Titan Q2 Update: टाटा की कंपनी के ज्वेलरी, वॉच और आईकेयर बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ, 78 नए स्टोर जोड़े

Titan Q2 Update: टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी ने मंगलवार को Q2 FY27 का बिजनेस अपडेट जारी किया। कंपनी के कंज्यूमर कारोबार में सालाना आधार पर 25% की ग्रोथ दर्ज हुई। इस दौरान कंपनी ने नेट आधार पर 78 नए स्टोर जोड़े।

सितंबर 2026 तक टाइटन के कंज्यूमर कारोबार का कुल स्टोर नेटवर्क बढ़कर 3,758 हो गया। घरेलू कारोबार में 22% की ग्रोथ रही। वहीं, इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा।

ज्वेलरी कारोबार 21% बढ़ा

टाइटन के ज्वेलरी कारोबार में Q2 FY27 में करीब 21% की सालाना ग्रोथ हुई। कंपनी के मुताबिक, तिमाही में ज्यादातर वक्त मांग मजबूत रही। हालांकि फेस्टिव कैलेंडर Q3 FY27 में शिफ्ट होने से तिमाही के अंत में कुछ नरमी दिखी।

स्टडेड ज्वेलरी की ग्रोथ 30% से ज्यादा रही, जबकि प्लेन गोल्ड ज्वेलरी करीब 20% बढ़ी। ज्वेलरी कारोबार में 42 नए स्टोर जुड़े और कुल संख्या 1,269 हो गई।

वॉच कारोबार 30% बढ़ा

टाइटन के वॉच कारोबार में करीब 30% की सालाना ग्रोथ हुई। एनालॉग वॉच की ग्रोथ 30% से ज्यादा रही। वहीं, स्मार्टवॉच कारोबार में भी हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ के साथ रिकवरी दिखी।

कंपनी ने इस दौरान 34 नए स्टोर जोड़े। इसके साथ वॉच कारोबार का कुल स्टोर नेटवर्क 1,379 हो गया।

आईकेयर और उभरते कारोबार भी मजबूत

टाइटन के आईकेयर कारोबार में करीब 28% की ग्रोथ हुई। सितंबर 2026 तक इसके 847 स्टोर थे।

उभरते कारोबार में 21% की ग्रोथ रही। फ्रेगरेंस कारोबार 30% से ज्यादा बढ़ा, जबकि महिलाओं के बैग कारोबार में 20% से ज्यादा की ग्रोथ रही। इस सेगमेंट के कुल स्टोर 99 हो गए।

इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा

टाइटन का इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा। इस दौरान एक नया स्टोर जुड़ा और कुल स्टोर संख्या 164 हो गई। नॉर्थ अमेरिका में Tanishq, Mia और CaratLane के इंटरनेशनल ज्वेलरी कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ जारी रही।

मंगलवार को BSE पर Titan का शेयर 1.30% गिरकर 4,540 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक ने 32.61% रिटर्न दिया है।

इन शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है जोरदार कमाई, जानिए लिस्ट में कौन-कौन स्टॉक्स शामिल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Titan Share Price: 20% अभी ओर चढ़ सकता है शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने बताई ये वजह

Titan Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में शुक्रवार 11 सितंबर को दबाव देखने को मिला। जिसके चलते स्टॉक में पिछले 1 महीने से चल रही करेक्शन जारी रही। हालांकि बाजार में अपनी मजबूत स्थिति के कारण टाटा ग्रुप की इस कंपनी के अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। यहीं कारण है कि ब्रोकरेज फर्म शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। साथ ही ₹6,000 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस दिया है, जो इसमें 20 फीसदी की अपसाइड दिखाता है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोने की कीमतों में स्थिरता से कंपनी के मार्जिन में सुधार हो सकता है । ज्वेलरी इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी, टाइटन, अपने मजबूत पुराने कामकाज के रिकॉर्ड के दम पर टॉप कंपनियों में बनी रहेगी। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, यह बड़ी ज्वेलरी कंपनी इंडस्ट्री की सकारात्मक ग्रोथ संभावनाओं का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

हालांकि टाइटन कंपनी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है, लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी केवल 8.5% है। इसका बढ़ता स्टोर नेटवर्क, कई तरह के फॉर्मेट वाला पोर्टफोलियो और स्थापित ब्रांड वैल्यू इसे इस बड़े बदलाव का बहुत अधिक फायदा उठाने में मदद कर सकते हैं। कंपनी की मजबूत स्थिति, ब्रांडेड प्लेयर के तौर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन और सोने की कीमतों में स्थिरता से कंपनी के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

मोतीलाल ओसवाल ने शुक्रवार, 11 सितंबर को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, “हम ज्वेलरी इंडस्ट्री में ग्रोथ को लेकर सकारात्मक हैं, खासकर टॉप कंपनियों के मामले में, जहां टाइटन एक लीडर है और अपने शानदार पुराने कामकाज के रिकॉर्ड के कारण सबसे अच्छी स्थिति में है। हम FY26-29E के दौरान बिक्री में 17% CAGR, EBITDA में 21% और APAT में 23% CAGR का अनुमान लगाते हैं।”

क्या दिया टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए ₹6,000 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ Buy की रेटिंग दी है। हम FY26-29E के दौरान बिक्री में 17% CAGR, EBITDA में 21% और APAT में 23% CAGR का अनुमान लगाते हैं। हम सितंबर 2028 के अनुमानित EPS के 60 गुना (60x) के आधार पर ₹6,000 के टारगेट प्राइस (TP) के साथ इस स्टॉक पर अपनी ‘खरीदने’ (BUY) की रेटिंग को दोहराते हैं।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

शुक्रवार को एनएसई पर टाइटन कंपनी का शेयर 0.23% गिरकर ₹5009 प्रति शेयर पर बंद हुआ। शेयर ने ₹5,014.30 प्रति शेयर का इंट्राडे हाई और ₹4,943.75 प्रति शेयर का इंट्राडे लो छुआ।

कंपनी के शेयर का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 35.39% है। पिछले एक महीने में इसके शेयर की कीमत में 2.58% की गिरावट आई है। इस शेयर ने तीन महीनों में 23.8% और एक साल में लगभग 38.99% का रिटर्न दिया है।

ESDS Software Share: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 6 ट्रेडिंग सेशन में 300% चढ़ा शेयर, आज भी हिट किया अपर सर्किट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Gold Price : जेफरीज ने कहा भारत की ताकत उसके सोने में ही छिपी, गोल्ड पर लगाया बड़ा दांव

Gold Price : शुक्रवार,28 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशक US फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के जैक्सन होल में होने वाले भाषण से पहले मुनाफावसूली कर रहे है। फिलहाल 12 बजे के आसपास MCX पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 716 रुपए यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 158,282 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का सितंबर फ्यूचर्स 101 रुपए यानी 0.04 फीसदी गिरकर 240,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिख रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। निवेशक वॉर्श के भाषण पर नजरें बनाए हुए है। US गोल्ड फ्यूचर्स के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.40% गिरकर 4,627.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गए हैं।

गोल्ड पर जेफरीज की राय

इस बीच गोल्ड पर जारी अपनी रिपोर्ट में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज में कहा है कि भारत में आज भी सबसे बड़ा भरोसा सोने पर ही है। भारत की ताकत उसके सोने में ही छिपी है। उसके मुताबिक देश में करीब 4 लाख करोड़ डॉलर का सोना है,जो आगे चलकर इकोनॉमी और मार्केट दोनों को चमका सकता है। गोल्ड ही भारत का सुपर पावर है। भारत के गोल्ड की वैल्यू 4 लाख करोड़ डॉलर है जो कुल इक्विटी निवेश का 4 गुना है। देश में गोल्ड का भाव 10 फीसदी बढ़ने पर जीडीपी में 0.80 फीसदी का उछाल देखने को मिलता है।

जेफरीज का कहना है कि सोने के दाम बढ़ने से इकोनॉमी और मार्केट दोनों को फायदा होता है। देश में सोना बढ़ेगा तो खर्च बढ़ेगा। गोल्ड लोन के बढ़ते क्रेज से भी फायदा होगा। लोग घर में सोना रखने के बजाय गोल्ड लोन लेकर पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोल्ड लोन के पैसे से इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा।

जेफरीज का गोल्डन पोर्टफोलियो

जेफरीज के गोल्ड थीम में मणप्पुरम और सिल्वर थीम में हिंदुस्तान जिंक शामिल है। इसके अलावा उसके मॉडल पोर्टफोलियो में कंजम्पशन थीम से मीशो और केमिकल थीम से नवीन फ्लोरीन शामिल है। वहीं, इसने अपने मॉडल पोर्टफोलियो से जिंदल स्टेनलेस और अंबुजा सीमेंट को बाहर कर दिया है। जेफरीज की राय है कि सोना चढ़ा तो टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स, MCX, IIFL फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस की बल्ले-बल्ले होगी।

 

IT Stocks : Nvidia में आई रैली ने IT शेयरों में भरा जोश, निफ्टी के टॉप गेनरों में आईटी शेयरों का दबदबा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Titan Q1 Profit: नेट प्रॉफिट 65% बढ़कर 1699 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 24 फीसदी इजाफा

Titan Q1 Profit: टाइटन कंपनी का प्रदर्शन जून तिमाही में शानदार रहा। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 65 फीसदी बढ़कर 1,699 करोड़ रुपये रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से काफी ज्यादा है। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स ने जून तिमाही में प्रॉफिट 1,267 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। कंपनी ने नतीजों का ऐलान शेयर बाजार बंद होने के बाद किया। इसके शेयरों पर नतीजों का असर 10 अगस्त को बाजार खुलने पर दिखेगा।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 18101 करोड़ रुपये

Titan Company का ऑपरेशंस से रेवेन्यू जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 24.3 फीसदी बढ़कर 18,101 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू एक साल पहले की समान अवधि में 14,564 करोड़ रुपये था। एनालिस्ट्स ने जून तिमाही में रेवेन्यू 19,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

ज्वेलरी पोर्टफोलियो की ग्रोथ 43 फीसदी 

टाइटन के ज्वेलरी पोर्टफोलियो की ग्रोथ जून तिमाही में शानदार रही। इस पोर्टफोलियो की इनकम 43 फीसदी बढ़कर 18,253 (बुलियन और डिजी-गोल्ड सेल्स छोड़कर) करोड़ रुपये रही। इसमें फेस्टिवल डिमांड और अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी का हाथ रहा। कंपनी का वॉचेज पोर्टफोलियो 21 फीसदी बढ़ा। इसकी इनकम 1,543 करोड़ रुपये रही। इसमें एनालॉग घड़ियों में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी का हाथ रहा।

कंज्यूमर बिजनेस की ग्रोथ 40 फीसदी 

टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला ने कहा, “इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही कंपनी के लिए स्ट्रॉन्ग रही। कंज्यूमर बिजनेस की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 40 फीसदी रही। प्रीमियम ऑफरिंग्स में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों को ज्वेलरी, वॉचेज, आईकेयर और इमर्जिंग बिजनेसेज के ब्रांड्स ने अच्छी वैल्यू डिलीवर की। “

इंटरनेशनल ज्वेलरी बिजनेस की ग्रोथ 136 फीसदी

टाइटन के इंडिया बिजनेस की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 38 फीसदी बढ़कर 16,943 करोड़ रुपये रही। तनिष्क, Mia और Zoya बिजनेसेज की ग्रोथ 38 फीसदी बढ़कर 15,502 करोड़ रुपये रही। कैरेटलेन की ग्रोथ 40 फीसदी बढ़कर 1,441 करोड़ रुपये रही। इंटरनेशनल ज्वेलरी बिजनेस की ग्रोथ 136 फीसदी बढ़कर 1,309 करोड़ रुपये रही।

यह भी पढ़ें: Hindalco Q1 Results: प्रॉफिट 75% बढ़कर 7013 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 32 फीसदी बढ़ा

बीते एक साल में 45 फीसदी ढ़ा शेयर 

टाइटन टाटा समूह की कंपनी है। इसका शेयर 7 अगस्त को 1.08 फीसदी गिरकर 4,944 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर करीब 45 फीसदी चढ़ा है। 7 अगस्त को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। निफ्टी 0.27 फीसदी गिरकर 24,570 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 455 अंक यानी 0.58 फीसदी गिरकर 78,499 पर क्लोज हुआ।

Jewellery Stocks : ज्वेलरी शेयरों पर जेपी मॉर्गन के बुलिश रिपोर्ट के बाद टाइटन और सेनको गोल्ड में आई तेजी, जानिए क्या कहती है ये रिपोर्ट

Jewellery Stocks : कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 24050 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी में 550 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी नजर आ रही है। छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई है। इसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी के उछाल के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 10% से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। यह तेजड़ियों के लिए राहत की बात है।

इस बीच JPMorgan की बुलिश रिपोर्ट के बाद ज्वेलरी शेयरों की चमक बढ़ गई है। कल्याण ज्वेलर्स 15 फीसदी तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना हुआ है। सेनको गोल्ड में भी 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। आइए इस रिपोर्ट पर डालते हैं एक नजर।

ज्वेलरी सेक्टर पर बुलिश जेपी मॉर्गन

जेपी मॉर्गन ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि गोल्ड रीसाइकलिंग ट्रेंड से ज्वेलरी स्टॉक्स को सपोर्ट मिलने की संभावना है। ग्राहकों के डिमांड पैटर्न में भी बड़ा बदलाव आया है। गोल्ड एक्सचेंज स्कीम को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रीसाइकलिंग में ग्राहक पुराने गोल्ड का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। हल्के और कम कैरेट (18K/14K) ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। रिटेलर एक्सचेंज & एनकैशमेंट स्कीम से फुटफॉल बढ़ा है। ऊंची गोल्ड कीमतों से ग्राहकों के खरीदारी का ट्रेंड बदला है। वित्त 2027 की पहली तिमाही में ज्वेलरी सेक्टर में मांग में मजबूती रही है। ऑर्गेनाइज्ड ज्वेलर्स के लिए मार्केट शेयर बढ़ाने का मौका है। इससे टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स और सेनको को बड़ा फायदा होगा।

जेपी मॉर्गन ने 5,182 रुपये के टारगेट के साथ टाइटन पर ओवरवेट (Overweight) की रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि बुलियन को छोड़कर तनिष्क, मिया, ज़ोया और बियॉन की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो अनुमान से बेहतर है। उन्होंने यह भी कहा कि खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी ‘लो डबल डिजिट’ तक पहुंच गई और टिकट साइज़ भी मजबूत बना रहा है। इसके अलावा, त्योहारों की मांग और सोने की कीमतों में स्थिरता के कारण प्लेन गोल्ड, स्टडेड ज्वेलरी और सोने के सिक्कों की अच्छी मांग से कंपनी के अपनी ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने में मदद मिलनी चाहिए।

Market Insight : बाजार में ऊपरी स्तरों पर बना रहेगा दबाव, फार्मा और डिफेंस के इन शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

ज्वेलरी कंपनियों की चमक बढ़ी

ज्वेलरी कंपनियों के प्रदर्शन और वैल्यूएशन पर नजर डालें तो पहली तिमाही में टाइटन की आय में 39 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। यह स्टॉक 80 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, कल्याण ज्वेलर्स की आय में पहली तिमाही में 38 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। यह शेयर 28 80 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। सेनको गोल्ड की आय में पहली तिमाही में 60 फीसदी की ग्रोथ दिखी है। यह शेयर 10 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Titan Q1 Update: टाटा की कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस 39% बढ़ा, Tanishq-Mia की बिक्री ने भरी उड़ान

Titan Q1 Update: टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी Titan Company Ltd ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1FY27) के बिजनेस अपडेट जारी कर दिए हैं। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में सालाना आधार पर 41% की बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रोथ में ज्वेलरी, घड़ियां, आईकेयर और दूसरे नए कारोबारों का बड़ा योगदान रहा। रिटेल नेटवर्क के विस्तार ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई।

भारत में कारोबार 37% बढ़ा

टाइटन का घरेलू कारोबार (Domestic Business) सालाना आधार पर 37% बढ़ा। सबसे ज्यादा ग्रोथ ज्वेलरी बिजनेस में देखने को मिली। यह कारोबार 39% बढ़ा। वहीं, घड़ियों और आईकेयर बिजनेस में 23-23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के उभरते कारोबार (Emerging Businesses) में भी 19% की ग्रोथ रही।

Akshaya Tritiya ने बढ़ाई ज्वेलरी की चमक

Titan ने बताया कि ज्वेलरी कारोबार को Akshaya Tritiya और त्योहारी सीजन का अच्छा फायदा मिला। इस दौरान नए ग्राहकों की संख्या शुरुआती डबल डिजिट में बढ़ी। वहीं, ग्राहकों की औसत खरीदारी (Average Ticket Size) में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई।

सादा (Plain) और स्टडेड (Studded) ज्वेलरी, दोनों कैटेगरी में मिड-30% की ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं, गोल्ड कॉइन की बिक्री भी डबल डिजिट में बढ़ती रही।

घड़ियों में एनालॉग की मजबूत मांग

घड़ियों के कारोबार में 23% की ग्रोथ दर्ज की गई। इसकी सबसे बड़ी वजह एनालॉग घड़ियों की मजबूत मांग रही। इस कैटेगरी में बिक्री हाई-20% की रफ्तार से बढ़ी। हालांकि, स्मार्टवॉच की बिक्री में लो-टीन (Low Teens) की गिरावट दर्ज की गई।

आईकेयर बिजनेस भी चमका

आईकेयर बिजनेस में भी 23% की बढ़ोतरी हुई। टाइटन के अपने ब्रांड और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एक साथ कई चश्मे खरीदने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस करने वाली मार्केटिंग रणनीति का भी फायदा मिला।

दूसरे कारोबारों का कैसा रहा प्रदर्शन?

  • टाइटन के उभरते कारोबारों में 19% की ग्रोथ दर्ज की गई।
  • फ्रेगरेंस (Perfume) कारोबार मिड-टीन्स की रफ्तार से बढ़ा।
  • महिलाओं के बैग की बिक्री में मजबूत डबल डिजिट ग्रोथ रही।
  • वहीं, Taneira ब्रांड की ग्रोथ लो सिंगल डिजिट में रही।

विदेशों में कारोबार दोगुने से ज्यादा बढ़ा

Titan का अंतरराष्ट्रीय कारोबार सालाना आधार पर 128% बढ़ा। Tanishq, Mia और CaratLane ब्रांड को खासतौर पर उत्तरी अमेरिका में अच्छी मांग मिली।

वहीं, GCC (खाड़ी देशों) के बाजार में भी इन ब्रांड्स ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद Damas ब्रांड के कारोबार में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला।

77 नए स्टोर खोले

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान Titan ने 77 नए स्टोर खोले। इसके बाद जून 2026 तक कंपनी का कुल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3,680 स्टोर हो गया। कंपनी ने यह भी साफ किया कि ये शुरुआती आंकड़े हैं। वैधानिक ऑडिटरों (Statutory Auditors) की सीमित समीक्षा के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

टाइटन के शेयरों का हाल

Titan Company Ltd का शेयर सोमवार को 21.80 रुपये यानी 0.49% की बढ़त के साथ 4,482 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 6.97% बढ़ा है। पिछले 1 साल में इसने 22.33% का रिटर्न दिया है। यह 5 साल में 160.65% बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.98 लाख करोड़ रुपये है।

Market Outlook: बाजार में चौथे दिन भी जारी रही तेजी, निफ्टी 24400 के पार हुआ बंद, जानिए 7 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल