मुफ्त प्लॉट के लिए फर्जी मुठभेड़ कर 10 को फंसाया, 35 साल बाद 12 पुलिसकर्मियों पर केस

 कानपुर में 35 साल पहले दिखाई गई पुलिस मुठभेड़ फर्जी निकली। आरोप था कि मुफ्त में प्लॉट नहीं देने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने 10 लोगों को मुठभेड़ में फंसाकर उनके पास अवैध असलहे और विस्फोटक बरामद दिखाए थे। अब सीआईडी की जांच में 18 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं।