INDvsPAK महिला टी-20 विश्वकप के पहले मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर आगाज किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी पारी 17 ओवर में 106 रनों पर आउट हो गई।
Statement win from India as they defeat arch-rivals Pakistan to kick off their #T20WorldCup campaign
: https://t.co/GWzpFgR2ei pic.twitter.com/NMajze9vtO
— ICC (@ICC) June 14, 2026
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट झटके साथ ही एक रन आउट भी किया। 170 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पहले 6 ओवर में तो 52 रन बनाकर सिर्फ एक ही विकेट खोया था लेकिन स्पिन के सामने उनकी कमजोरी सामने आ गई और 7वें से 17वें ओवर तक वह सिर्फ 54 रन बनाकर 9 विकेट गंवा गए। पाक की ओर से सर्वाधिक 43 रन मुनीबा ने बनाए।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतक से भारत ने आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 170 रन बनाए। यह भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है।
स्मृति ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 44 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 68 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर (36 रन, 35 गेंद, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की। ऋचा घोष ने अंत में 17 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 34 रन की पारी खेली। उन्होंने दीप्ति शर्मा (नाबाद 12) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंद में 45 रन की तेजतर्रार साझेदारी भी की।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 33 जबकि बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने 41 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। रमीन शमीन (30 रन पर एक विकेट) और तस्मिया रुबाब (41 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया।
ALSO READ: स्मृति मंधाना की 68 रनों की विस्फोटक पारी से भारत पाकिस्तान के खिलाफ पहुंचा 170 रनों तक
