
MV Cape Dao Attack: भारत की ओर जा रहे मालवाहक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, इस जहाज पर 19 भारतीय नागरिक सवार थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एमवी केप डाओ पर हमला किसने किया। ALSO READ: हूती हमलों के बीच ब्रिटेन ने सऊदी अरब को दिया सैन्य समर्थन, RAF के विमान भरेंगे फाइटर जेट में ईंधन
ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, भारत की ओर बढ़ते समय आज एमवी केप दाओ (MV Cape Dao) पर हुए हमले पर हमारी पैनी नजर है। जहाज पर सवार 19 भारतीय नागरिकों सहित सभी क्रू मेंबर की सुरक्षा को लेकर हम ओमान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से हमें गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। मिशन आरपीएसएल (RPSL) के साथ समन्वय कर रहा है और मृतक के परिवार के संपर्क में है।
We are closely monitoring the attack on MV Cape Dao today while transiting toward India, and are in close coordination with Omani authorities regarding the safety of all crew on board, including 19 Indian nationals.
We are deeply saddened by the loss of one Indian national in…— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) September 23, 2026
जहाज पर 2 टॉरपीडो से हमला
एफएसयूआई के मुताबिक, जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला किया गया। इनमें से एक टॉरपीडो जहाज के सी-डेक के आवासीय हिस्से के बाईं ओर लगा, जबकि दूसरा इंजन रूम के पास बाईं ओर के बाहरी हिस्से से टकराया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सुरज यादव के रूप में की। वह जहाज पर वाइपर के पद पर तैनात थे। जहाज पर यादव समेत कुल 28 चालक दल के सदस्य सवार थे। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्या अब बदलेंगे AI का नाम?
Another Indian seafarer killed.
Wiper Suraj Yadav of Deoria, Uttar Pradesh, is dead after MV Cape Dao was attacked today while sailing toward India.
28 crew on board, 20 of them Indian.
Two torpedoes: • Port side C-deck (accommodation) • Port side hull (engine room)
Assurances… pic.twitter.com/AvrD2p1Cwd— FSUI (@FSUIINDIA) September 23, 2026
भारत के लिए संकटमोचक के रूप उभरा था ओमान का सोहर पोर्ट
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण भू-राजनीतिक संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन पर साफ दिखने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग और यमन के हूती विद्रोहियों के आक्रामक रुख ने दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी थी। इस संकट के बीच ओमान का सोहर पोर्ट भारत के लिए संकटमोचक के रूप उभरा था।
ओमान के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित सोहर पोर्ट सीधे होर्मुज जलडमरूमध्य के अंदर नहीं आता है। वर्तमान तनाव को देखते हुए इसे एक सुरक्षित वैकल्पिक लॉजिस्टिक्स हब के रूप में देखा जा रहा है।


