अमेरिका में पढ़ाई पर घिरे अभिजीत दीपके ने PM मोदी को दी चुनौती, जानिए क्या कहा…

अमेरिका में पढ़ाई पर घिरे अभिजीत दीपके ने PM मोदी को दी चुनौती, जानिए क्या कहा...

Abhijeet Dipke Degree Controversy

Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पर उठ रहे सवालों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अनोखी चुनौती दी है। अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई के रिकॉर्ड पर हाल ही में शुरू हुए विवाद के बाद दीपके ने पीएम मोदी से कहा कि चलिए दोनों अपनी-अपनी डिग्री सार्वजनिक करते हैं। 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में अभिजीत दीपके ने लिखा कि लोग मेरी डिग्री देखने का इंतजार करते-करते अपना सब्र खो रहे हैं। मुझे हैरानी होती है कि वे 12 साल से प्रधानमंत्री की डिग्री देखे बिना कैसे रह रहे हैं। इसके आगे उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए इनवाइट किया और कहा कि चलो हम दोनों अपनी डिग्री दिखाते हैं और इस मामले को यहीं खत्म करते हैं। ALSO READ: ‘कॉकरोच’ कहने पर हिला दी सरकार! पढ़िए CJP आंदोलन से अभिजीत दीपके को मिले 3 सबसे बड़े सबक

क्या है दीपके के सवाल?

दीपके ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री साझा करते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा- 1976 में, मोदी के मार्क्स कंप्यूटर से जेनरेट किए गए थे, जबकि दूसरे छात्रों के मार्क्स हाथ से लिखे गए थे। उन्होंने आगे लिखा- मोदी की मार्कशीट में 'यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली' गोथिक फ़ॉन्ट में लिखा हुआ है, जबकि DU ने 1983 के बाद गोथिक फ़ॉन्ट का इस्तेमाल करना शुरू किया था। ALSO READ: NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

पॉडकास्ट से शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि अभिजीत दीपके की अमेरिकी डिग्री पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। यह विवाद तब और बढ़ गया जब हाल ही में प्रखर गुप्ता के एक पॉडकास्ट में (जिसमें एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक मेहमान थे) दीपके की बोस्टन यूनिवर्सिटी की शिक्षा पर खुले तौर पर सवाल खड़े किए गए। इसके जवाब में दीपके ने साफ किया कि वे अपनी डिग्री दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बशर्ते प्रधानमंत्री भी अपनी डिग्री सार्वजनिक करें।

 

हालांकि पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठना कोई नया मामला नहीं है, विपक्षी दल भी समय-समय पर यह मुद्दा उठाते रहे हैं। हालांकि, भाजपा पहले ही पीएम मोदी की डिग्री सार्वजनिक कर चुकी है और उसका कहना है कि यह मामला बहुत पहले ही सुलझ चुका है।

ICSI CS Professional, Executive Result: 25 अगस्त को जारी होगा जून 2026 सत्र का रिजल्ट, दिसंबर सत्र की एग्जाम डेट भी हुई जारी

ICSI CS Professional, Executive Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) जून 2026 सत्र के लिए सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के रिजल्ट मंगलवार, 25 अगस्त, 2026 को घोषित करेगा। दोनों प्रोग्राम के रिजल्ट सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स का ब्रेक-अप, ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर ऑनलाइन चेक करने होंगे।

सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) एग्जामिनेशन, जून, 2026 सेशन का रिजल्ट मंगलवार, 25 अगस्त, 2026 को नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार घोषित किया जाएगा:

एग्जीबिशन का स्टेज टाइम

प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022): सुबह 11 बजे

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022): दोपहर 2 बजे

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा (सिलेबस 2022) का फॉर्मल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट कैंडिडेट्स को उनके रेफरेंस, इस्तेमाल और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) एग्जामिनेशन का रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार को रिजल्ट की घोषणा के 30 दिनों के अंदर रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी नहीं मिलती है, तो वे अपनी जानकारी के साथ इंस्टीट्यूट से exam@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं।

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव दिसंबर सत्र 2026 परीक्षा की तारीख

आईसीएसआई के इसी नोटिस में, अगले सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव दिसंबर सत्र 2026 परीक्षा की तारीख घोषित की गई है। नोटिस के अनुसार, कंपनी सेक्रेटरीज प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) के एग्जाम सोमवार, 21 दिसंबर, 2026 से सोमवार, 28 दिसंबर, 2026 तक दोपहर के सत्र में होंगे। ऑनलाइन एनरोलमेंट एप्लीकेशन 26 अगस्त, 2026 से शुरू होंगे।

DU Admission on 12th Marks: दिल्ली यूनीवर्सिटी के ये कॉलेज दे रहे हैं 12वीं के नंबरों पर एडमिशन, कॉलेज और कोर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें

DU Admission on 12th Marks: दिल्ली यूनीवर्सिटी के ये कॉलेज दे रहे हैं 12वीं के नंबरों पर एडमिशन, कॉलेज और कोर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें

DU Admission on 12th Marks: 12वीं कक्षा के कई छात्र ऐसे होंगे, जो सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से चूक गए होंगे या जिनका स्कोर डीयू में प्रवेश के लिए पर्याप्त नहीं होगा। ऐसे छात्रों को अब दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के 15 कॉलेजों में चल रहे विभिन्न कोर्स में प्रवेश मिल सकता है। डीयू के इन कॉलेजों में 12वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर की जरूरत नहीं है।

डीयू ने 15 कॉलेजों के विभिन्न कोर्स में खाली सीटों को भरने के मकसद से एक सीमित कदम उठाते हुए 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट छात्रों को सीयूईटी-यूजी स्कोर के बजाय कक्षा 12 के मार्क्स के आधार पर प्रवेश देने की इजाजत दी है। लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार इन कॉलेजों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे, जिसमें उम्मीदवारों को अपने चयनित पाठ्यक्रम के लिए योग्यता की शर्तें पूरी करनी होंगी। इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि डीयू ने सीयूईटी को छोड़ दिया है। यह नियम सिर्फ यूनिवर्सिटी के नोटिस में बताए गए कॉलेजों और कोर्सेज पर और उन कैंडिडेट्स पर लागू होता है जिन्होंने पहले से डीयू के कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है।

डीयू के कॉलेज जहां 12वीं के नंबरों पर मिल रहा प्रवेश

देशबंधु कॉलेज

बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

बी.एससी. (प्रोग.) एप्लाइड फिजिकल साइंसेज इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ

बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ

दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज

बी.ए. प्रोग्राम (पंजाबी + इतिहास)

बी.ए. प्रोग्राम (उर्दू + इतिहास)

बी.ए. प्रोग्राम (तमिल + अंग्रेजी)

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)

इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स

बी.एससी. (ऑनर्स) होम साइंस

बी.एससी. (प्रोग.) होम साइंस

कालिंदी कॉलेज

बी.एससी. (ऑनर्स) गणित

लक्ष्मीबाई कॉलेज

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + समाजशास्त्र)

बी.ए. प्रोग्राम (पंजाबी + राजनीति विज्ञान)

बी.ए. प्रोग्राम (इतिहास + संगीत)

बी.ए. प्रोग्राम (कंप्यूटर एप्लीकेशन + गणित)

बी.ए. प्रोग्राम (कम्युनिटी साइंस + दर्शनशास्त्र)

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

बी.एससी. (ऑनर्स) होम साइंस

महाराजा अग्रसेन कॉलेज

बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ

बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉ निक्स

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

बी.ए. (ऑनर्स) पंजाबी

बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

बी.ए. (ऑनर्स) दर्शनशास्त्र

पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

राजधानी कॉलेज

बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉ निक्स

बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस इलेक्ट्रॉ निक्स के साथ

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

सत्यवती कॉलेज

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

बी.ए. (ऑनर्स) उर्दू

बी.ए. प्रोग्राम (इतिहास + गणित)

बी.ए. प्रोग्राम (उर्दू + इतिहास)

बी.ए. प्रोग्राम (उर्दू + राजनीति विज्ञान)

सत्यवती कॉलेज (इवनिंग)

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन

बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉ निक्स

बी.एससी. (ऑनर्स) इंस्ट्रूमेंटेमेंटेशन

बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी

बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान

श्री अरबिंदो कॉलेज

बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + इतिहास)

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज

बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी

बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान

बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी

बी.एससी. (प्रोग.) लाइफ साइंस

बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + अर्थशास्त्र)

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + इतिहास)

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)

बी.ए. प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस + अर्थशास्त्र)

बी.ए. प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + इतिहास)

बी.ए. प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + गणित)

बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + गणित)

बी.ए. प्रोग्राम (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान)

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज

बी.ए. (ऑनर्स) अरबी

बी.ए. (ऑनर्स) फारसी

बी.ए. (ऑनर्स) उर्दू

बी.ए. (ऑनर्स) बंगाली

बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंसेज केमिस्ट्री के साथ

बी.ए. प्रोग्राम (दर्शनशास्त्र + अरबी/बंगाली/फारसी/संस्कृत/उर्दू)

UP Board Exams 2027: यूपी बोर्ड 29 अक्टूबर तक फाइनल करेगा परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, ऑनलाइन प्रक्रिया से चुने जाएंगे केंद्र