Trading Plan: बाजार के दायरे में रहने की उम्मीद, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan: उम्मीद है कि बाज़ार में सतर्कता का रुख बना रहेगा और नीयर टर्म में सीमित दायरे में कारोबार होगा,क्योंकि निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है और ये एवरेज नीचे की ओर जा रहे हैं। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी ट्रेंड में कोई बदलाव नहीं दिखा है। हालांकि वे मंदी के मोमेंटम में कुछ कमी आने का संकेत दे रहे हैं। इसके अलावा, US के 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में तेज़ी आई है और यह 5.1 प्रतिशत के पार चला गया है। जबकि तेल की कीमतें फिर से $100 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गईं। ऐसे में उम्मीद है कि मदड़िए 23,200 के सपोर्ट लेवल को चुनौती देंगे। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी गिरकर 23,100-23,000 के अहम सपोर्ट ज़ोन तक जा सकता है। वहीं,ऊपर की तरफ़ 23,500 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा,जिस पर नजर रखनी होगी।

उधर बैंक निफ्टी को 56,000 के सपोर्ट लेवल को बनाए रखने की जरूरत है। इसके नीचे जाने पर यह 55,700 तक गिर सकता है। जानकारों के मुताबिक,ऊपर की तरफ़ 56,800-57,000 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि 23,116 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की रिकवरी हुई है। इस रिकवरी के बावजूद,इंडेक्स अभी भी अपने अहम शॉर्ट टर्म और लॉन्गटर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। ये एवरेज अभी भी नीचे की ओर जा रहे हैं,जो इस बात का संकेत हैं कि ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर है।

मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर निचले स्तरों से सुधार के संकेत दे रहे हैं। डेली RSI 22.23 से बढ़कर 40.25 पर आ गया है और अपने 9-दिन के औसत से ऊपर चला गया है,जो मोमेंटम में रिकवरी का संकेत है। इसके अलावा,फास्ट स्टोकेस्टिक ने स्लो स्टोकेस्टिक लाइन को पार कर लिया है,जो मंदी के दबाव में धीरे-धीरे कमी आने का संकेत है।

आगे 23,250-23,200 का जोन निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह 23,200 के नीचे टूटता है तो बिकवाली का दबाव फिर से बढ़ सकता है और मौजूदा गिरावट का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

ऊपर की तरफ,23,600-23,650 का 20-दिन का EMA जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। अगर यह 23,650 के ऊपर बना रहता है,तो इससे चल रही रिकवरी मज़बूत होगी और पुलबैक रैली के और आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 23,600, 23,650

अहम सपोर्ट: 23,250, 23,200

स्ट्रैटेजी: निफ्टी फ्यूचर्स को 23,450 के ऊपर खरीदें, स्टॉप-लॉस 23,280 और टारगेट 23,750 रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी पिछले 10 ट्रेडिंग सेशन से लगभग 1,300 अंकों के सीमित रेंज में ही घूम रहा है। कंसोलिडेशन के इस लंबे दौर की वजह से सभी अहम शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज सपाट हो गए हैं। इससे पता चलता है कि कोई साफ दिशा वाला ट्रेंड नहीं दिख रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर भी ऐसा ही पैटर्न दिखा रहे हैं,जो इंडेक्स में अनिश्चितता का संकेत है।

आगे 56,900-57,000 का 100-दिन का EMA जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। नीचे की तरफ 55,800-55,700 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया होगा,क्योंकि यह पिछली अपवर्ड रैली के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट से मेल खाता है।

57,000 के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट या 55,700 के नीचे ब्रेकडाउन से नई दिशा के संकेत मिलने की उम्मीद है और इससे इंडेक्स में एक अहम ट्रेंडिंग चाल शुरू हो सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 56,900, 57,000

अहम सपोर्ट: 55,800, 55,700

स्ट्रैटेजी: 56,700 के ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, जिसमें स्टॉप-लॉस 56,250 और टारगेट 57,400 रखें।

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।