Chat GPT हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

Chat GPT हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

chat GPT

क्या चैट GPT अभी डाउन है? क्या चैटGPT डाउन है? यह सवाल इसका उपयोग करने वालों के बीच गूंजता रहा। चैट GPT आउटेज से यूजर्स पर असर पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार ओपन AI गुरुवार सुबह आउटेज से डील कर रहा है। रात करीब 8.30 बजे भी डाउन का मैसेज सामने आया।

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक यूजर्स को गुरुवार को ओपन AI इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है।  सुबह 11 बजे से ठीक पहले 12,000 से ज़्यादा रिपोर्ट आईं।  ओपन AI की ज़्यादातर शिकायतें चैटGPT से जुड़ी थीं। यहां लगभग 85 प्रतिशत दिक्कतें रिपोर्ट की गईं। दिक्कतें कब तक ठीक होंगी, इसका कोई टाइमटेबल नहीं है।  खबरों के मुताबिक जेमिनी एआई में भी यूजर्स को परेशानी आई।

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

Yogi in Mathura

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी से एक दिन पहले विकास परियोजनाओं के उपहारों के माखन से ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर दी, जो स्थानीय नागरिकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आई। मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। यहां संतों को सम्मानित भी किया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने आयोजन से पहले एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी भी प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले सपेरा संवर्ग के लाभार्थियों समेत जनप्रतिनिधियों, संतों, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आदि ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने 1980 बैच की आईएएस (सेवानिवृत्त) आराधना जौहरी की पुस्तक का विमोचन किया। सीएम ने उन्हें भी बधाई दी।  

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन 

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर दुलारा-पुचकारा। चंदन लगाया, गुड़िया व खिलौने दिए। सीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन करते हुए उन्हें खीर भी खिलाई। सीएम ने मातृशक्ति को उपहार व फलों की टोकरी भी दी।  

मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण, संतों को सम्मानित भी किया

मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद/फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी आदि ने फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान प्रेक्षागृह के निर्माण, विकास से जुड़ी लघु फिल्म भी दिखाई गई। इससे पहले उन्होंने मंत्रोच्चार करने वाले बटुकों से भी परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने संतों को माल्यार्पण, फल, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित भी किया। 

भगवान के विभिन्न स्वरूपों व भावों को 51 कलाकारों ने नृत्य के जरिए किया प्रस्तुत 

मंच पर हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय, वृंदावन की छात्राओं ने राष्ट्रगीत भी प्रस्तुत किया। 51 कलाकारों ने शिवोअहं प्रोडक्शन की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों की नृत्य शैली के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों व भावों को प्रस्तुत किया। इसकी कोरियोग्राफर बीएचयू वाराणसी की कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा थीं। 

सीएम ने किया स्टॉलों का अवलोकन 

मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। योजनाओं की प्रगति के साथ ही महिलाओं समेत विभिन्न सामग्रियों, वस्त्रों, उत्पादों को तैयार करने वालों से कार्यों आदि के बारे में जानकारी ली। महिला स्वयंसेवी समूहों की महिलाओं ने भी अपने कार्यों से सीएम को अवगत कराया। 

सीएम ने दिए प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चाबी/चेक 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7240 लाभार्थियों में सहायता राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक-चाबी आदि प्रदान किया। 

सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान 

  • मनोज कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक 
  • अर्चना- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड का टूल किट
  • तोरन सिंह- मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना क तहत 3.20 लाख का स्वीकृति पत्र 
  • शैलेंद्र सिंह- मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख का स्वीकृति प्रमाण पत्र 
  • पुष्पेंद्र सिंह- मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के तहत 80 हजार का स्वीकृति प्रमाण पत्र 
  • डॉ. प्रिंसेज चक्रवर्ती- नियुक्ति पत्र 
  • डॉ. रजत द्विवेदी- नियुक्ति पत्र 
  • मुरारी लाल- कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 65 हजार का चेक 
  • राजवीर सिंह- दुग्ध प्रसंस्करण के लिए 8.75 लाख का चेक 
  • सौरभ कुमार वर्मा- मसाला प्रसंस्करण के लिए 4.12 लाख से अधिक का चेक 
  • अजय- डिजिटल लाइब्रेरी व पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर चयनित होने के लिए प्रशस्ति पत्र  
  • पायल- लाड़ली वन व वृहद पौधरोपण के लिए प्रशस्ति पत्र 
  • श्यामवती- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र व चाबी 
  • ममता- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र व चाबी
  • सुखदेई- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख का चेक।

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 6600 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण, 3.77 लाख हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई क्षमता

योगी सरकार का बड़ा कदम,  यूपी के 6600 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण, 3.77 लाख हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई क्षमता

किसानों को खेती के लिए पर्याप्त और भरोसेमंद सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता केवल सिंचाई संसाधनों का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि पहले से उपलब्ध व्यवस्था को आधुनिक, सुचारु और अधिक उपयोगी बनाना भी है। इसी क्रम में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से राजकीय नलकूपों के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के साथ खेती की लागत और जोखिम कम करने में भी मदद मिल रही है।

 

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022-23 से 2025-26 के बीच प्रदेश में 2,493 नए राजकीय नलकूपों का निर्माण, 1,769 असफल नलकूपों का पुनर्निर्माण और 6,600 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण पूरा किया गया। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ खेतों तक पानी की उपलब्धता को अधिक भरोसेमंद बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

 

इन कार्यों के परिणामस्वरूप 3.77 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का सृजन या पुनर्स्थापना हुई, जबकि 3.15 लाख कृषक परिवार सीधे लाभान्वित हुए। यानी नलकूपों के आधुनिकीकरण का असर केवल सरकारी परिसंपत्तियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा फायदा खेत और किसान तक पहुंचा है। इसके अलावा पंप नहरों के आधुनिकीकरण और नए पंप नहरों के निर्माण से भी 0.62 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का सृजन या पुनर्स्थापन हुआ।

 

5.59 लाख कृषक परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

योगी सरकार ने आने वाले समय के लिए भी सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की है। वर्ष 2026-27 में 1,750 असफल राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण और 8,717 नलकूपों के आधुनिकीकरण समेत कई परियोजनाएं संचालित हैं। इनके पूरा होने पर 4.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता के सृजन या पुनर्स्थापना और 5.59 लाख कृषक परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यूपी में योगी सरकार का बड़ा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर को प्रदेशभर में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ेगी। इसके लिए सरकार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। ग्राम और न्याय पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तथा महानगरों तक एक महीने चलने वाले अभियान में जनसेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का जोर अभियान को सरकारी आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

 

योगी सरकार की मंशा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से नागरिकों को परिचित कराने के साथ उन्हें ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने की है। इसके लिए कार्यक्रमों को जिला मुख्यालयों तक सीमित न रखकर न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों तक ले जाने की तैयारी है।

 

‘आशीर्वाद का दीया’ से योगी सरकार करेगी अभियान का आगाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को योगी सरकार ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ अभियान की शुरुआत करेगी। ग्राम पंचायतों से लेकर शहरों तक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। अभियान के दौरान ‘करोड़ों बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘घर-घर से राष्ट्र तक रंगोली’, ‘इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

स्वच्छता से रक्तदान तक, जनसेवा पर रहेगा फोकस

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत योगी सरकार प्रदेशभर में स्वच्छता और वृक्षारोपण के साथ घाटों, पार्कों और गोशालाओं की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के कार्यक्रम आयोजित करेगी। रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। वहीं ‘आरोग्य मेलों’ के जरिए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाओं के वितरण की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों, युवाओं और नवाचार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। ‘नमो सेवा गाथा’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनकल्याणकारी योजनाओं और इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलाव को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

 

7 अक्टूबर को हर जिले में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

अभियान के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में 7 अक्टूबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके माध्यम से नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का प्रसारण भी किया जाएगा।

 

विभागों को जिम्मेदारी सौंपेगी योगी सरकार

अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय जल्द संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें विभागवार जिम्मेदारियां तय करने के साथ कार्यक्रमों के प्रभावी और व्यापक आयोजन की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। योगी सरकार का प्रयास है कि महीनेभर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल आयोजनों की श्रृंखला न बनकर जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प को प्रदेश के गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का माध्यम बने।

अमेरिका में पढ़ाई पर घिरे अभिजीत दीपके ने PM मोदी को दी चुनौती, जानिए क्या कहा…

अमेरिका में पढ़ाई पर घिरे अभिजीत दीपके ने PM मोदी को दी चुनौती, जानिए क्या कहा...

Abhijeet Dipke Degree Controversy

Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पर उठ रहे सवालों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अनोखी चुनौती दी है। अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई के रिकॉर्ड पर हाल ही में शुरू हुए विवाद के बाद दीपके ने पीएम मोदी से कहा कि चलिए दोनों अपनी-अपनी डिग्री सार्वजनिक करते हैं। 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में अभिजीत दीपके ने लिखा कि लोग मेरी डिग्री देखने का इंतजार करते-करते अपना सब्र खो रहे हैं। मुझे हैरानी होती है कि वे 12 साल से प्रधानमंत्री की डिग्री देखे बिना कैसे रह रहे हैं। इसके आगे उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए इनवाइट किया और कहा कि चलो हम दोनों अपनी डिग्री दिखाते हैं और इस मामले को यहीं खत्म करते हैं। ALSO READ: ‘कॉकरोच’ कहने पर हिला दी सरकार! पढ़िए CJP आंदोलन से अभिजीत दीपके को मिले 3 सबसे बड़े सबक

क्या है दीपके के सवाल?

दीपके ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री साझा करते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा- 1976 में, मोदी के मार्क्स कंप्यूटर से जेनरेट किए गए थे, जबकि दूसरे छात्रों के मार्क्स हाथ से लिखे गए थे। उन्होंने आगे लिखा- मोदी की मार्कशीट में 'यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली' गोथिक फ़ॉन्ट में लिखा हुआ है, जबकि DU ने 1983 के बाद गोथिक फ़ॉन्ट का इस्तेमाल करना शुरू किया था। ALSO READ: NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

पॉडकास्ट से शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि अभिजीत दीपके की अमेरिकी डिग्री पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। यह विवाद तब और बढ़ गया जब हाल ही में प्रखर गुप्ता के एक पॉडकास्ट में (जिसमें एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक मेहमान थे) दीपके की बोस्टन यूनिवर्सिटी की शिक्षा पर खुले तौर पर सवाल खड़े किए गए। इसके जवाब में दीपके ने साफ किया कि वे अपनी डिग्री दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बशर्ते प्रधानमंत्री भी अपनी डिग्री सार्वजनिक करें।

 

हालांकि पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठना कोई नया मामला नहीं है, विपक्षी दल भी समय-समय पर यह मुद्दा उठाते रहे हैं। हालांकि, भाजपा पहले ही पीएम मोदी की डिग्री सार्वजनिक कर चुकी है और उसका कहना है कि यह मामला बहुत पहले ही सुलझ चुका है।

MP समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD Weather Forecast- यूपी-दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट

MP समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, IMD Weather Forecast- यूपी-दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट

rain update 8 july

MD Weather Forecast September 4 : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ALSO READ: ₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

मौसम विभाग के मुताबिक सक्रिय निम्न दबाव वाले सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

ALSO READ: Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

 

दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश

ALSO READ: 2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

दिल्ली-NCR के लोगों को 4 सितंबर को एक बार फिर बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का अनुमान जताया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश

 

मध्य प्रदेश में भी मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

 

पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के बीच गरज-चमक और बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के अलावा विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 9 सितंबर तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

उत्तराखंड और हिमाचल में भी भारी बारिश

 

उत्तराखंड में 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ अचानक तेज बारिश होने से स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

 

बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश

 

बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

 

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

 

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश का दौर 9 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर जारी रह सकता है।

 

दक्षिण भारत में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

 

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश की संभावना है आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

4 सितंबर को किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?

 

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 4 सितंबर को इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है:

 

  • पूर्वी मध्य प्रदेश: भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश: भारी से बहुत भारी बारिश
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: भारी से बहुत भारी बारिश
  • अरुणाचल प्रदेश: भारी से बहुत भारी बारिश
  • जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश
  • हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश
  • उत्तराखंड: भारी बारिश
  • पंजाब: भारी बारिश
  • हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली: भारी बारिश
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: भारी बारिश
  • पूर्वी राजस्थान: भारी बारिश
  • छत्तीसगढ़: भारी बारिश
  • विदर्भ: भारी बारिश
  • बिहार: भारी बारिश
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम: भारी बारिश
  • असम और मेघालय: भारी बारिश
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: भारी बारिश

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

royal enfield himalayan 440

Royal Enfield अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी 4 सितंबर 2026 को नई Royal Enfield Himalayan 440 लॉन्च कर सकती है। यह ब्रांड के 440cc प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरी बाइक होगी। खास बात यह है कि Himalayan 440 कंपनी की सबसे किफायती Adventure Bike हो सकती है। नई बाइक को Royal Enfield Scram 440 और Himalayan 450 के बीच पोजिशन किया जा सकता है। ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखा जा सकता है जो कम कीमत में एक मजबूत और भरोसेमंद एडवेंचर बाइक चाहते हैं।

ALSO READ: ₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

Himalayan 411 की जगह लेगी Himalayan 440?

 

Royal Enfield Himalayan 411 के बंद होने के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ऐसी बाइक की कमी महसूस की जा रही थी, जो एडवेंचर बाइक सेगमेंट में किफायती एंट्री दे सके। वहीं, Himalayan 450 बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आती है, लेकिन इसकी कीमत कुछ ग्राहकों के बजट से बाहर हो सकती है।

 

ऐसे में Himalayan 440 उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जो लंबी दूरी की टूरिंग के साथ हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए एक सरल और मजबूत बाइक चाहते हैं।

ALSO READ: Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

443cc इंजन देगा दमदार परफॉर्मेंस

 

Himalayan 440 में 443cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है। यही इंजन Royal Enfield Scram 440 में भी इस्तेमाल किया गया है।

 

Scram 440 में यह इंजन 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि Himalayan 440 में भी इंजन का आउटपुट लगभग इसी स्तर पर रखा जा सकता है।

 

21-इंच फ्रंट व्हील के साथ आएगी बाइक

 

Himalayan 440 के हार्डवेयर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बाइक में 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील दिए जाने की संभावना है। इससे इसे खराब सड़कों और हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए ज्यादा सक्षम बनाया जा सकता है।

 

सस्पेंशन सेटअप भी एडवेंचर बाइक के हिसाब से लंबा ट्रैवल वाला हो सकता है। इसमें आगे करीब 190mm और पीछे 180mm सस्पेंशन ट्रैवल मिलने की उम्मीद है, जो Himalayan 411 के सेटअप के समान है।

 

मिलेगा सिंपल सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

 

Himalayan 440 में Himalayan 450 की तुलना में ज्यादा सरल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। इसमें Scram 440 जैसा सेमी-डिजिटल सेटअप मिलने की संभावना है।

 

इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ डिजिटल डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें फ्यूल लेवल, टाइम, ट्रिप और ओडोमीटर जैसी जानकारी दिखाई देगी।

 

इसके अलावा बाइक में Royal Enfield Tripper Navigation Module को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिए जाने की उम्मीद है।

 

2.50 लाख रुपये हो सकती है कीमत

 

कीमत की बात करें तो Royal Enfield Himalayan 440 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.50 लाख रुपये रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह Himalayan 450 के मुकाबले काफी किफायती विकल्प बनेगी। कंपनी की यह बाइक उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो Himalayan 450 से कम कीमत में एक रग्ड, सिंपल और टूरिंग-फोकस्ड एडवेंचर मोटरसाइकिल चाहते हैं।

अशोकनगर में पदस्थ SI पूजा रघुवंशी का वीडियो वायरल, मेडिकल पर होने के बाद SP ने रोकी सैलरी, PHQ से लगाई गुहार

अशोकनगर में पदस्थ SI पूजा रघुवंशी का वीडियो वायरल, मेडिकल पर होने के बाद SP ने रोकी  सैलरी, PHQ से लगाई गुहार

भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर पूजा रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूजा रघुवंशी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और विभागीय स्तर पर अपनी मांग को लेकर लगातार की जा रही उपेक्षा का जिक्र करती नजर आ रही हैं।

 

वायरल वीडियो में एसआई पूजा रघुवंशी कहती नजर आ रही है कि कुछ वर्ष पहले एक कार दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उन्हें करीब एक साल तक बेड रेस्ट पर रहना पड़ा। उनका कहना है कि इलाज और आराम के बाद कुछ समय के लिए दर्द ठीक हो गया था, लेकिन पिछले करीब 7-8 महीनों से उनकी स्पाइन में दोबारा बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। स्थिति यह है कि वह इस दर्द को सहन तक नहीं कर पा रही हैं। वायरल वीडियो में पूजा रघुवंशी अपनी परेशानी बताते हुए कहती हैं कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण वह पिछले करीब 5-6 महीनों से मेडिकल और डॉक्टरों के चक्कर काट रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर विभाग के अधिकारियों से लगातार निवेदन किया है।

 

पूजा के अनुसार उन्होंने जिले के एसपी से लेकर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुंचाई है। उनका दावा है कि अपनी समस्या को लेकर वह 5-6 बार पुलिस मुख्यालय भी जा चुकी हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं होने की बात वह वीडियो में कहती हैं। वायरल वीडियो में SI पूजा रघुवंशी कहती नजर आ रही है कि जब तक उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक उन्हें फील्ड वर्क की जगह किसी कार्यालय में तैनात किया जाए। उनका कहना है कि वह पुलिस की नौकरी से बचना नहीं चाहतीं और न ही काम करने से इनकार कर रही हैं। उनकी परेशानी केवल इतनी है कि मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति में फील्ड ड्यूटी उनके लिए बेहद मुश्किल हो रही है। इसलिए उन्हें अस्थायी तौर पर ऐसा काम दिया जाए, जिसे वह अपनी शारीरिक स्थिति के बावजूद कर सकें।

 

वीडियो में पूजा रघुवंशी भावुक होकर अपनी मानसिक स्थिति का भी जिक्र करती हैं। वह कथित तौर पर कहती हैं कि विभागीय स्तर पर अपनी समस्या को लेकर लगातार परेशान होने के कारण वह बेहद तनाव में हैं। इसी दौरान वह यह भी कहती हैं कि अगर उनके बच्चे नहीं होते तो वह आत्महत्या कर लेतीं।

 

पूजा रघुवंशी ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर करीब पांच महीने की सैलरी रोके जाने का भी आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में पूजा रघुवंशी अधिकारियों से लगातार निवेदन करने की बात कहती हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के बावजूद उनकी बात पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

tata curvv series

Tata Curvv Series X Launch: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय SUV-कूपे Curvv का नया Series X वेरिएंट लाइनअप भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹10 लाख से ₹19 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। कंपनी ने नए लाइनअप में वेरिएंट्स को दोबारा व्यवस्थित करने के साथ कई ऐसे फीचर्स निचले और मिड-स्पेक मॉडल में शामिल किए हैं, जो पहले महंगे वेरिएंट तक सीमित थे।

 

इसके अलावा Dark Edition को भी पहले के मुकाबले ज्यादा वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। खास बात यह है कि Curvv Series X में पहले की तरह तीन इंजन विकल्प मिलते रहेंगे।

ALSO READ: ₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

₹10 लाख से शुरू होती है कीमत

 

नई Tata Curvv Series X का सबसे किफायती Smart X वेरिएंट है। इसकी कीमत पुराने बेस वेरिएंट की तुलना में करीब ₹24,000 ज्यादा है। कंपनी ने पेट्रोल और डीजल मॉडल के बीच कीमत का अंतर भी घटाया है। अब यह अंतर ₹1.3 लाख है, जो पहले ₹1.5 लाख था। इसी तरह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के लिए अतिरिक्त कीमत भी ₹1.5 लाख से घटकर ₹1.3 लाख हो गई है।

 

कम कीमत वाले वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स

 

Curvv Series X की सबसे बड़ी खासियत इसका फीचर-लोडेड लाइनअप है। Pure X जैसे अपेक्षाकृत निचले वेरिएंट से ही 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलने लगती है।

 

इसके अलावा कार में:

 

  • Wireless Android Auto और Apple CarPlay
  • Automatic Climate Control
  • Cruise Control
  • Push-Button Start
  • Auto-Folding ORVMs
  • 10.25-इंच Digital Instrument Cluster
  • Multiple Drive Modes
  • Front और Rear USB Ports
  • Cooled Glove Box

 

जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

केबिन में हल्के रंग की इंटीरियर थीम और लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए AC वेंट्स, रियर आर्मरेस्ट और Reclining Rear Seats भी मिलती हैं।

 

पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह

 

Tata ने Curvv Series X के केबिन में भी बदलाव किए हैं। फ्रंट सीट बैक को 10 mm पतला किया गया है, जबकि रियर सीट को 20 mm पीछे और 10 mm नीचे किया गया है। इससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा जगह मिलती है।

 

अन्य प्रमुख फीचर्स में:

  •  
  • Panoramic Sunroof
  • 360-Degree Camera
  • Blind-View Monitor
  • Rain-Sensing Wipers
  • Automatic Headlamps

 

शामिल हैं।

 

सेफ्टी के लिए सभी प्रमुख वेरिएंट में 6 एयरबैग, ESP, Hill-Hold Control, ABS के साथ EBD और Rear Parking Sensors जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

टॉप वेरिएंट में 12.3-इंच स्क्रीन और JBL साउंड

 

Curvv Series X के टॉप-स्पेक वेरिएंट में फीचर्स और भी प्रीमियम हो जाते हैं। इसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

 

इसके अलावा:

 

  • Ventilated Front Seats
  • 6-Way Powered Driver Seat
  • Ambient Lighting
  • Wireless Charging
  • Twin-Zone Climate Control
  • Level 2 ADAS
  • Air Purifier
  • Connected Car Technology
  • Gesture-Controlled Powered Tailgate

 

जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

 

Dark Edition अब ज्यादा वेरिएंट में

 

Tata Curvv Series X का बाहरी डिजाइन मौजूदा Curvv जैसा ही SUV-Coupe स्टाइल वाला है। इसमें Flush Door Handles, LED Headlamps, DRLs और LED Tail-Lamps मिलते हैं। हालांकि, Series X में पहले के क्रोम ग्रिल की जगह ब्लैक ग्रिल ट्रीटमेंट दिया गया है। कंपनी ने Dark Edition को भी अब लाइनअप में नीचे के वेरिएंट तक उपलब्ध करा दिया है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में ब्लैक थीम देखने को मिलती है। निचले वेरिएंट में 17-इंच Diamond-Cut Alloy Wheels, जबकि ऊंचे वेरिएंट में 18-इंच Alloy Wheels दिए गए हैं।

 

तीन इंजन विकल्प बरकरार

 

Tata Curvv Series X में कंपनी ने मौजूदा तीन इंजन विकल्पों को बरकरार रखा है।

 

  • 1.2-लीटर Turbo Petrol
  • पावर: 120 hp
  • टॉर्क: 170 Nm
  • 1.2-लीटर Direct-Injection Turbo Petrol
  • पावर: 125 hp
  • टॉर्क: 225 Nm
  • 1.5-लीटर Diesel
  • पावर: 118 hp
  • टॉर्क: 260 Nm

 

120 hp वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCA) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। वहीं, 125 hp वाला 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन केवल टॉप-स्पेक Accomplished X+ वेरिएंट में दिया गया है और इसे 7-स्पीड DCA गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

 

आसान भाषा में समझें तो क्या बदला?

 

Tata Curvv Series X का फोकस ज्यादा कीमत बढ़ाए बिना ज्यादा फीचर्स उपलब्ध कराने पर है। कंपनी ने महंगे वेरिएंट के कई फीचर्स को निचले और मिड-स्पेक मॉडल तक पहुंचाया है। वहीं, Dark Edition की उपलब्धता बढ़ने से ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

नेता, अधिकारी-कर्मचारी  खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकरी अफसरों के आए दिन भ्रष्टाचार के मामलों के बीच भाजपा के सीनियर नेता और दमोह विधायक जयंत मलैया ने सिस्टम के भ्रष्टाचार की  पोल खोलकर रख दी है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने अधिकारियों-कर्मचारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के हक का पैसा खाया जा रहा है। उनका कहना था कि आम जनता का काम बिना पैसे दिए नहीं होता।

 

एक बैठक में भाजपा विधायक जयत मलैया ने कहा कि नेता लोग,अधिकारी-कर्मचारी,पार्षद लोग गरीब लोगों से पैसे खा रहे है। किश्त और गल्ला देने के नाम पर नगर पालिका के लोग पैसे खा रहे है। किसी की किश्त आगे डालते है किसी की पीछे डालते है। इसमें कोई पार्टी की बात नहीं। मैंने कहा था कि नंबर से डालों और क्रम से डाला।

 

भाजपा के सीनियर नेता के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत गर्मा गई है और सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने मलैया के बयान के सहारे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मलैया के वायरल वीडियो अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सीधे सरकार को घेरा है। 

 

दरअसल भाजपा विधायक जयंत मलैया ने सरकारी मशीनरी और स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार की ओर सीधा इशारा किया गया है। मलैया के बयान से सवाल यह उठ रहा है कि यदि सत्तारूढ़ दल का ही एक वरिष्ठ विधायक यह कह रहा है कि गरीबों से जुड़े कामों के लिए पैसे लिए जा रहे हैं, तो फिर जमीनी स्तर पर सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। मलैया के बयान में केवल अधिकारियों और कर्मचारियों पर ही सवाल नहीं उठाया गया, बल्कि पार्षदों और नगर पालिका से जुड़े लोगों को भी कटघरे में खड़ा किया गया है। मलैया के इस बयान के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है।