‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल के दो फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। पोस्टर में विक्की कौशल हाथ में सिगरेट और लाइटर लिए नजर आ रहे हैं। उनके लुक में इंटेंसिटी और चार्म का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Also Read : भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी का स्वर्ण बरकरार रखा

फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। इससे पहले फिल्म से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए जा चुके हैं।

‘लव एंड वॉर’ में तीनों कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होगी।

Pic Credit : UNI