जाको राखे साइयां…चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरा युवक; 13 डिब्बे गुजर गए, बाल-बाल बचा

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस से गिरा यात्री दातार सिंह यादव ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। उसके ऊपर से 13 डिब्बे गुजर गए, लेकिन वह चमत्कारिक रूप से बच गया। जीआरपी ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

बच्ची होने का नाटक कर रही थी महिला, परिवार ने गोद भी लिया; अब पहुंची जेल

ब्राजील से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक 37 वर्षीय महिला 12 साल की बच्ची होने का नाटक करके एक परिवार के साथ रहने लगी। परिवार भी कई महीनों तक उसका बच्चों की तरह ख्याल रखता रहा। इसके बाद जब सच का पता चला तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

‘370 रुपए की बिरयानी’ के बाद अब डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट पर क्या बोल गई ये डॉक्टर? भड़के लोग

वीडियो क्लिप सामने आने के बाद लोगों ने हिमांशु जांगड़ा की तरह इस लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। वहीं प्रणीत मोरे एक बार फिर इस तरह की चीजों को प्रमोट करने को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

दिल्ली में हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, रोकने के दौरान कार ने ट्रैफिक कर्मी को उड़ाया

नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्किल में बुधवार को हिट एंड रन की खौफनाक वारदात सामने आई। एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक हेड कांस्टेबल राहुल को जोरदार टक्कर मार दी। हेड कांस्टेलब कार चालक को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

तुम्हारी गुंडई…घुसेड़ दूंगा, पुलिस की नौकरी भूल जाओगे; ARM के बिगड़े बोल, अभ्यर्थियों को धमकाया

उरई में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों और एआरएम के बीच बस अड्डे पर किराए को लेकर हंगामा हो गया। तीखी नोकझोंक के बीच एआरएम के बोल बिगड़ गए। उन्होंने परीक्षार्थियों को धमकाते हुए कहा कि यहां गुंडागर्दी मत करना। पुलिस भर्ती और तुम्हारी गुंडई सब घुसेड़ दूंगा।

VIDEO: बोनट पर चढ़े युवक को लेकर ड्राइवर ने 3 किमी तक दौड़ाई बस, साथियों ने घेरकर बरसाए पत्थर

मेरठ में बिजनौर डीपो की बस में कुछ युवकों ने जबरन चढ़ने का प्रयास किया। चालक ने जब मना किया तो एक युवक बोनट पर जबरन चढ़ गया। इस पर ड्राइवर ने बोनट पर चढ़े युवक को लेकर करीब तीन किमी बस दौड़ा दी। इस दौरान युवक के साथियों ने बस को घेरकर पथराव कर दिया और शीशे तोड़ दिए।

‘भगवान हैं क्या…’ सेब खाया और भीड़ में फेंक दिया; वायरल हुआ कर्नाटक CM डीके शिवकुमार का वीडियो

Viral Video: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कनकपुरा के होराहल्ली में जनसभा के दौरान समर्थकों द्वारा भेंट की गई विशाल सेबों की गजमाला से उन्होंने एक टुकड़ा खुद खाया और अधखाया बचा हुआ हिस्सा सीधे नीचे खड़ी भीड़ की ओर उछाल दिया।

34वें महले पर खरीदा फ्लैट, सच्चाई पता चली तो पैरों तले से खिसक गई जमीन; कोर्ट में भी फंसा पेच

चीन के एक शख्स ने बिल्डर से इमारत के 34वें महले पर फ्लैट खरीदा। जब फ्लैट के पजेशन का नंबर आया तो पता चला कि इमारत ही 32 मंजिल की है। वह बिल्डर को एडवांस पैसे भी दे चुका था। अब अदालत में पेच फंसा हुआ है।

हिजाब हटाओ तब करेंगे इलाज; मुस्लिम महिला ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

कानपुर के उर्सला में इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे चेहरे से हिजाब हटाने को कहा। महिला का दावा है कि ऐसा न करने पर उसे उपचार देने से इनकार कर दिया गया।

यूथ मानें अंकुर वारिकू की ये 10 सलाह, हाथ से कभी नहीं जाएगा पैसा; होगी बचत ही बचत

मशहूर उद्यमी और यूट्यूबर अंकुर वारिकू ने अपने चैनल पर युवाओं को कुछ आर्थिक सलाह दी हैं। अपने करियर की शुरुआत कर रहे युवा इन सलाहों को मानते हैं, तो निश्चित तौर पर उन्हें इससे मदद मिलेगी।