Mysaa teaser: रश्मिका मंदाना का नजर आया एक्शन अवतार, ‘मैसा’ का टीजर देख फैंस के रोंगटे हुए खड़े

Mysaa teaser: रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘मैसा’ (Mysaa) के लिए दमदार एक्शन सीन्स किए हैं। रविवार शाम को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें यह एक्ट्रेस का अलग अंदाज दिख रहा है। फिल्म की पहली झलक ने फैन्स का दिल जीत लिया है। कई लोगों ने कहा कि वे रश्मिका को बिना किसी ग्लैमर के एक बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

‘मैसा’ का टीजर हुआ रिलीज

टीजर की शुरुआत रश्मिका के किरदार के स्ट्रगल के बारे में बात करने से होती है, जिसमें वह कहती हैं, “मैं थक गई हूं, मैं रुक गई हूं, मैं हार गई हूं।” इसके बाद फिल्म उन्हें एक ऐसी महिला के रूप में दिखाती है, जो हार मानने से इनकार करती है और अपने आस-पास की चुनौतियों के बावजूद लड़ने का फैसला करती है।

फिल्म में रश्मिका एक गोंड आदिवासी महिला का किरदार निभा रही हैं। मेकर्स के अनुसार इस रोल के लिए एक्ट्रेस को कई एक्शन सीन के लिए शारीरिक तैयारी करनी पड़ी। फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका घायल भी हो गई थीं। उन्होंने बताया कि एक अहम एक्शन सीन के दौरान उनका टेंडन बहुत दर्दनाक तरीके से अलग हो गया था।

टीजर में उन्हें हाथ में दरांती लिए दुश्मनों के अंग काटते, उनकी गर्दन पर लात मारकर उसे तोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। उन्हें बाइक चलाते हुए भी देखा जा सकता है और एक अहम सीन में वह पानी के अंदर दुश्मनों से लड़ती हुई नजर आती हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट

फैंस ने ‘मैसा’ के टीजर और उसमें रश्मिका के जबरदस्त बदलाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। YouTube पर फिल्म के हिंदी ट्रेलर पर सबसे ऊपर वाले कमेंट में लिखा था- “महिला-प्रधान फिल्म ऐसी ही होनी चाहिए।” एक और कमेंट में कहा गया, “मुझे लगता है कि यह पहली बार है जब किसी महिला एक्ट्रेस को ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि उसकी एक्टिंग स्किल्स के लिए कास्ट किया गया है।” कई लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया।

एक कमेंट में लिखा था, “बेहतरीन कहानी, जमीनी संस्कृति, जबरदस्त एक्शन। फिल्म ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर।” एक अन्य व्यक्ति ने टीजर को ‘ट्रोलर्स के मुंह पर तमाचा’ बताया, जिसका इशारा उन ऑनलाइन नफरत और बुरा-भला कहने वालों की ओर था जिनका सामना रश्मिका ने पिछले कुछ सालों में ट्रोलर्स से किया है।

‘मैसा’ के निर्देशक

डेब्यू करने वाले डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम, राव रमेश, राहुल रवींद्रन, समुथिरकानी, शिवा कंडुकुरी, कार्तिक रंजिनी, तारक पोनप्पा और निधि सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

MYSAA: ‘मैसा’ की शूटिंग से सामने आया दिलचस्प BTS फोटो, मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट

MYSAA: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल मैसा (Mysaa) अपनी हर नई अपडेट के साथ दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ा रही है। पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इस फिल्म की लीड हैं और इसे पहली महिला-केंद्रित पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस फिल्म में रश्मिका अपने करियर के सबसे दमदार और ट्रांसफॉर्मेटिव किरदारों में से एक निभाती नजर आएंगी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस मेकर्स की ओर से साझा की जा रही हर झलक पर नजर बनाए हुए हैं।

इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने हाल ही में शूटिंग के दौरान की एक मजेदार बिहाइंड द सीन्स तस्वीर शेयर की। इस फोटो में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की पीठ पर कीचड़ से बने हाथों के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिन पर खुद रश्मिका के साइन भी हैं।

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “The blood marks are on their way,” यानी खून के निशान भी जल्द आने वाले हैं, जिससे फिल्म के दमदार एक्शन की झलक मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने मजाक में यह भी लिखा, “हमने इस खूबसूरत कलाकारी में थोड़ा-सा खून और अंबर पाउडर भी मिला दिया है!”

तस्वीर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “MYSAA @rashmika_mandanna की तरफ से Signed! खून के निशान अब रास्ते में हैं। @unformulafilms इस खूबसूरत आर्ट में हमें थोड़ा खून और अंबर पाउडर भी मिला देना चाहिए था! अगली बार ज़रूर! @rawindrapulle @unformulafilms”

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार मैसा एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना के अब तक के सबसे यादगार और दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है।