Theatrical releases in October 2026: ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘राणाबाली’, ‘प्रहार’ तक, सिनेमाघरों में ये फिल्में दे रही हैं दस्तक

Theatrical releases in October 2026: अक्टूबर 2026 फिल्म देखने वालों के लिए एक रोमांचक महीना होने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। आइए इस महीने रिलीज होने वाली मूवीज पर एक नजर डालते हैं, जिनमें ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’, ‘जेलर 2’ और ‘उड़ता तीर’ शामिल हैं।

दृश्यम 3 द कन्क्लूजन- 2 अक्टूबर 2026

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत स्टारर इस तीसरी फिल्म में विजय सलगांवकर की कहानी दिखाई गई है। उन्हें एक नई और ज़बरदस्त जांच का सामना करना पड़ता है, जब उनके अतीत में छिपाए गए राज के बारे में नए सबूत सामने आते हैं।

प्रेम कीटाणु- 2 अक्टूबर 2026

अपूर्व सिंह कार्की की डायरेक्ट की गई यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म उत्तर प्रदेश और NCR पर आधारित है। इसमें कॉलेज के दोस्तों की कहानी है, जो दिल टूटने, करियर के तनाव और रोमांस से जूझते हैं। इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार हैं।

उड़ता तीर- 9 अक्टूबर 2026

इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी बिलाल अहमद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पाकिस्तानी जासूस है और एक सीक्रेट मिशन पर भारत आता है। याददाश्त खोने के बाद, वह भूल जाता है कि असल में वह किस देश का रहने वाला है।

नई नवेली-16 अक्टूबर 2026

नवरात्रि के त्योहार के दौरान रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में यामी गौतम ‘मोहिनी’ के रोल में हैं, जो एक आदर्श नई-नवेली दुल्हन है। कहानी में तब एक दिलचस्प मोड़ आता है जब उसके आने से एक अस्त-व्यस्त और झगड़ालू घर चमत्कारिक रूप से शांतिपूर्ण स्वर्ग में बदल जाता है।

प्रहार: उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी-16 अक्टूबर 2026

दशहरे की छुट्टियों के दौरान रिलीज होने वाली यह बायोपिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म भारत के मशहूर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के प्रोफेशनल सफर को दिखाती है, जिनका किरदार राजकुमार राव ने निभाया है।

जेलर 2- 15 अक्टूबर 2026

यह 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत द्वारा निभाए गए टाइगर मुथुवेल पांडियन का रोमांचक सफर आगे बढ़ता है। थलाइवर के अलावा इस फिल्म की स्टार कास्ट में विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, विजय सेतुपति, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और शिवराजकुमार भी शामिल हैं।

राणबाली-16 अक्टूबर 2026

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद पहली फिल्म दशहरा वीकेंड पर रिलीज होगी। 1870 के दशक में दक्षिण भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान सेट की गई इस फिल्म की कहानी रणबाली नाम के एक निडर योद्धा के बारे में है, जो ब्रिटिश सेना से लड़ने और अपने स्थानीय लोगों को अत्याचार से बचाने के लिए आगे आता है।

Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ की सिनेमाघरों में दस्तक, 2026 में इंडियन फिल्मों के कलेक्शन को 10,000 करोड़ के पहुंचाएगी पार?

Drishyam 3: अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से 16.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 30 से 35 करोड़ के आसपास होगा। वहीं फिल्म 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई में अच्छा खासा योगदान देगी।

दृश्यम 3′ की एडवांस बुकिंग

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज हो गई है। अगस्त में रिकॉर्ड-तोड़ कमाई और सितंबर में कई बेहतरीन फिल्मों के बाद अब ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े जबरदस्त हैं। वहीं उम्मीद है कि यह फिल्म भी बड़ी हिट हो सकती है।

रिलीज से पहले किया करोड़ों का बिजनेस

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग में ही लगभग 16.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के 4.44 लाख टिकट बिक चुके हैं। लंबे ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस सेल 28.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल थ्रिलर फ्रैंचाइजी में से एक का अंत भी है।

पहले और दूसरे पार्ट का कलेक्शन

2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ पार्ट 1 ने भारत में 76.16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं ‘दृश्यम 2’ ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। दूसरे पार्ट ने 250.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब तीसरी फिल्म ऐसे समय में आ रही है, जब सिनेमाघरों के लिए ये दौरा काफी सफल चल रहा है। एक के बाद एक फिल्म हिट हो रही है।

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस

सितंबर की शुरुआत ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी हिट फिल्म के साथ हुई। एक्सेल एंटरटेनमेंट की पॉपुलर वेब फ्रेंचाइजी पर बेस्ड इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल लीड रोल में हैं। लगभग 90 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने 26 दिनों में दुनिया भर में 329.21 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। यह महीने की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से बनी है।

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर बॉक्स ऑफिस

उम्मीद से कम ओपनिंग के बावजूद ‘मार्वल की एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ दर्शकों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं है। इस री-रिलीज ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘इंटरस्टेलर’ को पीछे छोड़ दिया है और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड री-रिलीज बन गई है। अब तक लगभग 27.3 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने के बाद यह फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश कर रही है, जो 35.55 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड री-रिलीज बनी हुई है।

अगस्त में कई बड़ी फिल्में हुईं रिलीज

अगस्त में रिलीज हुई फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुछ 1768 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे यह साल का सबसे अच्छा महीना और भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा महीना बन गया। इससे पहले ऐसी कमाई दिसंबर 2024 और दिसंबर 2023 में हुई थी। इस महीने की परफॉर्मेंस में ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’, ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों ने धूम मचाई है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार

‘हनुमान अंश’ ने इतिहास रच दिया है। उम्मीद है कि यह अपनी लाइफटाइम डोमेस्टिक ग्रॉस कमाई लगभग 360 करोड़ रुपये तक पहुंचा लेगी। फिल्म सिर्फ 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। वहीं मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ इस साल की सबसे बड़ी रीजनल सफलताओं में से एक बनकर उभरी है और बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं के वर्जन में सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनने की कोशिश में लगी है।

मिड 2026 में पैन इंडिया का जलवा

अगस्त के टॉप-10 चार्ट में पैन-इंडिया फिल्मों में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। इसमें हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की फिल्में शामिल थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अहम योगदान दिया है। साल 2026 के सितंबर तक कुल डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9,868 करोड़ रुपये का हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 18 फीसद ज्यादा है। सिनेमा विशेषज्ञों का कहना है कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ इस आंकड़े को 10,000 के पार पहुंचा सकती हैं। इंडस्ट्री पूरे जोश के साथ फेस्टिव क्वार्टर में एंट्री करने के लिए तैयार है। अजय देवगन की फिल्म के बाद सबकी निगाहें दिवाली पर रिलीज हो रही रणबीर कपूर, यश स्टारर ‘रामायणम्’ और दिसंबर में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ पर हैं।

₹6 करोड़ बना ₹433 करोड़! इस IPO ने आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल को किया मालामाल

ESDS Software Solution Multibagger Returns: शेयर बाजार में 4 सितंबर को ESDS Software Solution के शेयरों की लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग के बाद इसमें आई आतिशी तेजी ने दलाल स्ट्रीट में तहलका मचा दिया है। ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग और रिकॉर्ड रैली से बाजार के दो सबसे दिग्गज बिग-बुल निवेशकों आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल को मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।

अक्टूबर 2024 में कंपनी में बेहद मामूली रकम लगाने वाले आशीष कचोलिया का निवेश महज दो साल से भी कम समय में 70 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है, जबकि मुकुल अग्रवाल के होल्डिंग की वैल्यू भी ₹1,100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

आशीष कचोलिया का ₹6.14 करोड़ का निवेश बना ₹433 करोड़

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों के पारखी माने जाने वाले दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने ESDS Software Solution में प्री-आईपीओ चरण के दौरान ही दांव लगा लिया था। कचोलिया ने अक्टूबर 2024 में इस कंपनी में ₹164 प्रति शेयर के भाव पर ₹6.14 करोड़ का शुरुआती निवेश किया था। कंपनी के आईपीओ तक उनके पास करीब 24.6 लाख शेयर थे। ₹429 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर उनकी इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब ₹103 करोड़ तय हुई थी।

लिस्टिंग के बाद शेयर में आई तूफानी तेजी के चलते कछोलिया के इसी पोर्टफोलियो की वैल्यू अब बढ़कर ₹433 करोड़ हो चुकी है। यानी उन्हें अपने मूल निवेश पर 70 गुना से अधिक का रिटर्न मिला है।

मुकुल अग्रवाल का ₹302 करोड़ का दांव अब ₹1,176 करोड़ के पार

बाजार के एक और दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की होल्डिंग में भी इस आईपीओ की लिस्टिंग के बाद जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। ESDS के ऑफर डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, आईपीओ से पहले मुकुल अग्रवाल के पास कंपनी के 70.3 लाख शेयर थे, जो कुल इक्विटी का लगभग 7% हिस्सा था।

आईपीओ के ₹429 के अपर प्राइस बैंड पर उनके इस 7% शेयर की कुल वैल्यू करीब ₹302 करोड़ थी। शेयर में लिस्टिंग के बाद आए 240% के उछाल के बाद, मुकुल अग्रवाल के इस स्टेक की वैल्यू बढ़कर ₹1,176 करोड़ के स्तर पर पहुंच चुकी है।

136 गुना सब्सक्रिप्शन और 240% की गदर रैली

ESDS Software Solution का ₹720 करोड़ का आईपीओ प्राइमरी मार्केट में 28 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच खुला था। कंपनी ने इसके लिए ₹408 से ₹429 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था।

प्राइमरी मार्केट में बंपर मांग: निवेशकों की भारी मांग के चलते यह इश्यू ओवरऑल 136 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

240% का रिटर्न: 4 सितंबर को धमाकेदार डेब्यू करने के बाद से यह शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹429 से करीब 240% चढ़ चुका है।

₹20,000 करोड़ का मार्केट कैप: शेयर में आई इस ऐतिहासिक तेजी से कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-Cap) ₹20,000 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया है।

टाटा और केपीआईटी को पछाड़ा: बाजार पूंजीकरण के इस आंकड़े के साथ ESDS Software ने अपनी सेक्टर की कई बड़ी लिस्टेड कंपनियों जैसे- Tata Elxsi, Firstsource Solutions और KPIT Technologies को पीछे छोड़ दिया है।

क्या करती है ESDS Software Solution?

ESDS Software Solution देश की अग्रणी एआई-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी है। भारत में डेटा लोकलाइजेशन, क्लाउड अडॉप्शन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग के बीच कंपनी का बिजनेस मॉडल बेहद मजबूत स्थिति में माना जा रहा है, यही वजह है कि दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशकों ने इसमें भारी दांव लगाया था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Mysaa teaser: रश्मिका मंदाना का नजर आया एक्शन अवतार, ‘मैसा’ का टीजर देख फैंस के रोंगटे हुए खड़े

Mysaa teaser: रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘मैसा’ (Mysaa) के लिए दमदार एक्शन सीन्स किए हैं। रविवार शाम को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें यह एक्ट्रेस का अलग अंदाज दिख रहा है। फिल्म की पहली झलक ने फैन्स का दिल जीत लिया है। कई लोगों ने कहा कि वे रश्मिका को बिना किसी ग्लैमर के एक बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

‘मैसा’ का टीजर हुआ रिलीज

टीजर की शुरुआत रश्मिका के किरदार के स्ट्रगल के बारे में बात करने से होती है, जिसमें वह कहती हैं, “मैं थक गई हूं, मैं रुक गई हूं, मैं हार गई हूं।” इसके बाद फिल्म उन्हें एक ऐसी महिला के रूप में दिखाती है, जो हार मानने से इनकार करती है और अपने आस-पास की चुनौतियों के बावजूद लड़ने का फैसला करती है।

फिल्म में रश्मिका एक गोंड आदिवासी महिला का किरदार निभा रही हैं। मेकर्स के अनुसार इस रोल के लिए एक्ट्रेस को कई एक्शन सीन के लिए शारीरिक तैयारी करनी पड़ी। फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका घायल भी हो गई थीं। उन्होंने बताया कि एक अहम एक्शन सीन के दौरान उनका टेंडन बहुत दर्दनाक तरीके से अलग हो गया था।

टीजर में उन्हें हाथ में दरांती लिए दुश्मनों के अंग काटते, उनकी गर्दन पर लात मारकर उसे तोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। उन्हें बाइक चलाते हुए भी देखा जा सकता है और एक अहम सीन में वह पानी के अंदर दुश्मनों से लड़ती हुई नजर आती हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट

फैंस ने ‘मैसा’ के टीजर और उसमें रश्मिका के जबरदस्त बदलाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। YouTube पर फिल्म के हिंदी ट्रेलर पर सबसे ऊपर वाले कमेंट में लिखा था- “महिला-प्रधान फिल्म ऐसी ही होनी चाहिए।” एक और कमेंट में कहा गया, “मुझे लगता है कि यह पहली बार है जब किसी महिला एक्ट्रेस को ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि उसकी एक्टिंग स्किल्स के लिए कास्ट किया गया है।” कई लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया।

एक कमेंट में लिखा था, “बेहतरीन कहानी, जमीनी संस्कृति, जबरदस्त एक्शन। फिल्म ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर।” एक अन्य व्यक्ति ने टीजर को ‘ट्रोलर्स के मुंह पर तमाचा’ बताया, जिसका इशारा उन ऑनलाइन नफरत और बुरा-भला कहने वालों की ओर था जिनका सामना रश्मिका ने पिछले कुछ सालों में ट्रोलर्स से किया है।

‘मैसा’ के निर्देशक

डेब्यू करने वाले डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम, राव रमेश, राहुल रवींद्रन, समुथिरकानी, शिवा कंडुकुरी, कार्तिक रंजिनी, तारक पोनप्पा और निधि सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।