
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कलक्ट्रेट के सभी 5 गेट सील कर दिए गए हैं और बाहरी लोगों की एंट्री रोक दी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल और आरएएफ तैनात है। कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट किया गया। ALSO READ: केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत
2 सितंबर को जिला जज की अदालत द्वारा प्रशासन के पक्ष में फैसला बरकरार रखने के बाद आज सुबह प्रशासन एक्शन में नजर आया। जेसीबी और डंपर मौके पर पहुंचाए गए और मस्जिद को गिराने की कार्रवाई शुरू की।
DIG अभिषेक सिंह ने कहा कि सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में एक मस्जिद थी, जिसको सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध पाया गया था। इस आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी फर्स्ट अपील में गई थी, उनकी अपील खारिज हो गई है। इस अवैध निर्माण की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। ALSO READ: Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा
सपा सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया। उनके घर के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है और अगर कोई किसी तरह की अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


