Ranbir Kapoor Birthday: आज नो वॉर…सिर्फ प्यार, संजय लीला भंसाली और टीम ने रणबीर कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया

Ranbir Kapoor Birthday: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। पहली बार इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को संजय लीला भंसाली सिनेमाई दुनिया में एक साथ लेकर ला रहे है।

फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दिलचस्प फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए, जिन्होंने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया। अब फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने साथ मिलकर रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाया।

इस साल रणबीर कपूर का जन्मदिन पूरी तरह से ‘लव एंड वॉर’ के नाम रहा। देशभर में सुपरस्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, वहीं फिल्म से सामने आए उनके फर्स्ट-लुक पोस्टर ने इस खास मौके को उनके प्रशंसकों के लिए और भी यादगार बना दिया। इस तरह उनके जन्मदिन की खुशियां दोगुनी हो गईं।

इस खास दिन पर फिल्म के कलाकारों, निर्देशक संजय लीला भंसाली और पूरी टीम ने एक साथ मिलकर शानदार बर्थडे डिनर का आयोजन किया। सुपरस्टार के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम का एक साथ आना इस मौके को और भी खास बनाता है। साथ ही इसने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को भी और बढ़ा दिया है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के जन्मदिन के डिनर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ कैप्शन लिखा- आज सिर्फ़ ‘लव’ है, ‘वॉर’ नहीं! रणबीर, जन्मदिन मुबारक हो! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को आएगी।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर ‘लव एंड वॉर’ की दुनिया देखने का इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसकी पहली झलक देखने के लिए उत्सुक थे। अब कलाकारों के शानदार पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sanjay Gupta: एंटी-स्मोकिंग विज्ञापनों का क्या? संजय गुप्ता ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह से लेकर विक्की कौशल के स्मोकिंग वाले पोस्टर्स पर उठाए सवाल

Sanjay Gupta: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में हीरो की ऑन-स्क्रीन इमेज और खासकर पोस्टर्स में स्मोकिंग के लगातार इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं। रविवार को डायरेक्टर ने संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल के पोस्टर्स शेयर किए, जिनमें तीनों एक्टर्स अपने-अपने लुक्स में स्मोकिंग करते हुए दिख रहे हैं।

X पर उन्होंने क्या कहा

संजय ने रविवार को X पर तीनों एक्टर्स का एक कोलाज शेयर किया। उनकी पोस्ट में उन एंटी-स्मोकिंग मैसेज पर सवाल उठाया गया, जो दर्शकों को थिएटर में फिल्मों से पहले और फिल्म के दौरान दिखाए जाते हैं, जबकि पोस्टर्स पर स्मोकिंग की इजाजत होती है। उन्होंने पूछा, “जब फिल्मों के पोस्टर्स ऐसे होते हैं तो फिल्मों से पहले और बीच में दिखाए जाने वाले उन बुरे एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या मतलब है, जिन्हें हमें झेलना पड़ता है?”

इस पोस्ट के बाद कमेंट्स में चर्चा शुरू हो गई। एक यूजर ने गुप्ता की 2002 की फिल्म ‘कांटे’ का जिक्र किया और फिल्म के एक गाने की ओर इशारा किया, जिसमें स्मोकिंग का जिक्र है। यूजर ने लिखा, “हैरानी की बात है कि यह बात ‘कांटे’ फिल्म के डायरेक्टर कह रहे हैं, जिसकी एक फिल्म में गाना है – ‘सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाकर, कॉलर को थोड़ा सा ऊपर चढ़ाकर’… कितनी अजीब बात है।”

उन्होंने सीधे उस कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि उस समय स्मोकिंग से जुड़े नियम और लोगों तक पहुंचाए जाने वाले मैसेज अलग थे। उन्होंने लिखा, “तब स्मोकिंग न करने वाले विज्ञापन नहीं होते थे, जीनियस।”

इंटरनेट पर चर्चा हो गई शुरू

कई अन्य यूजर्स भी चर्चा में शामिल हुए और फिल्मों में स्मोकिंग के इस्तेमाल को लेकर फिल्ममेकर की चिंता से सहमत दिखे। एक व्यक्ति ने इस स्थिति की तुलना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखते समय दर्शकों को दिखाई जाने वाली वॉर्निंग से की और लिखा, “यह एक मजाक है, यह नेटफ्लिक्स और एप्पल पर शो देखने और शराब पीने के बारे में वॉर्निंग मिलने जैसा है।”

एक अन्य यूजर ने भारतीय सिनेमा में सिगरेट और मर्दानगी के बीच बार-बार दिखाए जाने वाले संबंध पर सवाल उठाया। कमेंट में लिखा था, “क्योंकि इन लोगों को लगता है कि सिगरेट ही वो चीज है जो किसी आदमी को मर्दाना दिखाती है। यह क्रिएटिविटी की कमी है। भारत की सभी फिल्म इंडस्ट्रीज ‘मर्दानगी की चापलूसी’ का शिकार हैं। कंटेंट, कहानी और क्रिएटिविटी भाड़ में जाए।” एक और यूजर ने उनकी बात का समर्थन करते हुए लिखा, “पूरी तरह सहमत हूं, बिल्कुल सही बात है।”

CBFC के नए नियम

यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब फिल्मों में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर नियम कड़े किए जा रहे हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने स्क्रीन पर क्या दिखाया जा सकता है और कुछ विषयों को कैसे दिखाया जाना चाहिए, इसके लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 16 सितंबर को सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत इन नए नियमों की घोषणा की। इन नियमों के तहत, नशीले पदार्थों को दिखाने वाली फिल्मों में ड्रग्स के ख़िलाफ चेतावनी दिखाना जरूरी कर दिया गया है। साथ ही, हिंसा, संवेदनशील विषयों और ऐसे कंटेंट पर पाबंदियों को भी दोहराया गया है, जो दूसरे देशों के साथ भारत के रिश्तों पर असर डाल सकते हैं। ये बदलाव केंद्र सरकार द्वारा 18 सदस्यों वाले नए बोर्ड के साथ CBFC के पुनर्गठन के साथ ही किए गए हैं।

सबसे बड़े बदलावों में से एक है उन फिल्मों के लिए जरूरी चेतावनी का नियम, जिनमें नशीले पदार्थों या साइकोट्रोपिक पदार्थों के सेवन, इस्तेमाल या तस्करी को दिखाया जाता है। ऐसे दृश्यों में अब स्क्रीन पर यह संदेश दिखाना होग-: “अवैध नशीले पदार्थ सेहत को बर्बाद करते हैं और जेल की सजा दिलाते हैं। ड्रग्स को ना कहें।”

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की ‘तुम मेरे हो’ का टीजर रिलीज

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र में दोनों की गहरी और जुनूनी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिलती है।

आशीष पांडा निर्देशित ‘तुम मेरे हो’ में गुरमीत और ईशा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। टीज़र में दोनों की केमिस्ट्री के साथ फिल्म के भावनात्मक दृश्यों और खूबसूरत विजुअल्स को दिखाया गया है। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक टीज़र के प्रभाव को और बढ़ाता है।

Also Read : ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी

‘तुम मेरे हो’ ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म का निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स ने किया है। आरती एस और देबिना बनर्जी फिल्म की निर्माता हैं, जबकि रोमांच मेहता और अम्मान रियास्ती सह-निर्माता हैं। फिल्म में शान आर ग्रोवर और अनुष्का लुहार भी नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखा है। फिल्म का संगीत मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष, उद्दीपन शर्मा और अर्जुना हरजाई ने दिया है। फिल्म के गीत रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अजीम शिराजी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं। ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : UNI

‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल के दो फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। पोस्टर में विक्की कौशल हाथ में सिगरेट और लाइटर लिए नजर आ रहे हैं। उनके लुक में इंटेंसिटी और चार्म का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Also Read : भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी का स्वर्ण बरकरार रखा

फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। इससे पहले फिल्म से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए जा चुके हैं।

‘लव एंड वॉर’ में तीनों कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होगी।

Pic Credit : UNI

Love & War: आलिया भट्ट के लुक पर दो हिस्सों में बंटे यूजर्स, पोस्टर देख जानें क्यों होने लगी ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘टॉक्सिक’ तुलना

Love & War: ‘लव एंड वॉर’ के मेकर्स ने आलिया भट्ट का पोस्टर जारी किया, जिसमें एक्ट्रेस का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। पोस्टर में आलिया भट्ट रेट्रो-ग्लैम लुक में दिख रही हैं। उन्होंने लाल रंग का सीक्वन वाला को-ऑर्ड सेट पहना है और बालों में एक शानदार फेदर एक्सेसरी लगाई है।

हालांकि इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है। कई यूजर्स ने आलिया भट्ट के लुक की तुलना ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी के लुक से की, जबकि कुछ लोगों को पोस्टर का माहौल ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसा लगा। चलिए बताते हैं लोगों ने क्या-क्या कमेंट कर अपनी राय रखी है।

एक यूजर ने लिखा, “लो भाई, अब ‘टॉक्सिक 2’ भी आ गई।”एक और व्यक्ति ने कमेंट किया, “यह पोस्टर मुझे ‘टॉक्सिक’ में कियारा के पोस्टर जैसी वाइब दे रहा है, क्या मैं सही हूं?”किसी और ने कहा, “मुझे क्यों ‘बॉम्बे वेलवेट’ वाली फीलिंग आ रही है…” एक और ने कहा, “‘टॉक्सिक’ वाली फीलिंग आ रही है।”एक ने कमेंट्स में लिखा, “‘टॉक्सिक’ जैसा लग रहा है” और “मुझे ‘बॉम्बे वेलवेट’ वाली वाइब क्यों आ रही है… प्लीज मिस्टर भंसाली हमें वही तकलीफ दोबारा मत दिखाइएगा। हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं।”

हालांकि कुछ फैन्स ने पोस्टर की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, “एक शो-गर्ल की जिंदगी।” एक और ने कहा, “आपको एक और किरदार में कमाल करते देखने का बेसब्री से इंतजार है! हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं!” किसी और ने लिखा, “रोंगटे खड़े हो गए! यह लुक जबरदस्त है।”

‘लव एंड वॉर’ कब होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं, की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर भंसाली और उनकी टीम ने पूरी यूनिट के साथ इमोशनल पैकअप किया। अब फिल्ममेकर फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देंगे।

संजय लीला भंसाली की निर्देशित ‘लव एंड वॉर’ उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म दो आर्मी ऑफिसर्स (रणबीर कपूर और विक्की कौशल) की कहानी होगी, जो आलिया भट्ट के किरदार के साथ एक ड्रामेटिक लव ट्राएंगल में फंस जाते हैं। पिछले साल से ‘लव एंड वॉर’ के सेट से कई BTS (बिहाइंड-द-सीन्स) तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इनमें से एक तस्वीर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल पूरी एयर फोर्स यूनिफॉर्म में दिखे। यह तस्वीर ऑनलाइन आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। फिल्म में वे ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए भंसाली और रणबीर 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ के बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। साथ ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में साथ काम करने के बाद यह डायरेक्टर और आलिया का भी दोबारा साथ आना है। जब कि विक्की कौशल की संजय लीला भंसाली के साथ ये पहली फिल्म है।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर मार्च करने से रोके जाने पर पुलिस से उनकी झड़प हो गई।

शुक्रवार को भारी बारिश के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस ने अवरोधक लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता अवरोधकों पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

इसके बाद पुलिस ने राय, मिश्रा और प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर विरोध प्रदर्शन स्थल ‘इको गार्डन’ ले गई।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्‍स’ हैंडल से एक पोस्ट में कहा लोकतंत्र की हत्‍या करने वाले मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ज्ञानेश ने देशद्रोह का काम किया है, उन्हें चुनाव आयुक्त की कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा।

Also Read : लव एंड वॉर में आलिया भट्ट का लुक जारी

प्रदेश कांग्रेस ने एक अन्‍य पोस्ट में कहा जिन्‍हें लगता है हिरासत में लेकर आवाज दबा देंगे, वो गलतफहमी में हैं। यह आत्‍मविश्‍वास सत्‍ता के दमन पर सच की जीत का शंखनाद है 

प्रदर्शनकारियों ने बारिश के बीच अपना आंदोलन जारी रखा, महिला कार्यकर्ता “वोट चोर, गद्दी छोड़” लिखे पोस्टर लिए हुए थीं। राय ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साजिश करने का आरोप लगाया।

उन्‍होंने कहा हक की यह लड़ाई न रुकी है, न रुकेगी! लोकतंत्र पर हमला और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा 

गौतम ने भी कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की चुनावी गड़बड़ी देश हित के ख़िलाफ़ है।

मिश्रा ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी “वोट की चोरी” के आरोप लगे थे।

उन्होंने कहा, “राहुल जी सबूतों के साथ यह मुद्दा उठाते रहे हैं। आज वह मुद्दा लोगों के सामने आ गया है।”

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी एक व्यक्ति या पार्टी का नहीं, बल्कि संविधान और देश के लोगों के वोट देने के अधिकार की रक्षा का है।

Pic Credit : UNI

लव एंड वॉर में आलिया भट्ट का लुक जारी

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट के दो पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद सामने आए आलिया के पोस्टर में उनका ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज नजर आ रहा है।

पोस्टर में आलिया कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट के साथ हेडपीस पहना है। रिच बैकग्राउंड और रेट्रो अंदाज वाले पोस्टर में आलिया का लुक स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आता है।

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होगी।

Pic Credit : UNI

‘खामोशी द म्यूजिकल’ के 30 साल हुए पूरे, इन 7 वजहों से संजय लीला भंसाली की फिल्म बनीं क्लासिक

रिलीज के तीन दशक बाद भी, खामोशी द म्यूजिकल को इंडियन सिनेमा की सबसे दिल को छूने वाली और इमोशनल फिल्मों में से एक के तौर पर याद किया जाता है। सिर्फ़ एक क्रिटिक्स द्वारा सराही गई ड्रामा से कहीं ज़्यादा, यह संजय लीला भंसाली का डायरेक्टोरियल डेब्यू था, जिसने दर्शकों को एक ऐसे फिल्ममेकर से मिलवाया, जिसका कहानी कहने का पैशन इंडियन सिनेमा को फिर से डिफाइन करेगा। आज भी, यह फिल्म अनगिनत कारणों से पसंदीदा बनी हुई है।

1. इसने दुनिया को संजय लीला भंसाली के सिनेमैटिक विज़न से इंट्रोड्यूस कराया

खामोशी: द म्यूजिकल भंसाली की ज़बरदस्त कहानी कहने की कला की पहली झलक थी। इमोशन, म्यूजिक और शानदार विजुअल्स को मिलाने की उनकी काबिलियत उनकी पहली ही फिल्म से साफ़ थी, जिसने एक ऐसे फिल्ममेकिंग स्टाइल की नींव रखी जो बाद में आइकॉनिक बन गया।

2. एक कहानी जो आज भी टाइमलेस लगती है

असल में, खामोशी परिवार, प्यार, त्याग और हिम्मत के बारे में एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। एक सुनने वाली बेटी और उसके बहरे-गूंगे माता-पिता के बीच के रिश्ते को ईमानदारी और दया के साथ दिखाकर, भंसाली ने एक ऐसी फिल्म बनाई जिसके इमोशन पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे।

3. म्यूज़िक जो एक इमोशनल भाषा बन गया

संजय लीला भंसाली के लिए, म्यूज़िक हमेशा मनोरंजन से कहीं ज़्यादा रहा है, यह कहानी कहने का ज़रिया है। खामोशी ने इस सोच को खूबसूरती से दिखाया, हर गाने ने कहानी को बेहतर बनाया और किरदारों के इमोशन को बढ़ाया। तीन दशक बाद भी, इसका साउंडट्रैक यादगार है।

4. भंसाली के सिग्नेचर विज़ुअल स्टाइल का जन्म

दर्शकों के देवदास या बाजीराव मस्तानी की शान देखने से पहले ही, खामोशी ने भंसाली की हर छोटी-बड़ी बात पर नज़र रखने की कला दिखाई। हर फ्रेम, हर रंग और हर कंपोज़िशन में वह विज़ुअल खूबसूरती झलकती थी जो बाद में उनका ट्रेडमार्क बन गई।

5. परफॉर्मेंस जो हमेशा असर छोड़ती हैं

भंसाली की अपनी कास्ट से गहरी इमोशनल परफॉर्मेंस निकलवाने की काबिलियत शुरू से ही साफ़ थी। फिल्म के किरदार अपनी असलियत, कमज़ोरी और इमोशनल गहराई की वजह से यादगार बने रहते हैं, जिससे खामोशी परफॉर्मेंस पर आधारित कहानी कहने के लिए एक बेंचमार्क बन जाती है।

6. अपने समय से आगे की फिल्म

इनक्लूसिविटी के बारे में बातचीत आम होने से बहुत पहले, खामोशी ने दिव्यांग किरदारों को अपनी कहानी के केंद्र में गरिमा, हमदर्दी और संवेदनशीलता के साथ रखा। भंसाली ने इस विषय को परंपरा के बजाय दया के साथ लिया, जिससे यह फिल्म आज भी उतनी ही रेलिवेंट है जितनी तीन दशक पहले थी।

7. एक असाधारण विरासत की शुरुआत

आज पीछे मुड़कर देखें तो, खामोशी: द म्यूजिकल एक शानदार डेब्यू से कहीं ज़्यादा है, यह भारत के सबसे महान फिल्ममेकर्स में से एक के जन्म की निशानी है। इस फ़िल्म ने संजय लीला भंसाली के शानदार सफ़र का रास्ता बनाया, जिसमें उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी और हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार जैसी फ़िल्में कीं। इन सालों में, भंसाली ने सात नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड, कई फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड, पद्म श्री, एक BAFTA अवॉर्ड नॉमिनेशन जीता है, और रिपब्लिक डे पर एक झांकी, भारत गाथा डिज़ाइन करने वाले पहले फ़िल्ममेकर बने, जो भारतीय सिनेमा के कर्तव्य पथ पर सफ़र का जश्न मनाती है, जिससे भारत के सबसे महान सिनेमाई दूरदर्शी लोगों में से एक के रूप में उनकी जगह और पक्की हो गई।

तीस साल बाद, खामोशी: द म्यूज़िकल सिर्फ़ एक पसंदीदा फ़िल्म नहीं है, बल्कि यह संजय लीला भंसाली की असाधारण विरासत की नींव है। जैसे-जैसे दर्शक उनकी अगली फ़िल्म, लव एंड वॉर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, यह इंतज़ार ही उस भरोसे और तारीफ़ का सबूत है जो भंसाली ने तीन दशकों में बनाया है। अगर खामोशी ने एक जीनियस के जन्म को दिखाया, तो लव एंड वॉर एक ऐसे फिल्ममेकर के शानदार सफ़र में एक और मील का पत्थर साबित होगी, जो इंडियन सिनेमा का भविष्य बना रहा है।

Ranbir Kapoor: ‘धूम 4’ में कास्टिंग की खबरों पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लव एंड वॉर’ प्रायोरटी

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने आखिरकार ‘धूम 4’ से अपने जुड़ने की लंबे समय से चल रही अटकलों पर बात की है। यश राज फिल्म्स की एक्शन फ़्रैंचाइज़ी के नए चेहरे के तौर पर बार-बार सामने आ रहे इस एक्टर ने साफ किया है कि यह प्रोजेक्ट उनकी कन्फर्म फिल्मों की लिस्ट का हिस्सा नहीं है।

यह बयान रणबीर के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शामिल होने के दौरान आया, जहां वह डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और को-स्टार यश के साथ ‘रामायण’ को प्रमोट कर रहे थे। इवेंट के दौरान ‘रिव्यू नेशन’ के साथ एक इंटरव्यू में, होस्ट ने रणबीर और यश दोनों की आने वाली फिल्मों के बारे में बात की। जहां ‘रामायण’ के साथ यश की फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का जिक्र हुआ, वहीं होस्ट ने ‘धूम 4’ को रणबीर के अगले प्रोजेक्ट्स में से एक बताया।

रणबीर ने अपनी मौजूदा फ़िल्मों की लिस्ट में से सिर्फ दो फिल्मों का नाम लिया। उन्होंने कहा, “नहीं, अभी मैं ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ नाम की एक और फ़िल्म पर काम कर रहा हूं। इसे संजय भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी।”

उनके जवाब से ऐसा लगता है कि ‘धूम’ फ़्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म साइन करने की खबरों पर रोक लग गई है। यश राज फिल्म्स ने भी फ़िल्म, उसके डायरेक्टर या कास्ट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। खास बात यह है कि रणबीर ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का जिक्र नहीं किया।

रणबीर के ‘धूम 4’ में शामिल होने की खबरें कई सालों से चल रही हैं। 2024 में, पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा उन्हें फ़्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए सही एक्टर मानते हैं और इस बारे में शुरुआती बातचीत भी हुई थी।

उसी दौरान, हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने रणबीर की नई लुक वाली तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों से यह अटकलें लगने लगीं कि यह बदलाव या तो ‘धूम 4’ के लिए था या ‘एनिमल पार्क’ के लिए। 2025 में इन अफ़वाहों को और बल मिला जब एक और रिपोर्ट में कहा गया कि विक्की कौशल भी इस फ़िल्म से जुड़ सकते हैं। कास्टिंग से जुड़े इन दावों में से किसी की भी यश राज फ़िल्म्स ने पुष्टि नहीं की है।

इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2004 में ‘धूम’ से हुई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम ने काम किया था। इसकी सफलता के बाद 2006 में ‘धूम 2’ आई, जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय भी शामिल हुए। इस सीरीज की सबसे हालिया फिल्म ‘धूम 3’ 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान और कैटरीना कैफ ने काम किया था।

दर्शकों की लगातार दिलचस्पी के बावजूद, स्टूडियो ने अभी तक अगले भाग के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, रणबीर का पूरा ध्यान ‘रामायण’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ पर है।

Alia Bhatt: सावा…सावा महिया वे….., BFF आकांक्षा राजन के वेडिंग फंक्शन में जमकर नाची आलिया भट्ट का वीडियो वायरल

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर बेस्ट फ्रेंड हैं। आकांक्षा फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी करने वाली हैं। इससे पहले आलिया प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुईं और आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन कपूर के साथ परफॉर्म करती नजर आईं।

आकांक्षा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें आलिया, अनुष्का रंजन कपूर और उनके पति आदित्य सील के साथ शाहरुख खान की 2003 की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘माही वे’ पर डांस करती दिख रही हैं। आलिया ने एक शानदार पर्पल साड़ी पहनी थी।

खबरों के मुताबिक, आकांक्षा और शरण 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आकांक्षा एक्ट्रेस हैं, जबकि शरण राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फ़िल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के डायरेक्टर हैं। यह कपल 11 जुलाई को सिर्फ़ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आकांक्षा और शरण ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने का फ़ैसला किया है और 12 जुलाई को एक शानदार रिसेप्शन रखा है।

कपल के करीबी एक सूत्र ने News18 को बताया, “आकांक्षा और शरण पारंपरिक फेरे या कोई बड़ी धार्मिक रस्म नहीं करेंगे। इसके बजाय, उन्होंने रजिस्टर्ड शादी करके चीज़ों को सिंपल रखने का फ़ैसला किया है। कानूनी औपचारिकताएं मुंबई में रंजन के घर पर पूरी की जाएंगी।”

सूत्र ने आगे कहा, “यह कपल अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी के कागज़ात पर साइन करेगा। पारंपरिक शादी की रस्मों को निभाने के बजाय, अपनों के साथ इस मिलन का जश्न मनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है, जिससे यह एक बेहद निजी और सादगी भरा मौका बन जाएगा।”

आकांक्षा को हाल ही में ‘इक्का’ में देखा गया था। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में एक्ट्रेस का छोटा सा रोल है। इस सीरीज़ में अक्षय खन्ना, सनी देओल, दीया मिर्ज़ा और तिलोत्तमा शोम मुख्य भूमिकाओं में हैं। क्रिटिक्स से इस सीरीज़ को मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिले और यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा, वह प्राइम वीडियो के ‘ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2’ में भी नज़र आई थीं।

वहीं दूसरी ओर, आलिया को हाल ही में ‘अल्फा’ में देखा गया था। शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फ़िल्म है। क्रिटिक्स से इस फ़िल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले और इसने आठ दिनों में सिर्फ़ ₹49 करोड़ की कमाई की है। इसमें शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, आलिया के पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं और यह अगले साल जनवरी में रिलीज़ होने वाली है।