Video: बुरे सपने में बदला कपल का हनीमून, दार्जिलिंग में बारबेक्यू के दौरान हुआ हादसा, बुरी तरह से झुलसी महिला

Viral Video: दार्जिलिंग शहर अपनी खूबसूरत पहाड़ियां, ठंडी हवा और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। इन दिनों दार्जिलिंग से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है। दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गए न्यूली वेड कपल के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपल के साथ ये हादसा होमस्टे में बारबेक्यू के दौरान हुआ। इस हादसे में दुल्हन बुरी तरह झुलस गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर सीसीटीवी वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ बताया गया कि कपल का हनीमून बारबेक्यू में लगी आग के बाद हादसे में बदल गया। बताया जा रहा है कि आग होमस्टे की बालकनी तक फैल गई थी।

बारबेक्यू के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा 13 सितंबर को होमस्टे में हुए बारबेक्यू कार्यक्रम के दौरान हुआ। निकिता साहा अपने पति सौविक दास के साथ सिट्टोंग ऑरा होमस्टे में ठहरी हुई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी वीडियो में दोनों बारबेक्यू के पास बैठे नजर आ रहे हैं। तभी एक व्यक्ति ग्रिल के पास आता है और एक कंटेनर से आग में कोई तरल पदार्थ डालता है। इसके कुछ ही देर बाद आग अचानक तेज हो जाती है और निकिता की ओर फैल जाती है। वीडियो में वह आग की चपेट में आती और फिर जमीन पर गिरती नजर आ रही हैं।

बुरी तहर जल गई निकिता

हालात बिगड़ते ही सौविक अपनी पत्नी निकिता को बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। बताया जा रहा कि वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपनी टी-शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आग पर काबू पाने और निकिता की मदद करने की कोशिश की। हादसे में निकिता के शरीर का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा झुलस गया है और उनका सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके पति सौविक का हाथ भी जल गया।

दो महीने पहले हुई थी शादी

ये जोड़ा उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला है और करीब दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाके सिट्टोंग पहुंचे थे। इस हादसे के बाद होमस्टे में सुरक्षा और आपात स्थिति में मदद को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, निकिता के परिवार ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें पूरी मदद नहीं मिली। परिवार ने इलाज के लिए समय पर किए गए इंतजामों पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, होमस्टे के अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि लापरवाही के आरोप में होमस्टे के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है।

लोगों ने किया कमेंट

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग आग लगने की वजह को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इसे ग्रीस की आग कहते हैं। ऐसा तब होता है जब आप बारबेक्यू को काफी देर तक साफ नहीं करते हैं। बेशक इस बेवकूफ ने कुछ आग पकड़ने वाली चीज डाल दी।” एक अन्य यूजर ने कहा कि, “मेहमानों के सामने चल रहे बारबेक्यू में तेल नहीं डालना चाहिए। उसके मुताबिक, बारबेक्यू को मेहमानों के आने से पहले ही तैयार कर लेना चाहिए। खाना बनाते समय केवल आग और हवा को संभालना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तेल डालने के बजाय कोयले का इस्तेमाल करना चाहिए।” सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Oscars 2027: मराठी थ्रिलर ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ा, ‘गोंधल’ का ऑस्कर में भारत की आधिकारीक एंट्री के तौर पर हुआ सिलेक्शन

Oscars 2027: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को बताया कि मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री होगी। इस दौड़ में शामिल अन्य फिल्मों में नागा फिल्म ‘अंग’ और तमिल फिल्म ‘डोरोथी’ भी थीं।

संतोष दवाखर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 99वें एकेडमी अवार्ड्स समारोह में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म निर्माता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 में सिल्वर पीकॉक अवार्ड जीता था। जूरी पैनल में पी. शेषद्रि, विजय पाटकर, हुतु कनोडिया, शांति कुमार, संदीप पराशर, संजय पाटिल, साबू जोसेफ, अनिल थॉमस, विवेक वासवानी, बिजोन दासगुप्ता, हासन, वासन और तनिष्ठा चटर्जी शामिल थे।

कुल 33 फिल्में सबमिट की गई थीं, जिनमें से 14 हिंदी में, चार-चार मराठी, तेलुगु और गुजराती में, तीन तमिल में और एक-एक मलयालम, कोन्याक और नेपाली भाषा में थीं। इनमें एक साइलेंट फिल्म भी शामिल थी।

महाराष्ट्र की पारंपरिक ‘गोंधल’ रस्म और लोक-प्रदर्शन शैली पर आधारित ‘गोंधल’ फिल्म सुमन नाम की एक शादीशुदा महिला की कहानी है। उसकी जिंदगी में तब एक ऐसा मोड़ आता है जब रिश्ते, इच्छा और धोखे आपस में टकराने लगते हैं। रोजमर्रा के रिश्तों से शुरू होने वाली यह कहानी धीरे-धीरे एक थ्रिलर में बदल जाती है। सुमन खुद को मुश्किल हालात में फंसा हुआ पाती है और उनसे बाहर निकलने की कोशिश करती है।

सुमन के सफर के जरिए, यह फिल्म प्यार, इच्छा, धोखे और उन तरीकों को दिखाती है, जिन्हें लोग तब अपनाते हैं जब वे खुद को किसी मुश्किल स्थिति में फंसा हुआ महसूस करते हैं। साथ ही ‘गोंधल’ महाराष्ट्र की समृद्ध लोक परंपरा को भी सामने लाती है और सदियों पुरानी इस प्रदर्शन शैली और आज के समाज में इसके महत्व को दिखाती है।

इस फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर, अनुज प्रभु और अन्य कलाकार हैं, और इसका संगीत अनुभवी संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है। ‘गोंधल’ को बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी पहचान मिली। यह फिल्म 14 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई थी।

अमेरिका में महिला पर बेटे से संबंध बनाने का आरोप:46 साल की मां ने पुलिस पूछताछ में कबूला- 4 साल से ऐसा कर रही थी

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 46 वर्षीय महिला पर अपने ही बेटे से संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ यौन संबंध बनाए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने बताया कि ऐसा करीब 100 बार हुआ। उसके पति को इसकी जानकारी नहीं थी। मामले में महिला और उसके बेटे पर अनाचार का केस दर्ज किया गया है। घरेलू विवाद के बाद सामने आया मामला मामला फ्लोरिडा के लेकलैंड में एक घरेलू विवाद के बाद सामने आया। क्रिस्टिना क्लेमेन्स ने पुलिस को फोन कर अपने बेटे शेन क्लेमेन्स पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस के पहुंचने के बाद शेन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अधिकारियों को बताया कि वह 18 साल की उम्र से अपनी मां के साथ यौन संबंध बना रहा था। जांचकर्ताओं ने उससे दोबारा इस दावे की पुष्टि की। शेरिफ ग्रेडी जुड के मुताबिक, शेन ने अपनी बात दोहराई। पति को दोनों के बीच संबंधों का शक था जांच के दौरान क्रिस्टिना के पति से भी पूछताछ की गई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उन्हें कथित संबंध की जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्हें मां-बेटे के एक साथ मास्टर बेडरूम में समय बिताने पर शक होता था। उन्होंने बताया कि दोनों कभी-कभी कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लेते थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि वह और क्रिस्टिना शादीशुदा हैं और साथ रह रहे हैं। बेटा मारपीट के आरोप में हिरासत में शेन पर अपनी मां के साथ घरेलू हिंसा के तहत मारपीट का अतिरिक्त आरोप लगाया गया है। वह फिलहाल हिरासत में है और उसके लिए जमानत तय नहीं की गई है। क्रिस्टिना पर अनाचार के अलावा घरेलू मारपीट और खुले तौर पर व्यभिचार का आरोप भी लगाया गया। उन्हें 4 सितंबर को कुल 6,250 डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मां-बेटे के कथित संबंध को गैरकानूनी बताया है। मामले में लगाए गए आरोप अभी अदालत में साबित नहीं हुए हैं। ———————— ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारा:हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प के मंत्रालय ने मिस्टर सिंह वाला पोस्ट किया था अमेरिका के व्योमिंग में 28 साल के पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से हमला किया गया। उनकी गर्दन, सीने, हाथ और पसलियों पर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी बनाए और भी खास, रीक्रिएट करें रानी मुखर्जी से लेकर इन एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक

Ganesh Chaturthi 2026: त्योहार ट्रेडिशनल लुक के बिना अधूरा सा लगता है। अब जब गणपति बप्पा को वेलकम करने का टाइम आ गया है तो क्यों न खास तरीके से किया जाए। इस खास मौके पर हर साल एक्ट्रेसेज ब्यूटीफुल साड़ियां पहने दिखती है, तो आप भी इन उनके लुक्स को इस बार रीक्रिएट करें।

रानी मुखर्जी

ganeshchurthisareelooksactrres1

हाल में ही रानी मुखर्जी को मुंबई में सम्मानित किया गया था। इस दौरान उनका सिंपल लेकिन क्लासी लुक देखने को मिला। उन्होंने इस खास मौके पर ग्रीन और रेड कम्बिनेशन की साड़ी कैरी थी। साथ ही लंबा मंगलसूत्र और सिंपल ट्रेडिशनल लुक रखा था। इस गणपति आप उनके इस लुक रीक्रिएट कर सकते हैं।

आलिया भट्ट

ganeshchurthisareelooksactrres2

अगर आप अपने लुक को इस बार सबसे हटकर और सिंपल रखना चाहते हैं, तो आलिया का ये ग्रीन साड़ी लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

श्रद्धा कपूर

ganeshchurthisareelooksactrres3

श्रद्धा कपूर का ये महाराष्ट्रीयन नऊवरी साड़ी लुक गणपति बप्पा का वेलकम करने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आप भी इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं।

तमन्ना भाटिया

ganeshchurthisareelooksactrres4

अगर आप इस बार अपने लुक को थोड़ा ग्लैमरस रखना चाहते हैं, तो तमन्ना भाटिया के इस पर्पल साड़ी लुक को फोलो कर सकते हैं।

दीपिका पादुकोण

ganeshchurthisareelooksactrres5

इस गणपति उत्सव पर आप दीपिका पादुकोण का ये रेड साड़ी लुक भी ट्राई कर सकते हैं। ये लुक आपको रॉयलनेस देगा और शादीशुदा महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है।

शिल्पा शेट्टी

ganeshchurthisareelooksactrres6

शिल्पा शेट्टी का ये लुक शादीशुदा मॉर्डन महिलाओं के साथ-साथ अनमैरिड गर्ल्स के लिए भी परफेक्ट है। रेडिमेड नऊवरी साड़ी एक शानदार ऑप्शन हैं।

180 बार होटल, 50+ इंश्योरेंस पॉलिसियां और करोड़ों रुपये… पत्नी ने ऐसे पकड़ा पति का अफेयर

चीन में एक शादीशुदा शख्स का कथित सात साल पुराना अफेयर उस वक्त कोर्ट तक पहुंच गया, जब उसकी पत्नी को पति के बैंक ट्रांजैक्शन, इंश्योरेंस पॉलिसियों और होटल बुकिंग से जुड़े ऐसे सबूत मिले, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। मामला चीन के गुआंग्शी प्रांत के लिउझोउ शहर का है। यहां रहने वाली महिला झेन को 2017 में अपने पति गुओ और एक इंश्योरेंस एजेंट ली के बीच कुछ आपत्तिजनक और रोमांटिक मैसेज मिले थे।

दोनों के बीच हुई बातचीत में कई बार 520 युआन के ट्रांसफर का भी जिक्र था। चीन में 520 को इंटरनेट स्लैंग में ‘आई लव यू’ से जोड़ा जाता है। उस समय झेन को पति के रिश्ते पर शक तो हुआ, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

अस्पताल में मिली एक जानकारी ने फिर जगा दिया शक

साल 2024 में झेन इलाज के लिए अस्पताल में थीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके पति ने उनके और उनकी छोटी बेटी के नाम पर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियां खरीदी थीं। यह जानकारी मिलने के बाद झेन ने पति के इंश्योरेंस एजेंट ली के साथ पुराने लेन-देन की पड़ताल शुरू की। जैसे-जैसे उन्होंने रिकॉर्ड खंगाले, मामला साधारण इंश्योरेंस खरीद से कहीं ज्यादा बड़ा नजर आने लगा।

करोड़ों रुपये के ट्रांसफर और 50 से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसियां

झेन के मुताबिक, उनके पति ने कई वर्षों के दौरान ली को 30 लाख युआन से ज्यादा रकम ट्रांसफर की थी। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 3.6 करोड़ रुपये बैठती है। इतना ही नहीं, रिकॉर्ड में सामने आया कि गुओ ने ली के जरिए 50 से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसियां खरीदी थीं। इन पॉलिसियों के प्रीमियम के तौर पर उसने 1 करोड़ युआन से अधिक, यानी करीब 12 करोड़ रुपये, खर्च किए थे। इन सौदों का फायदा ली के करियर को भी मिला। इस दौरान वह इंश्योरेंस कंपनी में आगे बढ़ती गईं और आखिरकार मैनेजर के पद तक पहुंच गईं।

होटल के 180 से ज्यादा चक्कर ने बढ़ाया शक

मामले की जांच आगे बढ़ी तो एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, गुओ ने अधिकारियों के सामने माना कि वह ली के साथ 180 से ज्यादा बार होटल में ठहरा था। इस जानकारी ने दोनों के बीच सिर्फ कारोबारी संबंध होने के दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद झेन ने अपने पति, ली और इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

वैवाहिक संपत्ति का हुआ इस्तेमाल

झेन का आरोप था कि पति ने शादी के दौरान अर्जित संपत्ति का इस्तेमाल इन इंश्योरेंस पॉलिसियों और कथित तौर पर ली को पैसे देने में किया। उन्होंने अदालत से मांग की कि इंश्योरेंस प्रीमियम के साथ-साथ ली को ट्रांसफर की गई रकम भी वापस दिलाई जाए। झेन ने ली के पति के खिलाफ भी अलग दावा किया और पैसे लौटाने की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

इंश्योरेंस एजेंट ने अफेयर से किया इनकार

दूसरी ओर, ली ने गुओ के साथ किसी भी तरह के प्रेम संबंध से साफ इनकार किया। उनका कहना था कि होटल में हुई मुलाकातें काम के सिलसिले में थीं और ऐसा कोई कानून नहीं है जो इंश्योरेंस एजेंट को होटल में ग्राहक से मिलने से रोकता हो। ली ने यह भी दावा किया कि बाद में गुओ महंगे प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पा रहा था और इसलिए पैसे वापस पाने के लिए उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर यह मामला खड़ा किया।

पति के बयान ने बदल दी पूरी कहानी

लेकिन ली के इस दावे को गुओ के बयान से झटका लगा। गुओ ने अधिकारियों को बताया कि उसके पास कई संपत्तियां हैं और वह किसी आर्थिक परेशानी से नहीं जूझ रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि ली के साथ उसका निजी रिश्ता इतनी बड़ी संख्या में इंश्योरेंस पॉलिसियां खरीदने के फैसले की एक अहम वजह था। यानी जिस कहानी को महज कारोबारी लेन-देन बताया जा रहा था, उसमें निजी रिश्ते की भूमिका भी सामने आ गई।

कोर्ट ने माना रिश्ता अनुचित

मामले में सबूतों की समीक्षा करने के बाद अदालत ने माना कि गुओ और ली के बीच अनुचित संबंध था। अदालत ने ली को झेन को करीब 9 लाख युआन, यानी लगभग 1.1 करोड़ रुपये, वापस करने का आदेश दिया। इस रकम को अनुचित तरीके से दिए गए उपहार माना गया। इसके साथ ब्याज चुकाने का भी आदेश दिया गया। ली ने फैसले के खिलाफ दोबारा सुनवाई की मांग की, लेकिन उनकी रिट्रायल याचिका भी खारिज कर दी गई। इस तरह एक पत्नी को मिले कुछ संदिग्ध मैसेज से शुरू हुई कहानी बैंक ट्रांजैक्शन, करोड़ों रुपये की इंश्योरेंस खरीद, 180 से ज्यादा होटल स्टे और आखिरकार अदालत के फैसले तक पहुंच गई।

IRCTC पर AI का कमाल! ट्रेन खोजने से फॉर्म भरने तक खुद किए सारे काम, क्रिएटर ने शेयर किया वीडियो

मुस्लिम संग पकड़ी युवती की शराब पीते फोटो सामने आई:सास बोली- खुद को अमृतधारी बताया था; अमृतसर से इंग्लैंड गए बेटे को नंगा किया

अमृतसर से इंग्लैंड जाकर मुस्लिम व्यक्ति के साथ शादी करने वाली कोमलप्रीत को लेकर ससुराल ने कई खुलासे किए। सास ने बताया कि कोमलप्रीत के साथ बेटे नवप्रीत सिंह की शादी 2023 में की थी। कोमलप्रीत के परिवार ने कहा था कि बेटी अमृतधारी है और कीर्तन करती है। अब उन्हें पता चला वो विदेश में हुक्का भी पीती है और शराब भी। उन्होंने कहा कि बेटे को शादी के बाद उसने अंडा तक खाने से हटा दिया। बेटे ने शादी से पहले केश नहीं रखे थे। इसने उसके केश भी रखवा दिए लेकिन बाद में धोखा कर दिया। सास ने बताया कि बेटा उसके पास इंग्लैंड गया तो उसे उसका व्यवहार ठीक नहीं लगा। बेटे ने कोमलप्रीत का फोन देखना चाहा तो उसने उसकी कॉलर पकड़ ली। इसके बाद बेटे को अपने साथ नहीं रखा। इसने बेटे को अगवा करने की भी कोशिश की। उसने नंगा कर घर भेजा। उन्होंने बताया कि उन्हें भी कोमलप्रीत ने फोन पर अम्मीजान कहना शुरू कर दिया था। 2 बार तो कोमलप्रीत को वीजा रिफ्यूज होने के बाद 40 लाख रुपए लगाकर इंग्लैंड भेजा था। कोमलप्रीत ने ग्रूमिंग की भी स्क्रिप्ट घड़ी है। बहू का परिवार चाहता है कि जत्थेबंदियां बेटी को मुस्लिम के पास से ले आएंगी, लेकिन कोमलप्रीत ने सोच समझकर शादी की है। ससुराल वालों ने कोमलप्रीत के ड्रिंक करते के फोटो शेयर किए हैं। सास-ससुर ने सुनाई बहू की पूरी कहानी… कार में घुमाया, फिर गलत व्यवहार करने लगी
वहीं, नवदीप के भाई ने बताया कि इंग्लैंड जाने के बाद छोटे भाई ने उसे फोन पर बताया कि कोमलप्रीत का व्यवहार ठीक नहीं लग रहा है। उसने एक दिन उसे कार में घुमाया और उसके बाद अजीब व्यवहार कर रही है। उसके चाय के कप रखने, बाथरूम में नहाने तक पर गलतियां निकाल रही है। कोमलप्रीत की हरकतों के बारे में जब नवदीप ने अपने ससुर घुग्गी को बताया तो उसने उसे गालियां निकालीं, जिससे कोमलप्रीत पर शक बढ़ता गया। परिवार की प्रशासन से पैसा वापस दिलाने की मांग
परिवार ने प्रशासन से विदेश भेजने में खर्च हुए 40 लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने बेटे की शादी और विदेश भेजने के लिए अपनी इनकम से ज्यादा खर्च किया। उन्हें न तो युवती की ओर से कोई आर्थिक मदद मिली और न ही अब तक उनका खर्च वापस हुआ। परिवार ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग की है। कोमलप्रीत कैसे बनी आइरा, 4 पॉइंट… ———– ये खबर भी पढ़ें… सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली:पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, युवक संग घूमते पकड़ा अमृतसर की रहने वाली कोमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में नया खुलासा हुआ है। वह पहले से शादीशुदा थी। अब ससुराल वालों ने अपनी बहू पर बेटे को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने करीब 2 साल पहले कोमलप्रीत को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

सिख लड़कियों को फंसा रहा PAK ग्रूमिंग गैंग:युवक का दावा-ब्रिटेन में गिफ्ट, कैश और दोस्ती से भरोसा जीतते, परिवार से दूर करते, फिर धर्म बदलवाते

ब्रिटेन में सिख लड़कियों को कथित तौर पर फंसाकर उनका ब्रेनवॉश, फिर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसका दावा एक सिख युवक ने किया है। यूके के एक चैनल के पॉडकास्ट में युवक ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर गैर-मुस्लिम लड़कियों, खासकर सिख लड़कियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। युवक के मुताबिक, इसके लिए एक तय तरीके से लड़कियों को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की जाती है। शुरुआत में सिख युवकों को लड़कियों के सामने मजाक, तानों से अपमानित किया जाता है, ताकि मुस्लिम युवकों की अधिक प्रभावशाली छवि बनाई जा सके। इसके बाद महंगे उपहार, कैश और बाहर घुमाने के जरिए भरोसा बढ़ाने हैं, उनके धर्म को लेकर सवाल खड़े करने और परिवार-दोस्तों से दूर करने का दावा किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हालांकि, दैनिक भास्कर युवक के इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। कैसे जाल बिछाता है ग्रूमिंग गैंग, जानिए… सिख युवकों को अपमानित करना:
पॉडकास्ट में युवक के दावे के अनुसार, पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग से पहले सिख युवकों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करता है। युवक ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थल जैसी जगहों पर मजाक, ताने, नस्लीय या जातीय टिप्पणियों और कथित शारीरिक दुर्व्यवहार के जरिए सिख युवकों की सामाजिक स्थिति कमजोर करने की कोशिश की जाती है। उसके मुताबिक, इसका उद्देश्य सिख महिलाओं के सामने मुस्लिम युवकों की अधिक ‘दबंग’ या प्रभावशाली छवि बनाना होता है। दोस्ती और प्रभाव बनाने का दावा:
युवक के अनुसार, इसके बाद सिख लड़कियों के साथ दोस्ती बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इसमें कथित तौर पर कुछ मुस्लिम सहेलियों की भूमिका होती है, जो सिख लड़की को उस मुस्लिम युवक के बारे में सकारात्मक बातें बताती हैं और उसके प्रति भरोसा पैदा करने में मदद करती हैं। युवक ने दावा किया गया कि इस कथित प्रक्रिया में महंगे उपहार,कैश, रेस्तरां, क्लब और बार जैसी जगहों पर ले जाने के जरिए लड़की का भरोसा और भावनात्मक झुकाव हासिल करने की कोशिश की जाती है। यह महज दोस्ती नहीं बल्कि धीरे-धीरे प्रभाव और निर्भरता बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकती है। धर्म को लेकर सवाल खड़े करना:
युवक के दावा किया कि तीसरे चरण में धर्म से जुड़े सवाल किए जाते हैं। लड़की के अपने धर्म यानी सिख धर्म को लेकर सवाल और संदेह पैदा किए जाते हैं और साथ ही मुस्लिम धर्म को बेहतर या अधिक महान बताने की कोशिश की जाती है। युवक ने कहा कि एक तरफ लड़की को उसके अपने धर्म के प्रति विश्वास को कमजोर किया जाता है और दूसरी तरफ मुस्लिम धर्म की श्रेष्ठता की धारणा पैदा की जाती है। परिवार और दोस्तों से अलगाव:
युवक ने कहा कि जब लड़की का विश्वास हासिल कर लिया जाता है और उसका धार्मिक विश्वास कमजोर हो जाता है, तो कथित तौर पर उसे परिवार और पुराने दोस्तों से दूर करने की कोशिश की जाती है। युवक ने दावा किया कि गैंग के लोग लड़की की परिवार से बातचीत कम करवाना, दोस्तों से संपर्क तोड़ना, मानसिक रूप से अलग-थलग करना या घर छोड़ने के लिए मजबूर करना जैसी स्थितियों पैदा करते हैं। जिससे लड़की अपने सामाज से दूर हो जाती है और फिर अंत में उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया जाता है। 6 महीने पहले युवती ने भी किया था खुलासा इससे पहले भी एक युवती ने ब्रिटेन में सिख लड़कियों को लेकर ऐसे ही दावे किए थे। करीब 6 महीने पहले इंग्लैंड में रहने वाले पंजाबी नवदीप सिंह ने एक युवती का वीडियो पोस्ट किया था। युवती ने दावा किया था कि ब्रिटेन में ‘कौर-टू-खान’ मूवमेंट चल रहा है, जिसके तहत सिख लड़कियों को फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उसने इसके पीछे यूके में सक्रिय पाकिस्तानी मूल के कथित ग्रूमिंग गैंग को जिम्मेदार बताया था। युवती ने दावा किया था कि सिख लड़की को ‘कौर’ से ‘खान’ बनाने पर 10 हजार पाउंड दिए जाते हैं। उसके मुताबिक, ग्रूमिंग गैंग पहले लड़कियों को टारगेट कर उनसे भावनात्मक जुड़ाव बनाते हैं। इसके बाद उन्हें महंगी गाड़ियों और रेस्टोरेंट्स में घुमाया जाता है और जब लड़की उनके प्रभाव में आ जाती है तो उसका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। युवती का यह भी दावा था कि अलग-अलग धर्म की लड़कियों के धर्म परिवर्तन के लिए रकम अलग है। उसके मुताबिक, सिख लड़की को मुस्लिम बनाने पर 10,000 पाउंड यानी करीब 11 लाख रुपए, जबकि हिंदू या ईसाई लड़की का धर्म परिवर्तन कराने पर 5,000 पाउंड यानी करीब साढ़े 5 लाख रुपए दिए जाते हैं। इन सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ************* ये खबर भी पढ़ें: सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली: पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, युवक संग घूमते पकड़ा अमृतसर की रहने वाली कोमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में नया खुलासा हुआ है। वह पहले से शादीशुदा थी। अब ससुराल वालों ने अपनी बहू पर बेटे को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने करीब 2 साल पहले कोमलप्रीत को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

Bhadrapad Amavasya 2026 Upay: सितंबर में आने वाली दर्श अमावस्या पर पितरों के आशीर्वाद के लिए जरूर करें ये उपाय, जानें सही तारीख

Bhadrapad Amavasya 2026 Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष स्थान है। माना जाता है कि इस दिन पितरों के नाम पर दान-पुण्य करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूरे साल में 12 अमावस्या तिथियां आती हैं। इनमें दर्श अमावस्या का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या का वह समय है जब चंद्रमा पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है, उसे दर्श अमावस्या कहते हैं। इस तिथि को पितृ शांति और पितृ दोष निवारण के उपाय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल भाद्रपद माह में दर्श अमावस्या संयोग बन रहा है। इसे कुशग्रहणी अमावस्या, कुशोत्पाटिनी अमावस्या और पिथौरा अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

दर्श अमावस्या तारीख और समय

वर्ष 2026 में दर्श अमावस्या 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी।

अमावस्या तिथि प्रारंभ : 10 सितंबर 2026, रात 10:35 बजे से

अमावस्या तिथि समाप्त : 11 सितंबर 2026, सुबह 08:58 बजे तक

उदय तिथि के अनुसार मुख्य पूजा, स्नान-दान और पितृ कर्म 11 सितंबर को ही किए जाएंगे।

महत्व और मान्यताएं

कुश एकत्र करना : इस दिन धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म के लिए ‘कुशा’ (पवित्र घास) उखाड़कर एकत्रित की जाती है।

पितृ तर्पण और दान : पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देना, पितरों के लिए तर्पण व पिंडदान करना और गरीबों को दान देना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

पिथौरा अमावस्या व्रत : शादीशुदा महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए इस दिन माता दुर्गा/गौरी की पूजा-अर्चना करती हैं और व्रत रखती हैं।

दोष निवारण : कालसर्प दोष, पितृ दोष और शनि संबंधी कष्टों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन विशेष उपाय और पूजा की जाती है।

दर्श अमावस्या पर क्या करें?

दर्श अमावस्या के दिन आपको कुछ काम करने चाहिए जिससे आपके ऊपर पूर्वजों की कृपा बनी रहे और उनकी नाराजगी से भी बचा जा सके-

दर्श अमावस्या के दिन पानी में काले तिल मिलाकर पूर्वजों के नाम से जल अर्पित करें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद तर्पण करना शुभ माना जाता है।

दर्श अमावस्या के दिन स्नान करके पीपल के वृक्ष में दीपक जलाएं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और पूर्वजों की कृपा बनी रहती है।

दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा से पूर्वजों की कृपा भी बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। हालांकि, इस दिन रात के समय चंद्रमा आसमान में दिखाई नहीं देता है, लेकिन चंद्रोदय की दिशा में अर्घ्य देते हुए पूजा करनी चाहिए।

दक्षिण दिशा को पूर्वजों की दिशा माना जाता है। इस दिन घर की दक्षिण दिशा में पूर्वजों के नाम का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है।

Aja Ekadashi 2026: आज अजा एकादशी के व्रत में जरूर सुनें राजा हरीशचंद्र की ये कथा, श्री हरि की कृपा से मिलेगा सभी कष्टों से छुटकारा

सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली:पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, मुस्लिम युवक संग घूमते पकड़ा

अमृतसर की रहने वाली कमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में नया खुलासा हुआ है। वह पहले से शादीशुदा थी। अब ससुराल वालों ने अपनी बहू पर बेटे को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने करीब 2 साल पहले कमलप्रीत को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए थे। ससुराल वालों ने कहा कि इसके बाद 11 फरवरी को बेटा भी टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ दिनों बाद बेटे को बहू के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद बेटे को तब शक हुआ जब उसने कमलप्रीत से फोन मांगा, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर बेटे ने अपने ससुर से बातचीत की। ससुर ने भी अकड़ते हुए उससे कहा कि तू कौन होता है फोन मांगने वाला? उसके फोन में उसकी निजी चीजें हैं। इसके बाद शक और बढ़ गया। बेटे ने छिपकर करीब 7 दिन तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, तो एक रात करीब 11 बजे कमलप्रीत एक मुस्लिम युवक के साथ दिखाई दी, जिसका बेटे ने वीडियो बनाया और उसे मौके पर पकड़ लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट… कमलप्रीत की सास ने ये बातें बताई… कमलप्रीत कैसे बनी आइरा…4 पॉइंट ******************** ये खबर भी पढ़ें: सिख युवती को ग्रूम कर बनाया मुस्लिम: 2 साल पहले गई लंदन, ड्राइविंग सीखते संपर्क में आई; 2 बीवियों के पति से की शादी अमृतसर की रहने वाली सिख युवती को ग्रूम कर मुस्लिम बना दिया गया। वह करीब 2 साल पहले पढ़ाई के लिए गई लंदन गई थी। अब वह पिछले 1 महीने से अपने माता-पिता को फोन नहीं कर रही थी। जब परिवार को शक हुआ तो सिख कम्युनिटी के लोगों से संपर्क किया। (पढ़ें पूरी खबर)

Hartalika Teej 2026: सुख और सौभाग्य प्राप्ति के लिए कब किया जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्यौहार है, जिसे शादीशुदा महिलाएं और अविवाहित कन्याएं पूरी आस्था और विधि-विधान से करती हैं। यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं अच्छा घर और वर पाने की लालसा में यह व्रत करती हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए अन्न-जल त्यागकर कठोर तपस्या की थी। उन्होंने बालू (मिट्टी) का शिवलिंग बनाकर पूजा की थी। माता पार्वती के इस अनन्य समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इसी दिन उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, हरत और आलिका। इसमें हरत का अर्थ है हरण करना या छिपाना और आलिका अर्थात सहेली/सखी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती की सहेलियां उनका अपहरण करके उन्हें एक घने जंगल में ले गई थीं, ताकि उनके पिता उनका विवाह उनकी इच्छा के विरुद्ध भगवान विष्णु से न कर दें। जंगल में रहकर ही उन्होंने यह तपस्या की थी, इसलिए इसे ‘हरतालिका तीज’ कहा जाता है।

कब किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत 2026

साल 2026 में हरतालिका तीज व्रत सोमवार, 14 सितंबर 2026 को किया जाएगा। तृतीया तिथि के समय और पूजा के शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी निम्नलिखित है:

तिथि और मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारंभ : 13 सितंबर 2026, सुबह 07:08 बजे

तृतीया तिथि समाप्त : 14 सितंबर 2026, सुबह 07:06 बजे

प्रातःकाल पूजा का शुभ मुहूर्त : 14 सितंबर 2026, सुबह 06:12 बजे से 07:06 बजे तक

प्रदोष काल (संध्या) पूजा : 13 सितंबर 2026, शाम 06:00 बजे से रात 08:30 बजे तक

हरतालिका व्रत के प्रमुख नियम और परंपराएं

निर्जला व्रत : यह अत्यंत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, जिसमें महिलाएं 24 घंटे से भी अधिक समय तक बिना पानी और भोजन के रहती हैं।

पार्थिव शिवलिंग पूजन : इस दिन शाम को या प्रदोष काल में मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं बनाकर विधि-विधान से पूजा की जाती है।

सोलह श्रृंगार : महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करके पूजा में बैठती हैं।

रात भर जागरण : पूजा के बाद पूरी रात भजन-कीर्तन करते हुए जागरण किया जाता है और अगले दिन सुबह पारण करके व्रत पूरा होता है।

Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना भौम प्रदोष व्रत का संयोग, जानें सही तारीख और इस व्रत के लाभ