Badshah- Isha Rikhi Divorce: 5 महीने बाद टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी टूट गई है। दोनों ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। बता दें, पिछले कुछ दिनों से बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की खबरें सुर्खियों में थीं। अब आखिरकार उन्होंने अपने तलाक को कंफर्म कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मार्च में एक निजी समारोह में शादी की थी और शादी के करीब पांच महीने बाद यह खबर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर शेयर जॉइंट स्टेटमेंट में बादशाह ने कहा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हमने एक-दूसरे के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया है। हम सभी से अपील करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।” उन्होंने आगे कहा, “इस मामले में यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे किसी तरह की अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं।”

ईशा ने किया था पोस्ट

जुलाई में सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। जुलाई में ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कुछ तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा था, “हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना उम्मीद है,” और इसके साथ दिल टूटने और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए थे। ईशा के इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की अटकलें तेज हो गई थीं।

Badshah

मार्च 2026 में हुई थी चर्चा

बादशाह और ईशा रिखी की शादी को लेकर मार्च 2026 में चर्चाएं शुरू हुई थीं। इसकी शुरुआत तब हुई जब ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों में बादशाह भूरे रंग के कुर्ते और सुनहरे साफे में नजर आए, जबकि ईशा लाल रंग के पारंपरिक दुल्हन के लिबास में दिखाई दीं। इसके बाद जून में ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की थी। अब दोनों के अलग होने की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब ईशा के सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने की भी चर्चा चल रही है।

कौन है ईशा रिखी

ईशा रिखी चंडीगढ़ की रहने वाली अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट्ट जट्टां दे’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘हैप्पी गो लकी’, ‘अरदास’ और ‘मिंडो तसीलदारनी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। साल 2018 में उन्होंने फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और बादशाह ने शादी से पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और इसके बाद दोनों ने निजी समारोह में शादी की।

बादशाह की थी दूसरी शादी

बादशाह की ईशा रिखी से ये दूसरी शादी है, जो अब खत्म हो गई है। इससे पहले बादशाह की जैस्मीन मसीह से 2012 में शादी हुई थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2020 में उनका तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी भी है, जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह, जिसका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था।

दिव्यांग माँ सड़क किनारे चला रही है किचन | Handicapped kitchen | Delhi | Inspiring Woman Story

दिव्यांग माँ सड़क किनारे चला रही है किचन | Handicapped kitchen | Delhi | Inspiring Woman Story

बचपन से दिव्यांग आरती की जिंदगी आसान कभी नहीं रही।
शादीशुदा जिंदगी में भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन हर बार टूटने के बाद उन्होंने खुद को फिर से संभाला।
आज दिल्ली के प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास अपने छोटे-से Handicapped kitchen स्टॉल पर आरती सिर्फ खाना नहीं खिलाती, बल्कि अपने दोनों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर दिन नई उम्मीद भी पकाती हैं।
अगर आप दिल्ली में हैं, तो एक बार इनके स्टॉल पर ज़रूर जाएँ। आपका एक ऑर्डर किसी माँ के हौसले को और मजबूत बना सकता है। :heart:

📌Handi Service, प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन, दिल्ली

(Handicapped Kitchen, Handicapped Kitchen Delhi, Handicapped Kitchen Story, Handicapped Woman, Disabled Woman India, Delhi Street Food)

दिव्यांग माँ सड़क किनारे चला रही है किचन | Handicapped kitchen | Delhi | Inspiring Woman Story | Delhi Street Food

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Kuku kohli Aruna Irani Relationship: ‘कुकू कोहली ने नहीं बताया था कि वे शादीशुदा हैं’, जब अरुणा ईरानी ने अपने दिवंगत पति के साथ पहली मुलाकात किया था खुलासा

Kuku kohli Aruna Irani Relationship: अरुणा ईरानी और दिवंगत फिल्म निर्माता कुकू कोहली की प्रेम कहानी और उनकी शादी उन दिनों अक्सर सुर्खियों में रहती थी। कुकू कोहली की पहली पत्नी के जिंदा रहते अरुणा ईरानी इस हादसे के बारे में ज्यादा बात नहीं करती थीं। चार साल पहले, अरुणा ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनकी मुलाकात कुकू कोहली से एक फिल्म सेट पर हुई और कैसे उनका रिश्ता पनपा।

अरुणा ईरानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया- हमारी मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई, जिसमें हम दोनों साथ काम कर रहे थे। उस फिल्म के दौरान वह सभी अन्य अभिनेताओं को तब तक इंतजार करवाते थे, जब तक धर्मेंद्र जी सेट पर नहीं आ जाते। तभी शूटिंग शुरू होती थी।

मुझे उन पर बहुत गुस्सा आता था क्योंकि मैं उस समय कुछ अन्य फिल्मों में भी काम कर रही थी। इसलिए हमारा रिश्ता प्यार और नफरत से भरा हुआ था। मैं उन पर बहुत गुस्सा होती थी और वह मुझे दिलासा देते थे। उस चक्कर में कैसे लफड़ा हो गया समझ नहीं आया ।

अरुणा ईरानी को यह जानकर काफी हैरानी हुई कि कुकू पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “जब हम मिले थे, तो उन्होंने मुझे यह भी नहीं बताया था कि वह शादीशुदा हैं, और इसी वजह से मुझे उनसे प्यार हो गया। इसलिए हमारे रिश्ते के बारे में बात करना सही नहीं लगा, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पत्नी और बेटियां थीं। अब मैं इस बारे में इसलिए बात कर रही हूं, क्योंकि उनकी पहली पत्नी का कुछ महीने पहले निधन हो गया है।”

अरुणा और कुकू की शादी 1990 में हुई थी, जब वह 40 साल की थीं

फिल्मफेयर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, अरुणा ने यह भी बताया था कि उनके और कुकू कोहली के बच्चे क्यों नहीं हुए। “आज जब मैं अपने भतीजे-भतीजियों और भांजे-भांजियों को देखती हूं, तो मुझे खुशी होती है कि मेरे बच्चे नहीं हैं। अगर कोई मेहमान घर आता और मेरा बच्चा उनका स्वागत न करता या सोफे पर बेपरवाह पड़ा रहता – जैसा कि आजकल के बच्चे करते हैं – तो मुझे बुरा लगता।

उनका ऐसा रवैया होता है, ‘तो क्या हुआ?’ भगवान का शुक्र है। मेरे एक करीबी दोस्त, डॉ. अजय कोठारी ने मुझे सही बात समझने और फैसला लेने में मदद की। उन्होंने कहा, ‘शादी करना ठीक है, आपको साथ की जरूरत है, लेकिन बच्चे और आपके बीच उम्र का फ़ासला इतना ज़्यादा होगा कि उसे संभालना मुश्किल होगा।’ मुझे लगता है कि वह सही थे। मैं और मेरा बच्चा एक-दूसरे के साथ घुटन महसूस करते।

1991 की फ़िल्म ‘फूल और कांटे’ के लिए मशहूर अनुभवी फ़िल्म निर्माता कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके दोस्त अशोक पंडित ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अशोक पंडित ने PTI को बताया, “उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी, इसलिए कल उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम करीब 4:30 बजे हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।” कोहली के परिवार में उनकी पत्नी अभिनेत्री अरुणा ईरानी और उनकी पहली पत्नी रीटा कोहली से हुई दो बेटियां, पूजा और करिश्मा हैं।

₹2.5 लाख महीना कमाता है ये 29 साल का युवक फिर भी कर्ज में डूबा! जानिए शादी-घर ने कैसे बिगाड़ा पूरा हिसाब

Bengaluru Viral News: हैंडसम सैलरी और अच्छा करियर होने के बावजूद खराब फाइनेंशियल मैनेजमेंट किसी को भी कर्ज के जाल में फंसा सकता है। बेंगलुरु के रहने वाले 29 वर्षीय एक शादीशुदा युवक की कहानी इसी बात का लेटेस्ट उदाहरण बनी है। टैक्स कटने के बाद हर महीने ₹2.5 लाख की कुल कमाई करने के बावजूद यह युवक शादी और घर के रिनोवेशन पर बड़ा खर्च करने की वजह से कई लोन और कर्ज के भारी बोझ तले दब गया है। युवक ने सोशल मीडिया पर अपने फाइनेंशियल स्टेटस को शेयर करते हुए लोगों से सलाह मांगी है।

95 फीसदी सेविंग्स खत्म, शादी और घर के रेनोवेशन ने बिगाड़ा बजट

युवक ने अपनी आपबीती बताते हुए लिखा है कि ‘मैं हाल ही में एक ऐसे कर्ज के जाल में फंस गया, जिसमें मैं कभी नहीं फंसना चाहता था। मैंने हाल ही में दो बड़े खर्च किए एक मेरी शादी और दूसरा घर का रेनोवेशन, जिसने मेरी 95 प्रतिशत बचत को खत्म कर दिया।’

रेडिट पर की गई युवक की इस पोस्ट के मुताबिक उसके माता-पिता ने उसे अपने पैतृक घर पर एक और मंजिल बनाने के लिए जोर दिया ताकि उसे किराए पर दिया जा सके। इस घर के रेनोवेशन में कुल 35 लाख रुपये खर्च हुए। उसने अपनी सेविंग्स में से ₹15 लाख दिए और बाकी के ₹20 लाख लोन लिए। उसकी शादी का खर्च ₹30 लाख से अधिक हो गया। शादी के खर्चों के लिए उसने अपने स्टॉक्स (शेयर) बेचे लेकिन आखिरी समय में कैश की कमी होने की वजह से उसे 9.1 फीसदी के इंट्रेस्ट पर 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेना पड़ा। उसने बताया कि आखिरी समय में इस अमाउंट के कैश का बंदोबस्त करने के लिए उसके पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं था।

EMI और क्रेडिट कार्ड का भारी-भरकम बोझ

घर के रेनोवेशन और शादी के अलावा युवक पर कार लोन भी है। इसपर अभी 3 लाख रुपये बचे हुए हैं। उसके माता-पिता फाईनेंशियली से उसी पर निर्भर हैं और राशन-पानी व अन्य घरेलू खर्चों के लिए उसी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। हर महीने युवक को होम लोन में 35000, पर्सनल लोन ईएमआई 16000, कार लोन पर 15000, किराए और बिल पर 37000, क्रेडिट कार्ड के बिल पर 70 हजार, राशन के मद में 15 हजार, आउटिंग और मूवी पर करीब 6000 खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा 1500 रुपये SIP इन्वेंस्टमेंट में जाते हैं।

युवक के पास फिलहाल स्टॉक्स में 3 लाख रुपये और एफडी में 1 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उसके पास 50 सॉवरेन सोना है, जिसे वह बेचना या इस्तेमाल करना नहीं चाहता। युवक ने बताया है कि ‘हम पार्टियां नहीं करते, न ही मैं अक्सर बाहर खाता हूं। मैं अपने कैश फ्लो को सुधारने के लिए नौकरी बदलने की योजना बना रहा हूं, लेकिन इसमें अभी समय लग रहा है।’ अब वह किसी भी तरह अपने कर्जों को जल्द चुकता करने, क्रेडिट कार्ड के खर्चों पर लगाम लगाने और मासिक बचत बढ़ाने के तरीके तलाश रहा है।

ये भी पढ़ें- Islamic NATO: भारत के खिलाफ बांग्लादेश की साजिश? सऊदी अरब-पाकिस्तान-तुर्किये के ‘इस्लामिक NATO’ में होगा शामिल

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘यह पति-पत्नी दोनों की मिलाकर कमाई है। अगर पति अपनी पत्नी की कमाई का इस्तेमाल अपने माता-पिता द्वारा इस्तेमाल किए गए क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए करेगा, तो नई-नवेली पत्नी नाराज हो सकती है और लड़ाई शुरू हो सकती है। इसके अलावा युवक ने पत्नी के पक्ष के खर्चों का जिक्र नहीं किया है, यकीनन पत्नी भी अपने माता-पिता को कुछ पैसे भेज रही होगी या शादी के लिए लिए गए किसी लोन की भरपाई कर रही होगी।’

Arjun Rampal Wedding: अर्जुन रामपाल ने गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से की शादी, यूजर्स ने दी बधाई

Arjun Rampal Wedding: अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई। इस जोड़े ने नॉर्थ गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं।

सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने PTI को बताया कि शादी राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई। डेमेट्रिएड्स साउथ अफ्रीका की नागरिक हैं। यह कपल अभी पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रह रहा है। कैजुअल कपड़ों में रामपाल और डेमेट्रिएड्स शाम करीब 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। वर्नेकर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अदालत के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से एक खास इजाजत ली थी, ताकि स्थानीय कानून के तहत पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच जरूरी 15 दिन के समय की शर्त को माफ किया जा सके। अधिकारी ने आगे कहा कि शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा।

अर्जुन रामपाल की बेटियों के साथ अपने रिश्ते पर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

YouTube चैनल पर रिया चक्रवर्ती के साथ बातचीत में गैब्रिएला ने बताया, “वे (माहिका और मायरा) हर स्थिति में बहुत अच्छी रही हैं। हमें उन्हें कभी यह नहीं कहना पड़ा कि ‘अरे, तुम्हें गैब्रिएला की इज्जत करनी है’। उनके साथ मेरा एक रिश्ता है। अगर वे मुझे एक दोस्त के तौर पर पसंद करती हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है। हम इस बात को लेकर बहुत साफ थे कि उन पर कोई दबाव न हो और उन्हें आराम से घुलने-मिलने का मौका मिले। वे मजेदार और प्यारी लड़कियां हैं और मुझे लगता है कि मैं भी Gen-Z की तरह हूं, इसलिए मैं उनकी भाषा और सोच को अच्छी तरह समझती हूं।”

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक साउथ अफ़्रीकी मॉडल और फैशन डिज़ाइनर हैं। गैब्रिएला के साथ रिश्ते में आने से पहले, अर्जुन रामपाल की शादी पूर्व सुपरमॉडल और बिज़नेसवुमन मेहर जेसिया से हुई थी। उन्होंने 2018 में अलग होने की घोषणा की और 2019 में उनका तलाक हो गया। अर्जुन ने कई बार कहा है कि वे अपनी बेटियों की परवरिश मिल-जुलकर करते हैं।

अर्जुन रामपाल की लव लाइफ़ के बारे में

अर्जुन रामपाल ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस जोड़े की दो बेटियां हैं – 24 साल की माहिका और 21 साल की मायरा। हालांकि, दो दशक तक शादीशुदा रहने के बाद, 2018 में दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया। कुछ समय बाद, अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से सबको मिलवाया। अब वे दो बेटों के माता-पिता हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 2018 में डेटिंग शुरू की और 2019 में उनके पहले बेटे, अरिक का जन्म हुआ, जो अब 7 साल का है। इसके बाद 2023 में उनके दूसरे बेटे, अरिव का जन्म हुआ, जो अभी सिर्फ 3 साल का है।

पिछले साल दिसंबर में, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर गैब्रिएला के साथ नज़र आने के दौरान अर्जुन ने अपनी सगाई की बात कन्फर्म की। रिया से खुलकर बात करते हुए गैब्रिएला ने कहा, “हमारी अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन कौन जानता है?” इस पर अर्जुन ने चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा, “हमारी सगाई हो चुकी है… हमने अभी-अभी आपके शो पर यह बात बताई है,” जिसे सुनकर रिया हैरान रह गईं। प्रोफ़ेशनल तौर पर, अर्जुन को हाल ही में आदित्य धर की फ़िल्म ‘धुरंधर’ में मेजर इक़बाल का किरदार निभाने के लिए काफ़ी तारीफ़ मिली।

Govinda: जब गोविंदा ने शाहरुख खान से लेकर आमिर तक के स्टारडम पर किया था कमेंट, यूजर्स बोले- सब टिके रहे…वे ही खो गए

Govinda: 1990 के दशक के मशहूर स्टार गोविंदा, जिन्होंने कभी शाहरुख खान और आमिर खान के स्टारडम पर तंज कसा था, पिछले एक साल से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे सार्वजनिक झगड़े की वजह से सुर्खियों में हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सुपरस्टार गोविंदा के बारे में अब उनकी फिल्मों से ज़्यादा उनकी उथल-पुथल भरी शादीशुदा जिंदगी की चर्चा हो रही है। उनकी आखिरी फिल्म ‘रंगीला राजा’ 2019 में रिलीज हुई थी।

19 अगस्त को मामला तब बदला जब 59 वर्षीय सुनीता आहूजा ने पिछले साल दायर किया गया तलाक का केस वापस ले लिया है। खबर है कि 61 वर्षीय गोविंदा एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ काफी कम उम्र की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार हैं। लेकिन फिल्म से ज्यादा गोविंदा और कोमल के कथित अफेयर ने लोगों का ध्यान खींचा।

एक X यूजर ने 1990 के दशक में अपने करियर के पीक पर दिए गए गोविंदा के एक मैगज़ीन इंटरव्यू के दौरान किए गए बड़े-बड़े दावों को शेयर किया। इसमें गोविंदा ने कहा, “देखते हैं आमिर, सलमान, शाहरुख और अजय कब तक टिक पाते हैं!” इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने यह भी कहा, “हिट देने के लिए मुझे श्रीदेवी या माधुरी की जरूरत नहीं है।”

गोविंदा ने अमिताभ बच्चन को भी नहीं बख्शा, जिनके साथ उन्होंने 1998 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम किया था। एक और तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अमिताभ ने भी पिछले दस सालों में कहां कोई हिट दी है?” जैसे ही X पोस्ट शेयर हुई, उस पर ढेरों कमेंट आने लगे।

एक यूजर ने लिखा, “सब टिके रहे, बस वो नहीं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “घमंड अंधा कर देता है।”एक और कमेंट में लिखा था, “अति आत्मविश्वास से कुछ हासिल नहीं होता, भाई। देखो, अगर वो सुनीता के प्रति वफादार होता, तो कर्म का फल मिल जाता। ये सारे चिंदी खान उसके चमचे बनकर खड़े होते – अफसोस, बहुत जल्दी जाना पड़ा।”

एक और कमेंट में लिखा था, “वो एक बेहतरीन ऑल-राउंड एंटरटेनर थे। लेकिन उनका अहंकार और घमंड ही उनके पतन का कारण बना। वरना, उनके साथ काम करने वाले सभी अभिनेता उनके सामने फीके लगते थे। साथ ही, जब भी मुझे अवतार फिल्म के बारे में उनकी कही बात याद आती है, तो लगता है कि वो मानसिक रूप से बीमार हैं।”

एक और कमेंट में लिखा था, “उनका घमंड ही उनके पतन का कारण बना।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “एसआरके के 10वें मैनेजर के पास गोविंदा से भी ज्यादा पैसा है। अंत में केवल बुद्धिमान और विनम्र ही टिक पाते हैं।”

सलमान खान और गोविंदा के बीच अनबन की अफवाहें

इस पोस्ट में गोविंदा ने सलमान खान पर तंज भी कसा है। अगर आप फिल्म प्रेमी हैं, तो आप जानते ही होंगे कि दोनों के बीच ‘पुराना इतिहास’ रहा है। गोविंदा ने एक बार 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुड़वा’ की कास्टिंग को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा दी थी। एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद भी सलमान खान ने उन्हें सीधे तौर पर प्रोजेक्ट छोड़ने के लिए कहा था।

2019 में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था, “उस समय मैं ‘जुड़वा’ कर रहा था और किसी दिन सलमान ने मुझे 2-3 बार फोन किया और कहा कि ‘छीची भैया, आप कितनी हिट दोगे यार?'” मैंने बोला, क्या हुआ? वो बोला, ‘वो जो पिक्चर आप कर रहे हो, जुड़वा, वो आप बंद कर दीजिए और वो मुझे दे दीजिए।’

उन्होंने आगे कहा, “सलमान ने कहा ‘निर्देशक डेविड धवन भी आपको मुझे देना पड़ेगा। निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मैंने आपके साथ काम किया।’ निर्देशक और निर्माता। इसलिए फिल्म, जो पहले से ही निर्माणाधीन थी, रोक दी गई, बंद कर दी गई और अंतत सलमान को सौंप दी गई।”

गोविंदा और सुनीता आहूजा का उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता

पिछले साल से ही गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें ऑनलाइन चल रही हैं। कुछ महीने पहले सुनीता आहूजा के कुछ इंटरव्यू में अपनी निजी बातें बताने के बाद, गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में खटास की अटकलें और तेज़ हो गईं। इन अफ़वाहों के बीच, ETimes की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, “सुनीता ने कुछ महीने पहले अलग होने का नोटिस भेजा था, लेकिन तब से इस मामले में कोई आगे की कार्रवाई नहीं हुई है।”

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पिछले साल दोनों के बीच सुलह हो गई थी। हाल ही में, जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया, तो सुनीता आहूजा ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें ‘शुगर डैडी’ कहा। गोविंदा ने एक वीडियो मैसेज में सबके सामने सुनीता की ‘अपमानजनक’ भाषा के इस्तेमाल का जवाब दिया। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी मार्च 1987 में हुई थी। दोनों ने 1988 में अपनी बेटी टीना के जन्म के बाद तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। कई साल बाद, 1997 में उनके बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ।

Compassionate Jobs: अनुकंपा नौकरी में बड़े बेटे को मिलेगी पहले प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Compassionate Jobs: अनुकंपा नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिस पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी मृत सरकारी कर्मचारी के एक से अधिक पात्र बच्चे अनुकंपा नियुक्ति का दावा करते हैं, तो बड़े बच्चे को उसकी वरिष्ठता के आधार पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने मुंगेली जिले के एक मामले में छोटे बेटे को दी गई अनुकंपा नियुक्ति का आदेश रद्द करते हुए मामला जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को वापस भेज दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि पात्रता की जांच के बाद बड़े बेटे के दावे पर 30 दिनों के भीतर विचार किया जाए।

मुंगेली के सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत ईश्वर सिंह क्षत्रिय की सितंबर 2016 में मृत्यु हो गई थी। उनकी दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी के बेटे जितेंद्र सिंह क्षत्रिय (35 वर्ष) और दूसरी पत्नी के बेटे राजकुमार दोनों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। 7 अगस्त 2019 को मुंगेली के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने छोटे बेटे राजकुमार को नौकरी दे दी। इसके खिलाफ बड़े बेटे जितेंद्र ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

अदालत का फैसला

जस्टिस संजय के. अग्रवाल की पीठ ने DEO के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हालांकि दूसरी पत्नी से जन्मा बच्चा भी कानूनी वारिस होता है। लेकिन जब कई भाई-बहनों में से चुनाव करना हो तो वरिष्ठता (उम्र में बड़े होने) के नियम का पालन होना चाहिए। अदालत ने DEO को 30 दिनों के भीतर बड़े बेटे की पात्रता की जांच कर उसके दावे पर विचार करने का निर्देश दिया है।

दोनों बेटों ने किया था दावा

मामला मुंगेली के एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा है। वहां पदस्थ ईश्वर सिंह क्षत्रिय की 29 सितंबर 2016 को मृत्यु हो गई थी। उनके दो विवाह हुए थे। पहली पत्नी से उनका बेटा जितेंद्र सिंह क्षत्रिय और दूसरी पत्नी से बेटा राजकुमार था। पिता की मृत्यु के बाद दोनों बेटों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी ने 7 अगस्त 2019 को राजकुमार को नौकरी देने का फैसला किया। इस फैसले को जितेंद्र ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने 8 अगस्त के आदेश में मुंगेली DEO के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें छोटे बेटे राजकुमार को अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि जब एक से अधिक पात्र संतान अनुकंपा नियुक्ति का दावा करती हैं, तो उम्र और वरिष्ठता के आधार पर बड़े बच्चे के दावे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल बड़ा होना ही पर्याप्त नहीं है। बड़े बेटे को नियुक्ति के लिए निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसी कारण मामला दोबारा DEO के पास भेजा गया है।

शादीशुदा होना अनुकंपा नियुक्ति के रास्ते में बाधा नहीं

मामले में यह भी महत्वपूर्ण सवाल उठा कि क्या शादीशुदा संतान अनुकंपा नियुक्ति का लाभ ले सकती है। कोर्ट ने कहा कि विवाह अपने आप में आश्रित संतान को अनुकंपा नियुक्ति के लाभ से बाहर करने का आधार नहीं हो सकता। कोर्ट ने इस संबंध में पूर्व में दिए गए पटना हाईकोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट के फैसलों का भी उल्लेख किया। अदालत ने माना कि यदि अन्य पात्रता शर्तें पूरी होती हैं तो केवल वैवाहिक स्थिति के आधार पर दावा खारिज नहीं किया जा सकता।

सरकार को बड़े बेटे के दावे की जांच करनी होगी

हाईकोर्ट ने मामले को जिला शिक्षा अधिकारी के पास वापस भेजते हुए निर्देश दिया कि जितेंद्र के दावे की पात्रता की जांच की जाए और उसके बाद 30 दिनों के भीतर उचित निर्णय लिया जाए। इस फैसले से उन मामलों में महत्वपूर्ण दिशा मिलती है, जहां मृत सरकारी कर्मचारी के एक से अधिक बच्चे अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र होते हैं। कोर्ट के मुताबिक ऐसे मामलों में केवल विभाग की पसंद या किसी एक संतान को नियुक्ति देना पर्याप्त नहीं है। बल्कि पात्रता, वरिष्ठता और प्रशासनिक नियमों को ध्यान में रखकर फैसला किया जाना चाहिए।

वरिष्ठता अकेले सरकारी पद पर हक नहीं देती

इसी मामले से जुड़े एक अन्य फैसले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ वरिष्ठता के आधार पर किसी सरकारी कर्मचारी को ऊंचे पद पर नियुक्ति या प्रभार पाने का स्वतः अधिकार नहीं मिल जाता। एक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) ने जूनियर सहकर्मी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाए जाने को चुनौती दी थी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के हॉस्टल में भूत का खौफ! 600 छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, लड़कियों के ‘आत्मा के साए’ में होने का दावा

कोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को बरकरार रखा। पीठ ने कहा कि किसी अधिकारी को अस्थायी रूप से उच्च पद का प्रभार देना एक प्रशासनिक व्यवस्था है। इसमें प्रशासनिक उपयुक्तता और अधिकारी के पूरे रिकॉर्ड को भी देखा जा सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठता महत्वपूर्ण कारक हो सकती है, लेकिन वह अकेले किसी अधिकारी को उच्च पद का स्वतः अधिकार नहीं देती।

Awarapan 2: ‘इमरान हाशमी को बिना किस करते देखना गैरकानूनी सा लगता है…’, ‘आवारापन 2’ में किसिंग सीन न होने पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

Awarapan 2: इमरान हाशमी इन दिनों बहुत खुश हैं, क्योंकि उनकी 2007 की फ़िल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित हो रहा है। एक्टर की इस नई फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं और कई दर्शक तो ओरिजिनल फ़िल्म से जुड़ी पुरानी यादों को भी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, फैन्स ने ‘आवारापन 2’ में एक बात पर ध्यान दिया कि इसमें इमरान का कोई किसिंग सीन नहीं है।

‘सब लोग मर्डर वाले इमरान हाशमी को ढूंढ रहे थे’

अपने करियर के शुरुआती सालों में ‘सीरियल किसर’ के रूप में मशहूर इमरान फिल्मों में इंटीमेट सीन और जोशीले रोमांस के लिए जाने जाते थे। हालांकि, प्रशंसकों ने गौर किया कि इमरान की नई फिल्म में कोई किसिंग सीन नहीं है और इस पर कई लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ प्रशंसकों ने तो मजाक में यह भी कहा कि वे फिल्म में ‘पुराने’ इमरान हाशमी को ढूंढ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा था, “उम्र हो गई है वो वाला इमरान हाशमी अब नहीं रहा।” एक अन्य दर्शक ने लिखा, “सब यहां इस सीन में मर्डर वाले इमरान हाशमी को ढूंढ रहे हैं।” एक और कमेंट में लिखा था, “इमरान हाशमी को बिना किसिंग सीन के देखना गैरकानूनी सा लगता है।” एक और कमेंट में लिखा था, “इमरान भाई, दिशा को किस कर लो ना, आलिया देख तो नहीं रही है ना। Awarapan2।”

एक और कमेंट में लिखा था, “मैंने अपनी मम्मी से कहा था कि हमें कुछ और देखना चाहिए क्योंकि इमरान हाशमी इस फिल्म में हैं। पता चला कि इसमें एक भी नॉर्मल किस सीन नहीं था, और कहानी तो वाकई बहुत अच्छी थी।”

‘उन्होंने खुद इसे कम किया और इससे दूर हो गए’

हालांकि, हर किसी ने किसिंग सीन न होने को नकारात्मक रूप से नहीं देखा। कुछ फैंस ने इस बात की सराहना की कि इमरान अपने करियर की शुरुआत में बनी अपनी छवि से आगे बढ़ चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट कहा, “वह शादीशुदा हैं। उन्होंने खुद इसे कम किया और कामुक फिल्मों से दूर हो गए। कम से कम इसकी तो सराहना करें।” एक अन्य दर्शक ने बस इतना लिखा, “अच्छा है कि कोई किसिंग सीन नहीं है।”

अपनी इमेज बदलने पर इमरान हाशमी

एक पुरानी बातचीत में, इमरान ने ‘सीरियल किसर’ वाली इमेज से बाहर निकलने और इस बात पर चर्चा की कि कैसे यह आज भी उनके करियर से जुड़ी एक अहम बात बनी हुई है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “होता यह है कि जब आपकी इमेज इतनी मज़बूत हो जाती है – खासकर भारत जैसे बहुत रूढ़िवादी समाज में – तो लोग उसे ही पकड़े रहते हैं। जैसे, अगर आप कुछ दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों को देखें, तो वहां भी किस (kiss) को लेकर सवाल उठ ही गया। लेकिन भारत ऐसा ही है। लोग अभी भी उसी चीज़ में उलझे रहते हैं। आपको बस आगे बढ़कर खेलना होगा और अपनी वर्सटैलिटी (अलग-अलग तरह के रोल करने की काबिलियत) दिखाने के लिए कुछ करना होगा। बस बाहर निकलिए और जो काम आप कर रहे हैं, उसमें हिम्मत दिखाइए।”

पिछले कुछ सालों में, इमरान ने सोच-समझकर अलग-अलग तरह की फ़िल्मों और किरदारों में काम किया है, जिनमें ‘हक़’, ‘ग्राउंड ज़ीरो’, ‘चेहरे’, ‘सेल्फ़ी’ और दूसरी फ़िल्में शामिल हैं। ‘आवारापन 2’, 2007 की फ़िल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आज़मी हैं और इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही है। अब तक भारत में इसकी कुल नेट कमाई ₹67.46 करोड़ रही है।

एक गलती…और टूट गया 10 साल पुराना रिश्ता, पत्नी से धोखा मिलने के बाद पति ने खत्म किया रिश्ता, वायरल हुई कहानी

सोशल मीडिया पर एक महिला का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में महिला ने बताया की एक गलती की वजह से उसके पति ने 10 साल पुरानी शादी तोड़ दिया। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या एक बार किया गया धोखा इतने सालों के रिश्ते, प्यार और साथ को खत्म करने के लिए काफी है, या फिर टूटे भरोसे के बाद रिश्ते को बचाना मुश्किल हो जाता है। जानें क्या है पूरा मामला

महिला ने पति को दिया धोखा

X यूजर SamSiff ने एक महिला से जुड़ी पोस्ट शेयर की। पोस्ट में दावा किया गया कि, महिला ने अपने पति को धोखा दिया, जिसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया। बताया गया कि तलाक से पहले दोनों की शादी को 10 साल हो चुके थे। कहानी शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “उसने सिर्फ एक बार धोखा दिया, लेकिन पति ने 10 साल पुरानी शादी खत्म करने का फैसला कर लिया। अब लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या सिर्फ एक गलती की वजह से किसी रिश्ते के 10 साल को खत्म कर देना सही है?”

नहीं दिया सफाई का मौका

पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई थी, जिसमें महिला ने पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी थी। महिला ने दावा किया कि 10 साल की शादी में उसने सिर्फ एक बार पति को धोखा दिया, लेकिन पति ने उसे सफाई या रिश्ता सुधारने का मौका दिए बिना तलाक ले लिया। महिला ने अपनी बात रखते हुए लिखा, “मैंने शादी के 10 साल में सिर्फ एक बार अपने पति को धोखा दिया। यह मेरी एक गलती थी, लेकिन इसके बाद वह मुझसे पूरी तरह दूर हो गया, जैसे मैं उसके लिए सबसे बुरी इंसान हूं। उसने न तो मुझसे बात करने की कोशिश की, न रिश्ते को बचाने का कोई मौका दिया और न ही मेरी बात सुनी। इसके बजाय उसने तलाक के कागज मेरे सामने रख दिए।”

2 साल से मांद रही मांफी

महिला ने आगे बताया, “यह घटना दो साल पहले हुई थी। तब से मैं लगातार माफी मांगती रही, रोती रही और रिश्ता बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसने मेरी कोई बात नहीं सुनी। हमने साथ मिलकर 10 साल की जिंदगी बिताई और कई यादें बनाई थीं। मुझे समझ नहीं आता कि कोई इंसान इतने सालों के रिश्ते और साथ को इतनी आसानी से कैसे भुला सकता है।” महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि, रिश्ते की लंबी अवधि से ज्यादा जरूरी भरोसा होता है और एक बार विश्वास टूट जाने के बाद शादी को पहले जैसा बनाए रखना आसान नहीं होता।

लोगों ने किया कमेंट

एक यूजर ने महिला की आलोचना करते हुए लिखा, “बड़ी मेट्रो की लड़कियां और महिलाएं आखिर क्या उम्मीद कर रही हैं? एक बार धोखा देना हो या 20 बार, इससे क्या फर्क पड़ता है? अगर स्थिति उलट होती और पति ऐसा करता, तो शायद वह भी अपनी पत्नी की जिंदगी बर्बाद कर देता। उसे इस बात की गंभीरता समझनी चाहिए।”

एक और कमेंट करने वाले ने महिला पर कहानी को मैनिपुलेट करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा, “एलीट लेवल की गैसलाइटिंग। जो कोई भी उसके पक्ष में बात करता है या उसका सपोर्ट करता है, वह सबसे बुरे लोग हैं।” एक यूजर ने लिखा, “कितनी ऊपरी सोच है.. यह सिर्फ एक गलती नहीं है बल्कि भरोसा टूटना है.. धोखा तो धोखा है… बस। माफ नहीं किया जा सकता।”