शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

Shraddha Dubey prime accused in Shiva Sharma murder case has been arrested

Lucknow Cafe Owner Shiva Sharma Case: नवाबों के शहर लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे मालिक शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज नागपुर पुलिस के सहयोग से तीनों को नागपुर से पकड़ा। तीनों पर इनाम घोषित था। घटना के 11वें दिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी थीं। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थीं।

 

नवाबों के शहर लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे मालिक शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज नागपुर पुलिस के सहयोग से तीनों को नागपुर से पकड़ा।

तीनों पर इनाम घोषित था। घटना के 11वें दिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी थीं। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थीं।

 

5वीं मंजिल से रहस्यमयी मौत या हत्या?

बीती 9 अक्टूबर को हजरतगंज के बालू अड्डा इलाके के ‘अवध ग्रीन अपार्टमेंट’ से गिरकर कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा या खुदकुशी माना जा रहा था, लेकिन मृतक की मां रंजना शर्मा के बयानों और साक्ष्यों ने पुलिस की थ्योरी बदल दी।

मां का आरोप है कि शिवा की लिव-इन पार्टनर व फैशन मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और साथियों ने शिवा को बेरहमी से पीटा, प्रताड़ित किया और बालकनी से नीचे फेंक दिया। अब पुलिस हत्या से जुड़े घटनाक्रम, फरारी के दौरान मिले संभावित मददगारों और उनके ठिकानों के संबंध में पूछताछ करेगी।