थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, ‘हनुमान अंश’ का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

hanuman ansh

बाबा नीम करोली पर बनी हनुमान अंश ने सिनेमा घर में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक मुस्लिम शख्स चप्पल उतारकर फिल्म देख रहा है। ALSO READ: नीम करोली बाबा ने जब खाली LSD की गोलियां, रिचर्ड अल्बर्ट क्यों बुरी तरह घबरा गए?

 

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे बिना राजनीति का भारत बताया, तो किसी ने लिखा कि मुस्लिम बुजुर्ग भी फिल्म देखने पहुंचे और वह भी चप्पल उतारकर। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि एक मुस्लिम भी देख आया और मैं अब तक नहीं देख पाया।

 

एक पोस्ट में कहा गया है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको महसूस होगा कि सनातन का स्वाद स्वतः ही मनुष्य को श्रद्धा से भर देता हैँ। ये मुस्लिम चाचा हनुमान अंश मूवी देखने क्यों गए, ये तो ये ही बता सकते। लेकिन मूवी देखते हुए इनका वो भाव और श्रद्धा दिखी वो जरूर सनातन की श्रेष्ठता को दर्शा रही है। ये चाचा पूरी मूवी को नंगे-पाँव देख रहे हैँ। शरीर की मुद्रा भी आगे झुकी हुई, जो दर्शाती है कि ये मूवी के संवाद को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।

 

पोस्ट में आगे कहा गया, ये जिस संवाद को चाचा इतनी गंभीरता से सुन रहे हैँ, पूरा रहस्य मूवी के उसी बहेलिया और बाबा के बीच का संवाद हैँ, जो मुक्ति से जुड़ा था। ये चाचा उसी मुक्ति की तलाश में दिख रहे। ALSO READ: नीम करोली बाबा और कैंची धाम: स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग से लेकर विराट कोहली तक क्यों खींचे चले आते हैं दिग्गज?

 

गौरतलब है कि विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में 2 करोड़ से बनी इस फिल्म ने 27 दिनों में करीब 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। 

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

rain update 8 july

Weather Update: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और इसके आसपास बने सुस्पष्ट निम्न दाब के प्रभाव से देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। IMD ने 4 सितंबर 2026 के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल थोड़ी धीमी बनी रहेंगी।

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 और 5 सितंबर को क्षेत्र में व्यापक रूप से बारिश होगी। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

 

पश्चिमी यूपी में 4 से 6 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के जिलों में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। उत्तराखंड में 4 से 9 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में 4-5 सितंबर को तेज बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज (4 सितंबर) व्यापक बारिश के बाद गतिविधियों में कमी आएगी। पूर्वी राजस्थान में आज भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में दिखेगा निम्न दबाव का असर

मध्य प्रदेश के के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 4 से 8 सितंबर तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। दूसरी ओर, महाराष्ट्र विदर्भ क्षेत्र में 4 और 5 सितंबर को व्यापक बारिश होगी, जबकि छत्तीसगढ़ में 8-9 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है। बिहार में 4 और 5 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

 

गांगेय पश्चिम बंगाल, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 9 सितंबर तक तेज बारिश जारी रहेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश जारी रहेगी। दूसरी ओर, कोंकण और गोवा में लगातार बारिश हो रही है। गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में केवल छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है।

 

दक्षिण भारत में कर्नाटक और लक्षद्वीप में अच्छी बारिश होगी, लेकिन तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे अन्य दक्षिणी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहेंगी। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम (30°C से 35°C) दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में पारा 20°C से 30°C के बीच रहने से ठंडक महसूस होगी।

नेपाल में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

नेपाल में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

nepal tunnel rescue operation

नेपाल में आए भीषण बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग के मलबे से 2 जिंदगियां बाहर निकली। इस रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरंग में और भी लोगों के जिंदा होने की उम्मीद बंधी है। इसके बाद बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया है। ALSO READ: Tibet Earthquake : भीषण बाढ़ की तबाही के बाद नेपाल पर एक और मुसीबत, हिमालयी क्षेत्र में क्यों मंडरा रहा है खतरा

 

26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने रसुवा समेत नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। इसके बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर स्टेशन में कई मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। बचाव अभियान के दौरान सुरंग के अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे फंसे लोगों के जिंदा होने की उम्मीद बनी थी।

 

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद और इंजीनियर श्री राम न्यौपाने के मुताबिक, बचाए गए दोनों लोगों की पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महारजन के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम को अभी भी सुरंग के अंदर कुछ और लोगों के मौजूद होने की जानकारी मिली है. इसलिए बचाव दल सुरंग के दूसरे हिस्सों में भी तलाश कर रहा है। ALSO READ: Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

 

सुरंगों में फंसे हैं 500 से ज्यादा वर्कर

गौरतलब है कि बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5,000 से ज्यादा लोग लापता हैं। नेपाल में 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से लगभग 900 वर्कर लापता हैं, जिनमें से करीब 500 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है।

 

इस तरह चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

सुरंग में फंसे कर्मचारियों और इंजीनियरों को निकालने के लिए नेपाली सेना के नेतृत्व में करीब 90 सदस्यीय संयुक्त टीम अभियान चला रही है। बचाव दल सुरंग तक पहुंचने के लिए ड्रिलिंग, खुदाई और नियंत्रित विस्फोट कर रहे हैं। सुरंग के अंदर फंसे लोगों के जिंदा होने की उम्मीद में बचाव दल ने ऊर्ध्वाधर रास्ते से ऑक्सीजन और हवा पहुंचानी शुरू कर दी है।

 

अंदर की स्थिति का पता लगाने के लिए कैमरा भी भेजा गया है। साथ ही खाने का सामान भी सुरंग के भीतर पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मलबा बेहद ज्यादा होने के कारण बचाव दल रास्ते को चौड़ा करने में जुटा है। भारी मशीनों और नियंत्रित विस्फोटों की मदद से सुरंग के अंदर जाने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। 

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

swatantra bhardwaj and nishu azad

जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता पर हुए हमले के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की धारा लगाने की मांग की है। ALSO READ: 'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

 

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हमारी साथी निशु के पिता संजय के साथ मारपीट हुई, उनका सिर फोड़ा गया। खुलेआम ये घटना हुई। लगातार हमारी टीम सौरव और हमारी पूरी टीम दिल्ली पुलिस से मांग करती रही कि इन गुंडों को आप गिरफ्तार करें, इन पर हत्या के प्रयास का चार्ज लगाएं लेकिन दिल्ली पुलिस सोती रही। 
 

उन्होंने कहा कि अब देश की राजधानी में हालात ऐसे हो गए हैं कि गुंडे ये खुलेआम कबूल कर रहे हैं कि उन्होंने संजय का सिर फोड़ा, पूरी कोशिश थी उन्हें जान से मारने की। खुद कबूल कर रहे हैं कि उस पर हत्या के प्रयास का केस बनता था लेकिन दिल्ली पुलिस ने कपिल मिश्रा और भाजपा के गुंडों की शय पर उस व्यक्ति के साथ कुछ नहीं किया।

रांका ने कहा कि आज देश के लिए, हमारे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक दिन है जहां पर खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले लोग दावा करते हैं कि उन्होंने किसी को जान से मारने का प्रयास किया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारी पूरी टीम निशु और उनके पिता, संजय के साथ पहले दिन से खड़ी रही है। हम दिल्ली पुलिस से मांग करेंगे कि इन गुंडों को, जिन्होंने खुद की पहचान बताई है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए, उन पर हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई जाएं, जितनी भी संगीन धाराएं उन पर लगती हैं, लगाई जाएं।

 

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए हमले का मामला फिर से सुर्खियों में है। 23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हाथापाई में गाजियाबाद के रहने वाले संजय कुमार के सिर में चोट लग गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था और राजनीतिक रसूख के चलते वह बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला।

स्वतंत्र भारद्वाज ने दी सफाई

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर एक पॉडकास्ट के दौरान किए दावे पर कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि लोग जिसे हमला कह रहे हैं, वह असल में आत्मरक्षा था। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी हत्या हो सकती थी। मेरे पास वीडियो सबूत हैं। मुझे 10-15 लोगों ने घेर लिया था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर पर चोट लग गई।

स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि राहुल गांधी और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा पॉडकास्ट क्लिप नकली है। जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव के कारण छोड़ा गया, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों की तरह हैं। लोगों को समझना चाहिए कि क्या बात व्यंग्य में कही गई थी।

‘डरो मत, मैं साथ हूं’: पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

rahul gandhi supports nishu azad

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए हमले का मामला फिर से सुर्खियों में है। निशु आजाद ने इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मदद मांगी। राहुल ने भी उन्हें मदद का आश्‍वासन दिया। कॉकरोच जनता पार्टी भी इस मामले में निशु के साथ नजर आ रही है। ALSO READ: 770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

 

निशु आजाद ने राहुल गांधी से मांगी मदद

सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था और राजनीतिक रसूख के चलते वह बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला। ALSO READ: ISRO EOS-05 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, जानिए EOS-05 में क्या है खास

इसे लेकर निशु आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा, 'वायरल वीडियो में उसने खुद कबूल किया उसी ने मेरे पापा का सर फोड़ा था। हमने इस घटना के समय ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही है। दिल्ली पुलिस से हमारा विश्वास उठ चुका है। अब मुझे उम्मीद सिर्फ राहुल गांधी से हैं। प्लीज आप मुझे न्याय दिलाइए।


क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूं। साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक की आवाज उठाती हो। उन्होंने कहा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है। 

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी – ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे? निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता। 

पुलिस ने अनुसार, 23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हाथापाई में गाजियाबाद के रहने वाले संजय कुमार के सिर में चोट लग गई थी। RML अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि चोट मामूली है। यह चोट किसी हथियार से नहीं बल्कि कड़े से लगी थी।

डीसीपी न्यू दिल्ली के अनुसार, संजय कुमार के बयान के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा चुकी है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

Estonia Defence Minister Hanno Pevkur

एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हैनो पेवकुर ने एक बड़े हथियार सौदे को लेकर उपजे विवाद के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह विवाद लगभग 770 करोड़ (लगभग 70 मिलियन यूरो) के एक रक्षा समझौते से जुड़ा है, जिसके तहत यूक्रेन के लिए गोला-बारूद खरीदे जाने थे। डाटासेल नामक इटली की जिस कंपनी से रक्षा सौदा हुआ था उसे हाल ही भारत की कंपनी ने अधिग्रहित किया। ALSO READ: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

बिना अनुभव वाली कंपनी से सौदा

इस पूरे विवाद के केंद्र में इटली की एक कंपनी 'डाटासेल' (Datasell) है, जिसे कुछ समय पहले भारत की एक कंपनी ने अधिग्रहित (acquire) किया था। हैरानी की बात यह है कि इस सौदे के बावजूद डाटासेल ने कभी भी अपने इतिहास में एक भी तोप का गोला नहीं बनाया था। कंपनी की साख और उत्पादन क्षमताओं पर उठे इन सवालों के बाद ही यह पूरा मामला तूल पकड़ा।

फ्रीज किए गए रूसी फंड का इस्तेमाल

एस्टोनिया ने इस रक्षा सौदे के लिए यूरोप में जब्त किए गए रूस के खातों से प्राप्त फंड का उपयोग किया था। इस डील के तहत खरीदे जाने वाले तोप के गोलों को सीधे यूक्रेन भेजना तय हुआ था, ताकि रूस के खिलाफ युद्ध के मैदान में उनका इस्तेमाल किया जा सके।

 

ऑर्डर पर ऑडिट एजेंसी के सवाल और इस्तीफा

एस्टोनिया की राष्ट्रीय ऑडिट एजेंसी ने डाटासेल कंपनी की क्षमताओं और उसकी पृष्ठभूमि पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। एजेंसी की रिपोर्ट के सामने आने के बाद देश में राजनीतिक दबाव बढ़ गया, जिसके चलते रक्षा मंत्री हैनो पेवकुर को इस्तीफा देना पड़ा। ALSO READ: पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

 

रक्षा मंत्री की सफाई

इस्तीफे के बाद अपनी सफाई देते हुए पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने सौदे से जुड़ी मूल फाइलों को नहीं पढ़ा था। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि रक्षा मंत्री का मुख्य काम बड़े सौदों को केवल मंजूरी देना होता है, इसके बावजूद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना उचित समझा। इस संवेदनशील मामले पर अभी तक संबंधित भारतीय कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

GSRTC

GSRTC द्वारा हेल्पर की बड़ी भर्ती की घोषणा गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (GSRTC) द्वारा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। निगम द्वारा 'हेल्पर' के कुल 2510 पदों के लिए नई भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार आने वाली 7 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ALSO READ: गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

 

पदों का आरक्षण और मासिक फिक्स वेतन इस भर्ती के अंतर्गत घोषित कुल 2510 पदों में से नियमानुसार 502 पद पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए और 52 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों की अवधि के लिए ₹21,100 प्रति माह का फिक्स वेतन दिया जाएगा।
 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और चयन के मानदंड भर्ती के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को राज्य सरकार के आधिकारिक OJAS पोर्टल (ojas.gujarat.gov.in) पर जाकर ही अपना आवेदन जमा करना होगा। उम्मीदवारों का चयन प्रतिस्पर्धी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता और अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। ALSO READ: GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

 

OJAS पोर्टल पर आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका: 

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को OJAS वेबसाइट पर 'Apply Online' विकल्प में 'Helper' पोस्ट चुनकर 'Apply Now' पर क्लिक करना होगा। 

स्टेप 2: वहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान का विवरण भरकर फॉर्म सेव करना होगा। 

स्टेप 3: इसके बाद जनरेट हुए आवेदन नंबर के आधार पर निर्धारित साइज (फोटो: 5cm x 3.6cm, हस्ताक्षर: 2.5cm x 7.5cm, अधिकतम 10KB) में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
स्टेप 4: विवरण की जांच करके आवेदन कन्फर्म करने के बाद मिले कन्फर्मेशन नंबर के जरिए ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक  सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) उदीयमान युवा बुंदेली गायक सागर निवासी श्री सुनील लोधी ने भेंट की। जन्म से ही दृष्टिबाधित श्री लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “हनुमान अंश” के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबासी देते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर श्री सुनील लोधी और उनके माता पिता का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित युवा गायक श्री लोधी को एक लाख रुपए की सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यक सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि बाल्यकाल से गायन क्षेत्र में लोधी की अभिरूचि है, इस नाते उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। टैलेन्ट सर्च जैसे कार्यक्रम चलाकर ऐसे होनहार गायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुलाकात के अवसर पर सुनील लोधी के पिता श्री महेन्द्र सिंह लोधी और माता श्रीमती भाग बाई के साथ ही संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के श्री सचिन चौधरी और गायक श्री लोधी के मित्रगण उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गायक श्री सुनील लोधी ने फिल्म “हनुमान अंश” के लोकप्रिय हुए गीत ” मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” को तंबूरा बजाते हुए सुनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन “जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई” भी गाकर सुनाया।

 

बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा बनी योगी सरकार, सामूहिक विवाह योजना ने पकड़ी रफ्तार

बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा बनी योगी सरकार, सामूहिक विवाह योजना ने पकड़ी रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों के सम्मानजनक विवाह का मजबूत सहारा बन रही है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17,758 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश में 72,448 सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना की बढ़ती रफ्तार से बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को विवाह के खर्च की चिंता से राहत मिल रही है।

 

योजना के तहत 72,787 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों की जांच के बाद 20,042 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 7,245 आवेदन अपात्र पाए गए। योगी सरकार का जोर पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर है।

 

पीलीभीत बना प्रदेश में अव्वल, दूसरे स्थान पर शाहजहांपुर

 

सामूहिक विवाह संपन्न कराने में पीलीभीत प्रदेश में सबसे आगे है। यहां अब तक 1,271 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। वहीं 1,063 विवाह के साथ शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा सुल्तानपुर में 1,040 और रामपुर में 1,031 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। जिलों में लगातार आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह समारोह योजना को जमीनी स्तर पर गति दे रहे हैं।

 

आर्थिक अभाव किसी बेटी के सम्मानजनक विवाह में बाधा न बने

 

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी बेटी के सम्मानजनक विवाह में बाधा न बने। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संकल्प को साकार कर रही है। हमारा प्रयास है कि योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचे, जिसके लिए तकनीक के माध्यम से सत्यापन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

 

तकनीक से मजबूत हुई सत्यापन व्यवस्था, सीधे खाते में पहुंचेगी सहायता

 

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। आवेदकों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी की व्यवस्था की गई है। वहीं, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आय और जाति प्रमाण पत्रों का डिजिटल सत्यापन किया जा रहा है। शीघ्र ही आधार आधारित भुगतान व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे अनुदान राशि पात्र लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे पहुंच सकेगी। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 64 हजार रुपये गृहस्थी बसाने, 21 हजार रुपये वैवाहिक उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये विवाह समारोह की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित हैं।

LIVE: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

LIVE: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

mathura janamashtami

Latest News Today Live Updates in Hindi : देशभर में जन्माष्‍टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा, वृंदावन समेत देशभर के कृष्ण मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़। शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारियां हो चुकी है। पल पल की जानकारी…

ISRO ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। EOS-05 भारत का पहला ऐसा अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जिसे जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से इमेजिंग के लिए विकसित किया गया है।

कृष्‍ण जन्माष्‍टमी पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में उमड़ी भीड़। मथुरा, वृंदावन, मुंबई, दिल्ली, नाथद्वारा, द्वाराका में दिखा विशेष उत्साह।