Katrina Kaif Looks: ‘तेनु काला चश्मा जचदा ऐ जचदा ऐ गोरे मुखड़े ते…’, अपने नए ग्लैमरस लुक से कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स के मुंह पर मारा तमाचा

Katrina Kaif Looks: आपने ‘मैं हूं ना’ फिल्म का वो डायलॉग तो सुना होगा…’मुंह तो बंद करो अंकल’। जी हां, ये डायलॉग बीते दिनों कैटरीना कैफ को बॉडी शेम करने वाले ट्रोलर्स के लिए आज बिल्कुल सटीक बैठता है। हाल में ही लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड के 1 साल होने पर इवेंट में पहुंची कैटरीना कैफ बेहद शानदार लुक में नजर आईं। ओवरसाइज्ड ब्राउन आउटफिट में वह बहुत खूबसूरत लग रहीं थी। आप भी देखिए एक्ट्रेस की तस्वीरें…

कैटरीना कैफ ने लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty) के इंटरनेशनल लॉन्च के लिए ‘स्पेस एनके’ (Space NK) में सिर से पैर तक ब्राउन कपड़ों में जबरदस्त स्ट्रीट-स्टाइल लुक कैरी किया। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस इवेंट की कैटरीना की कई तस्वीरें शेयर कीं।

लंदन इवेंट के लिए कैटरीना ने ‘टोटेम’ (Toteme) का लेयर्ड ब्राउन लुक अपनाया। इस आउटफिट में एक ओवरसाइज़्ड, स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर था और इसे एक सिंपल ब्लैक टॉप के ऊपर पहना गया था। उन्होंने इसे चॉकलेट-ब्राउन रंग की ढीली-ढाली ड्रेप्ड ट्राउजर के साथ पहना, जिससे शार्प टेलरिंग वाले आउटफिट को धोती जैसा लुक मिला।

ब्राउन रंग के अलग-अलग शेड्स और टेक्सचर ने मोनोक्रोम स्टाइलिंग को फीका नहीं पड़ने दिया। जहां ब्लेजर ने आउटफिट को एक शेप दिया, वहीं ढीले-ढाले बॉटम्स ने उसमें मूवमेंट जोड़ा और लुक को कम फॉर्मल बनाया। कैटरीना ने अपने लुक को ‘पेरिस टेक्सास’ के गहरे ब्राउन रंग के बूट्स के साथ पूरा किया। उन्होंने एक स्ट्रक्चर्ड काला ‘डीमेलियर लंदन’ बैग लिया था, जबकि बड़े आकार के काले ‘लिंडा फैरो’ सनग्लासेस ने उनके पॉलिश्ड स्ट्रीट-स्टाइल लुक को और निखारा।

कैटरीना ने वेवी ओपन हेयर स्टाइल की, जबकि उनका मेकअप सॉफ्ट और नैचुरल लग रहा था – जिसमें डिफाइंड आंखें और हल्के न्यूड रंग का लिपशेड शामिल है। तस्वीरों में कैटरीना को लंदन की सड़कों पर वॉक करती दिखीं। तस्वीरों ने जल्द ही उनके बॉलीवुड साथियों का ध्यान खींचा। आलिया भट्ट ने पोस्ट पर कई फायर इमोजी शेयर किए।

अनिल कपूर को भी यह लुक बहुत पसंद आया और उन्होंने फायर इमोजी के साथ कमेंट किया, “क्लासिक कैटरीना”। रिया ने बताया कि उन्होंने सान्या कपूर के साथ मिलकर कैटरीना को स्टाइल किया था, जबकि तस्वीरें मार्को बहलर ने खींची थीं।

Manish Malhotra Mijwan show: रैंप पर विक्की कौशल-आलिया भट्ट का दिखा रॉयल लुक, दोनों की कैमिस्ट्री ने फैंस को बनाया दीवाना

Alia Bhatt-Vicky Kaushal: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने शनिवार को अपना लेटेस्ट ‘मिजवान कलेक्शन’ दुनिया के सामने पेश किया है। यह कलेक्शन ‘मिजवान वेलफेयर सोसाइटी’ के बेहतरीन कारीगरों की कला के 15 साल पूरे होने शो किया गया है। इस कलेक्शन में आइवरी, गहरे हरे, कोरल और ओम्ब्रे शेड्स में शानदार चिकनकारी और धागे की कढ़ाई का काम किया गया है।

मुंबई में 26 सितंबर को हुए इस शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। आइए रैंप पर उनके शानदार लुक्स की कुछ डिटेलिंग जानते हैं। दोनों का रॉयल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आलिया भट्ट का मिजवान लुक

बीती रात मुंबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के शानदार मिजवान शो में आलिया भट्ट शोस्टॉपर बनीं। रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए इस खास चिकनकारी आउटफिट में आलिया आइवरी रंग में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह पूरा ब्राइडल लुक एक शानदार साड़ी, डायमंड जूलरी और वेल से सजा था।

मनीष मल्होत्रा ​​की इस आइवरी साड़ी में बारीक चिकनकारी कढ़ाई, चमकते हुए सेक्विन का काम, बॉर्डर पर सिल्वर डिटेलिंग और स्कैलप्ड बॉर्डर हैं। साड़ी के पल्लू को कंधे पर इस तरह से ड्रेप किया गया है कि उनका स्टाइलिश, मॉडर्न ब्लाउज और साड़ी पर किया गया बारीक काम साफ दिखे।

स्टाइलिंग

बैंडो-स्टाइल ब्लाउज में बारीक एप्लिक वर्क, स्पेगेटी स्ट्रैप्स, चौकोर नेकलाइन, क्रॉप्ड हेम और फिटेड सिल्हूट है। आलिया की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने साड़ी के साथ सिर पर ओढ़ने के लिए मैचिंग सी-थ्रू वेल भी शामिल किया। इसमें भी स्कैलप्ड बॉर्डर, चिकनकारी का काम, सेक्विन की सजावट और जमीन तक लंबी लंबाई है। एक्सेसरीज के तौर पर आलिया ने व्हाइट गोल्ड में जड़ा हुआ बड़ा डायमंड और पर्ल नेकलेस पहना था। इसके साथ ही दोनों हाथों में डायमंड जड़े ‘हाथ-फूल’, स्टेटमेंट इयररिंग्स और मांग-टीका भी पहना था।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

स्लीक बन, ड्यूई मेकअप, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आइज ने उनके लुक को और निखारा दिया है। अपनी ड्रेस की बारीक डिटेलिंग के साथ मैच करता हुआ ‘ड्यूई लुक’ पाने के लिए उन्होंने फेदर्ड आइब्रो, मस्कारा, हल्के गुलाबी ब्लश, हाइलाइटर और सॉफ्ट कंटूरिंग की।

विक्की कौशल का लुक

विक्की कौशल ने मनीष मल्होत्रा ​​के ‘मिजवान कलेक्शन’ से मिडनाइट-ब्लू और आइवरी रंग का शेरवानी सेट पहनकर आलिया के लुक को कॉम्प्लिमेंट किया। इसमें सफेद कुर्ता, मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट और बंदगला जैकेट शामिल थी। उनके लुक की खासियत जैकेट थी, जिस पर बारीक चिकनकारी का काम और सेक्विन की सजावट थी। स्प्लिट बंदगला, कॉलर वाला नेक, पैडेड शोल्डर, फुल-लेंथ स्लीव्स, एक बटन वाली ओपन फ्रंट और साइड स्लिट्स ने उनके लुक को पूरा किया। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को और शानदार बनाया, जिसमें पूरी तरह से डायमंड जड़ी चेन और दोनों हाथों में स्टेटमेंट रिंग्स शामिल थी।

Love & War: आलिया भट्ट के लुक पर दो हिस्सों में बंटे यूजर्स, पोस्टर देख जानें क्यों होने लगी ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘टॉक्सिक’ तुलना

Love & War: ‘लव एंड वॉर’ के मेकर्स ने आलिया भट्ट का पोस्टर जारी किया, जिसमें एक्ट्रेस का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। पोस्टर में आलिया भट्ट रेट्रो-ग्लैम लुक में दिख रही हैं। उन्होंने लाल रंग का सीक्वन वाला को-ऑर्ड सेट पहना है और बालों में एक शानदार फेदर एक्सेसरी लगाई है।

हालांकि इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है। कई यूजर्स ने आलिया भट्ट के लुक की तुलना ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी के लुक से की, जबकि कुछ लोगों को पोस्टर का माहौल ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसा लगा। चलिए बताते हैं लोगों ने क्या-क्या कमेंट कर अपनी राय रखी है।

एक यूजर ने लिखा, “लो भाई, अब ‘टॉक्सिक 2’ भी आ गई।”एक और व्यक्ति ने कमेंट किया, “यह पोस्टर मुझे ‘टॉक्सिक’ में कियारा के पोस्टर जैसी वाइब दे रहा है, क्या मैं सही हूं?”किसी और ने कहा, “मुझे क्यों ‘बॉम्बे वेलवेट’ वाली फीलिंग आ रही है…” एक और ने कहा, “‘टॉक्सिक’ वाली फीलिंग आ रही है।”एक ने कमेंट्स में लिखा, “‘टॉक्सिक’ जैसा लग रहा है” और “मुझे ‘बॉम्बे वेलवेट’ वाली वाइब क्यों आ रही है… प्लीज मिस्टर भंसाली हमें वही तकलीफ दोबारा मत दिखाइएगा। हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं।”

हालांकि कुछ फैन्स ने पोस्टर की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, “एक शो-गर्ल की जिंदगी।” एक और ने कहा, “आपको एक और किरदार में कमाल करते देखने का बेसब्री से इंतजार है! हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं!” किसी और ने लिखा, “रोंगटे खड़े हो गए! यह लुक जबरदस्त है।”

‘लव एंड वॉर’ कब होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं, की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर भंसाली और उनकी टीम ने पूरी यूनिट के साथ इमोशनल पैकअप किया। अब फिल्ममेकर फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देंगे।

संजय लीला भंसाली की निर्देशित ‘लव एंड वॉर’ उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म दो आर्मी ऑफिसर्स (रणबीर कपूर और विक्की कौशल) की कहानी होगी, जो आलिया भट्ट के किरदार के साथ एक ड्रामेटिक लव ट्राएंगल में फंस जाते हैं। पिछले साल से ‘लव एंड वॉर’ के सेट से कई BTS (बिहाइंड-द-सीन्स) तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इनमें से एक तस्वीर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल पूरी एयर फोर्स यूनिफॉर्म में दिखे। यह तस्वीर ऑनलाइन आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। फिल्म में वे ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए भंसाली और रणबीर 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ के बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। साथ ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में साथ काम करने के बाद यह डायरेक्टर और आलिया का भी दोबारा साथ आना है। जब कि विक्की कौशल की संजय लीला भंसाली के साथ ये पहली फिल्म है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने PM मोदी को दिया जन्मदिन का तोहफा, मुंबई के 20 स्कूलों का कराएंगे कायाकल्प

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि वह और उनके पति- एक्टर रणबीर कपूर 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर #SevaSankalpAbhiyaan का समर्थन करेंगे।

पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का संदेश शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की बधाई! आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों भरा हो। #SevaSankalpAbhiyaan की भावना सामूहिक प्रयास और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दिखाती है। इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग करने के लिए रणबीर और मैं @mybmc की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं, ताकि हमारे बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर और अच्छी सुविधाओं वाली जगहें मिल सकें।”

आलिया का यह पोस्ट तब आया जब कई मशहूर हस्तियों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

सेलेब्स ने पीएम मोदी को बधाई दी

X पर सलमान खान ने लिखा, “माननीय पीएम साहब, आपको जन्मदिन मुबारक हो। नरेंद्र भाई मोदी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद।” शाहरुख खान ने भी अपने X हैंडल से PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “माननीय PM @narendramodi जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा अच्छी सेहत, खुशी और संतुष्टि के साथ रहें। देश को प्रेरित करने की ताकत और सकारात्मकता आपमें हमेशा बनी रहे।”

अक्षय कुमार ने X पर लिखा, “आज हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और यह दिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मेरा मानना ​​है कि जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “हम किसी की सेवा करें, किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं… बस यही एक साधारण सा संकल्प। जन्मदिन मुबारक हो @narendramodi जी। हमारे महान देश को प्रेरित करते रहें। जय भारत। जय महाकाल।”

मोहनलाल ने X पर लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। देश की तरक्की के लिए आपका अथक समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है। यह साल आपके लिए अच्छी सेहत, ताकत और देश की सेवा में लगातार सफलता लेकर आए।”एक्टर और MP कंगना रनौत ने PM मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की और दिल से एक नोट लिखा। जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर PM मोदी के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!”

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। इससे पहले 9 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि पीएम मोदी 7 अक्टूबर को जन-सेवा के 25 साल पूरे करेंगे और इस मौके पर बीजेपी एक महीने तक चलने वाला विशेष अभियान ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी।

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी बनाए और भी खास, रीक्रिएट करें रानी मुखर्जी से लेकर इन एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक

Ganesh Chaturthi 2026: त्योहार ट्रेडिशनल लुक के बिना अधूरा सा लगता है। अब जब गणपति बप्पा को वेलकम करने का टाइम आ गया है तो क्यों न खास तरीके से किया जाए। इस खास मौके पर हर साल एक्ट्रेसेज ब्यूटीफुल साड़ियां पहने दिखती है, तो आप भी इन उनके लुक्स को इस बार रीक्रिएट करें।

रानी मुखर्जी

ganeshchurthisareelooksactrres1

हाल में ही रानी मुखर्जी को मुंबई में सम्मानित किया गया था। इस दौरान उनका सिंपल लेकिन क्लासी लुक देखने को मिला। उन्होंने इस खास मौके पर ग्रीन और रेड कम्बिनेशन की साड़ी कैरी थी। साथ ही लंबा मंगलसूत्र और सिंपल ट्रेडिशनल लुक रखा था। इस गणपति आप उनके इस लुक रीक्रिएट कर सकते हैं।

आलिया भट्ट

ganeshchurthisareelooksactrres2

अगर आप अपने लुक को इस बार सबसे हटकर और सिंपल रखना चाहते हैं, तो आलिया का ये ग्रीन साड़ी लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

श्रद्धा कपूर

ganeshchurthisareelooksactrres3

श्रद्धा कपूर का ये महाराष्ट्रीयन नऊवरी साड़ी लुक गणपति बप्पा का वेलकम करने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आप भी इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं।

तमन्ना भाटिया

ganeshchurthisareelooksactrres4

अगर आप इस बार अपने लुक को थोड़ा ग्लैमरस रखना चाहते हैं, तो तमन्ना भाटिया के इस पर्पल साड़ी लुक को फोलो कर सकते हैं।

दीपिका पादुकोण

ganeshchurthisareelooksactrres5

इस गणपति उत्सव पर आप दीपिका पादुकोण का ये रेड साड़ी लुक भी ट्राई कर सकते हैं। ये लुक आपको रॉयलनेस देगा और शादीशुदा महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है।

शिल्पा शेट्टी

ganeshchurthisareelooksactrres6

शिल्पा शेट्टी का ये लुक शादीशुदा मॉर्डन महिलाओं के साथ-साथ अनमैरिड गर्ल्स के लिए भी परफेक्ट है। रेडिमेड नऊवरी साड़ी एक शानदार ऑप्शन हैं।

मस्ती, म्यूजिक और जबरदस्त बीट्स के साथ ‘डोंट बी शाय’ का पहला गाना ‘झूमो’ हुआ रिलीज

‘डोंट बी शाय’ एक ‘कमिंग-ऑफ-एज’ कहानी है और हर ऐसी कहानी के साथ एक साउंडट्रैक होता है, जो उसके साथ ही धीरे धीरे किरदारों को संग लेकर आगे बढ़ते जाता है। ऐसे में ‘डोंट बी शाय’ के मेकर्स ने अपने म्यूज़िकल सफर की शुरुआत ‘झूमो’ गाने के साथ शुरू कर दी है। यह गाना एनर्जी से भरा है और कहना होगा कि ऐसी ही म्यूजिकल शुरुआत की जरूरत थी।

फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग अपने साथ भरपूर एनर्जी ही नहीं बल्कि खूब सारी मस्ती, और जवानी का जोश लेकर आया है। गाने के शानदार बीट्स, कमाल की कोरियोग्राफ़ी, जबरदस्त बोल और रेट्रो-स्टाइल फैशन वाली रंगीन दुनिया से सजा ‘झूमो’ गाना लिस्नर्स को झूमने पर मजबूर करने वाला है। कहना होगा कि यह गाना दोस्ती, जश्न और बेफिक्र होकर मज़े करने के पलों को खूबसूरती से दिखाता है।

फिल्म के पहले गाने ‘झूमो’ को टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। गाने को राम संपत ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल राम संपत और देवांश वैद्य द्वारा लिखे गए हैं। अपनी ज़बरदस्त बीट्स और हाई एनर्जी के साथ, यह गाना ‘डोंट बी शाय’ की रंगों से भरी दुनिया का माहौल बनाता है। एक ऐसी दुनिया जहां दोस्ती, शरारत और बड़े होने के यादगार पल सबसे खास हैं।

कंपोज़र और लिरिसिस्ट राम संपत ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा है, “‘झूमो’ को एक ऐसे गाने के रूप में सोचा गया था जो छोटे पल में जीने की छोटी सी खुशी का जश्न मनाए। हम चाहते थे कि यह गाना जीवन से भरा होने के साथ ही रिदमिक क्वालिटी से भी सजा हो। ‘डोंट बी शाय’ की शरारत भरी दुनिया के साथ मेल खाए।

‘डोंट बी शाय’ की कहानी श्यामिली ‘शाय’ दास नाम की लड़की की है। वह 20 साल की है और उसे लगता है कि उसकी ज़िंदगी एकदम सही ट्रैक पर चल रही है, लेकिन तभी उसकी अच्छीखासी चल रही ज़िंदगी में कुछ ऐसा होता है, जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी। हर चीज़ उसके हाथों से जैसे फिसल रही होती है और बेकाबू होकर बाहर होने लगती हैं।

बता दें कि इस फ़िल्म को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा उनके ‘इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है और ‘चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट’ की ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘डोंट बी शाय’ 25 सितंबर, 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

Alpha OTT release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही ‘ऐल्फा’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Alpha OTT release: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘ऐल्फा’ आखिरकार OTT पर आ रही है, जिससे फ़ैन्स को घर बैठे इस एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर को देखने का एक और मौका मिलेगा। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फ़िल्म, ‘ऐल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद नेटफ़्लिक्स पर प्रीमियर होगी। शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसमें आलिया और शरवरी ने दो ऐसी जासूसों की भूमिका निभाई थी जो एक बड़े और अहम मिशन में फंसी हुई थीं। यह मिशन बड़ी स्पाई फ़्रैंचाइज़ी से जुड़ा हुआ था। हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म का प्रदर्शन औसत रहा और कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

कहां और कब देखें

नेटफ्लिक्स ने 27 अगस्त को कन्फर्म किया कि यह एक्शन फ़िल्म 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। प्लेटफ़ॉर्म पर लिखे कैप्शन में कहा गया, “ऐल्फा गैंग में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए। 28 अगस्त को रिलीज़ हो रही ‘ऐल्फा’ को नेटफ्लिक्स पर देखें!”

कहानी क्या है?

शिव रवैल की डायरेक्ट की हुई फ़िल्म ‘ऐल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी, YRF स्पाई यूनिवर्स के केंद्र में हैं। आलिया ने सीता का रोल किया है, जो एक काबिल R&AW एजेंट है और जिसे ‘ऐल्फा’ सोल्जर बनने की ट्रेनिंग दी गई है। वहीं, शरवरी ने दुर्गा कौल का रोल किया है, जो सीता की जुड़वां बहन है, लेकिन उससे अलग हो गई है।

बॉबी देओल फ़िल्म के विलेन, कर्नल फतेह सिंह लखावत का रोल निभा रहे हैं। ‘ऐल्फा’ नाम के एक ताकतवर सीरम पर उनके एक्सपेरिमेंट से ही कहानी शुरू होती है। सीता को किडनैप कर लिया जाता है और उनकी देखरेख में बड़ी होती है, और आखिर में एक सुपर-सोल्जर बन जाती है।

फ़िल्म की कहानी का ऑफिशियल सारांश कुछ इस तरह है: “बदले की आग में जल रही एक लड़की अपने रास्ते में आने वाले हर किसी को खत्म कर देती है, जब तक कि उसकी यात्रा उसे अपनी ज़िंदगी के छिपे हुए सच का पता नहीं लगा देती। वह निडर और बेबाक है, और किसी भी हद तक जा सकती है, रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है।”इस फ़िल्म में अनिल कपूर भी हैं और इसमें ‘वॉर’ फ़्रैंचाइज़ी के ऋतिक रोशन के किरदार ‘कबीर’ की एक छोटी सी भूमिका (कैमियो) भी है।

बॉक्स ऑफ़िस पर प्रदर्शन

YRF स्पाई यूनिवर्स की एक बड़ी फ़िल्म होने के बावजूद, ‘ऐल्फा’ का बॉक्स ऑफ़िस पर प्रदर्शन औसत रहा। लगभग ₹100 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने भारत में करीब ₹58.86 करोड़ की नेट कमाई की।

फ़िल्म ने विदेशी बाज़ारों से लगभग ₹29.05 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹99.10 करोड़ हो गई। यह 2026 की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म के तौर पर सिनेमाघरों से उतरी और YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम कमाई करने वाली फ़िल्म बनी हुई है।

YRF स्पाई यूनिवर्स से कनेक्शन

‘ऐल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फ़िल्म है। इस यूनिवर्स की शुरुआत 2012 में सलमान खान की फ़िल्म ‘एक था टाइगर’ से हुई थी। इसके बाद इस फ़्रैंचाइज़ी में ‘टाइगर ज़िंदा है’ (2017), ‘वॉर’ (2019), ‘पठान’ (2023), ‘टाइगर 3’ (2023) और ‘वॉर 2’ (2025) जैसी फ़िल्में आईं।

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की ‘डोंट बी शाय’ का 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा ग्लोबल प्रीमियर

प्राइम वीडियो, भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सर्विस, ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख 25 सितंबर घोषित कर दी है। श्रीति मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं।

यह कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी चार नए चेहरों आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल की कहानी है, जो दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने, सपनों और एक युवा के तौर पर जिंदगी को समझने की उलझी हुई प्रक्रिया को दिखाते हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा, “डोंट बी शाय हमारी सबसे खास फिल्मों में से एक है और हम आखिरकार इसके ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा करके बहुत खुश हैं।

यह फिल्म चार शानदार नए कलाकारों आरुषि, अंश, बियांका और पीयूष को पेश करती है, जो अपने किरदारों में एक नई ताजगी और सच्चाई लेकर आए हैं। श्रीति मुखर्जी के निर्देशन और आलिया व शाहीन भट्ट की क्रिएटिव सोच से बनी ‘डोंट बी शाय’ दोस्ती, प्यार और बड़े होने के खूबसूरत लेकिन उलझे सफर का दिल से जश्न मनाती है। हम चाहते हैं कि दर्शक शाय की दुनिया में डूब जाएं।”

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट, इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की को-फाउंडर्स ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, “डोंट बी शाय शुरुआत से ही हमारे लिए बेहद खास रही है और हमें इसे इस तरह आकार लेते देखकर बहुत गर्व हो रहा है। यह फिल्म युवा होने के उस दौर की सच्चाई को दिखाती है—वे दोस्तियां जो आपको बदल देती हैं, पहला प्यार जो आपकी जिंदगी पर असर छोड़ता है, वो दिल टूटना जिसे आप लंबे समय तक याद रखते हैं और धीरे-धीरे यह समझने की कोशिश कि आप असल में कौन हैं।

हमें सबसे ज्यादा खुशी इस शानदार यंग कास्ट को लेकर है। उनकी एनर्जी, कमजोरी और आपसी केमिस्ट्री बेहद खास है और उन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी है। हम इंतजार नहीं कर सकते कि भारत और दुनियाभर के दर्शक शाय से मिलें और उसकी खूबसूरत, थोड़ी उलझी हुई दुनिया का हिस्सा बनें।” ‘डोंट बी शाय’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम की जाएगी।

Deepika Padukone: रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दिखेगा दीपिका पादुकोण का दमदार रोल?

Deepika Padukone: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ 2022 में रिलीज हुई थी और तब से ही फ़ैन्स अयान मुखर्जी की अगली फ़िल्म के बारे में जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि अब यह इंतज़ार खत्म होने वाला है।

पिंकविला के सूत्रों के अनुसार, रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग पूरी करने के बाद, जनवरी 2027 तक ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। एक सूत्र ने बताया, “रणबीर इस सफ़र को फिर से शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। एक बड़े दोहरे किरदार (डुअल-रोल) वाले चैलेंज में, RK सीक्वल में देव और शिव, दोनों का किरदार निभाएंगे।”

इससे भी बड़ी खबर यह है कि फ़्रैंचाइज़ी की अगली फ़िल्म के लिए पुरानी कास्ट वापस आ रही है और अयान, दीपिका पादुकोण को भी इसमें शामिल करना चाहते हैं। वह अभी दीपिका से ‘अमृता’ का रोल निभाने के बारे में बातचीत कर रहे हैं। सूत्र ने बताया, “अयान और उनकी टीम को भरोसा है कि वे दीपिका को फ़िल्म में शामिल कर लेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि ‘अमृता’ का रोल निभाने के लिए एक ऐसे एक्टर की ज़रूरत है, जिसमें ज़बरदस्त गंभीरता और प्रभाव हो। बातचीत चल रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि इस बात पर निर्भर करेगी कि समय और शेड्यूल का तालमेल कैसे बैठता है।”

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के बारे में

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ नज़र आए थे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। शाहरुख खान ने भी फ़िल्म में एक खास भूमिका (कैमियो) निभाई थी। फ़िल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई की।

ब्रह्मास्त्र सीक्वल पर अयान मुखर्जी

अप्रैल 2023 में, अयान मुखर्जी ने एक बयान जारी करके ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट थ्री’ की रिलीज़ की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उनकी फ़िल्म का दूसरा पार्ट दिसंबर 2026 में रिलीज़ होगा, जबकि तीसरा और आखिरी पार्ट एक साल बाद, यानी 2027 में सिनेमाघरों में आएगा, लेकिन चीज़ें योजना के मुताबिक नहीं हो पाईं।

फ़िल्ममेकर ने यह भी भरोसा दिलाया कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘3’ पहले पार्ट से “बड़े” होंगे और कहा कि वह दोनों फ़िल्में एक साथ बनाएंगे। उनके बयान में कहा गया, “पहले पार्ट को मिले प्यार और फ़ीडबैक को समझने के बाद… मैं दूसरे और तीसरे पार्ट के विज़न को तैयार करने पर ध्यान दे रहा हूँ, और अब मुझे पता है कि ये पहले पार्ट से बड़े और ज़्यादा बड़े पैमाने पर बनने वाले होंगे!”

CJP Protest: करीना कपूर ने स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट का किया समर्थन, बोलीं-‘बात सुनना कोई एहसान नहीं है’

CJP Protest: करीना कपूर और वरुण धवन ने दिल्ली में CJP की अगुवाई में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। सलमान खान, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और कई अन्य बड़े बॉलीवुड सितारों के बाद, करीना और वरुण ने भी छात्रों का साथ देते हुए कहा है कि युवा पीढ़ी की मांगों को सुनना कोई “शिष्टाचार” नहीं, बल्कि “ज़िम्मेदारी” है।

करीना ने इंस्टाग्राम पर स्टूडेंट्स के सपोर्ट में एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैं कुछ दिनों से इस बारे में सोच रही थी, लेकिन अब और चुप नहीं रह सकती। इतने सारे युवा अपनी बात रखना चाहते हैं और उनकी आवाज को नजरअंदाज करना नामुमकिन है… और ऐसा किया भी नहीं जाना चाहिए।

हम सब जानते हैं कि एक बच्चे के लिए शिक्षा का क्या मतलब है। यह उन्हें आत्मविश्वास देती है। यह उन्हें उम्मीद देती है। यह परिवारों को भरोसा दिलाती है कि आने वाला कल आज से बेहतर हो सकता है। लेकिन शिक्षा तभी असरदार होती है जब बच्चे उस पर भरोसा करें। और जिस पल उन्हें यह शक होने लगता है कि ईमानदारी, कड़ी मेहनत और काबिलियत की असल में कोई अहमियत नहीं है, तो उनका भरोसा खत्म हो जाता है।”

करीना ने इस बात पर जोर दिया कि स्टूडेंट्स को ऐसा एजुकेशन सिस्टम मिलना चाहिए जिस पर वे भरोसा कर सकें। उन्होंने लिखा, “किसी भी बच्चे को यह सोचने की ज़रूरत नहीं पड़नी चाहिए कि क्या उनकी कोशिशें काफ़ी होंगी। वे ऐसे सिस्टम के हक़दार हैं जिस पर वे भरोसा कर सकें, जहां काबिलियत की असल अहमियत हो, कोशिशों का इनाम मिले और हर बच्चा बराबरी के मौके से शुरुआत करे।

यह कोई बहुत बड़ी मांग नहीं है। यह तो कम से कम ज़रूरी बात है। जब पूरी पीढ़ी अपने भविष्य के बारे में एक आवाजं में बात करती है, तो उनकी बात सुनना कोई एहसान नहीं है जो हम करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है। हमारे बच्चे हमें उतनी ही बारीकी से देखते हैं जितना हम उन्हें देखते हैं। हम अभी… बाद में नहीं, बल्कि अभी… कैसा रिएक्शन देते हैं, इससे उन्हें पता चलेगा कि निष्पक्षता और भरोसा असल में होते हैं या ये सिर्फ़ बड़ों के इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द हैं। वे आने वाले कल की तैयारी नहीं कर रहे हैं। वे ही आने वाला कल हैं।”

वरुण धवन ने भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, “छात्र हमारे देश का भविष्य हैं। जब किसी छात्र का सपना टूटता है, तो सिर्फ़ एक सपना ही नहीं टूटता, बल्कि पूरे परिवार का सपना टूट जाता है। जब उन्हें लगता है कि सिस्टम ने उन्हें निराश किया है, तो उन्हें सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।

उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए, उनकी सुरक्षा होनी चाहिए और उनकी बातों पर ईमानदारी से ध्यान दिया जाना चाहिए। मैं अधिकारियों से अपील करता हूँ कि वे इन चिंताओं पर ध्यान दें और एक निष्पक्ष, पारदर्शी और सार्थक समाधान की दिशा में काम करें जिससे जवाबदेही तय हो सके। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह छात्रों का विरोध प्रदर्शन ही बना रहेगा। ध्यान उन मुद्दों पर होना चाहिए जो छात्रों को प्रभावित करते हैं और उन समाधानों पर जो उनके लिए ज़रूरी हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक अधिकार है और हर छात्र को इस अधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलनी चाहिए। जय हिंद।”