पायलट, चन्नी पर वड़िंग का निशाना

नई दिल्ली। साढ़े चार साल तक पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की विदाई हो गई है। बहुत मायूस अंदाज में वड़िंग विदा हुए। उन्होंने पंजाब के नए प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पायलट उनको हटाना चाहते थे। उन्होंने शुक्रवार को राहुल गांधी से भी मुलाकात की। 10, जनपथ पर राहुल से मिलने के बाद वड़िंग ने कहा कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ चार महीने रह गए हैं। उससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा लिया है। वड़िंग ने दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपा। राहुल से 10, जनपथ में मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा, ‘मैंने खुद इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे नहीं लिए जाते, बल्कि चिट्‌ठी जारी कर थैंक्स कर दिया जाता है’। मीडिया से बात करते हुए वड़िंग की मायूसी साफ दिख रही थी।

वड़िंग ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैंने राहुल गांधी को पंजाब में चुनौतियों के बारे में बताया’। उन्होंने कहा, ‘अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिन के लिए छुट्‌टी लेनी चाहिए’। राजा वड़िंग ने प्रभारी सचिन पायलट को लेकर सवाल उठाए। वड़िंग ने कहा, ‘मुझे पक्का नहीं लेकिन सचिन पायलट को लगा होगा कि मुझे हटाना चाहिए’।

वड़िंग ने ये भी कहा कि वे सिर्फ एक बार सचिन पायलट को मिले, जो सिर्फ दिल्ली में जन्मदिन की बधाई के लिए थी। इसके बाद चंडीगढ़ धरने में दो घंटे के लिए साथ रहे। राजा वड़िंग ने कहा, ‘मैंने औपचारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान पंजाब के हालातों के बारे में चर्चा हुई। हमें क्या करना चाहिए, इस पर भी बात हुई। मैंने उन्हें अपने बतौर प्रदेश अध्यक्ष साढ़े चार साल का अनुभव शेयर किया’।

जन्मदिन के दिन ही कंपनी ने थमा दिया ले-ऑफ लेटर! मुंबई के टेक प्रोफेशनल की दर्दभरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई के एक टेक प्रोफेशनल ने ऑनलाइन एक नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके जन्मदिन पर ही नौकरी से निकाल दिया गया है। उनकी कंपनी “धीरे-धीरे भारत की टेक टीम पर अपनी निर्भरता कम कर रही है”। टेकी ने बताया कि जन्मदिन पर नौकरी निकाला जाना काफी हैरानी भरा रहा है। जबकि मुझ पर काम की बहुत निर्भरता थी’।

रेडिट पोस्ट में पांच साल के अनुभव वाले इस टेक प्रोफेशनल ने बताया कि वे कंपनी से निकाले गए आठ कर्मचारियों में शामिल हैं। यह उनके लिए हैरानी की बात थी, क्योंकि वह कई प्रोजेक्ट्स संभाल रहे थे और उन्हें लगता था कि उनके काम पर कंपनी की काफी निर्भरता है।

उन्होंने बताया कि वह अब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही एक पर्सनल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जिससे पिछले दो महीनों में $400 की कमाई हुई है। टेक प्रोफेशनल ने अपनी स्किल्स में React, Node.js, React Native, AWS और SQL का जिक्र किया। कमेंट्स में उन्होंने बताया कि वह एक फुल-स्टैक इंजीनियर हैं और C# भी जानते हैं। नौकरी से निकाले जाने से पहले, वह Pinecone और LiveGen से जुड़े एक AI अवतार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

यूजर्स ने कही ये बड़ी बात

इस पोस्ट के बाद कई रेडिट यूजर्स ने अपने ऐसे ही अनुभव शेयर किए और उन्हें सपोर्ट और नौकरी के लिए रेफरल देने की पेशकश की। एक यूजर ने लिखा- “ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने मेरी ही स्थिति के बारे में लिखा हो। मुझे भी इस महीने मेरे जन्मदिन पर Oracle से निकाल दिया गया था। मैं उम्मीद कर रहा था कि जन्मदिन की बधाई वाले कॉल्स के साथ सुबह होगी, लेकिन मुझे नौकरी से निकाले जाने का मेल मिला।

मैंने केक भी नहीं काटा क्योंकि मेरा मन नहीं था। कोई ऐसा पैमाना नहीं था, जिससे साबित हो कि मैं फालतू (रिडंडेंट) हो गया था और मेरे पास कई जरूरी प्रोजेक्ट्स भी थे। इसलिए मैं आपकी हैरानी को पूरी तरह समझ सकता हूं… भाई, मुझे उम्मीद है कि अगले साल हम बेहतर सैलरी वाली बेहतर कंपनी में अपना जन्मदिन मनाएंगे।”

एक और व्यक्ति ने कमेंट किया- “मैं आपको रेफरल में भी मदद कर सकता हूं, लेकिन अभी हमारी कंपनी के ज्यादातर लोग बैंगलोर में हैं और कुछ पुणे में। अगर ये जगहें आपके लिए ठीक हैं तो मुझे DM करें। जन्मदिन की बधाई! थोड़ा समय लें, चीजों को समझें, अपनी स्किल्स को बेहतर करें और और मजबूती से वापसी करें! शुभकामनाएं।”

Got laid off on bday, even with a lot of dependency

by

u/mriidicc in

developersIndia

वहीं एक यूजर ने लिखा- “हैप्पी बर्थडे OP!! इसे दिल पर मत लीजिए। एक वीक का मजा लो, ट्रिप पर जाओ और तैयारी भी शुरू करो। मैं Natwest UK बैंक में तुम्हारे लिए रेफरल भी डाल सकता हूं। आगे के लिए शुभकामनाएं।” एक और सोशल मीडिया यूजर ने कहा, “मेरे पति के साथ भी ऐसा ही हुआ था, बाद में पता चला कि वह एक तरह से वरदान ही साबित हुआ।”

एक यूजर ने बताया कि हैप्पी बर्थडे दोस्त! मुझे भी गणेश चतुर्थी के दिन नौकरी से निकाल दिया गया था (Oracle में)। अगर तुम किसी चीज की तैयारी कर रहे हो तो मुझे भी बताना या अगर किसी प्रोजेक्ट पर तुम्हें साथी की जरूरत हो। बाकी सब ठीक है, शुभकामनाएं!!”