Manish Malhotra Mijwan show: रैंप पर विक्की कौशल-आलिया भट्ट का दिखा रॉयल लुक, दोनों की कैमिस्ट्री ने फैंस को बनाया दीवाना

Alia Bhatt-Vicky Kaushal: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने शनिवार को अपना लेटेस्ट ‘मिजवान कलेक्शन’ दुनिया के सामने पेश किया है। यह कलेक्शन ‘मिजवान वेलफेयर सोसाइटी’ के बेहतरीन कारीगरों की कला के 15 साल पूरे होने शो किया गया है। इस कलेक्शन में आइवरी, गहरे हरे, कोरल और ओम्ब्रे शेड्स में शानदार चिकनकारी और धागे की कढ़ाई का काम किया गया है।

मुंबई में 26 सितंबर को हुए इस शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। आइए रैंप पर उनके शानदार लुक्स की कुछ डिटेलिंग जानते हैं। दोनों का रॉयल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आलिया भट्ट का मिजवान लुक

बीती रात मुंबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के शानदार मिजवान शो में आलिया भट्ट शोस्टॉपर बनीं। रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए इस खास चिकनकारी आउटफिट में आलिया आइवरी रंग में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह पूरा ब्राइडल लुक एक शानदार साड़ी, डायमंड जूलरी और वेल से सजा था।

मनीष मल्होत्रा ​​की इस आइवरी साड़ी में बारीक चिकनकारी कढ़ाई, चमकते हुए सेक्विन का काम, बॉर्डर पर सिल्वर डिटेलिंग और स्कैलप्ड बॉर्डर हैं। साड़ी के पल्लू को कंधे पर इस तरह से ड्रेप किया गया है कि उनका स्टाइलिश, मॉडर्न ब्लाउज और साड़ी पर किया गया बारीक काम साफ दिखे।

स्टाइलिंग

बैंडो-स्टाइल ब्लाउज में बारीक एप्लिक वर्क, स्पेगेटी स्ट्रैप्स, चौकोर नेकलाइन, क्रॉप्ड हेम और फिटेड सिल्हूट है। आलिया की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने साड़ी के साथ सिर पर ओढ़ने के लिए मैचिंग सी-थ्रू वेल भी शामिल किया। इसमें भी स्कैलप्ड बॉर्डर, चिकनकारी का काम, सेक्विन की सजावट और जमीन तक लंबी लंबाई है। एक्सेसरीज के तौर पर आलिया ने व्हाइट गोल्ड में जड़ा हुआ बड़ा डायमंड और पर्ल नेकलेस पहना था। इसके साथ ही दोनों हाथों में डायमंड जड़े ‘हाथ-फूल’, स्टेटमेंट इयररिंग्स और मांग-टीका भी पहना था।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

स्लीक बन, ड्यूई मेकअप, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आइज ने उनके लुक को और निखारा दिया है। अपनी ड्रेस की बारीक डिटेलिंग के साथ मैच करता हुआ ‘ड्यूई लुक’ पाने के लिए उन्होंने फेदर्ड आइब्रो, मस्कारा, हल्के गुलाबी ब्लश, हाइलाइटर और सॉफ्ट कंटूरिंग की।

विक्की कौशल का लुक

विक्की कौशल ने मनीष मल्होत्रा ​​के ‘मिजवान कलेक्शन’ से मिडनाइट-ब्लू और आइवरी रंग का शेरवानी सेट पहनकर आलिया के लुक को कॉम्प्लिमेंट किया। इसमें सफेद कुर्ता, मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट और बंदगला जैकेट शामिल थी। उनके लुक की खासियत जैकेट थी, जिस पर बारीक चिकनकारी का काम और सेक्विन की सजावट थी। स्प्लिट बंदगला, कॉलर वाला नेक, पैडेड शोल्डर, फुल-लेंथ स्लीव्स, एक बटन वाली ओपन फ्रंट और साइड स्लिट्स ने उनके लुक को पूरा किया। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को और शानदार बनाया, जिसमें पूरी तरह से डायमंड जड़ी चेन और दोनों हाथों में स्टेटमेंट रिंग्स शामिल थी।