5 अक्टूबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से काफी ठंडा रहेगा। नए हफ्ते में केवल एक नया पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है। वह भी SME। हालांकि नए सप्ताह में पहले से खुले 12 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। जहां तक स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए शुरू हो रहे हफ्ते में बाढ़ आने वाली है। बाजार में 29 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इनमें से 8 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल…
नया खुल रहा IPO
R.K.Fashion Accessories IPO: ₹34.99 करोड़ का इश्यू 5 अक्टूबर को खुलेगा और 7 अक्टूबर को बंद होगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹77-₹82 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,600 शेयर है। इश्यू बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE SME पर 12 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
पहले से खुले IPO
Shree TNB Polymers IPO: कंपनी ₹31.80 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इश्यू 28 सितंबर को खुला था और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹50-₹53 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।
EverestIMS Technologies IPO: ₹48.46 करोड़ का इश्यू 29 सितंबर को खुला था और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹80-₹85 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होगी।
Vishal Nirmiti IPO: ₹178 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 30 सितंबर को खुला था और 5 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹208-₹220 प्रति शेयर और लॉट साइज 68 शेयर है। कंपनी के NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Nityas Gems & Jewellery IPO: ₹108.35 करोड़ का इश्यू 30 सितंबर को खुला और 5 अक्टूबर को बंद होगा। बोली ₹70-₹75 प्रति शेयर के भाव पर और 200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।
Eventions IPO: यह ₹38.12 करोड़ का है। इसकी भी ओपनिंग 30 सितंबर को हुई और क्लोजिंग 5 अक्टूबर को होगी। प्राइस बैंड ₹112-₹118 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 8 अक्टूबर को शुरुआत करने वाले हैं।
Dove Soft IPO: यह 30 सितंबर को खुला था और 5 अक्टूबर को बंद होगा। बोली ₹104-₹111 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा ₹73.26 करोड़ जुटाने का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अक्टूबर को हो सकती है।
SJP Ultrasonics IPO: यह ₹23.45 करोड़ का है। इसकी भी ओपनिंग 30 सितंबर को हुई थी और क्लोजिंग 5 अक्टूबर को होगी। फाइनल इश्यू प्राइस ₹67 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने वाली है।
Jio IPO: इसी महीने आ सकता है जियो का आईपीओ, विदेशी निवेशकों से मिला मजबूत रिस्पॉन्स
Sollfege Smart Electronics IPO: यह 30 सितंबर को खुला था और 5 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ₹21.78 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। फाइनल इश्यू प्राइस ₹55 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Omara Ventures India IPO: ₹41.99 करोड़ का पब्लिक इश्यू 30 सितंबर को खुला। निवेश ₹296-₹311 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 400 शेयरों के लॉट में कर सकते हैं। 5 अक्टूबर को इश्यू बंद होने के बाद कंपनी BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकती है।
Paramount Syntex IPO: ₹81.79 करोड़ का इश्यू 30 सितंबर को खुला था और 6 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹119-₹127 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 9 अक्टूबर को हो सकती है।
Acme India Industries IPO: यह भी 30 सितंबर को खुला। कंपनी ₹121.69 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली 6 अक्टूबर तक ₹186-₹196 प्रति शेयर के भाव पर और 600 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को शुरुआत कर सकते हैं।
TNA Solutions IPO: यह ₹37.86 करोड़ का है। ओपनिंग 30 सितंबर को हुई और क्लोजिंग 6 अक्टूबर को होने वाली है। प्राइस बैंड ₹66-₹70 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 5 अक्टूबर को NSE और BSE पर स्नैपडील की पेरेंट कंपनी Acevector, Runwal Enterprises, Orient Cables और German Green Steel & Power की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इसी दिन NSE SME पर Bench Mark Infotech Services, Himalayan Solar के शेयर लिस्ट होंगे। वहीं BSE SME पर Dudani Retail, Sai Urja Indo की लिस्टिंग हो सकती है। 6 अक्टूबर को NSE और BSE पर SRIT India, Shah Investor’s Home के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Acme Universal Safezone 9, Shivchem Agro, Pind Hospitality के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।
इसके बाद 7 अक्टूबर को NSE SME पर Green Asia Impex, Papadmalji Agro Foods की लिस्टिंग होने वाली है। इसी दिन BSE SME पर Vans Electroengineerings, Black Opal Consultants की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 8 अक्टूबर को NSE और BSE पर Vishal Nirmiti, Nityas Gems & Jewellery के शेयर शुरुआत कर सकते हैं।
इसी दिन BSE SME पर Shree TNB Polymers, EverestIMS Technologies, Dove Soft, SJP Ultrasonics, Sollfege Smart Electronics, Omara Ventures India लिस्ट हो सकती हैं। साथ ही NSE SME पर Eventions के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। 9 अक्टूबर को BSE SME पर Paramount Syntex, Acme India Industries और TNA Solutions की लिस्टिंग होगी।
अप्रैल-सितंबर में मेनबोर्ड सेगमेंट में आए 78 IPO, जुटाए गए रिकॉर्ड ₹94205 करोड़
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

