LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

saharanpur

Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट किया गया। पल पल की जानकारी…

बोलिविया के सैन्य परिसर में जोरदार विस्फोट से कम से कम 10 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए।

-DIG अभिषेक सिंह ने कहा कि सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में एक मस्जिद थी, जिसको सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध पाया गया था। इस आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी फर्स्ट अपील में गई थी, उनकी अपील खारिज हो गई है। इस अवैध निर्माण की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। 

-सपा सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया।

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

sargio gor on modi trump friendship

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे व्यापार, रक्षा सहयोग और तकनीकी साझेदारी को देखकर कई दूसरे देश ईर्ष्या कर सकते हैं। गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहतर व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया। ALSO READ: अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

 

एक इंटरव्यू में सर्जियो गोर ने कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले करीब 35 नेताओं में से वह किन नेताओं से मुलाकात करना चाहेंगे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी प्राथमिकता वाली सूची में सबसे ऊपर होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त मानते हैं।

 

दिसंबर में फ्लोरिडा में होगा जी20 सम्मेलन

दिसंबर में अमेरिका के फ्लोरिडा में जी20 शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसमें शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। सर्जियो गोर ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं।

 

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका के संबंधों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। ALSO READ: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

व्यापार समझौते को लेकर गोर को उम्मीद

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जारी बातचीत को लेकर सर्जियो गोर ने सकारात्मक उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में दोनों देश इस समझौते को अंतिम रूप देने में सफल हो सकते हैं।

 

गोर के बयान को भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यापार के साथ-साथ रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दे रहा है।

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

modi congratulates meloni

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। शुक्रवार, 4 सितंबर तक लगातार सत्ता में बने रहकर मेलोनी की सरकार 1946 में इतालवी गणराज्य की स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है।

 

49 वर्षीय मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बर्लुस्कोनी की सरकार 2001 से 2005 तक 1,412 दिनों तक सत्ता में रही थी।

 

धुर-दक्षिणपंथी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' पार्टी की नेता मेलोनी ने अब प्रधानमंत्री के रूप में 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इटली में पिछले आठ दशकों में राजनीतिक अस्थिरता रही है। इस दौरान देश में 68 सरकारें बनीं, जिनका औसत कार्यकाल लगभग 13 महीने का ही रहा।

 

मेलोनी के तीन दक्षिणपंथी और रूढ़िवादी दलों के गठबंधन को सत्ता में लगभग चार साल हो चुके हैं। उन्होंने इस स्थिरता को अपनी सरकार की बड़ी सफलता बताया है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “स्थिरता कोई दिखावे का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह वह स्थिति है जो देश को योजना बनाने और फैसले लेने की अनुमति देती है।” रिकॉर्ड का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार शाम बाड़ी शहर में रैली रखी गई। वहीं आलोचकों ने सरकार पर राजनीतिक ठहराव का आरोप लगाया है।

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

top news 5 september : sergio gor, PM modi, champat rai

Top News 5 September: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती से दूसरे देशों को जलन होती है। यूरोप को महंगा पड़ा पीएम मोदी की बात नहीं मानना। स्वतंत्र भारद्वाज पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय के दरवाजे बंद। 5 सितंबर की बड़ी खबरें :

 

भारत और अमेरिका की दोस्ती से दूसरों को जलन

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच बढ़ता व्यापार, रक्षा सहयोग और तकनीकी साझेदारी दूसरे देशों के लिए ‘ईर्ष्या’ का कारण बन रही है। उन्होंने मोदी-ट्रंप के रिश्तों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन नेताओं में शीर्ष पर हैं, जिनसे ट्रंप मिलना चाहते हैं।

 

मोदी ने दी थी यूरोप को चेतावनी

व्‍यापार को लेकर बहुत ज्‍यादा निर्भरता अब यूरोप को भारी पड़ रही है। बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर ने माना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में बहुत पहले ही चेतावनी दी थी। लेकिन, यूरोप ने उसे नजरअंदाज किया। वह अब इस पर ध्‍यान दे रहा है।

 

स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा पॉक्सो एक्ट

जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय आजाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। ALSO READ: निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

 

राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने पूर्व महासचिव चंपत राय की ट्रस्ट में वापसी या किसी नए पद पर नियुक्ति की अटकलों पर विराम लगा दिया है। ​पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या चंपत राय को ट्रस्ट में कोई नया पद दिया जाएगा, स्वामी गोविंद देव गिरि ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसी अभी कोई बात नहीं है। यदि हमें ऐसा करना होता तो हम अभी ही कर लेते। ALSO READ: Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

 

Asia Cup में आज INDvsPAK मैच

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम की नजरें अब शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ लीग चरण का शानदार अंत करने पर हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा काफी मजबूत दिख रहा है।

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को बताया कि 275 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं, जबकि 166 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके अलावा 1,907 भारतीय नागरिक चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि भारत लगातार नेपाल सरकार के संपर्क में है और राहत एवं बचाव अभियान में हरसंभव मदद कर रहा है।

ALSO READ: Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

275 भारतीय अब भी लापता

 

रणधीर जायसवाल ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 275 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में नेपाल सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और नेपाली अधिकारियों के राहत एवं बचाव प्रयासों की सराहना करता है। अब तक 166 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है, जबकि 1,907 भारतीय नागरिक चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कोई भी भारतीय यात्री फंसा हुआ नहीं है।

ALSO READ: iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

नेपाल में 1,295 से ज्यादा लोगों की मौत

 

विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद नेपाल में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। नेपाली अधिकारियों के अनुसार, आपदा में मृतकों की संख्या कम से कम 1,295 तक पहुंच गई है। बचाव एवं राहत टीमों ने अब तक 12,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, लेकिन करीब 5,000 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए विभिन्न एजेंसियों की टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

 

भारत ने नेपाल को भेजी 95 टन राहत सामग्री

भारत ने नेपाल में मानवीय सहायता भी तेज कर दी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत अब तक सात विमानों के जरिए करीब 95 टन राहत सामग्री नेपाल भेज चुका है। इसके अलावा 54 भारतीय कर्मियों को भी राहत और बचाव अभियान में सहयोग के लिए भेजा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल सरकार की जरूरत के अनुसार भारत आगे भी राहत सामग्री और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।

 

और राहत सामग्री भेजने की तैयारी

 

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में नेपाल को अतिरिक्त फॉरेंसिक किट, बेली ब्रिज और अन्य जरूरी सामग्री भेजने की योजना है। भारत ने कहा है कि नेपाल सरकार की ओर से जिन चीजों की जरूरत बताई जाएगी, उनके आधार पर आगे भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ALSO READ: BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

26 अगस्त को आई थी विनाशकारी बाढ़

 

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में यह आपदा 26 अगस्त को आई थी। अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए। आपदा के बाद नेपाल और अन्य एजेंसियां लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। वहीं, भारत भी अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने और नेपाल को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश को नशे के कारोबार से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में ड्रग माफिया और नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई चेन के खिलाफ कार्रवाई तेज है। सरकार के इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने राजधानी लखनऊ में नशीली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

 

ट्रांसपोर्ट नगर में की गई कार्रवाई में करीब 228 किलोग्राम नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। इनमें 9.60 लाख एल्जोमैक-0.5 (एल्प्राजोलाम) टैबलेट, 1.20 लाख स्पैसमोनाम प्लस (ट्रामाडोल एचसीएल) कैप्सूल और कोडीनयुक्त ओनेरेक्स 100 एमएल कफ सिरप की 720 बोतलें शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपये नकद भी मिले। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

एक खेप से खुलने लगी पूरे नेटवर्क की कड़ी

एएनटीएफ को ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। 3 सितंबर को टीम ने मकान संख्या एस-363/364 के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान तीन लोग कार्टूनों को बोरियों में छिपाते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर किशन वासवानी, समीर अहमद और शाद इरशाद के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। कार्रवाई में एफएसडीए की टीम भी शामिल रही। औषधि निरीक्षकों ने बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए।

 

पूछताछ आगे बढ़ी तो सप्लाई नेटवर्क की अगली कड़ी सामने आई। किशन वासवानी और समीर अहमद ने दवाओं की आपूर्ति कन्हैया फार्मा के संचालक उमेश कुमार से होने की जानकारी दी। इसके आधार पर उमेश कुमार और सतेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

 

फर्म के दस्तावेजों की आड़ में हो रही थी बिलिंग

जांच में सामने आया कि उमेश कुमार कथित तौर पर सतेन्द्र सिंह की फर्म के दस्तावेजों का इस्तेमाल नशीली दवाओं की बिलिंग के लिए करता था। इसके एवज में सतेन्द्र सिंह को कमीशन दिए जाने की बात सामने आई है। एफएसडीए की जांच के दौरान कन्हैया फार्मा में प्रॉक्सीमेक-एसपीएएस कैप्सूल के 1,116 डिब्बों सहित सात प्रकार की दवाएं मिलीं। फर्म संचालक दवाओं के खरीद और बिक्री से संबंधित पूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद एफएसडीए ने कन्हैया फार्मा को सील कर दिया।

 

पूछताछ में सामने आया एक और सप्लायर

जांच का दायरा बढ़ाते हुए टीम ने शाद इरशाद से पूछताछ की। इसमें विशाल चौरसिया का नाम सामने आया। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में विशाल ने शाद को नशीली दवाओं की आपूर्ति करने की बात बताई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कोडीन से जुड़े एक मामले में अमीनाबाद थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद उसका दवा लाइसेंस निरस्त हो चुका था। इसके बाद वह कथित तौर पर दूसरी फर्मों के माध्यम से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था। बरामद कोडीनयुक्त कफ सिरप के संबंध में विशाल ने इसे बृजेश वर्मा से खरीदने की बात भी बताई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां अब नेटवर्क की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही हैं।

 

नशे के कारोबार पर सरकार का सख्त संदेश

एएनटीएफ के मुताबिक किशन वासवानी, समीर अहमद, शाद इरशाद, उमेश कुमार, सतेन्द्र सिंह और विशाल चौरसिया इस अवैध नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। सभी छह आरोपियों को धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। बरामद दवाओं का नियमानुसार न्यायालय के समक्ष नमूनाकरण कराया जाएगा। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई। योगी सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि प्रदेश में नशीली दवाओं के कारोबार को केवल सड़क स्तर पर नहीं, बल्कि सप्लाई, बिलिंग और वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क के स्तर पर निशाना बनाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाते हुए उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई करना है।

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

plantion yogi

योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एक दिन में 35.27 करोड़ से अधिक पौधे रोप कर रिकॉर्ड बनाया तो दूसरी तरफ इस वर्ष भी विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। विशिष्ट वनों की श्रृंखला में 'एक पेड़ गुरु के नाम' के तहत भी विशिष्ट आयोजन होगा। गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में यह आयोजन किया जाएगा। 

 

योगी सरकार ने रचा इतिहास, 2026 में बनाया सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नया इतिहास रच दिया। 'एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत पौधरोपण महायज्ञ-2026 में पूरे प्रदेश में एक दिन (12 जुलाई, रविवारवार) में 35,27,89,926 पौधरोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 35 करोड़ से 27,89,926 अधिक रहा। सीएम योगी ने 12 जुलाई को गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया था।

 

लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के समीप लगेगा 'एक पेड़ गुरु के नाम' 

लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि विशिष्ट वनों की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर लखनऊ में भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। यहां चंद्रिका देवी मंदिर के समीप 'एक पेड़ गुरु के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां आगन्तुकों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में शिक्षक दिवस के मुख्य कार्यक्रम में 'एक पेड़ गुरु के नाम' पौधरोपण कर सकते हैं। 

 

 

पौधरोपण महाभियान-2026 में लगाए गए विशिष्ट वन 

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में 'एक पेड़ गुरु के नाम' लगाया जाएगा। इसे लेकर सभी वन प्रभागों में तैयारी पूरी हो गई है। मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) अदिति शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी अनेक विशिष्ट वन स्थापित किए गए। 

 

  • 2026 में स्थापित किए गए विशिष्ट वन व अन्य कार्यक्रम
  •  वन योगा कार्यक्रम
  •  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण
  •  वन महोत्सव
  •   पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण
  •  महर्षि चरक औषधि वन                
  •  समृद्धि वन                 
  •  कपि वन                  
  •  ऊर्जा वन                  
  •   समरस वन                  
  •  सहजन भंडारा             
  •  आम भंडारा
  •   वंदे मातरम वाटिका                               
  •  अविरल धारा पौधरोपण    
  •  मिशन छाया   
  •  एक्सप्रेस वे पौधरोपण 
  •  भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका)
  •  एक पेड़ गुरु के नाम आदि

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

CM Yogi flood problem

disaster management UP: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और बाढ़ के बीच योगी सरकार का मजबूत चेतावनी एवं राहत-बचाव तंत्र लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ है। राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बड़े पैमाने पर भेजे गए 591 करोड़ से अधिक अलर्ट मैसेज ने लाखों लोगों को समय रहते मौसम और बाढ़ के संभावित खतरे से सतर्क किया। समय पर मिली चेतावनी, स्थानीय प्रशासन की तत्परता और आमजन की सजगता का नतीजा रहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक एक भी जनहानि नहीं हुई है।

करोड़ों संदेशों से समय रहते मिली चेतावनी

प्रदेश में लोगों को भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और बाढ़ से बचाव के लिए मोबाइल संदेशों के माध्यम से लगातार अलर्ट भेजे गए। जुलाई में 306 करोड़ और अगस्त में 285 करोड़ यानी कुल 591 करोड़ अलर्ट मैसेज प्रसारित किए गए। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों तक मौसम संबंधी सूचनाएं और चेतावनियां पहुंचाई गईं। इस व्यापक सूचना तंत्र ने लोगों को समय रहते सावधान होने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने में मदद की।

चेतावनी मिलते ही खुद सुरक्षित हुए लोग

अलर्ट सिस्टम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि मौसम और नदियों के जलस्तर से जुड़ी सूचनाएं लोगों तक समय पर पहुंचीं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग संभावित खतरे को समझकर स्वयं भी सुरक्षित स्थानों की ओर जाने में सक्षम हुए। स्थानीय प्रशासन ने भी इन चेतावनियों के आधार पर लगातार लोगों को जागरूक किया। इस तरह तकनीक, प्रशासनिक सतर्कता और आमजन की सजगता ने मिलकर जनसुरक्षा को मजबूत किया।

3.52 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची मदद

अलर्ट और राहत-बचाव व्यवस्था के जरिए बाढ़ की स्थिति में अब तक 3.52 लाख से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई गई। वहीं राहत एवं बचाव अभियानों के दौरान समय रहते 17.54 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

CM Yogi flood problem

1070 हेल्पलाइन से तत्काल राहत

राहत आयुक्त कार्यालय की 1070 हेल्पलाइन भी संकट के समय लोगों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी। सूचना मिलते ही संबंधित जिला प्रशासन को जानकारी उपलब्ध कराई गई और जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। चित्रकूट, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत अन्य प्रभावित जिलों में बाढ़ में फंसे लोगों की लोकेशन प्राप्त कर बचाव दलों तक पहुंचाई गई, जिसके बाद नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। यही प्रयास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक शून्य जनहानि सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर

चित्रकूट में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर 29 अगस्त को 135.20 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अब घटकर 128.00 मीटर पर आ गया है। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक जलस्तर में गिरावट के बावजूद प्रशासन ने निगरानी और राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं की है। अब तक 688 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। वहीं जिले में बाढ़ से कोई भी जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।

 

मंदाकिनी नदी में बढ़े जलस्तर से कर्वी के रामघाट सहित 19 गांव, राजापुर के 7 गांव और मानिकपुर के 10 गांव, यानी कुल 36 गांव प्रभावित हुए। इन क्षेत्रों में 13,906 लोगों तक मदद पहुंचाई गई। प्रशासन प्रभावित आबादी तक भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के काम में जुटा हुआ है। तहसील कर्वी में 24,530, राजापुर में 4,043 और मानिकपुर में 230 यानी कुल 28,803 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

12 चरवाहों और 2 हजार से अधिक भेड़ों को बचाया

गाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से डूहिया सरैया के पास नदी के टापू पर फंसे 12 चरवाहों और 2 हजार से अधिक भेड़ों को पुलिस और प्रशासन ने बचाया। करीब छह घंटे चले जोखिमपूर्ण अभियान के बाद यह सफलता मिली। देर रात में सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ददरी घाट पहुंची। नाइट विजन ड्रोन से फंसे लोगों और भेड़ों की लोकेशन चिन्हित की गई। 

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिले

अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative,  AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

air india plane diverted

एयर इंडिया ने 4 अगस्त को संचालित फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट-इन-कमांड (PIC) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इस विमान को उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई में बदलाव का सामना करना पड़ा था, जिसमें 20 यात्री और 4 क्रू सदस्य घायल हुए थे। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुक्रवार को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट के कन्फर्मेटरी टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ के लिए नतीजा ‘नॉन-नेगेटिव’ आया।

ALSO READ: iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने विमानन सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय आवश्यकताओं के उल्लंघन को लेकर अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत पायलट की नौकरी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

372 फुट ऊपर गया, फिर 292 फीट नीचे आया विमान

ALSO READ: Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

AAIB के मुताबिक, इस दौरान विमान को अचानक altitude upset का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान विमान अपनी निर्धारित FL360 ऊंचाई से पहले करीब 372 फीट ऊपर गया और फिर 292 फीट नीचे आया।

 

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 9:32 बजे ब्लू हाइड्रोलिक सिस्टम को बहाल कर दिया गया। इसके कुछ सेकंड बाद येलो और ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम भी बहाल हो गए। इससे फ्लाइट-कंट्रोल सरफेस का नियंत्रण वापस आया और विमान सामान्य परिचालन स्थिति में लौट सका। AAIB ने कहा है कि घटना के तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है।

 

AAIB रिपोर्ट में क्या कहा गया?

 

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय PIC विमान को सीधे नियंत्रित नहीं कर रहे थे, बल्कि वे पायलट मॉनिटरिंग की भूमिका में थे। दो पायलटों वाले विमान में पायलट मॉनिटरिंग वह क्रू सदस्य होता है जो उस समय प्राथमिक नियंत्रण नहीं संभाल रहा होता।

ALSO READ: जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

वहीं, को-पायलट के दोनों टेस्ट नेगेटिव आए।

 

AAIB ने अपनी रिपोर्ट में यह नहीं कहा है कि पायलट के शरीर में साइकोएक्टिव पदार्थ पाए जाने और विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव के बीच कोई संबंध था। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है।

 

AAIB ने विमानन नियामक डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को साइकोएक्टिव पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने की सलाह दी है। रिपोर्ट में ऐसे पदार्थों के इस्तेमाल को गंभीर चिंता का विषय बताया गया है।

ALSO READ: ₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

उड़ान के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में आई खराबी

 

फुकेट से यह उड़ान सुबह 7:11 बजे IST रवाना हुई थी। शुरुआत में विमान ने किसी समस्या की सूचना नहीं दी। सुबह करीब 9:10 बजे विमान कोलकाता फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन में दाखिल हुआ। इसके करीब 22 मिनट बाद, सुबह 9:32 बजे, विमान के फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम ने सबसे पहले ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम के काम नहीं करने का संकेत दिया। इसके चार सेकंड बाद ब्लू और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम के भी बंद होने का पता चला।

 

विमान में हाइड्रोलिक सिस्टम कई महत्वपूर्ण हिस्सों को संचालित करने में मदद करते हैं। इनमें व्हील ब्रेक, नोज-व्हील स्टीयरिंग, लैंडिंग गियर, फ्लाइट-कंट्रोल सरफेस, विंडशील्ड वाइपर और प्रोपेलर पिच कंट्रोल जैसे सिस्टम शामिल हैं। इसके बाद विमान का ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया और लगातार दोहराने वाली चेतावनी की आवाज आने लगी। तीन सेकंड बाद करीब दो सेकंड के लिए स्टॉल वार्निंग भी सक्रिय हुई।

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

jio pc

दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और सीमित कनेक्टिविटी डिजिटल दुनिया की राह में बड़ी बाधा थे। फिर आया 2016, और रिलायंस जियो के आगमन ने भारत के टेलीकॉम परिदृश्य को बदल दिया। मोबाइल इंटरनेट सुविधा से आगे बढ़कर रोजमर्रा की जरूरत बन गया। 

 

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इस बदलाव की तस्वीर साफ दिखाई देती है। सितंबर 2016 में सेवा शुरू होने के समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के महज 8.9 लाख ग्राहक थे। जुलाई 2026 तक यह संख्या बढ़कर करीब 5.09 करोड़ हो गई। यानी करीब एक दशक में ग्राहक आधार 56.6 गुना बढ़ा। 

 

जुलाई 2026 तक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में कुल 8.71 करोड़ मोबाइल कनेक्शन में जियो की हिस्सेदारी 58.4% पहुंच चुकी है। अगस्त 2018 में एयरटेल और अक्टूबर 2019 में वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़कर नंबर-1 बनने के बाद जियो ने यह स्थान लगातार बनाए रखा है। 

 

आंकड़ों से बड़ी कहानी

इन आंकड़ों के पीछे बदलता मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ दिखाई देता है। मोबाइल इंटरनेट ने गांव के छात्र को ऑनलाइन कक्षा, किसान को बाजार की जानकारी, छोटे दुकानदार को डिजिटल भुगतान और परिवारों को वीडियो कॉल से जोड़ा। मोबाइल अब सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, कारोबार, बैंकिंग, मनोरंजन, जानकारी और सेवाओं की जेब में रखी दुनिया बन गया है। 

 

4G से True 5G और JioPC तक

जियो का सफर 4G से True 5G तक पहुंच चुका है और अब अगली मंजिल AI, क्लाउड और डिजिटल कंप्यूटिंग की है। इसी दिशा में JioPC जैसी पहल कंप्यूटिंग को भी अधिक सुलभ बनाने की कोशिश है। पुराने कंप्यूटर या लैपटॉप को बदले बिना क्लाउड आधारित तकनीक के जरिए उसे आधुनिक कंप्यूटिंग अनुभव से जोड़ा जा सकता है। इससे बिना नया हार्डवेयर खरीदे AI और अन्य भारी एप्लिकेशन चलाने की संभावनाएं बनती हैं।तेज कनेक्टिविटी और क्लाउड तकनीक का यह मेल एग्रीटेक, हेल्थटेक, शिक्षा, उद्योग, IoT और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में डिजिटल बदलाव की नई संभावनाएं खोल रहा है। 

 

मोबाइल से घर तक डिजिटल दुनिया

JioFiber और JioAirFiber के विस्तार के साथ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो का ब्रॉडबैंड ग्राहक आधार 21 लाख के पार पहुंच चुका है। घर से काम, ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल कंटेंट और छोटे कारोबार के लिए इंटरनेट अब घर की मूलभूत जरूरत बन चुका है। 8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर सिर्फ ग्राहकों की संख्या नहीं है। यह बदलते मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की कहानी है—जहां कनेक्टिविटी ने दूरी घटाई, डिजिटल सेवाओं ने अवसर बढ़ाए और अब AI व क्लाउड नई संभावनाओं के दरवाजे खोल रहे हैं।
 

दस साल बेमिसाल—सफर अभी जारी है।