Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दशहरा के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। वहीं इस पोस्ट के साथ दीपिका-रणवीर ने दुनिया को अपनी बेटी के नाम बताया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। लोग दीपिका और रणवीर की बेटी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उसके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया शेयर की फोटो

दशहरे के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी बेटी का नाम बताया और फैंस को खुशखबरी दी। कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारी-सी फैमिली तस्वीर भी शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, “प्यार और भरपूरता… देवी पादुकोण सिंह।” दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर में पूरा परिवार गोल्डन रंग के कपड़ों में नजर आ रहा है।

फोटो में दिखी क्यूट फैमिली

दीपिका पादुकोण अपनी नन्ही बेटी देवी को गोद में लिए हुए हैं और चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान बिखेर रही हैं। वहीं, उनकी बड़ी बेटी दुआ अपनी छोटी बहन के गाल पर प्यार से किस करती दिखाई दे रही हैं। दूसरी ओर, रणवीर सिंह अपनी दोनों बेटियों के साथ पोज देते हुए एक प्यारे पिता के रूप में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर पूरे परिवार के बीच प्यार और अपनापन दिखाती है। दीपिका और रणवीर की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, कपल की बेटी की पहली झलक देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

 

कब हुई थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद 8 सितंबर 2024 को कपल के घर पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म हुआ। इसके बाद 19 सितंबर 2026 को उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया। अब दोनों अपनी दो बेटियों के साथ परिवार के नए दौर का आनंद ले रहे हैं।

फैंन ने किया कमेंट

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “दुआ और देवी।” वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, “प्यारा परिवार, हमें और झलकियां दिखाओ।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बड़ी बहन दुआ और छोटी बहन देवी।” इसके अलावा, कई लोग कमेंट सेक्शन में लाल दिल और बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी के जरिए परिवार पर अपना प्यार लुटाते नजर आए।

Kalki 2898 AD Sequel: ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट , डायरेक्टर नाग अश्विन ने दी ये बड़ी जानकारी

Kalki 2898 AD Sequel: ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरा पार्ट का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। अब फिल्म के डायरेक्टर ने अगले पार्ट के प्लान के बारे में बात की है। हाल ही में हुई बातचीत में डायरेक्टर ने बताया कि टीम अक्टूबर के बीच से रेगुलर शूटिंग शुरू करने की योजना बना रही है और इसे 2027 के बीच तक पूरा करने का प्लान है।

‘वैरायटी इंडिया’ से बात करते हुए नागा ने बताया, “हम अक्टूबर के बीच में रेगुलर शूटिंग शुरू कर रहे हैं, क्योंकि अब हमारे पास सभी आर्टिस्ट के लिए कॉल शीट तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में हमने कमल सर और बच्चन सर के अलग-अलग सीन शूट किए थे। हम प्रभास की कॉल शीट का इंतजार कर रहे थे।

अब वह भी तय हो गई है। उम्मीद है कि हम अगले साल के बीच तक पूरी शूटिंग खत्म कर लेंगे और फिर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे। पहले शूटिंग पूरी कर लें। एक बार वह हो जाए तो हम रिलीज डेट के बारे में बात कर सकते हैं।” डायरेक्टर ने आगे कहा कि उम्मीद है कि दर्शक 2028 तक बड़े पर्दे पर फिल्म देख पाएंगे।

‘कल्कि’ के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर नाग अश्विन

‘कल्कि 2898 AD’ ने हाल ही में दो नेशनल अवॉर्ड जीते हैं – एक ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ (बेहतरीन मनोरंजन देने वाली सबसे लोकप्रिय फिल्म) के लिए और दूसरा नितिन जिहानी के फ्यूचरिस्टिक काम के लिए ‘बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन’ के लिए। इस बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा, “इस सम्मान से मैं सचमुच सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

‘कल्कि’ के साथ हमने कुछ ऐसा करने की कोशिश की जिसे बहुत से लोग नामुमकिन समझते थे। यह कोई खास वर्ग के लिए बनी साइंस-फिक्शन फिल्म नहीं थी। मैं चाहता था कि कहानी हमारी संस्कृति से जुड़ी हो और सबसे जरूरी बात यह आम लोगों तक पहुंचे। इसने ऐसा किया और इसी वजह से यह अवॉर्ड पूरी टीम की फिल्म में लगाई गई बहुत ज्यादा मेहनत और समय की सही पहचान है।”

‘कल्कि 2898 AD’ के बारे में

‘कल्कि 2898 AD’ जून 2024 में रिलीज हुई थी और इसमें प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। दर्शकों को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 18 सितंबर, 2025 को वैजयंती मूवीज ने घोषणा करते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण सीक्वल के लिए वापस नहीं आएंगी।

पोस्ट में कहा गया कि दीपिका अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि कल्कि जैसी फिल्म “पूरी तरह से समर्पित होने की मांग करती है।” बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘कल्कि 2’ में दीपिका का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी को चुना गया है।

Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, दूसरी बार पेरेंट्स बने एक्टर्स

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने ‘वेलकम बेबी गर्ल’ लिखा था। इस पोस्ट के साथ दीपिका ने बताया कि उनके घर में एक बार फिर बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया।

दूसरी बार बने पेरेंट्स 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 2024 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ था। अब 19 सितंबर को दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है। दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं। दूसरी बेटी के जन्म के बाद दीपिका और रणवीर को फैंस की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर गया था कपल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 18 सितंबर को रणवीर के परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। दोनों अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका नारंगी और पीले रंग के कढ़ाई वाले कुर्ते, बैंगनी सलवार और बेज दुपट्टे में नजर आईं। उन्होंने बालों में गजरा लगाया था। वहीं, रणवीर बैंगनी रंग के कढ़ाई वाले कुर्ते और सफेद पजामे में दिखे, जबकि उनके माता-पिता हल्के रंग के साधारण कपड़ों में नजर आए।

 

कब दी थी जानकारी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल 2026 को एक साथ इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाई गई थी। हाल ही में दुआ के जन्मदिन पर भी कपल ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दीपिका अपना बेबी बंप दिखाते हुए रणवीर और दुआ के साथ नजर आईं।

Ranveer-Deepika: दुआ के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का दूसरा बर्थडे खास अंदाज में मनाया है। इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर दुआ की एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। इस फोटोशूट में दीपिका अपने पति और बेटी दुआ के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में दुआ की मासूम मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर कपल ने ये फोटो शेयर की है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में कपल ने बेबी दुआ का जिक्र था, जिसमें “दिल बड़े हो रहे हैं” जैसे शब्दों ने पूरे अनाउंसमेंट को खास बना दिया। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!” फोटोशूट की तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी दुआ की क्यूटनेस से तस्वीरों की खूबसूरती बढ़ा दी है। एक फोटो में दुआ अपने मम्मी-पापा के बीच चेहरा छिपाती दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह दीपिका और रणवीर के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। दुआ की क्यूटनेस ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

लोगों ने किया कमेंट

पोस्ट सामने आने के बाद रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ की को-एक्टर सारा अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, “सबसे प्यारा परिवार…टचवुड।” वहीं, एक फैन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मेरा दिल फट जाएगा।” एक अन्य यूजर ने दुआ की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए लिखा, “दीपिका की क्यूटनेस को कैरी करते हुए।”

 

जल्द ही पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर

19 अप्रैल 2026 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। दोनों ने बताया था कि उनके परिवार में जल्द ही एक और सदस्य आने वाला है। कपल ने सोशल मीडिया पर इस खबर को बेहद सादगी से साझा किया और पोस्ट में तस्वीरों के साथ सिर्फ ईविल आई इमोजी का इस्तेमाल किया। खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर बधाइयां मिलने लगीं। बता दें, 8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए बेटी के आने की जानकारी दी थी। पोस्ट में कपल ने लिखा था, “बेबी गर्ल का स्वागत है। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।”

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके बाद वह निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ में दिखाई देंगी, जिसमें अल्लू अर्जुन भी अहम भूमिका में हैं। वहीं रणवीर सिंह की पिछली फिल्म आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी थी। फिलहाल रणवीर जय मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में इटली में शादी की थी।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों और नजरिए से दीपिका पादुकोण नहीं रखती हैं इत्तेफाक? फुल नरेशन के बिना नहीं करतीं कमिटमेंट

अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया था। अगस्त 2026 आ गया है और किसी न किसी वजह से अब भी इस मामले की चर्चा हो रही है। पैन-इंडिया फिल्म से दीपिका के बाहर होने के बाद काफी विवाद हुआ था। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए और इंडस्ट्री में कलाकारों के काम के घंटों को लेकर बहस छिड़ गई। इस हफ्ते एक बार फिर यह विवाद तब सामने आया, जब फिल्ममेकर के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म छोड़ने की एक वजह उनका प्रॉफिट शेयर मांगना था। अब  घटनाक्रम से जुड़े एक बेहद करीबी सूत्र से दीपिका के फिल्म नहीं करने की दूसरी कहानी पता चली है।

घटनाक्रम से जुड़े सूत्र ने बताया, “दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं। इतना ही नहीं फिल्ममेकर इस मुलाकात के लिए पूरे एक घंटे की देरी से पहुंचे थे! दीपिका ने बाकी की मुलाकात प्रोफेशनल तरीके से पूरी की। इस मुलाकात में फिल्म के बारे में सिर्फ एक लाइन बताई गई थी। उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी। दीपिका पूरी कहानी का नरेशन मिले बिना कभी किसी प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट नहीं करतीं। इसलिए ‘स्पिरिट’ शुरुआत से ही दीपिका के विचार में शामिल नहीं थी।”

सूत्र ने आगे कहा कि दीपिका की फिल्ममेकर के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सूत्र ने कहा, “संदीप रेड्डी वांगा ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिनके साथ दीपिका पादुकोण कभी काम नहीं करेंगी, क्योंकि उनका नजरिया महिलाओं के प्रति पुरुषवादी है। यह बात न सिर्फ उनके ऑफ-स्क्रीन व्यक्तित्व में, बल्कि उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर दिखाई देती है।”

दीपिका पादुकोण पिछले साल प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ के लिए संदीप रेड्डी वांगा के साथ बातचीत में थीं। लेकिन अप्रैल में खबर सामने आई कि दीपिका ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने रोजाना तय 8 घंटे के काम की मांग की थी, जिसे फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने स्वीकार नहीं किया। ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने भी एक पोस्ट के जरिए सीक्वल से दीपिका के बाहर होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद प्रोफेशनलिज्म, काम के घंटों की सीमा और बड़े बजट की फिल्मों में कलाकारों की फीस को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई थी।

जब खबरें सामने आईं कि दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया जाएगा, तब दावा किया गया कि दीपिका कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर सहज नहीं थीं और इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ी। इसी दौरान निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने ट्विटर पर दीपिका की ओर इशारा करते हुए एक नाराज पोस्ट शेयर किया। मई 2025 में उन्होंने लिखा, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके आपने उस इंसान को ‘DISCLOSED’ कर दिया जो आप हैं…. एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी से उसे बाहर करना? क्या आपका फेमिनिज्म यही कहता है?”

इस हफ्ते एक बार फिर विवाद तब बढ़ गया, जब संदीप के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के ‘स्पिरिट’ छोड़ने की एक वजह फिल्म में 10 फीसदी प्रॉफिट शेयर की उनकी मांग थी। एनटीवी तेलुगु से बात करते हुए प्रणय रेड्डी वांगा ने कहा, “वजह वही है जो पहले बताई जा चुकी है। एक थी रेम्यूनरेशन और दूसरी थी टाइमिंग। इसके अलावा कुछ और कारण भी हैं। इसके तुरंत बाद सब कुछ हद से आगे बढ़ गया। देखिए, वह कुछ भी मांग सकती हैं। अगर हम देने के लिए तैयार हैं, तो दे सकते हैं। लेकिन हमारे लिए भी इसका हिसाब काम करना चाहिए। हमें लगा कि यह हमारे लिए काम नहीं कर रहा है। इसलिए हमने दूसरे विकल्पों के बारे में सोचा। जैसे ही हमने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू किए, उन्होंने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया।”

दीपिका के बाद तृप्ति डिमरी को प्रभास के साथ फिल्म की फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया। दोनों का पहला लुक नए साल के दिन 2026 में रिलीज किया गया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे और यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है। वहीं, दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल दो प्रोजेक्ट हैं। वह दिसंबर में रिलीज होने वाली ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ फिर नजर आएंगी। इसके बाद वह एटली की ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी, जो अगले साल रिलीज होगी।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने ‘स्पिरिट’ की कहानी लीक कर दी थी, 10% चाहती थीं मुनाफा, प्रणय रेड्डी वांगा ने उनके फिल्म छोड़ने की असली वजह बताई

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और ‘स्पिरिट’ से जुड़ा विवाद: ‘स्पिरिट’ के प्रोड्यूसर और संदीप रेड्डी वांगा के भाई, प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर बात की है। दीपिका का फिल्म छोड़ना काफी विवादों में रहा क्योंकि इस फैसले को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं। इससे भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सैलरी में बराबरी और काम के घंटों को लेकर भी बहस छिड़ गई।

‘दीपिका सैलरी से खुश नहीं थीं, संदीप ने उन्हें जाने दिया’

प्रणय ने अब कन्फर्म किया है कि फीस, शेड्यूलिंग और दूसरी वजहों से दीपिका को प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। प्रणय ने NTV तेलुगु को बताया, “वजह वही है जो पहले बताई गई थी। एक तो फीस थी, दूसरी टाइमिंग। इसके अलावा कुछ और वजहें भी थीं। मुझे अभी ठीक से याद नहीं है, लेकिन कई बातें थीं। यह संदीप का फैसला था।”

‘दीपिका फिल्म के मुनाफे का 10 परसेंट चाहती थीं’

उन्होंने दावा किया कि संदीप दीपिका को कास्ट करना चाहते थे और डेढ़ साल से उनके संपर्क में थे। हालांकि, “उन्होंने फिल्म के मुनाफे का 10 परसेंट मांगा। इसके बाद बात बिगड़ गई। देखिए, वह कुछ भी मांग सकती हैं। अगर हम देना चाहें तो दे सकते हैं। लेकिन हमारे लिए बजट (इकॉनॉमिक्स) भी सही बैठना चाहिए। हमें लगा कि यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इसलिए हमने दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा।”

‘दीपिका ने स्पिरिट की कहानी लीक की’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, “जब हमने दूसरे ऑप्शन तलाशने शुरू किए, तो उन्होंने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया… हमने उनसे कहानी और किरदार के बारे में बात की थी। अंदर की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए, लेकिन उन्होंने सब कुछ लीक कर दिया। इसीलिए हम परेशान हैं।” प्रणय ने कहा कि वे दीपिका को 5-6 करोड़ रुपये ज़्यादा देने को तैयार थे; हालांकि, फिल्म का कुल बजट एक्ट्रेस के लिए एक मुद्दा बन गया।

तृप्ति डिमरी को लिया गया, स्पिरिट की रिलीज डेट

दीपिका ने अभी तक इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, दीपिका के हटने के बाद, प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। तृप्ति ने पहले संदीप के साथ ‘एनिमल’ में काम किया है, जिससे वह काफी मशहूर हो गईं। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Deepika Padukone: रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दिखेगा दीपिका पादुकोण का दमदार रोल?

Deepika Padukone: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ 2022 में रिलीज हुई थी और तब से ही फ़ैन्स अयान मुखर्जी की अगली फ़िल्म के बारे में जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि अब यह इंतज़ार खत्म होने वाला है।

पिंकविला के सूत्रों के अनुसार, रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग पूरी करने के बाद, जनवरी 2027 तक ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। एक सूत्र ने बताया, “रणबीर इस सफ़र को फिर से शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। एक बड़े दोहरे किरदार (डुअल-रोल) वाले चैलेंज में, RK सीक्वल में देव और शिव, दोनों का किरदार निभाएंगे।”

इससे भी बड़ी खबर यह है कि फ़्रैंचाइज़ी की अगली फ़िल्म के लिए पुरानी कास्ट वापस आ रही है और अयान, दीपिका पादुकोण को भी इसमें शामिल करना चाहते हैं। वह अभी दीपिका से ‘अमृता’ का रोल निभाने के बारे में बातचीत कर रहे हैं। सूत्र ने बताया, “अयान और उनकी टीम को भरोसा है कि वे दीपिका को फ़िल्म में शामिल कर लेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि ‘अमृता’ का रोल निभाने के लिए एक ऐसे एक्टर की ज़रूरत है, जिसमें ज़बरदस्त गंभीरता और प्रभाव हो। बातचीत चल रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि इस बात पर निर्भर करेगी कि समय और शेड्यूल का तालमेल कैसे बैठता है।”

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के बारे में

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ नज़र आए थे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। शाहरुख खान ने भी फ़िल्म में एक खास भूमिका (कैमियो) निभाई थी। फ़िल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई की।

ब्रह्मास्त्र सीक्वल पर अयान मुखर्जी

अप्रैल 2023 में, अयान मुखर्जी ने एक बयान जारी करके ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट थ्री’ की रिलीज़ की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उनकी फ़िल्म का दूसरा पार्ट दिसंबर 2026 में रिलीज़ होगा, जबकि तीसरा और आखिरी पार्ट एक साल बाद, यानी 2027 में सिनेमाघरों में आएगा, लेकिन चीज़ें योजना के मुताबिक नहीं हो पाईं।

फ़िल्ममेकर ने यह भी भरोसा दिलाया कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘3’ पहले पार्ट से “बड़े” होंगे और कहा कि वह दोनों फ़िल्में एक साथ बनाएंगे। उनके बयान में कहा गया, “पहले पार्ट को मिले प्यार और फ़ीडबैक को समझने के बाद… मैं दूसरे और तीसरे पार्ट के विज़न को तैयार करने पर ध्यान दे रहा हूँ, और अब मुझे पता है कि ये पहले पार्ट से बड़े और ज़्यादा बड़े पैमाने पर बनने वाले होंगे!”

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन की वजह से शाहरुख खान की फिल्म ठुकरा दी थी?

Aishwarya Rai: फराह खान की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे, एक बड़ी हिट साबित हुई। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए दीपिका पहली पसंद नहीं थीं? फराह ने यह फिल्म ऐश्वर्या राय बच्चन को भी ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि अभिषेक बच्चन पहले से ही इसमें शामिल थे। उन्हें लगा कि यह फिल्म करना सही नहीं होगा, क्योंकि AB पहले से ही इसमें थे, और फिल्म में उन्हें SRK के साथ केमिस्ट्री दिखानी थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन की एक पुरानी बात फिर से चर्चा में आई है, जिसमें उन्होंने फिल्म को ठुकराने के बारे में बात की है। उनका मानना ​​है कि अपनी बेटी आराध्या के जन्म के बाद ब्रेक लेने के बाद यह फिल्म उनके लिए एक बेहतरीन कमबैक हो सकती थी।

इस क्लिप में ऐश्वर्या कह रही हैं, “जब मुझे उस फ़िल्म के लिए पूछा गया तो असल में मां बनने के बाद यह वापसी के लिए एक बेहतरीन फ़िल्म थी। अगर आपको इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में ऐसा रोल करने को मिले, और वह फ़िल्म रिलीज़ हो और बॉक्स ऑफ़िस पर पक्की कामयाबी मिले, तो आप पहले ही इसका अंदाज़ा लगा सकते हैं। ओह माय गॉड, मुझे वह बात कहने का मौका मिलता। मतलब, क्या ज़बरदस्त फ़िल्म थी वह।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “लेकिन मुझे नहीं पता कि AB के साथ यह कैसे होता। मतलब वह तो पहले से ही वहां थे। इसलिए मैं फराह से कह रही थी कि अगर आप मुझसे अलग से पूछें, तो मैं ज़रूर करती। मतलब, ‘मनवा लागे’ गाना शानदार होता, लेकिन मुझे लगता है कि उस स्थिति में यह सही नहीं बैठता। जब आप फ़िल्म देख रहे हों, तो ऐसी बहस या चर्चा की गुंजाइश क्यों रखी जाए?”

एक एक्ट्रेस के तौर पर यह फ़ैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन एक पत्नी के तौर पर उन्होंने यह चुनाव किया। ऐश्वर्या ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “एक प्रोफ़ेशनल और एक्टर के तौर पर पीछे हटना आसान नहीं था, लेकिन एक पत्नी के तौर पर मैंने वही फ़ैसला लिया।”

ऐश्वर्या राय बच्चन भारत की सबसे मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड में से एक हैं। ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुरु’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘ताल’ जैसी फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली ऐश्वर्या ने भारतीय और इंटरनेशनल सिनेमा, दोनों में ही तारीफ़ें बटोरी हैं। ऐश्वर्या ने कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल जैसे ग्लोबल मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है और दुनिया भर में देश के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक बन गई हैं। एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी करने वाली ऐश्वर्या, उनकी बेटी आराध्या की मां हैं।

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ में हो सकती हैं शामिल, टीम से एक्ट्रेस की चल रही बातचीत?

Katrina Kaif: जब से ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू हुई है, संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही यह फ़िल्म सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली आने वाली फ़िल्मों में से एक रही है। हालांकि मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई बातों पर चुप्पी साधे रखी है, लेकिन नई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कास्ट में एक और नाम जुड़ सकता है।

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फ़िल्म में एक अहम कैमियो रोल के लिए कैटरीना कैफ के नाम पर विचार किया जा रहा है। भले ही इस रोल का स्क्रीन टाइम कम हो, लेकिन कहा जा रहा है कि कहानी में इसकी भूमिका अहम होगी और अगर यह कास्टिंग पक्की हो जाती है, तो यह फ़िल्म के सबसे बड़े सरप्राइज़ में से एक हो सकता है।

इन खबरों के बारे में मेकर्स या कैटरीना की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक, ये अटकलें बिना पुष्टि के ही हैं। अगर कैटरीना इस फिल्म के लिए साइन करती हैं, तो यह लगभग 20 साल बाद तेलुगु सिनेमा में उनकी वापसी होगी। उन्हें आखिरी बार वेंकटेश के साथ ‘मल्लीश्वरी’ और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘अल्लारी पिडुगु’ जैसी तेलुगु फिल्मों में देखा गया था।

हाल के सालों में एक्ट्रेस ने अपने प्रोफेशनल काम को भी काफी कम रखा है। विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना ने कम प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उनकी हालिया फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। उन्होंने हाल ही में किसी बड़ी नई फिल्म की घोषणा भी नहीं की है।

यह ताजा चर्चा तब शुरू हुई जब खबर आई कि दीपिका पादुकोण अब ‘स्पिरिट’ फिल्म से जुड़ी नहीं हैं। पहले कहा जा रहा था कि उन्हें प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया है और ‘कल्कि 2898 AD’ के बाद वे फिर से उनके साथ काम करेंगी। हालांकि, बाद में खबरों में दावा किया गया कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया है।

कैटरीना का नाम सामने आने से पहले ही, दीपिका के फिल्म छोड़ने की खबरों की वजह से ‘स्पिरिट’ चर्चा में आ गई थी। हालांकि मेकर्स ने कभी इस घटनाक्रम के पीछे की वजह नहीं बताई, लेकिन News18 Showsha ने एक्सक्लूसिव तौर पर रिपोर्ट किया कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर लगभग 25 करोड़ रुपये की फीस और फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दीपिका ने आठ घंटे के काम का शेड्यूल मांगा था, वे बड़ी टीम के साथ यात्रा करती थीं और अपने तेलुगु डायलॉग्स की डबिंग करने को तैयार नहीं थीं, जिससे प्रोडक्शन टीम के साथ क्रिएटिव मतभेदों की अटकलें लगाई जाने लगीं। बाद में खबर आई कि फिल्म में उनकी जगह तृप्ति डिमरी को काफी कम फीस पर लिया गया।

Deepika Padukone: 7 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण कर रहीं नॉन-स्टॉप शूटिंग, फैंस कर रहे तारीफ

Deepika Padukone: करीब दो दशकों से दीपिका पादुकोण ने भारतीय सिनेमा की सबसे प्रोफेशनल और ईमानदार अभिनेत्रियों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी शानदार अदाकारी ने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन जिस बात ने उन्हें सबसे अलग बनाया है, वह है अपने काम के प्रति उनका समर्पण।

उन्होंने हर बार यह साबित किया है कि एक बार किसी फिल्म के लिए हामी भरने के बाद, वह हर परिस्थिति में अपना सौ प्रतिशत देती हैं। अपने पूरे करियर में दीपिका ने हर प्रोजेक्ट को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया है। हाल ही में 7 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार शूटिंग करने की खबर ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान देखने को मिला, जब वह ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रही थीं। गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी और न तो प्रोडक्शन में कोई देरी होने दी और न ही शूटिंग शेड्यूल प्रभावित होने दिया। उन्होंने फिल्ममेकर्स से किए अपने हर वादे को निभाया और यह सुनिश्चित किया कि फिल्म का काम बिना किसी रुकावट के आगे बढ़े।

अब उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी यही कहानी दोहराई जा रही है। कुछ महीने पहले दीपिका अपनी दूसरी संतान की उम्मीद करते हुए ‘किंग’ की शूटिंग करती नजर आई थीं। अब जब वह अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं, तब भी वह ‘राका’ की लगातार शूटिंग कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, वह लगभग बिना रुके काम कर रही हैं, जिसमें लगातार नाइट शिफ्ट्स भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि वह यह सब करते हुए घर पर अपनी डेढ़ साल की बेटी की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।

दीपिका की प्रेग्नेंसी कभी भी फिल्ममेकर्स के लिए शेड्यूल बदलने, शूटिंग टालने या प्रोडक्शन में किसी तरह की परेशानी का कारण नहीं बनी। उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट को बीच में छोड़ने के बजाय, जिन फिल्मों के लिए उन्होंने हामी भरी, उन सभी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। यह सिर्फ अनुशासन ही नहीं, बल्कि हर फिल्म से जुड़े लोगों, उनकी योजना और उनके निवेश के प्रति उनके सम्मान को भी दर्शाता है।

फिल्म इंडस्ट्री में जहां बड़े बजट की फिल्मों का पूरा काम तय शेड्यूल पर निर्भर करता है, वहां इस तरह की ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म आसानी से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दीपिका यह साबित करती हैं कि किसी कलाकार की प्रोफेशनलिज़्म सिर्फ पर्दे पर उसकी परफॉर्मेंस से नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे निभाई गई उसकी जिम्मेदारियों से भी तय होती है।

चाहे ‘सिंघम अगेन’ के दौरान उनकी पहली प्रेग्नेंसी हो, ‘किंग’ की शूटिंग के समय दूसरी प्रेग्नेंसी, या अब तीसरे चरण में ‘राका’ की लगातार शूटिंग—एक चीज़ हमेशा एक जैसी रही है, और वह है अपने काम के प्रति दीपिका पादुकोण का अटूट समर्पण। मातृत्व की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी वह अपने हर प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरी ईमानदारी से पूरा कर रही हैं और बिना किसी समझौते के वर्क-लाइफ बैलेंस की एक मजबूत मिसाल पेश कर रही हैं।

8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर जिन लोगों ने उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा किया, वही मुद्दा राष्ट्रीय बहस बन गया। लेकिन जब बात अपने काम के प्रति समर्पण की आती है, तो दीपिका पादुकोण जैसी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है। उनकी यही निरंतरता, ईमानदारी और जिम्मेदारी उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे प्रोफेशनल अभिनेत्रियों में से एक बनाती है।