मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में  भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि आरोपी ने अपनी हरकत छिपाने के लिए मैसेज को बाद में डिलीट भी कर दिया था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात सतर्क कर्मचारियों द्वारा समय रहते लिए गए स्क्रीनशॉट ले लिया औऱ इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। 

 

इसके बाद पूरा मामला भोपाल क्राइम बांच को सौंपा गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से पूरा मामला जुड़ा होने के चलते क्राइम ब्रांच ने तत्काल एक्शन लेते हुए नंबर को ट्रैस किया और आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिय़ा।  पुलिस के अनुसार आरोपी ने धमकी भरा मैसेज भेजने के बाद पहले उसे एडिट किया और बाद में डिलीट कर दिया था।  हालांकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता के कारण मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने मुंबई पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और धमकी देने के पीछे उसकी मंशा तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री को धमकी देने के लिए सरकारी आपातकालीन सेवा के व्हाट्सऐप नंबर का इस्तेमाल क्यों किया। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।