Stock Market View: अगले 6 महीने तेजी में मुनाफावसूली की रणनीति करेगी काम, पावर और एक्सपोर्ट सेगमेंट में कमाई के मौके

Stock Market View : 13 अक्टूबर के शानदार सेशन के बाद मार्केट पर आज फिर दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 22,700 के लेवल से नीचे आ गया है। बुल्स मोमेंटम बनाए रखने के लिए संघर्ष रहे हैं। सेंसेक्स भी थोड़ा नीचे है और 73,000 के लेवल से नीचे फिसल गया है। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी मंदडियों की पकड़ से जूझ रहा है और लगभग 100 अंक नीचे है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए निचले स्तर पर 22,700 का लेवल बचाए रखना अहम होगा। वहीं, फिर से तेजी पकड़ने के लिए 23,000 के लेवल तक पहुंचना भी जरूरी होगा।

ऐसे माहौल में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए डाइमेंशन्स कॉर्पोरेट फाइनेंस सर्विसेज़ ( Dimensions Corporate Finance Services) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि रुपए में गिरावट और महंगाई बढ़ने के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार की गिरावट से कोई सरप्राइज नहीं है। अगले 6 महीने तक बाजार में मुनाफावूसली की रणनीति काम करती दिखेगी।

मिडकैप में अच्छी तेजी रही है। प्राइमरी मार्केट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि IPO का सबसे ज्यादा फायदा एंकर निवेशकों ने उठाया है। IPO से रिटेल निवेशकों को खास फायदा नहीं हुआ है। बाजार की तेजी में मुनाफावसूली की रणनीति रखें। मिडकैप में प्रॉफिट बुकिंग की रणनीति बेहतर काम करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय इंजीनियरिंग में पावर और एक्सपोर्ट सेगमेंट में कमाई के मौके हैं। इन सेगमेंट में क्वालिटी शेयरों पर फोकस करें। नॉन-फेरस मेटल की थीम भी बेहतर है। NBFCs में गोल्ड लोन कंपनियां बेहतर लग रही हैं।

फार्मा शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि CDMO शेयर लंबी अवधि के नजरिए से अच्छे लग रहे हैं। इनमें एंट्री पर ध्यान दें। इसके अलावा इंडिया का होटल सेक्टर अच्छा कर सकता है। न्यू ऐज शेयर भी लंबी अवधि के लिहाज से अच्छे लग रहे हैं। आईटी शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि IT काफी ओवरसोल्ड है। इस सेक्टर को रुपए की गिरावट से फायदा होगा। फिर भी IT सेक्टर में अभी दम नहीं नजर आ रहा है। उनका यह भी मानना है कि स्टारलिंक से टेलीकॉम की तस्वीर बदलती नजर आएगी।

 

Market Insight : भारत का बाजार खराब नहीं है, सिर्फ टॉप 10 शेयर में हो रही है दिक्कत

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Market View : 500-700 अंक और गिर सकता है निफ्टी, सोमवार को इन दो शेयरों पर रहे नजर

Market View : शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने कल गुरुवार को निचले स्तरों से रिकवरी तो की,लेकिन दबाव कम नहीं हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुए,मगर सेंसेक्स 31 महीने के निचले स्तर पर क्लोज हुआ। कल इसमें 14 फरवरी 2024 के बाद की सबसे निचली क्लोजिंग देखने को मिली। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट का दबाव रहा। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव में रहे। ऑटो,मेटल और FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला। FIIs की बिकवाली जारी रही। इन्होंने 10,041.84 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, DIIs की तरफ से बाजार को सपोर्ट जारी रहा। इन्होंने 9484.22 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

बाजार अगले हफ्ते

अब सवाल ये है कि जब लॉन्ग वीकेंड के बाद अगले हफ्ते बाजार खुलेगा तो किस तरह का एक्शन देखने को मिल सकता है? क्या ट्रेंड है जो आप ध्यान में रख सकते हैं? इसका जवाब देते हुए त्रिशक्ति एसोसिएट्स (Trishakti associates)के पवन माहेश्वरी ने कहा कि मार्केट ने इस पूरे वीक में एक अच्छी लाल कैंडल बनाई है। इसके अलावा 8 हफ्ते से बैंक टू बैक रेड कैंडल्स ही बन रही हैं। लेकिन कल जो मार्केट में हुआ वह एक ध्यान में रखने वाली बात है। 2:30 बजे के आसपास में बाजार ने 22200 पर सपोर्ट लिया जो मल्टीपल टाइम टेस्ट हो चुका है। वहां से एक सपोर्ट लेकर निफ्टी 22400 के आसपास टिका रहा। तो ऐसा लगता है कि 22200-22180 के आसपास निफ्टी की लोअर रेंज रह सकती है जिसको स्टॉप लॉस रखते हुए बाजार में लॉन्ग के ट्रेड्स लिए जा सकते हैं और इंडेक्स में खरीदारी की जा सकता है। अगर सोमवार को निफ्टी इन लेवल्स को बचाए नहीं रख पाता तो फिर बाजार और टूट सकता है। इसके चलते निफ्टी में 500-700 अंक तक की और गिरावट दिखाई दे सकती है।

पवन माहेश्वरी की टॉप पिक्स

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए पवन माहेश्वरी ने कहा कि कल के क्लोजिंग सेशन में बैंक और आईटी सेक्टर ने जिस तरह का मूवमेंट दिया है उसको देखते हुए इन सेक्टरों पर फोकस रहना चाहिए। Infosys ने कल गुरुवार को काफी स्ट्रांग कैंडल बनाई है जिसमें वॉल्यूम्स भी अच्छे रहे हैं। इसको देखते हुए इंफोसिस में खरीदारी की सलाह है। Infosys में ₹980 के स्टॉप लॉस के साथ, ₹1250 तक के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

दूसरा अगर आप देखें तो कल के मार्केट में लास्ट के एक घंटे के अंदर IDBI बैंक ने भी काफी अच्छा मूव दिया है। पिछले तीन-चार महीने से यह शेयर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ही बढ़ता रहा है। इस शेयर में भी ₹80 के स्टॉप लॉस के साथ, ₹105 तक के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

Market Outlook : लगातार चौथे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 5 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Hot Stocks : बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और निफ्टी 22700 के ऊपर दिख रहा है। सुबह 10:40 बजे के आसपास सेंसेक्स 227 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 72,756 पर और निफ्टी 4.60 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 22,720 पर दिख रहा था। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, मीडिया और PSU बैंक में 1-2% की बढ़त हुई है। जबकि मेटल और फार्मा में लगभग 1-1% की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5% की बढ़त दिख रही है।

मार्केट आउटलुक

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार का कहना है कि सितंबर में अब तक निफ्टी में आई 5.67% की भारी गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का बढ़ना है। पिछले कुछ दिनों में जब FIIs ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की तो यह गिरावट और तेज हो गई। पिछले चार ट्रेडिंग दिनों में FIIs ने 24,054 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो कि बहुत बड़ी बिकवाली है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 5.2% के आसपास आ गए हैं। इसको देखते हुए,FIIs की यह बिकवाली एक समझदारी भरा कदम है।

भारतीय निवेशकों के नजरिए से बाजार में आई यह भारी गिरावट एक मौका दे रहा है। अच्छी ग्रोथ की संभावनाओं वाली लार्ज-कैप कंपनियां आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गई हैं। यह ‘वैल्यू बाइंग'(सही कीमत पर खरीदारी) का मौका है। फाइनेंशियल (खासकर बड़े बैंक), कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर में खरीदारी के अच्छे मौके हैं। इन सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनियों में निवेश के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो बहुत अच्छा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में तेजी आ सकती है और जब ऐसा होगा तो ये लार्ज-कैप कंपनियां उस तेजी को आगे बढ़ा सकती हैं। मीडियम से लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए,यह बाजार ‘वैल्यू बाइंग’के शानदार मौके दे रहा है।

बाजार में आज के लिए क्या हो रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

बाजार पर अपनी आज की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22851-22910 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22971-23033-23110 पर है। इसके लिए पहला बेस 22573-22621 पर और बड़ा बेस 22469-22519 पर है। नई सीरीज की शुरुआत में FIIs के नेट शॉर्ट 2.67 लाख के पार हैं। ग्लोबल बाजारों से हैंडओवर फ्लैट रहे लेकिन रुझान निगेटिव है। कच्चा तेल थोड़ा नरम पड़ा है, लेकिन बॉन्ड यील्ड अब भी ऊंची है।

नई सीरीज के पहले दिन काउंटर ट्रेंड की गुंजाइश रहती है। लेकिन रिवर्सल के लिए मैक्रो इंडिकेटर्स का साथ जरूरी है। रेजिस्टेंस-1 के नीचे खरीदारी का कोई मजबूत संकेत नहीं है। फिलहाल SELL ON RISE की रणनीति पर फोकस बेहतर रहेगा। रेजिस्टेंस-1 पार हुआ तो रेजिस्टेंस-2 जोन तक पुलबैक संभव है। बेस-1 और कल के LOW पर खास फोकस रहेगा। अगर बेस-1 टिकता है तो रिवर्सल ट्रेड मिल सकता है। बेस-1 टूटा तो SLs लगेंगे और बेस-2 का दबाव बढ़ेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 54810-55040 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55291-55589 पर है। इसके लिए पहला बेस 54009-54177 पर और बड़ा बेस 53711-53856 पर है। कल इसमें तेज गिरावट आई। बेस-2 तक पहुंचकर रिकवरी दिखी। बैंकों का स्ट्रक्चर कमजोर है। शॉर्ट रोलओवर का दबाव है। 54800-55000 जोन में कॉल राइटर्स की पहली दीवार है। सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 56000 पर हुई है। 54000 पुट पर ठीक-ठाक OI है,बेस के लिए अहम है। आज कच्चे तेल और रुपए पर खास नजर रहेगी। रेजिस्टेंस-1 के नीचे SELL ON RISE की रणनीति काम कर सकती है। बेस-1 पर शॉर्ट करें, टिकने पर रिवर्सल की गुंजाइश होगी। 55040 के ऊपर ही स्ट्रेंथ और शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिलेंगे।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनको आज Hyundai और Kaynes Tech में कमाई के मौके दिख रहे हैं। Hyundai में इनकी 2175 रुपए के टारगेट के लिए, 2050 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। वहीं, Kaynes Tech में इनकी 3450 रुपए के टारगेट के लिए, 3550 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ बिकवाली की सलाह है

 

Stock Market Trend : मार्केट ट्रेंड अभी भी निगेटिव, कमजोर बाजार में कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stock Market Trend : मार्केट ट्रेंड अभी भी निगेटिव, कमजोर बाजार में कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Stock Market Trend :आज के शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट नजर आ रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 172 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 72,700 के आसपास और निफ्टी 7.70 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 22,723 के आसपास कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर TCS, इंटरग्लोब एविएशन, HCL टेक्नोलॉजीज, जियो फाइनेंशियल और HUL प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि डॉ. रेड्डीज लैब्स, HDFC बैंक, हिंडाल्को, JSW स्टील और SBI लाइफ इंश्योरेंस गिरावट वाले शेयरों में हैं। सेक्टरों की बात करें तो IT, मीडिया, ऑयल एंड गैस और PSU बैंक में प्रत्येक में 1% की बढ़त देखी गई है। जबकि रियल्टी इंडेक्स में 0.3% की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1-1% की बढ़त है।

आज के लिए रणनीति पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि मार्केट का ट्रेंड तो अभी भी नेगेटिव है कहीं पर भी कोई रिवर्सल के साइन नहीं है। ये जरूर है कि कल लोअर लेवल पर निफ्टी में एक छोटी सी रिकवरी देखने को मिली है जिसकी वजह से निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में एक हैमर पैटर्न जैसा बना है। लेकिन फिर भी अभी भी आपकी अप्रोच सतर्क रहने की होनी चाहिए।

निफ्टी पर रणनीति

मानस जायसवाल ने कहा कि केवल आज की बात करें तो अगर निफ्टी 22900 के ऊपर ट्रेड करना शुरू करेगा तभी खरीदारी करने की सलाह होगी। अगर निफ्टी ₹22,900 के ऊपर ट्रेड करना शुरू करेगा तो शायद ₹23,200 तक के रिकवरी के चांस हो सकते हैं। ऐसे में खरीदारी करें तो 22900 के ऊपर करें और 22750 के स्टॉप लॉस रखे। लेकिन अगर ऐसा होता नहीं है और वापस से निफ्टी 22,650 के नीचे ट्रेड करना शुरू करे तो फिर से एक शॉर्ट कॉल लेना है। जहां आपके स्टॉप लॉस 22,800 के ऊपर रहेंगे और टारगेट 22,350 के आसपास के रहेंगे। अभी तक का ट्रेंड नेगेटिव है। इसलिए आपकी अप्रोच सतर्क बने रहने की होनी चाहिए।

बैंक निफ्टी पर मानस जायसवाल की राय

बैंक निफ्टी में भी ध्यान रखिए। यहां पर भी आज खरीदारी तभी करें जब यह 55,000 के ऊपर सस्टेन करे। अगर उसके ऊपर सस्टेन नहीं करेगा तो शायद वापस बिकवाली देखने को मिल सकती है। अभी तक का ट्रेंड नेगेटिव है और अगर बैंक निफ्टी वापस 54,000 के नीचे फिसलेगा तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि 53,250 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं।

मानस जायसवाल की स्टॉक रिकमेंडेशन

आज के लिए इनकी दो रिकमेंडेशन है। दोनों शॉर्ट साइड पे है। इनमें से पहला है हीरो मोटो (Hero Motocopp)। इस स्टॉक ने आखिरी के आधे 1 घंटे में अपने 200 डे मूविंग एवरेज को ब्रेक कर दिया। ऐसे में यहां पर एक सेल ट्रेड है। इसमें 5326 रुपए के स्टॉप लॉस से सेल ट्रेड लेंगे। इसमें 5100 रुपए तक के टारगेट्स पॉसिबल है।

दूसरा स्टॉक वोल्टॉस (VOLTAS) का है। यहां पर भी सेल रेमेंडेशन है। कल इसमें एक छोटा सा पुलबैक देखने को मिला। लेकिन यह स्टॉक 10 डे मूविंग एवरेज के ऊपर सस्टेन नहीं हो पाया। वापस वहां पर सेलिंग प्रेशर देखने को मिल रहा है। ऐसे में इसमें भी एक सेल रेमेंडेशन है। 116 के स्टॉप लॉस से बिकवाली करेंगे। 1070 तक के टारगेट्स पॉसिबल हैं।

 

Trading Ideas: जानें आजाद इंजीनियरिंग, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, ग्लैंड फार्मा और इंडियन होटल्स में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Market Insight : निफ्टी में अब 22500 का लेवल भी मुमकिन, फार्मा शेयरों में ही दिख रही सर छुपाने की जगह

Market Insight : बाजार में आज भारी गिरावट आई है। निफ्टी 23000 को तोड़ कर 22800 के भी नीचे चला गया है। निफ्टी बैंक में भी बड़ा गिरावट आई है। मार्केट इस समय फ्री फॉल के मूड में दिख रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि आज 23000 की लेवल भी टूट गया है। लेकिन यह लेवल जिस गति और स्टाइल में टूटा है उसको देखकर लग रहा है कि एक तरह से मार्केट सरेंडर के मोड में एंटर हो चुका है। यानी हो सकता है यहां से आपको 22,500 के नीचे का भी लेवल देखने को मिले। सात हफ्तों से लगातार निफ्टी में सेल फिगर्स रहे हैं। इस वीक और एक इंपॉर्टेंट चीज यह भी है कि मंथली एक्सपायरी के साथ-साथ सेप्टेंबर का मंथली क्लोज भी है। अगर सप्टेंबर की क्लोजिंग 23,200 के नीचे होती है तो अप्रैल से जो तेजी शुरू हुई थी वह तेजी बेअसर होते हुए दिखेगी और मार्केट एक नए बेयरिश टेरिटरी में जाता हुआ दिखेगा।

ऐसे में अगर इस वीक के मिड के आसपास कोई बाउंस बैक आ जाता है तो थोड़ी उम्मीद की किरण जागेगी। लेकिन ओवरऑल नजरिए से ऐसा लगता है मार्केट बहुत जबरदस्त तरीके से मंदड़ियों के ग्रिप में है। एफआई के शॉर्ट पोजीशंस हाईएस्ट लेवल पर है। उनके 3.1 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट शॉर्ट हैं। इसके साथ ही मिड कैप इंडेक्स में एग्रेसिव सेल ऑफ हुआ है। इसका असर अब स्माल कैप और माइक्रो कैप्स में भी आता हुआ दिख रहा है। ऐसे में बाजार की आखिरी उम्मीद भी कमजोर होती हुई दिख रही है। बाजार की ओवरऑल तस्वीर काफी बेयरिश दिखाई दे रही है। निफ्टी अब 22500 की ओर जाता दिख सकता है।

डिफेंसिव प्ले के तौर पर फार्मा शेयरों में दिख रहे मौके

इस समय बाजार में कहां सर छुपाने के मौके दिख रहे हैं, इस पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि इस समय डिफेंसिव प्ले के तौर पर फार्मा अच्छा लग रहा है। हाल के दिनों में इसमें काफी निवेश भी हुआ है। पिछले हफ्ते एफएमसीजी ने एक बाउंस बैक देने की कोशिश तो की थी लेकिन इसका ओवरऑल अंडरटोन अभी भी बेयरिश ही है। अब जो छिपने की जगहें थीं वहां पर भी शायद थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग आते हुए दिख सकती है। मार्केट जब ऐसे फ्री फॉल मोड में हो तो अटकलबाजी करने से बेहतर है कि कंफर्मेशन का वेट करें। जब तक कच्चे तेल में नरमी नहीं, आती जियोपोलिटिल स्थिति में सुधार नहीं आता और बॉन्ड यील्ड ठंडी नहीं होती तबतक बाजार में छोटे-मोटे बाउंस में बिकवाली ही होती दिखेगी। ऐसी सिचुएशन में वेट एंड वॉच मोड में रहना ही बेहतर होगा। जब तक बाजार में स्टेबिलिटी स्क्रीन पर नहीं दिखती तब तक बॉय ऑर्डर्स को होल्ड रखें और चाहें तो धीरे-धीरे रुक-रुक कर खरीदारी करें। एक ही भाव पर सारी खरीदारी न करें। अगर आप इन्वेस्टर हों तो यह रणनीति सही रहेगी। इस समय दो या तीन सेक्टर ही हैं जो इस मार्केट में एक तरह से डिफेंसिव का काम कर रहे हैं। उनमें से फार्मा एक है। कुछ हद तक डिफेंस सेक्टर में भी मौके है। मेटल कहीं ना कहीं न्यूट्रल रुख के साथ ट्रेड करता हुआ दिख रहा है। बाकी सेक्टरों में जो भी लेवल्स आते हैं टूटते जा रहे हैं और नीचे में नए-नए लेवल्स बनते जा रहे हैं।

राहुल शर्मा की टॉप पिक्स

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि पॉलीकैब का सेटअप काफी बेयरिश लग रहा है। लगता है कि यह शेयर 8100-8000 तक के निचले स्तर तक जा सकता है। इसके लिए 8100 रुपए पर एक छोटा सपोर्ट है। इन लेवल्स पर इसमें शॉर्ट करने की राय रहेगी। अगर मैं अक्टूबर फ्यूचर्स की बात करें तो 8470 के स्टॉप लॉस से यहां पर शॉर्ट कीजिए। इस स्टॉक में यहां से पोजीशनल बेसिस पर तकरीबन 300 अंको तक की डाउन साइड देखने को मिल सकती है।

राहुल शर्मा का दूसरा रेकमेंडेशन लॉन्ग साइड से है क्योंकि ये फार्मा पर बुलिश हैं। इनको डॉ रेड्डी लैब्स का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। डॉ रेड्डी ने एक ब्रेकआउट देने की कोशिश की है। देर सबेर इस स्टॉक में तकरीबन 1280 से 1300 रुपए तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। वर्तमान लेवल्स पर इसमें खरीदारी की जा सकती है। लॉन्ग पोजीशन के लिए 1190 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा।

 

Market Outlook : भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 29 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Market Insight : बाजार में हालात पलटे, इंश्योरेंस सेक्टर में होगा बड़ा एक्सीडेंट, ऑटो और रियल्टी शेयरों में भी गिरावट का डर

Market Insight : बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में हालात पलट गए हैं। कल अच्छी क्लोजिंग के बावजूद हमने लॉन्ग लेकर जाने से मना किया था। नजरिया यही था कि ट्रेड लेकर जाना जुआ खेलने जैसा होगा। परसों के आउटसाइड डे के बाद कल इनसाइड डे बना था। अगर गिफ्ट निफ्टी सही है तो आज हम 23,250-23,300 पर खुलेंगे। 23,100-23,150 का जोन बाजार के लिए लक्ष्मण रेखा है। आज इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा एक्सीडेंट होगा। IRDAI का कंसल्टेशन पेपर उम्मीद से एकदम उल्टा आया है।

बाजार: आज के संकेत

बॉन्ड यील्ड से कोहराम मच गया है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.135% पर आ गई है। जुलाई 2007 के बाद 10 साल की यील्ड सबसे ज्यादा ऊंचाई पर है।इसमें 7 अप्रैल 2025 के बाद एक-दिन की सबसे बड़ी तेजी आई है। 2 साल की यील्ड 4.947% पर पहुंच गई है। मई 2024 के बाद सबसे ऊंची 2 साल की यील्ड दिखी है। 30 साल की यील्ड 5.398% पर पहुंच गई है। 30 साल की यील्ड जून 2007 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है।

यील्ड में तेजी के कारण

US के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI के आंकड़े मजबूत रहे हैं। सर्विसेज PMI 5 साल के हाई पर पहुंच गई है। S&P Global सितंबर सर्विसेज PMI 58.7 पर है। अगस्त में सर्विसेज PMI 56.5 पर थी। मैन्युफैक्चरिंग PMI 56.7 पर, 4 साल के हाई पर है। यह कोरोना के बाद 2015 से सबसे तेज उछाल है।

अभी और बढ़ेगी ब्याज दर?

फेड गवर्नर माइकल बार की हॉकिस चेतावनी आई है। उन्होंने कहा है कि महंगाई को समय पर नीचे लाने के लिए पॉलिसी में बदलाव जरूरी है। टिकाऊ ग्रोथ और ज्यादा रोजगार के लिए प्राइस स्टेबिलिटी अहम है। CME फेडवॉच टूल के मुताबिक Oct में 0.25% बढ़ोतरी की संभावना 70% है। पहले 0.25% बढ़ोतरी की संभावना 55% ही थी।

बॉन्ड की कमजोर नीलामी

5 साल के ट्रेजरी नोट की नीलामी में डिमांड कमजोर रही है। ऑप्शन 5.033% यील्ड पर पूरा हुआ। 6 ऑप्शन का औसत यील्ड 4.186% रहा।

कच्चे तेल में फिर तेजी

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के UNGA में भाषण के बाद कच्चे तेल में तेजी आई। ब्रेंट $102 के ऊपर है। WTI भी $91/बैरल के पार चला गया है। UK मैरीटाइम एजेंसी का दावा है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में एक कार्गो जहाज में आग लगी है।

पॉलिटिको की रिपोर्ट है कि US डीजल एक्सपोर्ट पर रोक लगा सकता है। प्रशासन रोक के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। 90 दिनों के लिए एक्सपोर्ट पर रोक की योजना है। अमेरिका के एनर्जी सेक्रेटरी हैं क्रिस राइट ने कहा है कि पूरा बैन नहीं होगा,कुछ पाबंदियों पर विचार किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स की चेतावनी है कि डीजल एक्सपोर्ट पर रोक का फैसला गलत होगा। इससे US में रिटेल गैसोलीन महंगा हो सकता है।

ट्रंप पर बरसे मसूद पेजेशकियान

UNGA में ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट में फ्रीडम ऑफ नेविगेशन की इजाजत नहीं। सबसे पहले प्रतिबंध और नेवल ब्लॉकेड हटना जरूरी है। अब तक हॉर्मुज से सभी ने फायदा उठाया है। लेकिन ईरान प्रतिबंध झेले,ये मंजूर नहीं है। किसी भी हाल में बल की भाषा स्वीकार नहीं है।

पेजेशकियान ने कहा कि ईरान की एटॉमिक हथियार बनाने में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन विकास के लिए न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी जरूरी है। न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी विकसित करना ईरान का अधिकार है। किसी भी सूरत में अपना अधिकारी नहीं छोड़ेंगे। प्रोग्राम से जुड़े सवाल युद्ध के मैदान पर हल नहीं होंगे। पेजेशकियान ने आगे कहा कि स्ट्रेट से अमेरिकी नेवल ब्लॉकेड तुरंत हटे। ईरानी एसेट्स को अनफ्रीज करना जरूरी है। सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना भी जरूरी है।

आज का एक्सीडेंट: PB Fintech

IRDAI का कंसल्टेशन पेपर उम्मीद से एकदम उल्टा है। PB Fintech आज 10% नीचे खुल सकता है और हो सकता है उसके बाद और भी गिरे। बाजार की उम्मीद से कहीं ज्यादा खराब कंसल्टेशन पेपर आया है।

इस कंसल्टेशन पेपर का सबसे ज्यादा असर PB Fintech, Turtlemint, Max Fin, HDFC Life, LTF, IndusInd Bank और IDFC First Bank पर पड़ेगा। वहीं, LIC और SBI Life पर इसका सबसे कम असर होगा।

आज कहां लगाएं दांव?

PB फिनटेक आज का एक्सीडेंट होगा। बाकी इंश्योरेंस शेयरों में भी आज गिरावट संभव है। ONGC और OIL में आज वापस रिकवरी आ सकती है। इंटरग्लोब और एशियन पेंट्स पर क्रूड में रैली का असर दिख सकता है। मुथूट,मणप्पुरम में आज सोने में गिरावट और NBFCs में दबाव का असर दिख सकता है। चांदी में गिरावट से हिंदुस्तान जिंक में दबाव संभव है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती से मेटल शेयरों में गिरावट आ सकती है। बैंक और NBFCs में आज दबाव संभव है। लार्जकैप IT शेयरों में भी आज गिरावट का खतरा है। ऑटो और रियल्टी शेयरों में आज बड़ी गिरावट की आशंका है।

NSE की लिस्टिंग

NSE की लिस्टिंग शायद बहुत ज्यादा प्रीमियम पर ना हो। प्री-IPO निवेशकों का लॉक इन है लेकिन करीब 15,000 करोड़ के फ्लोट पर नहीं हैं। कुछ चुनिंदा AIFs पर लॉक इन लागू नहीं है। NSE में आज AIF की सप्लाई आएगी। 1 महीने के बाद एंकर निवेशकों की सप्लाई आएगी और 6 महीने बाद प्री-IPO निवेशकों की सप्लाई आएगी। NSE में डिमांड भी मजबूत रह सकती है। MSCI शायद फास्ट ट्रैक पर NSE को शामिल करे।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,300-23,350 पर और सबसे अहम सपोर्ट 23,100-23,150 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,400-23,450 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,500-23,550 पर है। 200 पॉइंट नीचे खुलने के बाद थोड़ा रुकें। आज देखना होगा 23,100-23,150 बचता है या नहीं।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर पहला सपोर्ट 56,000-56,200 पर और क्रिटिकल सपोर्ट 55,500-55,800 पर है। फिलहाल रजिस्टेंस की बात करना बेमानी है।

 

Trading Plan: बाजार के दायरे में रहने की उम्मीद, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Trading Plan: बाजार के दायरे में रहने की उम्मीद, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan: उम्मीद है कि बाज़ार में सतर्कता का रुख बना रहेगा और नीयर टर्म में सीमित दायरे में कारोबार होगा,क्योंकि निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है और ये एवरेज नीचे की ओर जा रहे हैं। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी ट्रेंड में कोई बदलाव नहीं दिखा है। हालांकि वे मंदी के मोमेंटम में कुछ कमी आने का संकेत दे रहे हैं। इसके अलावा, US के 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में तेज़ी आई है और यह 5.1 प्रतिशत के पार चला गया है। जबकि तेल की कीमतें फिर से $100 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गईं। ऐसे में उम्मीद है कि मदड़िए 23,200 के सपोर्ट लेवल को चुनौती देंगे। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी गिरकर 23,100-23,000 के अहम सपोर्ट ज़ोन तक जा सकता है। वहीं,ऊपर की तरफ़ 23,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा,जिस पर नजर रखनी होगी।

उधर बैंक निफ्टी को 56,000 के सपोर्ट लेवल को बनाए रखने की जरूरत है। इसके नीचे जाने पर यह 55,700 तक गिर सकता है। जानकारों के मुताबिक,ऊपर की तरफ़ 56,800-57,000 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि 23,116 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की रिकवरी हुई है। इस रिकवरी के बावजूद,इंडेक्स अभी भी अपने अहम शॉर्ट टर्म और लॉन्गटर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। ये एवरेज अभी भी नीचे की ओर जा रहे हैं,जो इस बात का संकेत हैं कि ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर है।

मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर निचले स्तरों से सुधार के संकेत दे रहे हैं। डेली RSI 22.23 से बढ़कर 40.25 पर आ गया है और अपने 9-दिन के औसत से ऊपर चला गया है,जो मोमेंटम में रिकवरी का संकेत है। इसके अलावा,फास्ट स्टोकेस्टिक ने स्लो स्टोकेस्टिक लाइन को पार कर लिया है,जो मंदी के दबाव में धीरे-धीरे कमी आने का संकेत है।

आगे 23,250-23,200 का जोन निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह 23,200 के नीचे टूटता है तो बिकवाली का दबाव फिर से बढ़ सकता है और मौजूदा गिरावट का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

ऊपर की तरफ,23,600-23,650 का 20-दिन का EMA जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। अगर यह 23,650 के ऊपर बना रहता है,तो इससे चल रही रिकवरी मज़बूत होगी और पुलबैक रैली के और आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 23,600, 23,650

अहम सपोर्ट: 23,250, 23,200

स्ट्रैटेजी: निफ्टी फ्यूचर्स को 23,450 के ऊपर खरीदें, स्टॉप-लॉस 23,280 और टारगेट 23,750 रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी पिछले 10 ट्रेडिंग सेशन से लगभग 1,300 अंकों के सीमित रेंज में ही घूम रहा है। कंसोलिडेशन के इस लंबे दौर की वजह से सभी अहम शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज सपाट हो गए हैं। इससे पता चलता है कि कोई साफ दिशा वाला ट्रेंड नहीं दिख रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर भी ऐसा ही पैटर्न दिखा रहे हैं,जो इंडेक्स में अनिश्चितता का संकेत है।

आगे 56,900-57,000 का 100-दिन का EMA जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। नीचे की तरफ 55,800-55,700 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया होगा,क्योंकि यह पिछली अपवर्ड रैली के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट से मेल खाता है।

57,000 के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट या 55,700 के नीचे ब्रेकडाउन से नई दिशा के संकेत मिलने की उम्मीद है और इससे इंडेक्स में एक अहम ट्रेंडिंग चाल शुरू हो सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 56,900, 57,000

अहम सपोर्ट: 55,800, 55,700

स्ट्रैटेजी: 56,700 के ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, जिसमें स्टॉप-लॉस 56,250 और टारगेट 57,400 रखें।

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।