिंकिंग पर उठा सवाल

यह विवाद उत्तराखंड के टिहरी जिले में नवरात्रि के दौरान आयोजित कुंजापुरी मेले का है। 18 अक्टूबर को हुए कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और नाराजगी जताई।

मंत्री ने आरोप लगाया कि सिंगर मंच पर ठीक से गा नहीं रहे थे और गानों पर केवल लिप-सिंक कर रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि कार्यक्रम के लिए दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये दिए गए थे, इसलिए उनसे बेहतर प्रस्तुति की उम्मीद थी। उनियाल ने धार्मिक आयोजन में कथित तौर पर शराब पीकर प्रस्तुति देने पर भी आपत्ति जताई। हालांकि, शराब के नशे में होने का आरोप साबित नहीं हुआ है।

अब विवाद के बीच चर्चा में हैं दोनों भाई

एक तरफ मंत्री ने दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर सवाल उठाए हैं, तो दूसरी तरफ मिका सिंह अपने भाई के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के बयानों के कारण सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

अब देखने वाली बात होगी कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और दलेर मेहंदी की ओर से इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 74: 1.7 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 450 करोड़ पार करने के करीब! 74वें दिन भी जारी रही ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर कमाई

फिल्म ‘प्रहार’ में ललित प्रभाकर निभा रहे हैं यह अहम किरदार | Lalit Prabhakar

फिल्म ‘प्रहार’ में ललित प्रभाकर निभा रहे हैं यह अहम किरदार | Lalit Prabhakar

एक वक्त था, जब पिता को रेलवे स्टेशन पर सोना पड़ता था और पूरा परिवार एक छोटे-से वन रूम किचन में रहता था!
अभिनेता ललित प्रभाकर की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का संघर्ष, त्याग और एक-दूसरे का साथ है।
‘जुळून येती रेशीमगाठी’ में आदित्य के किरदार से लेकर फिल्म ‘प्रहार’ में अजमल कसाब की चुनौतीपूर्ण भूमिका तक… ललित का यह सफर कई सीख देता है।

[Lalit Prabhakar, Lalit Prabhakar struggle story, Lalit Prabhakar father, Lalit Prabhakar Kasab role, Prahaar movie, inspiring success story, actor struggle story, family struggle, emotional story, journey to success]

फिल्म ‘प्रहार’ में ललित प्रभाकर निभा रहे हैं यह अहम किरदार | Lalit Prabhakar Plays an Important Role in ‘Prahar’ | Rajkumar#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

जियोहॉटस्टार ने किया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ का ऐलान, शनाया कपूर सीरीज से करेंगी ओटीटी डेब्यू

सेंट टेरेसा के मशहूर दरवाजे एक बार फिर खुलने जा रहे हैं, लेकिन इस बार यहां ग्लैमर और प्यारभरी दुनिया नहीं, बल्कि एक ऐसी दुनिया देखने को मिलेगी जो डरा देने वाला होगा। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ वेब सीरीज की पहली झलक सामने आ गई है। इस बार यह फ्रेंचाइजी फिल्म के बजाय एक नई वेब सीरीज के रूप में वापसी कर रही है, जो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

इस नई सीरीज में शनाया कपूर हैं, जो इस अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। इस बार वह कैंपस क्वीन की चमक-दमक से बिल्कुल अलग नजर आएंगी। खून से सने चेहरे, आंखों में छिपे राज और सेंट टेरेसा के दरवाजों के पीछे पनपते तूफान के साथ शनाया का यह अवतार दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। यह सिर्फ एक शुरुआत नहीं, बल्कि एक धमाकेदार बदलाव है।

साल 2012 में ऑरिजनल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को लॉन्च करने वाले करण जौहर 14 साल बाद इस फ्रेंचाइजी के नए चैप्टर के साथ लौट रहे हैं। इस बार वह सिर्फ निर्माता ही नहीं बल्कि इस रचनात्मक बदलाव का अहम हिस्सा भी हैं। उन्होंने इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नई दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी रीमा माया को सौंपी है।

जियोस्टार में हिंदी और अंग्रेजी मनोरंजन व्यवसाय के प्रमुख आलोक जैन ने कहा- “स्टूडेंट ऑफ द ईयर कई पीढ़ियों का पसंदीदा रहा है। ऐसी प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी को नए प्रारूप और नई पीढ़ी के लिए नए सिरे से पेश करना एक बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ-साथ रचनात्मक जोखिम भी है। करण जौहर ने एक ऐसी दुनिया बनाई, जो युवा संस्कृति का अहम हिस्सा बन गई। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ के ज़रिए हमने जानबूझकर इस विरासत को एक बिल्कुल नई दिशा देने का फेसला किया है।

धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक करण जौहर ने कहा- “जब मैं इस नए चैप्टर को देखता हूं तो मुझे राख से उठते फीनिक्स की याद आती है। हमने 2012 में बड़े सपनों के साथ इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी और अब हम अपने ही बनाए हर नियम को तोड़ रहे हैं। रीमा के नए अंदाज में पेश करने वाले निर्देशन और शनाया के दमदार दोहरी भूमिका वाले अभिनय के साथ हम कुछ शानदार पेश करने के लिए तैयार हैं।

धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक अपूर्व मेहता ने कहा- “धर्मैटिक में हम ऐसी कहानियों को प्राथमिकता देते हैं, जो समय के साथ विकसित होती हैं। जियोहॉटस्टार जैसा साझेदार मिलना, जो हमारी इस रचनात्मक सोच से सहमत है, बेहद खास है। हमारी आगामी वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ इसी प्रतीक है।

अपनी बेबाक कहानियों के लिए सराही जाने वाली इस सीरीज की निर्देशक रीमा माया इस चमकदार दुनिया में खास अपने अंदाज को लेकर आई हैं। उन्होंने कहा- यह वैसी कहानी नहीं होगी जैसी आप उम्मीद कर रहे हैं। यह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ है, लेकिन इसकी बाहरी चमक-दमक हटाकर इसे एक रोमांचक प्रतिस्पर्धा पर आधारित थ्रिलर वेब सीरीज के रूप में नए सिरे से गढ़ा गया है।

अपने किरदार के बारे में शनाया कपूर ने कहा- “मेरे लिए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक मजबूत बयान है। अपने किरदार को बिल्कुल अलग अंदाज़ में निभाना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है, ताकि दर्शकों की अपेक्षाओं को चुनौती दी जा सके और मुख्यधारा की कहानियों को देखने के उनके नजरिए को बदला जा सके।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ दर्शकों के बीच एक नई सनसनी बनने के लिए तैयार है। अब कैंपस की कहानियों को देखने का अपना नजरिया बदलने के लिए तैयार हो जाइए। यह वेब सीरीज 13 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Salman Khan: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, सामने आया वीडियो

Salman Khan: रविवार शाम मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। IANS द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान खान के घर के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और अतिरिक्त पुलिस गाड़ियां देखी गईं। यह घटना तब हुई जब 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे, जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चला दीं।

बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

NDTV के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। एहतियात के तौर पर, वे इस इलाके से गुजरने वाली हर गाड़ी की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर श्रॉफ को सीधे गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक राहगीर को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि घायल हुए दोनों लोग अब खतरे से बाहर हैं।

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी का मामला- तीनों आरोपी गिरफ्तार

इस बीच एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ATF) और राजस्थान पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 17, 18 और 22 साल के ये आरोपी मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से फरार थे। इन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से पकड़ा गया, जब वे मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

ATF राजस्थान से मिली जानकारी के अनुसार जब ट्रेन कोटा रेलवे स्टेशन पहुंची तो तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के बाद भागने की कोशिश में ये हमलावर वसई से ट्रेन में सवार हुए थे, लेकिन कोटा पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

बिश्नोई गैंग से जुड़े एक गैंगस्टर ने टाइगर श्रॉफ के मामले में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली

इस घटना ने मुंबई की जानी-मानी फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अभी तक इस पोस्ट की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है।

हमले के कुछ घंटों बाद अनिल पंडित नाम के एक गैंगस्टर की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिम्मेदारी लेते हुए रिकॉर्डिंग में बोलने वाले व्यक्ति ने कहा- “मैं अनिल पंडित हूं, लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई।” उसने आगे दावा किया- “आज मुंबई में टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी मैं, अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं।”

बोलने वाले व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि टाइगर श्रॉफ को पहले ही चेतावनी दी गई थी। उसने कहा- “हमने उसे समझाया था, लेकिन वह नहीं समझा।”उस व्यक्ति ने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमसे अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, हम उसे मार डालेंगे। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।”

इस ऑडियो की सच्चाई और इसमें सुनाई दे रही आवाज़ किसकी है, इसकी अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई एक और फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं सामने आई थीं। उस घटना में मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने उनके घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के शक में जांच की थी। उस हमले के बाद सलमान खान के घर पर सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए गए थे।

Varun Dhawan: वरुण धवन ने किया कन्या पूजन, सोशल मीडिया शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Varun Dhawan: पूरा देश नवरात्रि का त्योहार मना रहा है। सेलिब्रिटी भी इसमें पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने पारंपरिक ‘कन्या पूजन’ के साथ नवरात्रि मनाई और अपने प्रशंसकों को इस उत्सव की एक झलक दिखाई। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे इस रस्म के दौरान कुछ छोटी बच्चियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

वरुण धवन ने कन्या पूजन की एक तस्वीर शेयर की

वरुण ने अपने प्रशंसकों को नवरात्रि के जश्न की झलक दिखाई। तस्वीर में वे मैरून रंग की टी-शर्ट पहने फर्श पर पालथी मारकर बैठे हैं। उनके हाथ में हाथ से बना एक “हैप्पी नवरात्रि” का साइन है। वे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। उनके आस-पास कुछ छोटी बच्चियां बैठी हैं। उनके सामने आर्ट का सामान और ड्रॉइंग से भरा एक गुलाबी डिब्बा रखा है। अभिनेता ने हिंदी में लिखा- “आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।”

वरुण धवन का वर्क फ्रंट

इस साल अभिनेता की दो फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें जनवरी 2026 में आई ‘बॉर्डर 2’ शामिल है। इस फिल्म में वरुण के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, अन्या सिंह और सोनम बाजवा नजर आए। इसके बाद जून 2026 में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में थीं।

खबरों के अनुसार वे यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फीचर फिल्म में काम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने इस साल की शुरुआत में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया- “वरुण YRF की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यश राज फिल्म्स (YRF) पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रहा है।” अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 2018 की ‘स्लाइस-ऑफ-लाइफ’ ड्रामा फिल्म ‘सुई धागा’ के बाद यह YRF के साथ अभिनेता का पहला काम होगा।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

हाल ही में वरुण धवन ने ‘बेटर न्यूट्रिशन’ में निवेश करके न्यूट्रिशन के क्षेत्र में कदम रखा है। यह ब्रांड रोजमर्रा के खाने को अधिक पौष्टिक बनाने पर केंद्रित है और ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सीज़न 4 में भी नजर आया था। इस बॉलीवुड अभिनेता को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के साथ इस ब्रांड का एंबेसडर बनाया गया है। वरुण के लिए यह साझेदारी एक निजी जुड़ाव भी रखती है। उन्होंने हाल ही में कृषि भूमि खरीदी है और अब वे अपने खेत को ‘बायोफोर्टिफाइड’ खेत में बदलने के लिए इस कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन स्टारर की कमाई में बढ़त दर्ज, 17वें दिन कमाए 6.15 करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन अभिनीत ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ ने अपने तीसरे रविवार को भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। फिल्म ने 17वें दिन भारत में लगभग 6.15 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू नेट कमाई 347.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर ने दुनिया भर में 538.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब यह 550 करोड़ रुपये के वैश्विक आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

17वें दिन की कमाई और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े

शुक्रवार को 3.10 करोड़ रुपये और शनिवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई के बाद रविवार 18 अक्टूबर 2026 को फिल्म ने भारत में 6.15 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। तीसरे वीकेंड के इस प्रदर्शन ने फिल्म की स्थिति को और मजबूत कर दिया है, क्योंकि अब यह घरेलू स्तर पर 350 करोड़ रुपये (नेट) के आंकड़े के करीब पहुंच रही है।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 416.15 करोड़ रुपये है, जबकि दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 538.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें से लगभग 122 करोड़ रुपये की कमाई विदेशों से हुई है।

हफ्ते-दर-हफ्ते बॉक्स ऑफिस और विदेशी प्रदर्शन

इस थ्रिलर फिल्म की शुरुआत शानदार रही और इसने अपने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। दूसरे हफ्ते में इसने 87.50 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे 14वें दिन के अंत तक भारत में इसकी कुल नेट कमाई 333 करोड़ रुपये हो गई।

इसके बाद, फिल्म ने 15वें दिन 3.10 करोड़ रुपये और 16वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तीसरे रविवार को फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड पर कमाई में आया यह उछाल दिखाता है कि दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है। हालांकि, वीकडे (सप्ताह के दिनों) की कमाई से ही यह तय होगा कि फिल्म कितनी जल्दी अपने अगले घरेलू माइलस्टोन तक पहुंचती है।

फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले हफ्ते में विदेशों से 89 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 27 करोड़ रुपये की कमाई की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कुल विदेशी कमाई लगभग 122 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। दुनिया भर में कुल 538.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, अब यह फिल्म 550 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के करीब है।

कलाकार और कहानी

फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रूप में और तब्बू मीरा देशमुख के रूप में नज़र आएंगी। इनके साथ ही श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी वापसी कर रहे हैं, और साथ में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी शामिल हैं। यह क्राइम थ्रिलर विजय के उस संघर्ष को आगे बढ़ाती है, जिसमें वह अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है, जबकि उनके इर्द-गिर्द जांच का दायरा और तेज हो जाता है।

Disha Patani Meet Disha Patani: फायरिंग की घटना के बाद टाइगर से मिलने पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी, पैपराजी को किया इग्नोर

Disha Patani Meet Disha Patani: रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात लोगों के गोलीबारी किए जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ घायल हो गए। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेता के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इस मुश्किल समय में उनके साथ रहने के लिए अभिनेत्री दिशा पाटनी भी उनके घर पहुंचीं।

दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के आवास पर पहुंचीं

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिशा को टाइगर के घर पहुंचते हुए देखा जा सकता है। वहां पहुंचने पर अभिनेत्री काफी परेशान नजर आ रही थीं। कार से उतरने के बाद उन्होंने पैपराजी की ओर ध्यान नहीं दिया और टाइगर से मिलने के लिए जल्दी से अंदर चली गईं।

टाइगर और दिशा कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और 2018 की एक्शन फिल्म ‘बागी 2’ और म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में साथ नजर आए। उन्हें अक्सर डिनर डेट, छुट्टियों और बाहर घूमते हुए एक साथ देखा जाता था, जिससे उनके रोमांस को लेकर अटकलें तेज हो गईं। जुलाई 2022 में ऐसी खबरें आईं कि लगभग छह साल तक डेट करने के बाद टाइगर और दिशा अलग हो गए हैं। सूत्रों ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया था कि दोनों उसी साल की शुरुआत में अलग हो गए थे, लेकिन उनके बीच अभी भी अच्छे संबंध हैं।

रविवार को टाइगर जुहू के पुष्पा पार्क स्थित एक क्लब में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनकी कार पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग की। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए। ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर ने खुद गाड़ी की कमान संभाल ली।

नानावटी अस्पताल के सूत्रों ने बताया- “टाइगर के ड्राइवर के बाएं हाथ में गोली लगी है और शायद उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़े। अभिनेता को मामूली खरोंचें आईं हैं। जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।” एक फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया, बैलिस्टिक सबूत जुटाए, गाड़ी का मुआयना किया और यह पता लगाने की कोशिश की कि कुल कितने राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास की जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। बाद में इस मामले के सिलसिले में सांताक्रूज से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

गोलीबारी के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों अनिल पंडित और हरमन संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस हमले की जिम्मेदारी ली। “हमने उसे (टाइगर श्रॉफ को) फोन करके समझाया था, लेकिन वह नहीं समझा। इसलिए आज हमने उसे अच्छे से समझा दिया है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमारी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका नंबर अगला होगा। इंतजार करें और देखें।

Tiger Shroff : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला, 3 लोगों ने की फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन लोगों द्वारा गोली चलाए जाने की खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जानकारी जुहू पुलिस स्टेशन में दी गई है। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।