Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        • Latest News
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
          LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Share Market

        Tata Steel Q2 Update: टाटा की कंपनी का स्टील प्रोडक्शन 10% बढ़ा, फोकस में रहेगा स्टॉक

        Posted on October 7, 2026October 7, 2026 by admin

        Tata Steel Q2 Update: टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी Tata Steel ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी का भारत में कच्चे स्टील का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 10% बढ़कर 62.1 लाख टन हो गया। डिलीवरी भी 7% बढ़कर 59.7 लाख टन रही।

        तिमाही आधार पर प्रोडक्शन 8% बढ़ा। जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में ज्यादा प्रोडक्शन से कंपनी को फायदा मिला। पहली छमाही में प्रोडक्शन 10% बढ़कर 1.197 करोड़ टन और डिलीवरी 8% बढ़कर 1.114 करोड़ टन रही।

        ऑटो और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की बिक्री मजबूत

        मानसून सीजन के बावजूद घरेलू मांग स्थिर रही। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से भी डिलीवरी को सपोर्ट मिला। ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स का वॉल्यूम करीब 11 लाख टन रहा। यह दूसरी तिमाही का अब तक का सबसे ज्यादा वॉल्यूम है। सालाना आधार पर इसमें 19% की बढ़ोतरी हुई।

        ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एंड रिटेल का वॉल्यूम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस सेगमेंट में करीब 22 लाख टन का वॉल्यूम रहा।

        कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कारोबार में भी ग्रोथ

        कंस्ट्रक्शन एंड सॉल्यूशंस का वॉल्यूम करीब 6 लाख टन रहा। रेडी-टू-यूज सॉल्यूशंस की बिक्री सालाना आधार पर 32% बढ़ी।

        इंजीनियरिंग और पैकेजिंग का वॉल्यूम करीब 4 लाख टन रहा। इसमें तिमाही आधार पर 12% की बढ़ोतरी हुई। ऑयल एंड गैस सेक्टर में ज्यादा बिक्री से इसे सपोर्ट मिला।

        विदेशी कारोबार का हाल

        Tata Steel Netherlands ने दूसरी तिमाही में करीब 15.2 लाख टन लिक्विड स्टील का प्रोडक्शन किया। डिलीवरी करीब 13 लाख टन रही। पहली छमाही में प्रोडक्शन 30.7 लाख टन और डिलीवरी 27 लाख टन रही।

        Tata Steel UK ने खरीदे गए सब्सट्रेट की प्रोसेसिंग के जरिए 3.8 लाख टन की डिलीवरी की। 1 जुलाई से लागू नए सेफगार्ड उपायों से पहले सप्लाई चेन में स्टॉक बढ़ने का असर डिलीवरी पर पड़ा। वहीं, Llanwern पिकल लाइन अब पूरी क्षमता पर चल रही है।

        थाईलैंड में बिक्री योग्य स्टील का प्रोडक्शन 3.2 लाख टन रहा। डिलीवरी 3.1 लाख टन रही। सितंबर में भारी बारिश के कारण डिलीवरी तिमाही आधार पर थोड़ी कम हुई।

        टाटा स्टील के शेयरों का हाल

        Tata Steel का शेयर बुधवार को BSE पर 3.10 रुपये यानी 1.74% गिरकर 175.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 11.39% टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 2.27% का मामूली रिटर्न दिया है। टाटा स्टील का मार्केट कैप 2.19 लाख करोड़ रुपये है।

        Stocks to Watch: 8 अक्टूबर को इन 16 शेयरों पर रहेगी नजर, ओला इलेक्ट्रिक से टाटा पावर तक शामिल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 16 शेयर, 50, BSE, Netherlands, Steel Stocks India, Stocks, Stocks to watch, tata, tata group stocks, Tata Steel Business Update, Tata Steel Deliveries, Tata Steel India Production, Tata Steel Investment, Tata Steel Market Cap, Tata Steel Netherlands, Tata Steel Production, Tata Steel Q2, Tata Steel Q2 Update, Tata Steel Share Price, Tata Steel Stock, Tata Steel UK, Tata Steel शेयर, UK, आधार, ओला इलेक्ट्रिक, ग्रो, टाटा ग्रुप, टाटा पावर, टाटा स्टील, टाटा स्टील डिलीवरी, टाटा स्टील दूसरी तिमाही, टाटा स्टील प्रोडक्शन, निवेश, निवेशक, बाजार, बारिश, बिजनेस, भारत, भारी बारिश, मनीकंट्रोल, शेयर
        Share Market

        Top Picks : बाजार में बाउंस बैक की उम्मीद, मेटल और बैंकिंग स्पेस के इन शेयरों में शॉर्ट टर्म में बन सकता है मोटा पैसा

        Posted on September 30, 2026September 30, 2026 by admin

        Top Picks : 30 सितंबर को उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 22750 के ऊपर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:45 बजे, सेंसेक्स 416 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 72,946 के आसपास कारोबार कर रहा था और निफ्टी 65 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 22,785 के आसपास कारोबार कर रहा था। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मेटल,फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। बैंक, IT, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1-3% की बढ़त देखने को मिल रही थी।

        बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि सितंबर काफी ज्यादा सेलिंग वाला महीना रहा है और ऐसा लग रहा है अक्टूबर की शुरुआत हम एक न्यूट्रल नोट पर कर रहे हैं। ऐसे में हमें फिलहाल एग्रेसिव पॉजिटिव नजरिया नहीं लेना चाहिए। डेली बेसिस पर एक स्ट्रांग अप टिक के बाद ही साफ होगा की मार्केट में पॉसिबल बॉटम बन चुका। ऐसे में लग रहा है कि 25580 का कल का पैनिकिक लो अब वीकली बोसिस पर बहुत क्रिटिकल लेवल बन गया है। इसको हम सपोर्ट मान कर पॉजिटिव रुझान के साथ ट्रेड कर सकते हैं।

        इस समय काफी स्टॉक मोमेंटम वाइज ओवरसोल्ड दिख रहे हैं। इनमें अब तेजी के मौके हैं। फ्रंट लाइन स्पेस और मिड कैप स्पेस में भी कई शेयर हैं जो ओवरसोल्ड जोन से तेजी पकड़ सकते है। इसको ध्यान में रखते हुए देखें तो ऐसा लगता है कि बाजार थोड़ा बाउंस बैक आ सकता है। अभी इसका कंफर्मेशन नहीं मिला है। लेकिन फिर भी एक शॉर्ट टर्म सपोर्ट यदि लेना हो तो निफ्टी में 22,580 के सपोर्ट के साथ वीकली बेसिस पर लॉन्ग किया जा सकता है।

        अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर काफी अच्छा लग रहा है। बाजार में भारी उठापटक के बीच सितंबर में इस शेयर में बहुत मजबूत कंसोलीडेशन देखने को मिला है। मार्केट में इतने बड़े करेक्शन के बीच भी यह शेयर अपने 2 महीनों के कंसोलीडेशन रेंज से नीचे नहीं गया। इस शेयर के लिए 181 रुपए पर बहुत मजबूत सपोर्ट है। पिछले कुछ दिनों में इसमें यहां से अच्छा मोमेंटम अपटिक भी देखने को मिला है। ये तेजी आगे भी जारी रह सकती है। इसमें 181 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 205 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

        सहज अग्रवाल की दूसरी पिक बैंकिंग स्पेस से है। उनका कहना है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में शॉर्ट टर्म बेसिस पर काफी करेक्शन हो चुका है। इस शेयर में अभी अब खरीदारी के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इस शेयर में 930 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1025 रुपए तक के शॉर्ट टर्म टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। आज बाजार को बैंकिंग सेक्टर काफी सपोर्ट भी कर रहा है।

         

        Coforge Share Price : जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट ने भरा जोश, वायदा के टॉपर गेनर्स में शामिल हुआ शेयर

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 785, bank nifty trend, bank nifty view, Banking Stocks, Coforge, Coforge Share, Coforge share price, IT, market view, nifty trend, nifty view, share price, State Bank of India share price, tata, Tata Steel Share Price, Top Picks, उम्मीद, जेपी मॉर्गन, टाटा स्टील, टाटा स्टील शेयर प्राइस, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी व्यू, निवेश, बाजार, बैंक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी व्यू, बैंकिंग सेक्टर, बैंकिंग स्टॉक्स, भारत, भारतीय शेयर बाजार, मनीकंट्रोल, मार्केट व्यू, शेयर, शेयर बाजार, सेंसेक्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शेयर प्राइस
        Share Market

        Tata Steel Target Price: मोतीलाल ओसवाल की खरीदने की सलाह, ₹220 का टारगेट दिया

        Posted on September 22, 2026September 22, 2026 by admin

        Tata Steel Target Price: ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Tata Steel के शेयर पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग दोहराई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹220 का टारगेट प्राइस दिया है। यह मंगलवार के बंद भाव ₹184.84 के मुकाबले करीब 19% ऊपर है।

        ₹220 का टारगेट क्यों?

        Motilal Oswal के मुताबिक Tata Steel के भारतीय कारोबार में स्टील की कीमतों में मजबूती से कमाई को सपोर्ट मिल सकता है। सितंबर 2026 में घरेलू HRC की कीमत 7% बढ़कर करीब ₹62,000 प्रति टन पहुंच गई है। वहीं रीबार की कीमत भी जून के ₹48,850 से बढ़कर ₹56,800 प्रति टन हो गई है।

        ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर स्टील कीमतें हाल में बढ़ी इनपुट लागत के असर को काफी हद तक संभाल सकती हैं। हालांकि, आगे मुनाफे का मार्जिन बनाए रखने के लिए स्टील की कीमतों में मजबूती और स्थिरता जरूरी होगी।

        टाटा स्टील क्षमता बढ़ा रही है

        Tata Steel भारत में अपनी स्टील क्षमता को FY26 के 27.4 मिलियन टन सालाना से बढ़ाकर FY31 तक 40 मिलियन टन करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए करीब ₹16,000 करोड़ सालाना कैपेक्स की प्रतिबद्धता बताई गई है। Kalinganagar Phase-III के बाद वहां क्षमता 13 मिलियन टन तक पहुंचने का लक्ष्य है।

        कमाई में भी सुधार का अनुमान

        Motilal Oswal के अनुमान के मुताबिक Tata Steel का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू FY27 में ₹2.64 लाख करोड़ और FY28 में ₹2.79 लाख करोड़ हो सकता है। यह FY26 के ₹2.32 लाख करोड़ था। इसी दौरान EBITDA ₹34,400 करोड़ से बढ़कर FY27 में ₹40,300 करोड़ और FY28 में ₹43,900 करोड़ रहने का अनुमान है।

        टाटा स्टील के लए यूरोप का कारोबार हालांकि जोखिम बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक वहां कमाई स्टील स्प्रेड, एनर्जी कॉस्टऔर रेगुलेटरी फैसलों पर निर्भर रहेगी।

        NSE IPO में शेयर नहीं बेचे, अब नारायण मूर्ति और अजीम प्रेमजी समेत चार के पास ₹26000 करोड़ की होल्डिंग

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 2026, EBITDA, IPO, Motilal Oswal, NSE, NSE IPO, Steel Price, Steel Stocks, Stock Market News, Target Price, tata, Tata Steel Buy Rating, Tata Steel Share Price, Tata Steel Stock, Tata Steel Target, Tata Steel Target Price, कमाई, कैपेक्स, टाटा ग्रुप, टाटा स्टील, टाटा स्टील टारगेट प्राइस, टारगेट प्राइस, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, ब्रोकरेज हाउस, भारत, मनीकंट्रोल, मोतीलाल ओसवाल, रेवेन्यू, शेयर, शेयर बाजार, स्टील शेयर
        Share Market

        Tata Group Stocks : टाटा संस के चेयरमैन के नियुक्ति पर मचे घमासान से बाजार नाखुश, टाटा ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट

        Posted on September 18, 2026September 18, 2026 by admin

        Tata Group Stocks: टाटा संस के चेयरमैन की नियुक्ति पर मचे घमासान से बाजार नाखुश दिख रहा है। आज के कारोबारी सत्र में टाटा ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। TCS और टाटा मोटर्स PV करीब 3 फीसदी गिरे हैं। टाटा केमिकल पर 8 फीसदी की तगड़ी मार पड़ी है। इस ग्रुप के दूसरे शेयरों पर भी अच्छा खासा दबाव देखने को मिल रहा है। एन चंद्रशेखरन की फिर नियुक्ति पर नोएल टाटा ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनकी नियुक्ति के लिए बोर्ड की मंजूरी गैरकानूनी है

        दरअसल एन चंद्रशेखरन के फिर चेयरमैन बनने के बाद बाजार को बोर्ड रूम बैटल तेज होने की आशंका है। बता दें कि एन चंद्रा फिर से टाटा ग्रुप के चेयरमैन बनेंगे। एन चंद्रा की दोबारा नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। इनको फिर से 5 साल के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है। टाटा के बोर्ड ने बहुमत से यह प्रस्ताव पारित किया है। एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि RBI नियमों के पालन के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। इस पर RBI,टाटा ट्रस्ट और अन्य स्टेकहोल्डर्स से गाइडेंस लिया जाएगा।

        टाटा ट्रस्ट का बयान

        एन चंद्रशेखरन के दोबारा आवेदन ना करने का फैसला स्वीकार किया है। एन चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म होगा। यह फैसला स्वतंत्र और बिना समीक्षा के लिया गया। नोएल टाटा ने बोर्ड बैठक में ट्रस्ट का रुख दोहराया। इस नियुक्ति के लिए अधिकांश नॉमिनी डायरेक्टर्स का समर्थन जरूरी है। दोनों नॉमिनी डायरेक्टर्स की मौजूदगी जरूरी है। दोनों के समर्थन के बिना प्रस्ताव पास नहीं हो सकता। नोएल टाटा के विरोध से प्रस्ताव को कानूनी तौर पर अमान्य बताया गया है।

        नोएल टाटा का बयान

        नोएल टाटा ने कहा “मैंने एन चंद्रशेखरन की चेयरमैन की नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया। मेरे वीटो को कानूनी राय के आधार पर गलत तरीके से खारिज किया गया। यह फैसला गैरकानूनी है। मैंने अपना विरोध आधिकारिक तौर पर दर्ज कराया है।”

        टाटा संस की हिस्सेदारी

        टीसीएस में टाटा संस की हिस्सेदारी 71.74%, टाटा पावर में 45.21%, टाटा मोटर्स में 40.14%, टाटा केमिकल्स में 31.90%, ट्रेंट में 32.45%, इंडियन होटल्स में 35.66%, टाटा कंज्यूमर में 28.68%, टाटा स्टील में 31.76%, वोल्टास में 26.64% और टाइटन में 20.84% ​​है।

        गौरतलब है कि चंद्रशेखरन और नोएल टाटा की अगुवाई वाले टाटा ट्रस्ट(जिसके पास होल्डिंग कंपनी की 66% हिस्सेदारी है)के बीच कई मुद्दों पर टकराव है। इन मुद्दों में टाटा संस की संभावित लिस्टिंग,एयर इंडिया का बढ़ता घाटा और एक माइनॉरिटी शेयरहोल्डर का कंपनी से बाहर निकलने का प्लान शामिल है।

        टाटा ग्रुप एयर इंडिया के बढ़ते नुकसान और जगुआर लैंड रोवर में भारी गिरावट से जूझ रहा है। ऐसे में 63 साल के चेयरमैन की दोबारा नियुक्ति से निवेशकों का भरोसा लौटने की उम्मीद है। इसी के चलते गुरुवार को टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज़ी आई थी। लेकिन टाटा ग्रुप के बोर्ड रूम बैटल के गंभीर होने को साथ ही आज टाटा ग्रुप के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

        Posted in Share Market  |  Tagged Indian Hotels Share Price, N Chandrasekaran, Noel Tata, RBI, RBI नियम, Stocks, Tata Chemicals share price, Tata Consumer Share Price, Tata Group, tata group stocks, Tata Motors share price, Tata Power Share Price, Tata Sons, Tata Steel Share Price, TCS, Titan Share Price, Trent share price, Voltas share price, इंडियन होटल्स, इंडियन होटल्स शेयर प्राइस, उम्मीद, एन चंद्रशेखरन, चंद्रशेखरन, टाइटन, टाइटन शेयर प्राइस, टाटा कंज्यूमर, टाटा कंज्यूमर शेयर प्राइस, टाटा केमिकल्स शेयर प्राइस, टाटा ग्रुप, टाटा ग्रुप स्टॉक्स, टाटा ट्रस्ट, टाटा पावर, टाटा पावर शेयर प्राइस, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स शेयर प्राइस, टाटा संस, टाटा स्टील, टाटा स्टील शेयर प्राइस, टीसीएस, ट्रेंट शेयर प्राइस, निवेशक, बाजार, लिस्टिंग, वोल्टास शेयर प्राइस, शेयर
        Share Market

        Tata Steel Q1 Results: टाटा की कंपनी को ₹2318 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर

        Posted on July 30, 2026July 30, 2026 by admin

        Tata Steel Q1 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.6% बढ़कर ₹2,318.4 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,077.7 करोड़ था। हालांकि, यह आंकड़ा CNBC-TV18 के ₹2,391 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम रहा।

        रेवेन्यू में 14% की बढ़त

        टाटा स्टील का जून तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 14.3% बढ़कर ₹60,794.3 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹53,192 करोड़ के आसपास था। यह आंकड़ा CNBC-TV18 के ₹57,998 करोड़ के अनुमान से बेहतर रहा। कंपनी को ऊंची स्टील कीमतों और बेहतर बिजनेस मोमेंटम का फायदा मिला।

        ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत

        टाटा स्टील का EBITDA 24.7% बढ़कर ₹9,264.3 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹7,428 करोड़ था। यह आंकड़ा बाजार के ₹9,252 करोड़ के अनुमान के लगभग बराबर रहा।

        वहीं, EBITDA मार्जिन 14% से बढ़कर 15.24% हो गया। हालांकि, यह बाजार के 16% के अनुमान से थोड़ा कम रहा।

        एक्सेप्शनल लॉस बढ़ा

        जून तिमाही में टाटा ने ₹345.5 करोड़ का एक्सेप्शनल लॉस दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹132 करोड़ के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसी वजह से कंपनी के मुनाफे पर दबाव देखने को मिला।

        टाटा स्टील के शेयरों का हाल

        टाटा स्टील का शेयर 0.15% की गिरावट के साथ 186.99 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 3.18% गिरा है। वहीं, बीते 1 साल में इसने 15.88% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.33 लाख करोड़ रुपये है।

        टाटा स्टील का बिजनेस

        टाटा स्टील भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है। कंपनी ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण, रेलवे, इंजीनियरिंग और घरेलू उपकरण उद्योगों के लिए स्टील बनाती और सप्लाई करती है। भारत के अलावा यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी इसका कारोबार फैला हुआ है।

        Vedanta Demerger: वेदांता अब रियल एस्टेट कारोबार भी अलग करेगी, शेयरधारकों को मिलेगा नया शेयर

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged EBITDA, Net Profit, Q1 Results, results, Revenue Growth, Steel Stocks, Stock Market News, Tata Group, Tata Steel Earnings, Tata Steel Q1 Results, Tata Steel Share Price, Vedanta, Vedanta Demerger, इंफ्रास्ट्रक्चर, टाटा ग्रुप, टाटा स्टील, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, भारत, मनीकंट्रोल, रियल एस्टेट, रेवेन्यू, शेयर बाजार, स्टील शेयर
        Share Market

        Tata Steel Q1 Update: टाटा की कंपनी स्टील प्रोडक्शन 11% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on July 8, 2026July 8, 2026 by admin

        Tata Steel Q1 Update: टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का क्रूड स्टील प्रोडक्शन सालाना आधार पर 11% बढ़कर 58.2 लाख टन पहुंच गया। वहीं, स्टील डिलीवरी भी 9% बढ़कर 51.7 लाख टन रही। इस बढ़ोतरी में जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ने का बड़ा योगदान रहा।

        हालांकि, पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) की तुलना में तस्वीर थोड़ी कमजोर रही। क्रूड स्टील उत्पादन 6.4% घटा, जबकि डिलीवरी में 16.5% की गिरावट दर्ज की गई।

        घरेलू कारोबार में कैसी रही ग्रोथ?

        कंपनी के अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट का प्रदर्शन भी मजबूत रहा। ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट्स से करीब 9 लाख टन की डिलीवरी हुई। ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और रिटेल से 17 लाख टन, जबकि इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और प्रोजेक्ट्स से 16 लाख टन की डिलीवरी दर्ज की गई।

        डिजिटल कारोबार में भी कंपनी ने शानदार ग्रोथ दिखाई। तिमाही के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 2,200 करोड़ रुपये का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) हासिल हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 61% ज्यादा है।

        विदेशी कारोबार में मिला-जुला प्रदर्शन

        नीदरलैंड में टाटा स्टील का लिक्विड स्टील उत्पादन 15.5 लाख टन रहा, जो सालाना आधार पर 8.8% कम है। डिलीवरी भी घटकर 14 लाख टन रह गई। कंपनी ने बताया कि अप्रैल में Direct Sheet Plant बंद होने की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ। फिलहाल ट्रायल रन जारी हैं और जल्द ही प्लांट पूरी क्षमता से चालू होने की उम्मीद है।

        ब्रिटेन में टाटा स्टील की डिलीवरी 4.8 लाख टन रही, जो पिछले साल के मुकाबले कम है। कंपनी फिलहाल खरीदे गए स्टील की प्रोसेसिंग के जरिए ग्राहकों को सप्लाई कर रही है। साथ ही Port Talbot में 30 लाख टन सालाना क्षमता वाले नए Electric Arc Furnace पर काम तेजी से चल रहा है।

        थाईलैंड यूनिट का प्रदर्शन

        थाईलैंड में टाटा स्टील का स्टील प्रोडक्शन लगभग स्थिर रहा। पहली तिमाही में 3.3 लाख टन स्टील का उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के बराबर है। डिलीवरी भी 3.3 लाख टन रही। हालांकि, इसमें सालाना आधार पर मामूली गिरावट दर्ज की गई।

        टाटा स्टील के शेयर

        टाटा स्टील का शेयर बुधवार को 0.70% की गिरावट के साथ 188.47 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 7.03% गिरा है। हालांकि, 1 साल में इसने करीब 16% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.35 लाख करोड़ रुपये है।

        Stocks to Watch: 9 जुलाई को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, Indian Stock Market, share market today, Steel Stocks, Stock Market News, Stocks to watch, Tata Group, Tata Steel News, Tata Steel Production, Tata Steel Q1 Results, Tata Steel Share Price, क्रूड, टाटा ग्रुप, टाटा स्टील, निवेश, निवेशक, भारत, मनीकंट्रोल, शेयर बाजार, स्टील शेयर, स्टॉक मार्केट न्यूज
        Share Market

        Stocks to Buy: टाटा स्टील से JSW स्टील तक… इन 4 मेटल स्टॉक्स में Nomura को तेजी की उम्मीद; जानिए टारगेट

        Posted on June 18, 2026June 18, 2026 by admin

        Stocks to Buy: चीन में कोकिंग कोल (Coking Coal) का उत्पादन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इसका फायदा भारतीय स्टील कंपनियों को मिल सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura का मानना है कि इससे स्टील कंपनियों के कच्चे माल की लागत में बड़े इजाफे का खतरा फिलहाल कम हो गया है। यही वजह है कि ब्रोकरेज ने Tata Steel, JSW Steel, Jindal Steel और Lloyds Metals पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।

        क्या है पूरा मामला?

        मई 2026 के आखिर में चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसा हुआ था। इसके बाद सुरक्षा जांच के चलते कई कोयला खदानों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। इससे वैश्विक बाजार में कोकिंग कोल की सप्लाई और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

        कोकिंग कोल स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाला अहम कच्चा माल है। ऐसे में अगर इसकी कीमत बढ़ती है तो स्टील कंपनियों की लागत भी बढ़ जाती है। इससे उनके मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

        हालांकि अब हालात पहले से बेहतर होते दिख रहे हैं। Nomura ने Mysteel सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि 23 मई के बाद शांक्सी में बंद हुई 137 खदानों में से 11 जून तक 77 खदानें दोबारा शुरू हो चुकी थीं। यानी करीब 56% खदानों में उत्पादन फिर शुरू हो गया है।

        chart pfsss

        Tata Steel और JSW Steel के लिए राहत

        Nomura के मुताबिक Tata Steel India और JSW Steel आयातित कोकिंग कोल पर सबसे ज्यादा निर्भर कंपनियों में शामिल हैं। इसलिए अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ती हैं तो इन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।

        फिलहाल चीन में सप्लाई सुधरने और कीमतें स्थिर रहने से इन कंपनियों को राहत मिली है। Nomura ने Tata Steel पर ₹240 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। मौजूदा भाव ₹200.50 के मुकाबले इसमें करीब 20% की तेजी की संभावना है। वहीं, JSW Steel पर ₹1,400 का टारगेट दिया गया है। इसमें मौजूदा स्तर ₹1,296 से करीब 8% तेजी आ सकती है।

        Jindal Steel और Lloyds Metals भी पसंदीदा

        Nomura का कहना है कि Jindal Steel की कोयला खरीद रणनीति उसे कई दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में रखती है। इसलिए आयातित कोयले की कीमतों में उतार-चढ़ाव का इस पर कम असर पड़ सकता है।

        ब्रोकरेज ने Jindal Steel पर ₹1,350 का टारगेट बरकरार रखा है। मौजूदा भाव ₹1,134 के मुकाबले इसमें करीब 19% की तेजी की गुंजाइश है। वहीं, Lloyds Metals पर ₹2,050 का टारगेट दिया गया है। यह मौजूदा स्तर ₹1,754 से करीब 17% अपसाइड दिखाता है। दोनों शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग कायम है।

        Bajaj Auto Buyback: ₹5633 करोड़ का शेयर बायबैक, 19% मिलेगा प्रीमियम; रिकॉर्ड डेट भी हुई तय

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Bajaj Auto, Buy Rating Stocks, China Coal Production, Coking Coal Prices, Indian Steel Sector, Jindal Steel Target Price, JSW Steel Share Price, JSW Steel Target Price, Lloyds Metals Target Price, Metal Stocks, Nomura Stocks, Steel Stocks, Stock Market News, Stocks To Buy, Tata Steel Share Price, Tata Steel Target Price, जिंदल स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, लॉयड्स मेटल्स, स्टॉक्स टू बाय
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस
        • LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:12 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 26°C
        clear sky
        51 %
        1017 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार