त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

refined oil

Edible Oil Import Duty : केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले कच्चे और रिफाइंड सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (आयात शुल्क) घटा दी है। नई दरें 24 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं, जिससे आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। ALSO READ: बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत! इस रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक

 

सरकार ने बुधवार देर रात जारी एक अधिसूचना में बताया कि कच्चे सोयाबीन और पाम तेल पर शुल्क 10 से 5 फीसदी, जबकि रिफाइंड पर 32.5 से 27.5 फीसदी हुआ। कच्चे सूरजमुखी तेल पर शुल्क 10 फीसदी से शून्य, और रिफाइंड पर 32.5 से 22.5 फीसदी किया गया। यह बदलाव 24 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा। 

 

गौरतलब है कि त्योहारों या शादियों के सीजन में जब खाद्य तेलों की मांग अचानक बढ़ जाती है, तब सरकार अक्सर कीमतों को नियंत्रित रखने और जमाखोरी रोकने के लिए आयात शुल्क में कटौती करती है।

भारत में पिछले एक साल में वनस्पति तेल की कीमतें करीब 20% बढ़ी हैं। ऐसे में इंपोर्ट ड्यूटी घटने से तेल की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। सरकार को उम्मीद है कि ड्यूटी घटने से विदेशों से आने वाला खाद्य तेल सस्ता होगा और इसकी खपत भी बढ़ेगी। इससे आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। ALSO READ: रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज! सिर्फ 3.5 माह में 80% तक हुआ महंगा, जानिए क्यों रुला रहा है प्याज

 

भारत किन देशों से खाद्य तेलों का आयात करता है?

भारत अपनी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए अपनी जरूरत का लगभग 55% से 60% खाद्य तेल आयात करता है। भारत मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार के तेल (जैसे- पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल और सूरजमुखी ऑयल) अलग-अलग देशों से मंगाता है।

 

पाम ऑयल : भारत सबसे ज्यादा पाम ऑयल का आयात इंडोनेशिया और मलेशिया से करता है। इसके अलावा थाईलैंड और पापुआ न्यू गिनी से भी कुछ मात्रा में पाम ऑयल मंगाया जाता है।
सोयाबीन ऑयल : सोयाबीन का कच्चा तेल मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और ब्राजील से आयात किया जाता है। 

सूरजमुखी ऑयल : सनफ्लॉवर ऑयल का मुख्य आयात रूस और यूक्रेन से किया जाता है।

अन्य तेल: इसके अतिरिक्त कनाड़ा और कुछ अन्य देशों से भी जरूरत के अनुसार अन्य खाद्य तेलों का आयात किया जाता है।