IMD Heavy Rain Alert: इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP से राजस्थान तक 30 इलाकों में आंधी-तूफान! 24 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy Rain Alert: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 जून तक के लिए देश का विस्तृत राष्ट्रीय बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके तहत दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का कड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत देश के 30 अलग-अलग इलाकों (मौसम उप-मंडलों) में भीषण आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और थंडरस्क्वाल की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।

मानसून प्रोग्रेस: अगले 4-5 दिनों में इन राज्यों में बढ़ेगा आगे

दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) अभी हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के भीतर मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ और हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

बिहार, बंगाल, केरल समेत इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (24 जून तक)

मौसम विभाग ने 18 से 24 जून की अवधि के दौरान देश के 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18-19 जून और 21-23 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं 20 जून को बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 24 जून को भी यहां भारी बारिश जारी रहेगी। असम और मेघालय: यहां 19 से 22 जून के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा 18 जून, 23 जून और 24 जून को भी भारी बारिश की चेतावनी है।

18 जून को केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 21 से 23 जून तक भारी बारिश दर्ज की जाएगी। बिहार में 18 से 20 जून तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक में 18 जून और 21 से 24 जून तक जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18 जून व 21-22 जून और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 21-22 जून को भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 18 से 23 जून तक लगातार भारी बारिश का अलर्ट है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 18-19 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में 80 Kmph का महातूफान और आंधी

मौसम विभाग ने देश के लगभग 30 मौसम क्षेत्रों (इलाकों) में 40 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। 18 जून को पश्चिमी राजस्थान में और 18-19 जून को पूर्वी राजस्थान में 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वाल (तीव्र झंझावात) आएगा। इसके झोंके 80 किमी/घंटे तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद 19-20 जून को पश्चिमी राजस्थान और 20 जून को पूर्वी राजस्थान में 70 किमी/घंटे तक की रफ्तार की हवाएं चलेंगी। पश्चिमी राजस्थान में 18-20 जून और पूर्वी राजस्थान में 18 जून को धूलभरी आंधी चलेगी।

बिहार में 18-19 जून को 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार वाला भीषण थंडरस्क्वाल आएगा। इसकी अधिकतम गति 80 किमी/घंटे तक हो सकती है। इसके बाद 20-24 जून तक 50 किमी/घंटे की रफ्तार वाली आंधी और बिजली का दौर चलेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18-19 जून को 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वाल चलने की आशंका है। इसकी रफ्तार 70 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। इसके बाद 20-22 जून तक 50 किमी/घंटे की आंधी का येलो अलर्ट है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 18-22 जून तक आंधी-तूफान का असर रहेगा। झारखंड में 18-20 जून और ओडिशा में 18-19 जून को 50-60 किमी/घंटे (झोंके 70 किमी/घंटे) की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली, यूपी और पंजाब-हरियाणा सहित अन्य 30 इलाकों में आंधी-बिजली का हाल

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 18 से 22 जून के बीच लगातार गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी/घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे) की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18-22 जून और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-19 जून को आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का असर रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-19 जून को (जम्मू-कश्मीर में 20 जून तक) गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की गंभीर चेतावनी है।

पश्चिम और दक्षिण भारत का मौसम कैसा रहेगा?

कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मारथवाड़ा में 18-19 जून को और कोंकण व मध्य महाराष्ट्र में 22-24 जून को 50 किमी/घंटे की आंधी चलेगी। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में 18 जून आंधी-बिजली का अलर्ट है। दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में 18-22 जून तक आंधी और बिजली कड़कने की घटनाएं होंगी। इसके अलावा अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी 22 जून तक तेज हवाएं चलेंगी।

उत्तर प्रदेश में 24 जून तक जारी रहेगा हीट वेव का सितम

मौसम में आ रहे इस बदलाव के बीच देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 24 जून तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जून तक लगातार अलग-अलग पॉकेट्स में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 18 जून को लू चलेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र (मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ) और तेलंगाना में 18 से 20 जून तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। गंगीय पश्चिम बंगाल (18-19 जून), ओडिशा (18-20 जून), कोंकण व गोवा (18-21 जून) और तटीय आंध्र प्रदेश व रायलसीमा (19-20 जून) में असहनीय उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।

ये भी पढ़ें- Twin Tornado Video: हुगली नदी पर दिखा ‘ट्विन बवंडर’, कुछ ही मिनटों में दिन में छा गया अंधेरा, मची अफरा-तफरी

QS Ranking 2027: IIT दिल्ली ने रचा इतिहास, दुनिया में 118वीं रैंक के साथ बना भारत का नंबर-1 संस्थान, जानिए टॉप 10 संस्थानों की रैंकिंग

QS Ranking 2027: IIT दिल्ली एक बार फिर भारत का सबसे बेहतर एजुकेशन और रिसर्च इंस्टीट्यूट बनकर उभरा है। आज यानी 18 जून 2026 को जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली को दुनिया में 118वां स्थान मिला है। पिछले साल यह 123वें स्थान पर था, यानी इस बार इसकी रैंकिंग में 5 स्थान का सुधार हुआ है। वहीं, इस उपलब्धि के साथ IIT दिल्ली ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में किसी भारतीय संस्थान द्वारा अब तक हासिल की गई सबसे ऊंची ग्लोबल रैंक की बराबरी भी कर ली है।

रैंकिंग के बारे में बात करते हुए, IIT दिल्ली के डीन, प्लानिंग और रैंकिंग सेल के हेड, प्रो. सोमनाथ बैद्य रॉय ने कहा, “IIT दिल्ली दुनिया भर के स्कॉलर्स के लिए एक पसंदीदा जगह बनने और वर्ल्ड-क्लास, किफायती टेक्निकल एजुकेशन देने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे कहा कि संस्थान के नए करिकुलम (पाठ्यक्रम), नए इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ती भागीदारी से आने वाले सालों में ग्लोबल स्तर पर इसकी स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

आईआईटी दिल्ली ने बताया कि पिछले चार वर्षों में उसकी वैश्विक रैंकिंग में 79 स्थान का सुधार हुआ है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में संस्थान 197वें स्थान पर था, जबकि QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में यह 118वें स्थान पर पहुंच गया है।

दुनिया के टॉप-10 यूनिवर्सिटी

रैंक यूनिवर्सिटी देश
1 एमआईटी (MIT) अमेरिका
2 स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
3 इंपीरियल कॉलेज लंदन यूके
4 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूके
5 हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
6 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी यूके
7 कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) अमेरिका
8 यूसीएल (UCL) यूके
9 ETH ज्यूरिख स्विट्जरलैंड
10 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) सिंगापुर

हायर एजुकेशन के क्षेत्र में दुनियाभर में भारत का जलवा

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत को हायर एजुकेशन के क्षेत्र को बड़ी बढ़त हासिल हुई है। देश की रैंकिंग में शामिल आधी से ज्यादा यूनिवर्सिटीज ने अपनी ग्लोबल रैंकिंग में सुधार किया है। इस रैंकिंग में भारत के 52 संस्थानों को जगह मिली है। बता दें कि रैंकिंग में IIT दिल्ली पिछले साल 123वें नंबर पर था। लेकिन इस साल उसने 118वीं रैंक हासिल की है, जो बड़ी उपलब्धि है। वह इस ताजा रैंकिंग में सबसे ऊंची रैंक वाला इंडियन इंस्टीट्यूट बन गया है।

भारत के टॉप संस्थानों की ग्लोबल रैंकिंग

भारतीय संस्थान वैश्विक रैंक (QS World University Rankings 2027) भारतीय रैंक/स्थिति
IIT दिल्ली 118 भारत में नंबर 1
IIT बॉम्बे 134 भारत में नंबर 2
IIT मद्रास 170 भारत में नंबर 3
IIT खड़गपुर 205 भारत में नंबर 4
IIT कानपुर 221 भारत में नंबर 5
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) 322 रैंकिंग में सुधार (पिछले साल 328वीं)
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) 555 भारत में 15वां स्थान (पिछले साल 558वीं)
जामिया मिलिया इस्लामिया 686 भारत में 20वां स्थान (पिछले साल 761-770 बैंड)

यह भी पढ़ें: आज का मौसम 18 June: IMD ने बिहार संग इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया! राजस्थान में 80 Kmph की आंधी, दिल्ली-यूपी का ऐसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, IMD ने 21 जून तक जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि मॉनसून के आधिकारिक तौर पर आने से पहले, 21 जून तक दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है।

बुधवार को दिल्ली का मौसम काफी सुहावना रहा, हालांकि दिन का तापमान थोड़ा बढ़ गया था। एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में जून महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था, इसलिए तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद लोगों को मौसम आरामदायक लगा।

IMD के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था।

पूरे शहर में तापमान ज्यादातर मौसम के औसत से कम रहा। पालम में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर यह 38 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अयानगर में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, बुधवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटों के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश भी हुई। पालम में सबसे ज्यादा 9.1mm बारिश दर्ज की गई, इसके बाद सफदरजंग में 2.8mm, अयानगर में 2.5mm और लोधी रोड पर 1.2mm बारिश हुई।

IMD के अनुमान के मुताबिक, 18 जून से 21 जून के बीच बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। अभी तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आने वाले दिनों का मौसम का अनुमान इस प्रकार है:

  • 18 जून: 38°C/26°C, बारिश के साथ आंधी-तूफान
  • 19 जून: 39°C/28°C, बारिश के साथ आंधी-तूफान
  • 20 जून: 37°C/29°C, बारिश के साथ आंधी-तूफान
  • 21 जून: 38°C/30°C, बारिश के साथ आंधी-तूफान
  • 22 जून: 38°C/31°C, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

इस बीच, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार शाम को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 92 रहा, जो इसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी बने रहने से अगले कुछ दिनों तक तापमान नियंत्रण में रहने की संभावना है, जबकि 21 जून के बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: EL Nino Impact: यूपी से महाराष्ट्र तक उन 12 राज्यों की लिस्ट जहां असर डालेगा अल-नीनो, IMD के जून एंड फोरकास्ट में क्या आएगा

कल का मौसम 18 जून: IMD ने बिहार, बंगाल समेत 13 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट दिया, हरियाणा-दिल्ली समेत इन 26 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Update 18 June: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर 18 जून के लिए वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। गुरुवार 18 जून को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 जून को देश के 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत देश के 26 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली कड़कने को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई है। इस आंधी-पानी के बीच उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू का असर भी देखने को मिलेगा।

बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर समेत इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून देश के 13 राज्यों के अलग-अलग पॉकेट्स में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है। असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 जून को मूसलाधार से बेहद भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल व माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में 18 जून को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

IMD ने बताया है कि मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर पर टिकी हुई है। अगले 4-5 दिनों में इसके बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर

18 जून को देश के 26 से अधिक राज्यों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली और झंझावाती हवाओं का शिकंजा रहेगा। मौसम विभाग ने राज्यों को तीन श्रेणियों में बांटा है:-

40 से 50 किमी/घंटे की आंधी वाले राज्य: दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी), मध्य प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी), छत्तीसगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण व गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल।

30 से 40 किमी/घंटे की हवाएं: तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल व माहे।

सिर्फ बिजली और गरज-चमक: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

राजस्थान में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से महातूफान और धूलभरी आंधी

मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए सबसे खतरनाक अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से भयंकर चक्रवाती तूफान चलेगा। इसकी अधिकतम स्पीड 80 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में भीषण धूलभरी आंधी चलने की भी चेतावनी है।

बिहार, ओडिशा और झारखंड में 60 किमी/घंटे का थंडरस्क्वाल

पूर्वी भारत के राज्यों में हवा की रफ्तार बेहद आक्रामक रहेगी। आईएमडी के मुताबिक कल बिहार और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तीव्र झंझावाती तूफान आने की आशंका है, जिससे कच्चे मकानों और फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्टिस्तान व मुजफ्फरबाद के अलग-अलग इलाकों में भारी आंधी और आकाशीय बिजली के साथ ओले गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश, बिहार और एमपी समेत इन राज्यों में हीट वेव का भी सितम

मौसम के इस विरोधाभास के बीच, देश के 6 राज्यों में भीषण लू का प्रकोप भी बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अलग-अलग पॉकेट्स में भीषण लू चलने की आशंका है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण व गोवा और ओडिशा में अत्यधिक उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी।

ये भी पढ़ें- EL Nino Impact: यूपी से महाराष्ट्र तक उन 12 राज्यों की लिस्ट जहां असर डालेगा अल-नीनो, IMD के जून एंड फोरकास्ट में क्या आएगा?