Stock Market Holiday: आज, 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर शेयर बाजार बंद; MCX पर भी नहीं होगी ट्रेडिंग

आज, 20 अक्टूबर को देश विजयादशमी (दशहरा) का त्योहार मना रहा है। अधर्म पर धर्म की जीत के इस पर्व पर देश में बैंक, स्कूल, सरकारी ऑफिस समेत कई अन्य संस्थान बंद हैं। शेयर बाजारों में भी छुट्टी है, यानि कि BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है। 20 अक्टूबर को कमोडिटीज में ट्रेडिंग के प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) में दशहरा पर सुबह के सेशन में छुट्टी है। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन है।

BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स, NDS-RST में ट्रेडिंग हॉलिडे है। लेकिन कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।

इसी तरह NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स, सेगमेंट्स में मंगलवार को छुट्टी है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार बंद

10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर: क्रिसमस

Muhurat Trading: दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग का हुआ ऐलान, दोपहर 2:20 बजे से खुलेगा बाजार

शनिवार/रविवार को पड़ रहे त्योहार

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने किया 20% अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट और दूसरी जरूरी बातें

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने शुक्रवार यानी 9 अक्तूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 21.5 फीसदी बढ़कर 59.2 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 48.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान किया। कंपनी के शेयर पर नतीजों का असर 12 अक्तूबर यानी सोमवार को दिखेगा।

यह FY27 के लिए अंतरिम डिविडेंड होगा

Canara Robeco Asset Management Company ने प्रति 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि कंपनी प्रति शेयर 20 फीसदी डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2026-27 के लिए होगा। कंपनी ने डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट 16 अक्टूबर तय की गई है। इसका मतलब है कि किसी इनवेस्टर के डीमैट अकाउंट में अगर 16 अक्टूबर को कंपनी के शेयर होंगे, उसे डिविडेंड मिलेगा। कंपनी डिविडेंड का पेमेंट ऐलान के 30 दिन के अंदर कर देगी।

सितंबर तिमाही में एएमसी का शानदार प्रदर्शन

सितंबर में कंपनी का रेवेन्यू 18.6 फीसदी बढ़कर 128 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 108 करोड़ रुपये था। केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट देश का दूसरा सबसे पुराना फंड हाउस है। यह केनरा बैंक और ओरिक्स कॉरेपोरेशन यूरोप एनवी/रोबेको का ज्वाइंट वेंचर है। इसमें केनरा बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी दूसरे पार्टरनर की है।

बीते एक साल में 21 फीसदी गिरा है शेयर 

केनरा रोबेको एएमसी का शेयर 9 अक्टूबर को 0.66 फीसदी गिरकर 219.75 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर बीते एक साल में 21 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इस दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर 16 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर इस दौरान 18 फीसदी गिरा है।

9 अक्टूबर को शेयर बाजारों में अच्छी रिकवरी

9 अक्टूबर को शेयर बाजारों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 1.30 फीसदी यानी 288 अंक चढ़कर 22,520 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.23 फीसदी यानी 879 अंक के उछाल के साथ 72,472 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में भी 1.36 फीसदी की तेजी दिखी। हालांकि, इससे पहले के दो सत्रों में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी।

TCS Q2 Results: प्रॉफिट 4% बढ़कर ₹13884 करोड़, प्रति शेयर 12 रुपये डिविडेंड का ऐलान

TCS Q2 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट तिमाही दर तिमाही आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। कंपनी के शेयर पर नतीजों का असर 9 अक्तूबर यानी बुधवार को दिखेगा।

सितंबर तिमाही में कॉन्स्टैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 0.5 फीसदी

टीसीएस के सितंबर तिमाही के नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से थोड़े कमजोर रहे। कंपनी की कॉन्स्टैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 0.5 फीसदी रही। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स ने इसके 0.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। सितंबर तिमाही में 13,884 करोड़ का प्रॉफिट जून तिमाही के 13,349 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

दूसरी तिमाही में रेवेन्यू एनालिस्ट्स के अनुमान से थोड़ा कम 

लेकिन तुलना के लिए बेस तिमाही का प्रॉफिट 13,849 करोड़ रुपये है, क्योंकि इसमें वन-टाइम का 668 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल आइटम शामिल है, जिसकी वजह एक लीगल क्लेम का सेटलमेंट है। सितंबर तिमाही में टीसीएस का रेवेन्यू 73,188 करोड़ रुपये रहा। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स ने इसके 73,225 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

टैक्स से पहले अर्निंग्स (EBIT) 17,553 करोड़ रुपये

तिमाही दर तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 1.3 फीसदी ज्यादा रही। डॉलर में कंपनी का रेवेन्यू 764.2 करोड़ डॉलर रहा। यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में 765.7 करोड़ डॉलर के अनुमान के करीब है। सितंबर तिमाही में कंपनी की इंटरेस्ट और टैक्स से पहले अर्निंग्स (EBIT) 17,553 करोड़ रुपये रही। यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में 17,738 करोड़ के अनुमान से थोड़ा ज्यादा है।

EBIT मार्जिन 24 फीसदी पर स्थिर रहा

सितंबर तिमाही में कंपनी का EBIT मार्जिन 24 फीसदी पर स्थिर रहा। जून तिमाही में भी यह इतना ही था। सितंबर तिमाही में कंपनी को 9.6 अरब डॉलर की डील मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से कंपनी का रेवेन्यू 3 अरब डॉलर से ज्यादा रहा। अब कंपनी के कुल रेवेन्य में इसकी हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा हो गई है।

पोर्शे से डील से एआई वर्टिकल को मजबूती मिलेगी

टीसीएस ने पोर्शे के साथ एक बड़ी डील की है। इसके तहत वह पोर्शे की मैनेजमेंट एंड आईटी कंसल्टिंग सब्सिडियरी MHP का 100 फीसदी अधिग्रहण करेगी। इस डील की वैल्यू 32 करोड़ यूरो होगी। पोर्शे और टीसीएस ने 1.5 अरब यूरो की एक पांच साल की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है। इससे टीसीएस को अपने एआई वर्टिकल के विस्तार में मदद मिलेगी।

प्रति शेयर 12 रुपये डिविडेंड का ऐलान 

टीसीएस ने प्रति शेयर 12 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 14 अक्तूबर, 2026 तय की है। कंपनी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट 30 अक्तूबर, 2026 को करेगी। 8 अक्तूबर को टीसीएस के शेयर 0.16 फीसदी गिरकर 2,077 रुपये पर बंद हुए। इस साल कंपनी का शेयर 35 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 4 नए इश्यू, ₹595 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

28 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में धमाल मचने वाला है। प्राइमरी मार्केट में 5 या 6 नहीं बल्कि 20 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। ये 4 कंपनियां 594.92 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेंगी। लिस्ट में SRIT इंडिया, विशाल निर्मिती, शाह इनवेस्टर्स होम और नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी शामिल हैं। नए सप्ताह में पहले से खुले 18 IPO भी रहेंगे, जिनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। आइए जानते हैं डिटेल…

नए मेनबोर्ड IPO

SRIT India IPO: ₹218.40 करोड़ का IPO 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर और लॉट साइज 115 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 30 सितंबर को होगी, जिसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Shah Investor’s Home IPO: यह 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। ₹90.17 करोड़ जुटाने की कोशिश की जाएगी। प्राइस बैंड ₹159-₹167 प्रति शेयर और लॉट साइज 85 शेयर है। कंपनी NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।

Vishal Nirmiti IPO: ₹178 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹208-₹220 प्रति शेयर और लॉट साइज 68 शेयर है। कंपनी के NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Nityas Gems & Jewellery IPO: ₹108.35 करोड़ का इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। बोली ₹70-₹75 प्रति शेयर के भाव पर और 200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 29 सितंबर को NSE और BSE पर Varmora Granito की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 30 सितंबर को NSE और BSE पर Elevate Campuses, Adroit Industries, Swastika Infra, ArMee Infotech की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 1 अक्टूबर को NSE और BSE पर Moneyview, A-One Steels के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

IPOs This Week: मचेगा धमाल; 28 सितंबर से शुरू हफ्ते में 20 नए इश्यू, 19 कंपनियां होंगी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

इस शेयर ने सिर्फ 6 महीनों में पैसा तीन गुना किया, आज भी रॉकेट जैसी तेजी

शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच भी कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा कई गुना किए हैं। इनमें एक नाम रेमंड का है। रेमंड का शेयर 15 सितंबर को रॉकेट बन गया। 1:45 बजे शेयर का प्राइस 7.56 फीसदी 1,078.40 रुपये पर चल रहा था। खास बात यह है कि इस शेयर ने सिर्फ छह महीनों में निवेशकों का पैसा तीन गुना कर दिया है।

Raymond के शेयर का प्राइस इस साल 16 मार्च को 351.85 रुपये है। आज प्राइस 1,078 रुपये चल रहा है। इसका मतलब है कि अगर आपने छह महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 3 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होता। 15 सितंबर को यह शेयर 52 हफ्ते के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया।

रेमंड के शेयरों में तेजी की वजह कंपनी की एयरोस्पेस इकाई को मिला एक ऑर्डर है। कंपनी ने पिछले हफ्ते शुक्रवार यानी 11 सितंबर को इस ऑर्डर के बारे में बताया था। उसने कहा था कि उसकी सब्सिडियरी को जो ऑर्डर मिला है, उसमें सालाना करीब 33 करोड़ रुपये का बिजनेस शामिल होगा।

एनालिस्ट्स ने कहा था कि 15 सितंबर को यानी मंगलवार को शेयर बाजारों के खुलने पर रेमंड के शेयरों पर इस ऑर्डर का असर दिखेगा। सोमवार यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार बंद थे। इसलिए 15 सितंबर को कंपनी के शेयरों पर ऑर्डर का असर दिखा।

कंपनी के ग्रुप चीफ फाइनेंशियलस अफसर राकेश तिवारी ने कहा कि यह ऑर्डर कंपनी की प्रोडक्ट मिक्स ऑप्टिमाइजेशन स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। इससे सब्सिडियरी के बिजनेस को अगले कई सालों तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस ऑर्डर से मशीनिंग, कास्टिंग्स, स्ट्रक्चर्स और एंसेंबलीज से जुड़ी कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का पता चलता है।

Raymond के शेयरों में 11 सितंबर को भी जबर्दस्त तेजी दिखी थी। शेयर 17 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1,002.80 रुपये पर बंद हुआ था। सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बढ़ाया है। खासकर स्ट्रेटेजिक सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार का ज्यादा जोर है। इससे इस सेगमेंट की कंपनियों के लिए बिजनेस के बड़े मौके दिख रहे हैं।

रेमंड के शेयरों में तब जबर्दस्त तेजी जारी है, जब शेयर बाजार का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। बीते हफ्ते भी शेयर बाजारों में बड़ी कमजोरी दिखी। यह लगातार पांचवां हफ्ता था, जब शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक गिरकर बंद हुए थे। 15 सितंबर को भी बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव दिखा

Stock Market Holiday: आज, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार बंद, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

आज, 14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर शेयर बाजारों में छुट्टी है, यानि कि BSE और NSE पर शेयरों में ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, NDS-RST, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स में ट्रेडिंग हॉलिडे है। लेकिन कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।

इसी तरह NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में सोमवार को छुट्टी है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।

कमोडिटीज में ट्रेडिंग के प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) में भी गणेश चतुर्थी पर सुबह के सेशन में छुट्टी है। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन है। बता दें कि शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है।

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार बंद

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर: दशहरा

10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर: क्रिसमस

शनिवार/रविवार को पड़ रही छुट्टियां

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

23000 से नीचे फिसला Nifty तो बढ़ सकता है सेलिंग प्रेशर, नए हफ्ते में ये शेयर करा सकते हैं तगड़ी कमाई

शुक्रवार, 11 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

भारतीय शेयर बाजारों में 11 सितंबर को गिरावट रही। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 120.83 अंक लुढ़ककर 74,781.76 पर और निफ्टी 79.70 अंक टूटकर 23,398.10 पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 742.43 अंक तक लुढ़ककर 74,160.16 के लो तक गया। निफ्टी पिछली क्लोजिंग से 246.4 अंकों की गिरावट के साथ 23,231.40 के लो तक गया। लेकिन फिर बाजार में हल्की रिकवरी हुई।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

RentoMojo IPO: 72 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP मचा रहा धूम; जानिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

RentoMojo IPO : रेंटल टेक्नोलॉजी कंपनी RentoMojo IPO 9 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक खुला था। इश्यू को कुल 72.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹384 से ₹404 रखा था। IPO का कुल साइज करीब ₹1,255.57 करोड़ है।

इसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और करीब ₹1,105.57 करोड़ का OFS शामिल है। RentoMojo लोगों को फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, गाड़ी और दूसरे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट खरीदने के बजाय मासिक किराये पर लेने की सुविधा देती है।

RentoMojo IPO का अलॉटमेंट

इस आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार, 14 सितंबर को हो सकता था। लेकिन सोमवार को गणेश चतुर्थी के चलते शेयर बाजार बंद है।

इसलिए अब अलॉटमेंट 15 सितंबर को होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर 16 सितंबर को क्रेडिट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर की 17 सितंबर को NSE और BSE पर लिस्टिंग संभावित है।

RentoMojo IPO का लेटेस्ट GMP

ग्रे मार्केट में भी RentoMojo IPO को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका लेटेस्ट GMP ₹151 है। यह अपर प्राइस बैंड से 37.38% लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। हालांकि, GMP अनऑफिशियल मार्केट का संकेत है। इसमें कभी भी बदलाव हो सकता है। इसलिए इसे शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं मानना चाहिए।

KFin Technologies पर ऐसे चेक करें

  • KFin Technologies की IPO allotment वेबसाइट खोलें।
  • IPO की लिस्ट में RentoMojo चुनें।
  • PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP ID/Client ID में से कोई एक विकल्प चुनें।
  • अपनी डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

NSE पर ऐसे चेक करें

  • NSE की IPO एप्लिकेशन स्टेटस वेबसाइट पर जाएं।
  • RentoMojo IPO चुनें।
  • जरूरी एप्लिकेशन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर शेयर अलॉटमेंट की जानकारी मिल जाएगी।

Hero Motors IPO: 16 सितंबर को खुलेगा ₹1000 करोड़ का इश्यू, जानिए GMP, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Market Outlook: इस हफ्ते बाजार में तेजी या गिरावट; फेड के फैसले, पश्चिम एशिया के हालात, कच्चे तेल समेत इन फैक्टर्स से होगा तय

15 सितंबर से शुरू हो रहे नए कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार की दिशा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, भारत की महंगाई के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमत और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से तय होगी। सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,733.67 अंक या 2.26 प्रतिशत टूटा। निफ्टी में 499.6 अंक या 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम और ब्रेंट कच्चे तेल की चाल बाजार की दिशा तय करने में प्रमुख कारक बने रहेंगे। साथ ही इस सप्ताह मौद्रिक नीति पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले और ब्याज दरों के भविष्य के रुख पर उसकी टिप्पणी पर भी नजर रहेगी।

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 15-16 सितंबर को होने वाली है। घरेलू मोर्चे पर मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर अगस्त की थोक महंगाई और खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। इसके अलावा बेरोजगारी और व्यापार के आंकड़े भी चर्चा में रहेंगे।

बरकरार हैं महंगाई से जुड़े जोखिम

रिसर्च एनालिस्ट फर्म HST Wealth के फाउंडर और CEO हरिसेल्वन राधाकृष्णन का कहना है कि अमेरिका में हेडलाइन खुदरा महंगाई में मासिक आधार पर 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सालाना आधार पर यह 3.4 प्रतिशत पर बनी रही, जबकि कोर महंगाई पिछले महीने के मुकाबले 0.3 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन साल-दर-साल आधार पर घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई। अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों में यह मासिक बढ़ोतरी महंगाई से जुड़े जोखिमों को चर्चा में बनाए रखे हुए है। यह ग्लोबल बॉन्ड यील्ड और डॉलर पर दबाव बढ़ा सकती है, खासकर अगर फेडरल रिजर्व ने ज्यादा सख्त रुख अपनाया तो।

23000 से नीचे फिसला Nifty तो बढ़ सकता है सेलिंग प्रेशर, नए हफ्ते में ये शेयर करा सकते हैं तगड़ी कमाई

भारत के लिए कच्चा तेल सबसे बड़ा बाहरी जोखिम

राधाकृष्णन ने आगे कहा कि भारत के लिए कच्चा तेल सबसे बड़ा बाहरी जोखिम बना हुआ है। यदि पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की आपूर्ति में व्यवधान बढ़ता है और कीमतों में तेजी आती है, तो महंगाई का दबाव बढ़ सकता है, देश का आयात बिल बढ़ सकता है, रुपये पर दबाव आ सकता है और कंपनियों का मार्जिन घट सकता है।

पिछले हफ्ते बाजार पर काफी दबाव रहा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया और महंगाई, वैश्विक ब्याज दरों और आर्थिक विकास को लेकर चिंता बढ़ गई। निफ्टी-50 ने लगातार 5वें हफ्ते लाल निशान में क्लोजिंग की।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

IPOs This Week: एक्शन पैक्ड रहेगा 15 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता, NSE IPO समेत 11 नए इश्यू; साथ में 19 लिस्टिंग

15 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से ब्लॉकबस्टर रहने वाला है। नए हफ्ते में NSE IPO, Hero Motors IPO समेत 11 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 8 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद है। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 19 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 11 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल…

नए खुल रहे IPO

Vama Wovenfab IPO: ₹49.54 करोड़ का इश्यू 15 सितंबर को खुल रहा है। इसमें 17 सितंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। प्राइस बैंड ₹324-₹341 प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है। इश्यू बंद होने के बाद कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 22 सितंबर को होगी।

Shakti Polytarp IPO: ₹26.93 करोड़ का इश्यू 15 सितंबर को खुलेगा और 17 सितंबर को बंद होगा। बोली ₹56-₹59 प्रति शेयर के भाव पर और 2,000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE SME पर 22 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Quanto Agroworld IPO: कंपनी का इरादा ₹31.02 करोड़ जुटाने का है। फाइनल इश्यू प्राइस ₹67 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2000 शेयर है। यह IPO भी 15 सितंबर को खुलने वाला है। 17 सितंबर को क्लोजिंग होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 22 सितंबर को हो सकती है।

SS Retail IPO: यह इश्यू 16 सितंबर को खुल रहा है। साइज ₹500 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹403-₹424 प्रति शेयर और लॉट साइज 35 शेयर है। IPO 18 सितंबर को बंद होगा। उसके बाद शेयर NSE और BSE पर 23 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Jindal Supreme IPO: ₹124.88 करोड़ का इश्यू 16 सितंबर को खुल रहा है और 18 सितंबर को बंद होगा। बोली ₹88-₹93 प्रति शेयर के भाव पर और 161 शेयरों के लॉट में लगेगी। कंपनी के NSE और BSE पर 23 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Hero Motors IPO: कंपनी ₹1,000 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भी 16 सितंबर को खुल रहा है। इसमें 18 सितंबर तक ₹79-₹84 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। लॉट साइज 178 शेयर है। क्लोजिंग के बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 23 सितंबर को होने वाली है।

NSE IPO: इस IPO का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है। ₹22,561.57 करोड़ का इश्यू 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹1,700-₹1,785 प्रति शेयर और लॉट साइज 8 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को हो सकती है।

SpectraA Technology Solutions IPO: कंपनी का इरादा ₹42.52 करोड़ जुटाने का है। यह इश्यू 17 सितंबर को खुलने वाला है। प्राइस बैंड ₹112-₹118 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। क्लोजिंग 21 सितंबर को होगी। उसके बाद शेयर NSE SME पर 24 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Kheria Autocomp IPO: यह ₹46.44 करोड़ का है। इसकी भी ओपनिंग 17 सितंबर को और क्लोजिंग 21 सितंबर को होगी। इसमें ₹96-₹101 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकेंगे।शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 24 सितंबर को होगी।

Sonaselection India IPO: ₹141.57 करोड़ का IPO 17 सितंबर को खुलने जा रहा है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹94-₹99 प्रति शेयर और लॉट साइज 150 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 21 सितंबर को होगी। कंपनी के NSE और BSE पर 24 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Axiom Gas Engineering IPO: ₹49.81 करोड़ का इश्यू 18 सितंबर को खुलकर 22 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹50-₹53 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 25 सितंबर को होने वाली है।

Sonaselection India IPO: 17 सितंबर को ओपनिंग, ₹142 करोड़ का है इश्यू; चेक करें प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 15 सितंबर को NSE और BSE पर Pranav Constructions की लिस्टिंग होगी। इसी दिन BSE SME पर Apana Logistics की लिस्टिंग होने वाली है। 16 सितंबर को NSE और BSE पर Kanohar Electricals, Prasol Chemicals, Glass Wall Systems के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसके बाद 17 सितंबर को NSE और BSE पर Rentomojo, Asset Reconstruction, Manipal Payment & Identity Solutions, Steamhouse India, Karamtara Engineering और LCC Projects लिस्ट हो सकती हैं। इसी दिन BSE SME पर Infrax Renewable, Amtech Esters और NSE SME पर Vinod Texworld के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

18 सितंबर को NSE और BSE पर Veegaland Developers के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन BSE SME पर Panchatv Bharat, Om Galaxy, Maharaja & Speedex और Raksan Transformers के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Share Market Holiday: 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर शेयर बाजार बंद या होगी ट्रेडिंग, क्या कहती है छुट्टियों की लिस्ट

इस साल देश में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2026) शुक्रवार, 4 सितंबर की है। इस दिन पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाएगा। इस त्योहार के चलते कई जगहों पर छुट्टी रहेगी। लेकिन शेयर बाजार में इस मौके पर कारोबार बंद नहीं होगा। BSE और NSE पर जन्माष्टमी के दिन भी बाकी कारोबारी दिनों की तरह ही शेयरों की ट्रेडिंग होगी। इसके अलावा कमोडिटीज में ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) भी खुला रहने वाला है।

वैसे तो शेयर बाजार और MCX हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है। शनिवार और रविवार के अलावा सितंबर महीने में अब शेयर बाजार में अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर होगी। BSE पर इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स में ट्रेडिंग हॉलिडे है।वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन रहने वाला है।

NSE पर भी 14 सितंबर को इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी लेकिन शाम के सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) में ट्रेडिंग चालू रहेगी।

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार रहेगा बंद

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर: दशहरा

10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर: क्रिसमस

शनिवार/रविवार को पड़ रही छुट्टियां

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

TBZ Share Price: ज्वेलरी कंपनी में खरीद का तूफान, 20% बढ़त के साथ अपर सर्किट; प्रमोटर बेचेंगे 74% हिस्सा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।