जोमैटो से ऑर्डर किया भोजन, पाव भाजी में मिली बीड़ी; लोग बोले- सीजनल ऑफर होगा

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इसे लेकर मजाक किया और किसी ने इसे एक्स्ट्रा धुएं का स्वाद बताया। एक अन्य यूजर ने इसे मजाकिया अंदाज में सीजनल ऑफर तक कह दिया।

महिला की इज्जत बचाने को टूट पड़े कुत्ते, लोग बोले-इन्हें तो मेडल दिया जाना चाहिए

कोयंबटूर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कुछ स्ट्रीट डॉग्स ने ऐसा कारनामा अंजाम दिया कि लोग उनके लिए मेडल मांगने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

क्या नेपाल में कुत्ते ने बच्चे को बाढ़ में डूबने से बचा लिया? वायरल वीडियो का Fact Check

ऐसा कहा जा रहा कि जब बच्चा बाढ़ के पानी में बह रहा था, तब एक बेजुबान जानवर ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसकी जिंदगी बचा ली। वीडियो को नेपाल की हालिया बाढ़ और तबाही से जोड़कर बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है।

कौन है बिट्टू तबाही? 20 साल की उम्र में ही साफ कर डाली नदी, लोग बोले- हीरो है

नदी के पहले और बाद की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने शुरुआती तस्वीरों को एआई-जनरेटेड तक बता दिया, लेकिन बाद में बिट्टू द्वारा शेयर किए गए रोजाना के अपडेट्स ने सच सामने ला दिया।

दो महीने पहले कर दी थी नेपाल बाढ़ की भविष्यवाणी, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

नेपाल बाढ़ को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 12 जून को एक पादरी नेपाल में बाढ़, आग या राजनीतिक संकट की भविष्यवाणी कर रहा है। नेपाल 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद अभी भी बेहाल है।

पहला बिजनेस डूबा फिर 30 हजार का कर्ज लेकर शुरू किया ये काम, अब मंथली 25 लाख रुपये कमाता है शख्स

अभिषेक ने 30 हजार रुपये का कर्ज लिया और खाने-पीने का कारोबार शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने यूट्यूब से अलग-अलग तरह की सैंडविच बनाने की रेसिपी सीखीं और एक छोटी सी सैंडविच की रेहड़ी लगा दी। शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनका सैंडविच पसंद आने लगा

सेल्फ ड्राइविंग कार लेकर शोऑफ कर रहा था पाकिस्तानी युवक, पुलिस गाड़ी से भिड़ गया; देखें VIDEO

पाकिस्तान में कुछ न कुछ ऐसा हो ही जाता है कि वह मजाक का विषय बन जाता है। हालिया मामला, एक सेल्फ ड्राइविंग कार से जुड़ा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। टेक्नोलॉजी का यह प्रदर्शन इस्लामाबाद में हो रहा था।

गुरुग्राम: टॉयलेट सीट से आ रही थी सीटी की आवाज, तुड़वाया तो सामने था कोबरा- VIDEO

गुरुग्राम के गढ़ौली कलां गांव में एक घर के टॉयलेट सीट से फुफकारने की आवाज सुनकर परिवार दहशत में आ गया। परिवार ने सीट तुड़वाई तो उसमें से 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा निकला। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

हाथ में तलवार और जलती चिता से इंसानी मांस खाया! किन्नर अघोरी के वीडियो से हड़कंप; संत समाज भड़का

उज्जैन के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। एक किन्नर अघोरी हाथ में तलवार लेकर जलती चिता से इंसानी मांस खाने का दावा कर रहा है। इस वीडियो से संत समाज में आक्रोश है।

हर सवाल के जवाब में थप्पड़; देते रहे गालियां; कार में छात्र की रैगिंग का VIDEO वायरल

देहरादून में एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हर सवाल के जवाब में उसे थप्पड़ जड़े। जबरन सॉस खिलाना चाहा, जब छात्र ने कहा कि उसका एकादशी का व्रत है तो फिर पीटा।