Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
        ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        • Latest News
          Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
          IND W vs PAK W: एशिया कप
          Deep Drive Podcast: The big picture on
          Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
          बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
          ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
          गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
          सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        Share Market

        Market Mantra : कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा से जाने, किन सेक्टर्स और शेयरों पर फोकस करना बेहतर

        Posted on August 25, 2026August 25, 2026 by admin

        Market Mantra : बाजार पर दबाव बना हुआ है। क्रूड में तेजी है और यह 92 डॉलर के आसपास बना हुआ है। निफ्टी और बैंक निफ्टी रिकवरी की कोशिश के बावजूद ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए कंप्लीट सर्किल (Complete Circle) के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि आज मंथली एक्सपायरी भी है ऐसे में अभी कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। लेकिन यह कहा जा सकता है कि पिछले 8-10 दिनों में वापस से मार्केट का सेंटीमेंट थोड़ा बदला है। बाजार में फंडामेंटली तो कोई चेंज नहीं हुआ है लेकिन सेंटीमेंट थोड़ा चेंज हुआ है।

        लार्ज कैप्स को लेकर थोड़ा सा सरप्राइज लग रहा है। तमाम अच्छे इंडिकेटर्स और अच्छी अर्निंग्स के बावजूद इनमें सुस्ती है। ऑटो नंबर्स बहुत अच्छे रहे हैं। पावर, स्टील का और कमोडिटी का ऑफटेक अच्छे रहे हैं। इकोनमिक मोमेंटम अच्छा है। Q1 जीडीपी के आंकड़े में भी पॉजिटिव सरप्राइज की उम्मीद है। बैंक क्रेडिट ग्रोथ 17-18% पर है। ऐसे में बाजार का न चलना थोड़ा निराश करने वाला है। लेकिन ऐसा लगता है कि यह एफआईआई की पोजीशनिंग का असर है। देर-सबेर बाजार फंडामेंटल्स को जरूर अहमियत देगा। बाजार हमारे धीरज की परीक्षा ले रहा है। बाजार अक्सर ऐसा करता है। लेकिन बार परीक्षा का पीरियड थोड़ा लंबा हो गया। लेकिन उम्मीद है कि इस लंबी परीक्षा के बाद अच्छा रिवॉर्ड मिलेगा।

        उन्होंने आगे कहा कि इस समय भी बाजार अच्छे स्टॉक पिकर्स को रिवॉर्ड कर रहा है, चाहे ये फाइनेंशियल्स हो, ऑटो हो, एनर्जी हो डिफेंस हो केमिकल हो हर सेक्टर में विनर्स हैं। आईटी सेक्टर सर्विज में भी मिड कैप आईटी में तमाम विनर्स है। ऐसा लगता है कि कुछ और समय तक स्टॉक पिकर्स मार्केट रहेगा। लेकिन इस साल की दूसरी छमाही काफी बेहतर रहने वाली है। जिन निवेशकों में 2-2.5 तक धीरज रखा है उनको बाजार मीठा फल देगा।

        टेलीकॉम स्पेस में क्या Vodafone Idea एक अच्छा बेट हो सकता है? इसके जवाब में गुरमीत चड्ढा ने कहा कि वे इस समय इस शेयर पर दांव लगाने के पक्ष में नहीं हैं। अभी भी इसका नेटवर्थ नेगेटिव है। इससे उबरने के लिए कंपनी के ARPU में लंबे जंप की जरूरत है। इसके अलावा इस सेक्टर में विस्तार के लिए बड़े निवेश की जरूरत होती है। अभी कंपनी ने 5G का रोल आउट शुरू किया है। उसके बाद 6G का नंबर आ जाएगा। लेकिन एक बात है कि अब कंपनी के बंद होने का डर खत्म हो गया है। कंपनी में अब सरकार का 48 49% हिस्सेदारी हो गई है। लेकिन इस सेक्टर में भारती एयरटेल ज्यादा अच्छा लग रहा है।

        जब Jio का आईपीओ आएगा तो यह भारती के लिए एक अच्छा रीरेटिंग इवेंट हो सकता है क्योंकि Jio का वैल्यू्यूएशन 110-120 बिलियन डॉलर के आसपास हो सकता है। वहीं, भारती आपको 100-105 बिलियन डॉलर पर मिल रहा है। अभी-अभी कंपनी ने मिनिमम रिचार्ज भी बंद कर दिया है ऐसे में इस क्वार्टर और अगले क्वार्टर में कंपनी के ARPU में थोड़ा और जंप देखने को मिलेगा। शायद अगले दो क्वार्टर में में इसका ARPU 300 रुपए के आसपास जाता दिख सकता है। भारतीय Airtel अफ्रीका बिनेस में मोनेटाइजेशन हो रहा है। यह बिज़नेस भी काफी स्टेबल है। एंटरप्राइज मोबिलिटी का सारा बिज़नेस अच्छा कर रहा है। ऐसे में भारती एयरटेल सबसे बेहतर लॉर्ज कैप शेयरों में से एक है। इस स्टॉक को पोर्टफोलियो में होना चाहिए। किसी गिरावट में इस शेयर में खरीदारी की सलाह होगी।

        मर्जर की खबर के बाद इंडियन होटल्स के शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढा ने कहा कि उनके पोर्टफोलियो में इंडियन होटल्स है। इसमें उनकी पुरानी होल्डिंग है। यह शेयर प्रीमियम कंजम्प्शन का बहुत अच्छा प्ले है। पुनीत जी के आने के बाद इसका कैपिटल एलोकेशन बहुत टाइट हुआ है। लेकिन इस शेयर में अभी खरीदारी करने के सलाह नहीं होगी।

        उन्होंने आगे कहा कि कंजम्प्शन थीम में उनको क्विक कॉमर्स और यूपीआई रिलेटेड कंपनियां जैसे Paytm और MSHO अच्छी लग रही हैं। लेंसकार्ट ने भी आईपीओ के बाद में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी बहुत अच्छी यूनिट इकोनॉमिक्स है। बहुत सारे न्यू बिज़नेस में अगले एक-डेढ़ साल में प्रॉफिटेबिलिटी के मोर्चे पर बहुत बड़ा बदलाव दिखेगा। कंजम्प्शन थीम को ऑटो और न्यू एज बिनेस से प्ले करना ज्यादा बेहतर रहेगा।

        गुरमीत चड्ढा ने आगे कहा कि गोल्ड की ज्वेलरी कंपनियां इस समय महंगी लग रही हैं लेकिन गोल्ड एनबीएफी में खरीदारी की जा सकती है। इस समय पोर्टफोलियो में गोल्ड का एलोकेशन 5-7 फीसदी होना चाहिए। इसके अलावा दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर और एल्यूमीनियम पर फोकस होना चाहिए। इन दोनों मेटल्स को एआई बूम से भी फायदा होगा।

         

        Vodafone Idea Share : 1 महीने में 13% भाग चुके वोडा-आइडिया को मिली तेजी की एक और वजह, क्या अब भी स्टॉक में की जा सकती है खरीदारी?

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, airtel, Bharti Airtel share price, Bharti Airtel Shares, jio, market, market mantra, market outlook, Meesho share price, Metal Stocks, Paytm, Paytm Share Price, Quick commerce stocks, Vodafone Idea, Vodafone Idea Share, आईटी सेक्टर, आईपीओ, इंडियन होटल्स, एआई, एफआईआई, एयरटेल, कमोडिटी, कॉपर, क्रूड, क्विक कॉमर्स स्टॉक्स, खरीदारी की सलाह, ग्रोथ, टेलीकॉम, डॉलर, निवेश, निवेशक, पेटीएम शेयर प्राइस, बाजार, बैंक, भारत, भारती एयरटेल, भारती एयरटेल शेयर, भारती एयरटेल शेयर प्राइस, मनीकंट्रोल, मार्केट आउटलुक, मार्केट टेक्निकल्स, मीशो शेयर प्राइस, मेटल शेयर, यूपी, यूपीआई, शेयर
        Share Market

        Paytm Block Deal: विजय शेखर शर्मा की प्रमोटर कंपनी बेच सकती है 5% तक हिस्सेदारी, फ्लोर प्राइस ₹1535 तय

        Posted on August 17, 2026August 17, 2026 by admin

        Paytm Block Deal: फिनटेक कंपनी Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications में प्रमोटर इकाई Resilient Asset Management B.V. करीब 4.98% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। CNBC-TV18 के मुताबिक, यह बिक्री ब्लॉक डील के जरिए होगी। इसमें शुरुआती ऑफर 3% का होगा। जरूरत पड़ने पर इसे 1.98% और बढ़ाया जा सकता है।

        फ्लोर प्राइस कितना रखा गया?

        ब्लॉक डील के लिए ₹1,535.10 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। यह 17 अगस्त को NSE पर Paytm के ₹1,589 प के बंद भाव से करीब 3.4% कम है।

        जून तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

        Paytm ने जून तिमाही (Q1 FY27) में मजबूत नतीजे दिए थे। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 79% बढ़कर ₹220 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹123 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी मुनाफा 20% बढ़ा। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹2,448 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹1,918 करोड़ था।

        पेमेंट कारोबार में तेज ग्रोथ

        जून तिमाही में Paytm का मर्चेंट GMV 31% बढ़कर ₹7.1 लाख करोड़ हो गया। वहीं, UPI ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू 45% बढ़कर ₹5.9 लाख करोड़ पहुंच गई। कंपनी के मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स 60 लाख बढ़कर 8 करोड़ हो गए। वहीं, सब्सक्रिप्शन प्लान वाले मर्चेंट्स की संख्या 1.57 करोड़ पहुंच गई।

        Soundbox और कैश बैलेंस भी बढ़ा

        Paytm का Soundbox नेटवर्क बढ़कर 1.57 करोड़ स्टोर तक पहुंच गया। एक साल में 27 लाख नए डिवाइस जुड़े। जून तिमाही के अंत तक कंपनी का कैश बैलेंस बढ़कर ₹13,529 करोड़ हो गया। यह पिछले साल के मुकाबले ₹657 करोड़ ज्यादा है।

        पेटीएम के शेयर का हाल

        Paytm का शेयर सोमवार को 0.87% गिरकर ₹1,589 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 17.88% चढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसने 35.37% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.01 लाख करोड़ रुपये है।

        Tata Group: नोएल टाटा ने PMO और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की, चेयरमैन बदलाव पर चर्चा

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, Block Deal, Fintech Stock, Merchant GMV, NSE, One97 Communications, Paytm, Paytm Block Deal, Paytm q1 results, Paytm Share Price, Q1 FY27, Resilient Asset Management, Tata Group, UPI, UPI Growth, Vijay Shekhar Sharma, नतीजे, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, पेटीएम, फिनटेक, ब्लॉक डील, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, विजय, विजय शेखर शर्मा, शेयर, शेयर बाजार, हिस्सेदारी बिक्री
        Share Market

        Bajaj Auto Q1 results: मुनाफा 46% बढ़कर ₹3,226 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी दिखा 65% का उछाल, अब क्या करें निवेशक

        Posted on July 21, 2026July 21, 2026 by admin

        Bajaj Auto Q1 results: बजाज ऑटो लिमिटेड ने मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही के लिए मजबूत कंसोलिडेटेड कमाई की रिपोर्ट पेश की,  जिसमें नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में साल-दर-साल तेज ग्रोथ दर्ज की गई। टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ने FY27 की पहली तिमाही के लिए 3,225.63 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पोस्ट किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 45.9 फीसदी ज्यादा है।

        अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बजाज ऑटो का ऑपरेशन से रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में साल-दर-साल 65 फीसदी बढ़कर 21,688.83 करोड़ रुपये पर रहा है। बजाज ऑटो के शेयर इंट्राडे लॉस से उबर गए और दोपहर के कारोबार में 10,526  रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रहे थे।

        रेवेन्यू 65% बढ़ा, खर्च 68% बढ़ा

        ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 65.1 फीसदी बढ़कर ₹21,688.83 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही में ₹13,133.35 करोड़ था। ₹687.86 करोड़ की दूसरी इनकम समेत कुल इनकम ₹22,376.69 करोड़ थी।

        कुल खर्च 68 फीसदी बढ़कर ₹10,681.68 करोड़ से ₹17,949.85 करोड़ हो गया। रॉ-मटीरियल और कंपोनेंट की लागत ₹8,041.66 करोड़ से बढ़कर ₹13,261.30 करोड़ हो गई, जबकि एम्प्लॉई-बेनिफिट खर्च ₹520.17 करोड़ से बढ़कर ₹1,387.09 करोड़ हो गया।

        ऑटोमोटिव सेगमेंट का रेवेन्यू 64.7% बढ़ा

        ऑटोमोटिव सेगमेंट से रेवेन्यू 64.7 फीसदी बढ़कर ₹12,632.15 करोड़ से ₹20,799.55 करोड़ हो गया। टैक्स और फाइनेंस कॉस्ट से पहले सेगमेंट का प्रॉफिट 51.5 फीसदी बढ़कर ₹3,735.84 करोड़ हो गया।

        फाइनेंसिंग सेगमेंट ने ₹602.30 करोड़ से 84.6 फीसदी बढ़कर ₹1,111.95 करोड़ का रेवेन्यू रिकॉर्ड किया। इसका सेगमेंट प्रॉफिट ₹137.01 करोड़ से दोगुना से ज़्यादा बढ़कर ₹303.35 करोड़ हो गया। इन्वेस्टमेंट-सेगमेंट का रेवेन्यू ₹465.19 करोड़ था, जबकि एक साल पहले यह ₹407.88 करोड़ था, जबकि सेगमेंट का प्रॉफिट ₹407.38 करोड़ से बढ़कर ₹463.59 करोड़ हो गया।

        कैसे रहे स्टैंडअलोन आधार पर नतीजे

        स्टैंडअलोन आधार पर, दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता ने रिकॉर्ड रेवेन्यू और मुनाफे की सूचना दी, जिसे घरेलू और निर्यात बाजारों में अब तक के सबसे अधिक तिमाही वॉल्यूम, बेहतर  विकास का समर्थन मिला।

        स्टैंडअलोन रेवेन्यू साल-दर-साल 37 फीसदी बढ़कर 17,244 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा कि प्रदर्शन को आंतरिक दहन इंजन और इलेक्ट्रिक वाहनों, घरेलू और निर्यात बाजारों और दोपहिया और तिपहिया वाहनों के कारोबार में दोहरे अंकों की वृद्धि का समर्थन मिला।

        स्टैंडअलोन ईबीआईटीडीए (ब्याज से पहले की अर्निंग, टैक्स, डिप्रिसिएशन और  अमॉर्टाइज़ेशन) 3,500 करोड़ रुपये को पार कर गई, जबकि कर के बाद लाभ 2,983 करोड़ रुपये था। दोनों उपायों में एक साल पहले की अवधि से 40 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई और रिकॉर्ड तिमाही स्तर पर पहुंच गए।

        कंपनी ने क्या कहा

        बजाज ऑटो ने कहा कि अच्छी फॉरेन एक्सचेंज कमाई, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, ऑपरेटिंग लेवरेज, सही कीमत और कॉस्ट सेविंग ने तेज़ी से बढ़ती इनपुट कॉस्ट के असर को काफी हद तक कम कर दिया।घरेलू बिज़नेस ने अपने सभी ऑपरेशन में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की, जिससे रेवेन्यू साल-दर-साल 26 परसेंट बढ़ा। ग्रोथ को कन्वेंशनल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दोनों में टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर ने लीड किया।

        एक्सपोर्ट ने अब तक का सबसे अच्छा क्वार्टरली परफॉर्मेंस दिया, जबकि घरेलू मोटरसाइकिल बिजनेस ने डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू भी रिकॉर्ड क्वार्टरली वॉल्यूम और बेहतर रियलाइजेशन की वजह से अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया।

        आगे देखते हुए, बजाज ऑटो ने कहा कि उसके 125cc-160cc मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में आने वाले अपग्रेड से घरेलू मार्केट में उसकी कॉम्पिटिटिव पोजीशन मजबूत होने की उम्मीद है।

        इन्वेस्टर्स को क्या करना चाहिए?

        कम्प्लीट सर्कल के गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बजाज ऑटो के Q1 नंबर अनुमान से बेहतर थे, सप्लाई चेन में रुकावटों और अस्थिर इनपुट लागत के बावजूद अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन बढ़ने से। उन्होंने कहा कि स्टॉक कंसोलिडेट होने के बाद वैल्यूएशन में आराम देता है और मैनेजमेंट कॉल के दौरान EV और एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस पर और क्लैरिटी की उम्मीद है। चड्ढा ने यह भी कहा कि ऑटो सेक्टर में डिमांड मजबूत बनी हुई है, जिसे मजबूत डिस्पैच, VAHAN रजिस्ट्रेशन और ऑटो एंसिलरी कंपनियों द्वारा लगातार कैपेक्स का सपोर्ट मिला है।

        LKP सिक्योरिटीज के अश्विन पाटिल ने मजबूत घरेलू और एक्सपोर्ट वॉल्यूम का हवाला देते हुए तिमाही परफॉर्मेंस को मजबूत बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स को आने वाली तिमाहियों में मार्जिन पर नज़र रखनी चाहिए, क्योंकि जून तिमाही में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट एक्सपोजर के कारण रुपये में गिरावट का फायदा हुआ।

        उन्होंने कहा कि आगे जिन मुख्य बातों पर नज़र रखी जा सकती है, वे हैं डिमांड पर मानसून का असर और वॉल्यूम ग्रोथ का सस्टेनेबिलिटी।

        अर्निंग्स अनाउंसमेंट के बाद, बजाज ऑटो के शेयर लगभग 1% गिरकर ₹10,417 पर ट्रेड कर रहे थे। मंगलवार की गिरावट के बावजूद, इस साल अब तक स्टॉक में 9% की बढ़त हुई है।

        Paytm Share Price: अच्छे नतीजों के बाद 2% टूटा शेयर, आखिर गिरावट की क्या है वजह, जानें

        Jindal Stainless Share Price: जिंदल ग्रुप का यह शेयर लगा सकता है 38% की छलांग, गोल्डमैन सैक्स हुआ बुलिश

        (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, automotive segment, Bajaj Auto, Bajaj Auto Q1 Earning, Bajaj Auto Q1 result, Bajaj Auto Q1 results, Bajaj Auto Q1 results profit, Bajaj Auto Q1 results revenue, Bajaj Auto Q1results, Bajaj Auto Share Price, Paytm, paytm share, Paytm Share Price, Q1 Results, results, share price, two wheeler, अर्निंग, ऑटो सेक्टर, गोल्डमैन सैक्स, टैक्स, निवेश, निवेशक, ब्याज, मनीकंट्रोल, मानसून, रुपये में गिरावट, रेवेन्यू
        Share Market

        Jindal Stainless Share Price: जिंदल ग्रुप का यह शेयर लगा सकता है 38% की छलांग, गोल्डमैन सैक्स हुआ बुलिश

        Posted on July 21, 2026July 21, 2026 by admin

        Jindal Stainless Share Price: मेटल एंड माइनिंग सेक्टर की कंपनी जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless ) के शेयर में आज तेजी दिखी। शेयर आज मजबूत खुला। मंगलवार, 21 जुलाई को शेयर 2 फीसदी चढ़ा। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹1,000 प्रति शेयर के स्ट्रीट-हाई प्राइस टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया, जो सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 38% की बढ़त दिखाता है ।  यह स्टॉक को ट्रैक करने वाले ब्रोकरेज में सबसे ज़्यादा है।

        ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का मानना ​​है कि जिंदल स्टेनलेस भारत में स्टेनलेस स्टील की बढ़ती मांग से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज ने कंपनी की भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील प्रोड्यूसर के तौर पर लीडरशिप पोजीशन की ओर इशारा किया, जो इंस्टॉल्ड कैपेसिटी, सेल्स वॉल्यूम और रेवेन्यू के हिसाब से है, साथ ही दुनिया भर में लीडिंग स्टेनलेस स्टील मैन्युफैक्चरर्स में भी शामिल है।

        ब्रोकरेज की इन्वेस्टमेंट थीसिस इन 4 खास बातों पर ज्यादा फोकस दे रही है।

        1. जिंदल स्टेनलेस घरेलू स्टेनलेस स्टील की खपत में स्ट्रक्चरल ग्रोथ से फायदा उठाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है।

        2. वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स का ज़्यादा हिस्सा मुनाफ़े को सपोर्ट करेगा।

        3. कंपनी की बैलेंस शीट मीडियम टर्म में मौजूदा 4.2 मिलियन टन प्रति वर्ष (mtpa) कैपेसिटी को लगभग दोगुना करने के लिए काफ़ी गुंजाइश देती है।

        4. स्टॉक का वैल्यूएशन इसके एक्सपेक्टेड रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) के मुकाबले आकर्षक बना हुआ है।

        गोल्डमैन सैक्स को भी उम्मीद है कि जिंदल स्टेनलेस कैपेसिटी बढ़ाकर अपनी ग्लोबल पोज़िशन मजबूत करेगा। इंडोनेशिया में अपने 1.2 mtpa स्टेनलेस स्टील प्लांट, जो चीन के त्सिंगशान ग्रुप के साथ एक जॉइंट वेंचर है, और महाराष्ट्र में प्रस्तावित 4 mtpa ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रैंप-अप के बाद, कंपनी के 8.2 mtpa स्टेनलेस स्टील मेल्ट कैपेसिटी को कंट्रोल करने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया भर में दूसरी सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील प्रोड्यूसर बन जाएगी।

        ब्रोकरेज की उम्मीद स्टॉक पर स्ट्रीट के पहले से ही पॉज़िटिव रुख को और बढ़ाती है। जिंदल स्टेनलेस को कवर करने वाले 17 एनालिस्ट में से 15 ने ‘Buy’ रेटिंग दी है, जबकि बाकी 2 ने ‘Hold’ की सलाह देते हैं।

        शेयर 12 बजे 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 741 रुपये पर ट्र्रेड करता नजर आया। आज की बढ़त के बावजूद शेयर इस साल अब तक 13 फीसदी नीचे है।

        Paytm Share Price: अच्छे नतीजों के बाद 2% टूटा शेयर, आखिर गिरावट की क्या है वजह, जानें

        (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged brokerage firms, Goldman Sachs, Jindal Stainless share price, Jindal Stainless share today, Jindal Stainless shares, Jindal Stainless stock, Paytm, paytm share, Paytm Share Price, Share Market, share price, stock market, गोल्डमैन सैक्स, चीन, जिंदल स्टेनलेस शेयर, जिंदल स्टेनलेस शेयर टूडे, जिंदल स्टेनलेस शेयर प्राइस, जिंदल स्टेनलेस स्टॉक, निवेश, ब्रोकरजेज फर्म, ब्रोकरेज फर्म, भारत, मनीकंट्रोल, महाराष्ट्र, रेवेन्यू, शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट
        Share Market

        Paytm Q1 Results: पेटीएम का मुनाफा 79% उछला, UPI कारोबार में भी दमदार ग्रोथ; बोनस शेयर देने का फैसला टाला

        Posted on July 20, 2026July 20, 2026 by admin

        Paytm Q1 Results: फिनटेक कंपनी One97 Communications (Paytm) ने जून तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और पेमेंट कारोबार, तीनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बोर्ड ने Paytm Money में नए निवेश और IPO से जुटाई गई रकम के इस्तेमाल को लेकर भी अहम फैसले लिए हैं।

        मुनाफा और रेवेन्यू में जोरदार बढ़त

        जून तिमाही में Paytm का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट % बढ़कर ₹220 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹123 करोड़ का मुनाफा कमाया था। मार्च तिमाही के मुकाबले भी मुनाफा करीब 20% बढ़ा है।

        कंपनी का रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹2,448 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹1,918 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

        पेमेंट कारोबार में तेज रफ्तार

        जून तिमाही में Paytm का मर्चेंट GMV 31% बढ़कर ₹7.1 लाख करोड़ पहुंच गया। वहीं, UPI ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू (GTV) 45% बढ़कर ₹5.9 लाख करोड़ हो गई। कंपनी ने कहा कि यह पूरे उद्योग की करीब 20% ग्रोथ से दोगुनी से भी ज्यादा है।

        कंपनी के मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (MTU) बढ़कर 8 करोड़ हो गए। वहीं, सब्सक्रिप्शन प्लान वाले मर्चेंट्स की संख्या 1.57 करोड़ पहुंच गई।

        Soundbox और पेमेंट बिजनेस हुआ मजबूत

        Paytm का नेट पेमेंट रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹601 करोड़ हो गया। कंपनी का कहना है कि बेहतर मर्चेंट रिटेंशन, पेमेंट प्रोसेसिंग से बढ़ती कमाई और लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से उसे फायदा मिला है।

        कंपनी का Soundbox नेटवर्क 1.57 करोड़ स्टोर तक पहुंच गया। एक साल में इसमें 27 लाख नए डिवाइस जुड़े हैं।

        कैश बढ़ा, लेकिन अदर इनकम घटी

        जून तिमाही के अंत तक Paytm के पास ₹13,529 करोड़ का कैश बैलेंस था। यह पिछले साल के मुकाबले ₹657 करोड़ ज्यादा है।

        हालांकि, कंपनी की अन्य आय (Other Income) घटकर ₹182 करोड़ रह गई। कंपनी ने इसकी वजह पिछले साल RBI की रेपो रेट में 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती को बताया। कंपनी का मानना है कि FY27 में दूसरी आय लगभग स्थिर रह सकती है।

        बोर्ड ने लिए बड़े फैसले

        Paytm के बोर्ड ने Paytm Money में ₹100 करोड़ तक का अतिरिक्त निवेश करने को मंजूरी दी है। यह रकम टेक्नोलॉजी, रेगुलेटरी जरूरतों और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार के विस्तार पर खर्च होगी।

        इसके अलावा बोर्ड ने IPO से बची ₹1,686 करोड़ की रकम के इस्तेमाल की समयसीमा 31 मार्च 2029 तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। वहीं, प्रस्तावित बोनस शेयर जारी नहीं करने का फैसला लिया गया। कंपनी ने अमिताभ कुमार सिंघल को अतिरिक्त निदेशक (Non-Executive Non-Independent Director) भी नियुक्त किया है।

        पेटीएम की पैरेंट कंपनी का वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर सोमवार को 0.04% की मामूली बढ़त के साथ₹1,348 पर बंद हुए।

        Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 32% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged Bonus Shares, Fintech Stocks, IPO, Merchant GMV, One97 Communications, Paytm, Paytm Money, Paytm Profit, Paytm q1 results, Paytm Share Price, Q1 Results, Q1 Results 2026, RBI, results, UPI, UPI Growth, टाटा ग्रुप, तिमाही नतीजे, निवेश, निवेशक, पेटीएम, फिनटेक, बोनस शेयर, मनीकंट्रोल, यूपीआई, रेवेन्यू, लोन, वन97 कम्युनिकेशंस, शेयर बाजार
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं है…’, ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहे जाने पर भड़के सलमान खान
        • IND W vs PAK W: एशिया कप में आज भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
        • Deep Drive Podcast: The big picture on small cars
        • Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, निफ्टी में उछाल पर बिकवाली का ट्रेंड रहेगा कायम
        • बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित
        • ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां जानिए थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स से कैसे कर सकते हैं सोने में बड़ा निवेश
        • गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव
        • सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ हुआ बंद, रुपये में जारी रही बढ़त
        • NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में ही लिस्टिंग; अब तक और क्या चला है पता
        • नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन! महाराष्ट्र में VHP का बड़ा फैसला
        • Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से ‘एस्पिरेंट्स’ तक, ओटीटी की 10 ऐसी सीरीज जो बताती हैं बेहतरीन शिक्षक सिर्फ क्लासरूम में नहीं होते
        • LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Mirzapur The Movie Box Office Collection Day1: ‘मिर्जापुर’ ने की बंपर ओपनिंग, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले ही दिन छापे 24 करोड़
        • Silver Price Today: 5 सितंबर को चांदी का ताजा भाव जारी, दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में जानें कीमत
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        12:23 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 30°C
        broken clouds
        69 %
        1005 mb
        11 mph
        Wind Gust: 14 mph
        Clouds: 78%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/32°°C 0.2 mm 20% 11 mph 71% 1005 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        29°/30°°C 0.36 mm 36% 9 mph 75% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 85% 1005 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 87% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 1 mm 100% 8 mph 72% 1006 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
        ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार