मुन्नाभाई फेम ऐक्टर संग फास्टैग पर हो गया खेल, स्कैम की आशंका; Video वायरल

फास्टैग को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे सामने आते हैं। इसी कड़ी में मुन्नाभाई एमबीबीएस फेम ऐक्टर, अश्विन मुश्रान ने दावा किया है। मुश्रान का कहना है कि हाइवे पर जाते हुए फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद उनसे पेनाल्टी चुकाने के लिए कहा गया।

लोहा लोहे को काटता है और अब… मच्छरों को मारने को Google उतारेगा 32000000 मच्छर

लोहा लोहे को काटता है, कहावत अब मच्छरों पर भी लागू होने जा रही है। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर नियंत्रण के लिए गूगल (Google) अमेरिका में अनोखा प्रयोग करने जा रहा है। कंपनी मच्छरों को मारने के लिए खुद मच्छरों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

प्यार के लिए पार कर गया सरहद, PoK क्रॉस कर माशूका से मिलने पहुंचा; जीशान की लव स्टोरी पूरी फिल्मी

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर की रहने वाली इरम बानो नाम की लड़की से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

यूपी में दलित किशोरी को बाल पकड़कर गांव में घुमाया, फिर पेड़ से बांधकर पीटा

देवरिया में चोरी के आरोप में एक दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ऊंची आवाज में मत बोलना, विदेशी होटल में सिर्फ भारतीयों के लिए ये नियम; पढ़कर खून खौल जाएगा

उद्योगपति ने लिखा, ‘आज रेस्त्रां में गरबा, एयरपोर्ट्स पर तेज आवाज में बात करने और एयरक्राफ्ट केबिन को पिकनिक स्पॉट में बदलने के वीडियो सामने आ रहे हैं। दावोस में एक भारतीय कारोबारी ने क्लब में पंजाबी गाने इतनी तेज चलाए कि पूरा शहर सुन सकता था।’