Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Latest News
          Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
          Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
          ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
          Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
          LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
          फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        Share Market

        NMDC Share Price: सरकारी कंपनी ने आयरन ओर की बदलीं कीमतें, शेयर 2% तक चढ़ा

        Posted on August 10, 2026August 10, 2026 by admin

        सरकारी कंपनी NMDC लिमिटेड के शेयरों में 10 अगस्त को दिन में 2 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 86.98 रुपये के हाई तक गया। कंपनी ने अपने लौह अयस्क (आयरन ओर) की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें 8 अगस्त, 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि रिवीजन के तहत अब लौह अयस्क के मामले में लंप ओर (65.5%, 10-40 mm) की कीमत ₹5,250 प्रति टन कर दी गई है। फाइंस (64%, -10 mm) की कीमत ₹4,500 प्रति टन है।

        NMDC इस्पात मंत्रालय के तहत आती है। इसमें जून 2026 के आखिर तक सरकार के पास 60.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। NMDC के मुताबिक, ये कीमतें FOR (फ्री ऑन रेल) ​​के आधार पर हैं। इनमें रॉयल्टी, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF), NMEDT, सेस, फॉरेस्ट परमिट फीस, ट्रांजिट फीस, GST, एनवायरमेंटल सेस और अन्य लागू टैक्स शामिल नहीं हैं।

        Raymond Realty में जबरदस्त सेलिंग, Q1 में मुनाफा घटने के बाद शेयर 10% तक फिसला

        शेयर एक साल में 20 प्रतिशत चढ़ा

        NMDC का मार्केट कैप 75300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 20 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 126 प्रतिशत मजबूत हुई है। हाल ही में चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने NMDC के शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया। टारगेट प्राइस 107 रुपये प्रति शेयर रखा। ब्रोकरेज का मानना है कि NMDC घरेलू स्टील सुपरसाइकिल से बढ़ने वाली मांग को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में है। उम्मीद है कि भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से FY31E तक क्रूड स्टील की क्षमता 300 MnT और आयरन ओर की मांग लगभग 50 प्रतिशत बढ़कर 460 MnT हो जाएगी। NMDC 14 अगस्त को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है।

        मार्च तिमाही में कितना रहा था मुनाफा

        जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 11,173.14 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 2,020.13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान NMDC का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 31,553.70 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 7,421.24 करोड़ रुपये रहा। जुलाई 2026 में कंपनी का कुल उत्पादन बढ़कर 4.06 मीट्रिक टन का रहा, जो जुलाई 2025 में 3.09 मीट्रिक टन था। जुलाई 2026 में क्यूमुलेटिव प्रोडक्शन का आंकड़ा 19.16 मीट्रिक टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 15.09 मीट्रिक टन था।

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, BSE, business news in hindi, GST, Moneycontrol Hindi, NMDC, NMDC iron ore price, NMDC Share Price, NMDC shares, NMDC stock price, NMDC stocks, share price, आयरन ओर, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनएमडीसी लौह अयस्क, एनएमडीसी शेयर, एनएमडीसी शेयर प्राइस, एनएमडीसी स्टॉक, एनएमडीसी स्टॉक प्राइस, क्रूड, टारगेट प्राइस, टैक्स, नतीजे, निवेश, निवेशक, भारत, मनीकंट्रोल, मुनाफा, रेवेन्यू, शेयर बाजार
        Share Market

        Stocks to Watch: सोमवार 10 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 21 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on August 9, 2026August 9, 2026 by admin

        Stocks to Watch: सोमवार, 10 अगस्त को कई शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। कई कंपनियों ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कुछ ने बड़े कारोबारी अपडेट दिए हैं। इन खबरों का असर सोमवार के कारोबार में स्टॉक्स पर दिख सकता है। आइए जानते हैं किन 21 शेयरों पर निवेशकों की सबसे ज्यादा नजर रहेगी।

        Titan Company

        टाटा ग्रुप की ज्वेलरी और घड़ियां बनाने वाली कंपनी Titan का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 65% बढ़कर 1,699 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 24.3% बढ़कर 18,101 करोड़ रुपये हो गई। मुनाफा बाजार के अनुमान से बेहतर रहा, जबकि रेवेन्यू अनुमान से थोड़ा कम रहा।

        Ola Electric Mobility

        इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric का जून तिमाही में 336 करोड़ रुपये का नेट लॉस रहा। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले घाटा कम हुआ है। वहीं, रेवेन्यू में गिरावट रही, लेकिन व्हीकल रजिस्ट्रेशन में तिमाही आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

        Apollo Micro Systems

        डिफेंस और एयरोस्पेस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Apollo Micro Systems का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 42.1% बढ़कर 27 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 88% बढ़कर 251.3 करोड़ रुपये हो गई। इससे कंपनी के कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली।

        NLC India

        सरकारी खनन और बिजली कंपनी NLC India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 39.3% घटकर 484.2 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 23.3% बढ़कर 4,716.7 करोड़ रुपये हो गई।

        Hitachi Energy India

        पावर और एनर्जी टेक्नोलॉजी कंपनी Hitachi Energy India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 294.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 132 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 68.6% बढ़कर 2,493.7 करोड़ रुपये हो गई। मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बाजार के अनुमान से बेहतर रहे।

        Power Finance Corporation

        सरकारी फाइनेंस कंपनी Power Finance Corporation (PFC) का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 2.1% बढ़कर 7,012 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 6,866 करोड़ रुपये था। कंपनी देश के पावर सेक्टर को फाइनेंस उपलब्ध कराती है।

        Kaynes Technology

        इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Kaynes Technology का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 24.4% घटकर 56 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमान से भी कम रहा। हालांकि, कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में लगातार विस्तार कर रही है।

        Anant Raj

        रियल एस्टेट और डेटा सेंटर कंपनी Anant Raj का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 19% बढ़कर 150 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 7% बढ़कर 631 करोड़ रुपये और EBITDA 22% बढ़कर 183 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के डेटा सेंटर और क्लाउड बिजनेस को अलग कर अशोक क्लाउड में विलय करने की योजना को मंजूरी मिल गई है।

        Oil India

        सरकारी तेल और गैस कंपनी Oil India ने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2,870.2 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च तिमाही के 1,789.5 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस से ज्यादा कमाई का कंपनी को फायदा मिला।

        Delhivery

        लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 65% घटकर 31.9 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 28% बढ़कर 2,930.7 करोड़ रुपये हो गई। इससे कारोबार में ग्रोथ बनी रही, लेकिन मुनाफे पर दबाव दिखा।

        Lemon Tree Hotels

        हॉस्पिटैलिटी कंपनी Lemon Tree Hotels का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 20.1% बढ़कर 46 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 38.3 करोड़ रुपये था। कंपनी के होटल कारोबार में लगातार सुधार देखने को मिला।

        Vedanta Aluminium Metal

        मेटल कंपनी Vedanta Aluminium Metal ने कहा कि उसकी सहयोगी कंपनी BALCO को ओडिशा के Karlapat Bauxite Block की नीलामी में प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है। यह खदान कंपनी के कच्चे माल की उपलब्धता को मजबूत करेगी।

        Eveready Industries

        बैटरी और टॉर्च बनाने वाली कंपनी Eveready Industries का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 23.3% बढ़कर 37 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 9% बढ़कर 407.7 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने मुनाफे और कारोबार दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की।

        NTPC Green Energy

        सरकारी ग्रीन एनर्जी कंपनी NTPC Green Energy ने पश्चिम बंगाल में 200 MW/800 MWh Battery Energy Storage System (BESS) प्रोजेक्ट के लिए बोली जीत ली है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट 4.35 लाख रुपये प्रति MW प्रति माह की टैरिफ पर मिला है।

        Dr Reddy’s Laboratories

        फार्मा कंपनी Dr Reddy’s Laboratories ने Novartis India के साथ भारत में कुछ ब्रांड्स के वितरण और प्रमोशन समझौते को खत्म कर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह फैसला Novartis India में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी बदलने के बाद लिया गया है। यह समझौता फरवरी 2022 में हुआ था।

        NMDC

        सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC ने आयरन ओर की नई कीमतें घोषित कर दी हैं। कंपनी ने लंप ओर का भाव 5,250 रुपये प्रति टन और फाइन्स का भाव 4,500 रुपये प्रति टन तय किया है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

        Raymond

        टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग कंपनी Raymond का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 21 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 1.13 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। रेवेन्यू 0.4% बढ़कर 606 करोड़ रुपये और EBITDA 2.4% बढ़कर 77.3 करोड़ रुपये हो गया।

        Aditya Birla Fashion & Retail

        फैशन और रिटेल कंपनी Aditya Birla Fashion & Retail का जून तिमाही में शुद्ध घाटा 215.2 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी की कुल आय 10.6% बढ़कर 2,025.6 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में आय 1,831.5 करोड़ रुपये थी।

        Advanced Enzyme

        बायोटेक कंपनी Advanced Enzyme का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 7.5% घटकर 37 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 2.2% बढ़कर 190 करोड़ रुपये रही। वहीं, EBITDA 9.6% घटकर 51.1 करोड़ रुपये पर आ गया।

        Raymond Realty

        रियल एस्टेट कंपनी Raymond Realty का प्रॉफिट जून तिमाही में 18.6% घटकर 13.4 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 38.4% बढ़कर 526.7 करोड़ रुपये और EBITDA 105.1% बढ़कर 61.2 करोड़ रुपये हो गया।

        Ambika Cotton

        टेक्सटाइल कंपनी Ambika Cotton का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 61.4% बढ़कर 26 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय 34.4% बढ़कर 258 करोड़ रुपये रही। इससे कंपनी ने मजबूत तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया।

        तिमाही नतीजे

        कई कंपनियां सोमवार को जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें Bosch, Choice International, CMS Info Systems, Dilip Buildcon, HEC Infra Projects, Hindustan Copper, Vodafone Idea और ideaForge Technology समेत कई कंपनियां शामिल हैं। इनके नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी।

        5 दिनों में 20% तक चढ़े ये स्मॉलकैप स्टॉक्स, Nifty के लिए ये है सपोर्ट-रेजिस्टेंस

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, Aluminium, AMP, Apollo Micro Systems, Delhivery, EBITDA, finance, Green Energy, Hitachi Energy India, hotels, IdeaForge Technology, India, Kaynes Technology, Lemon Tree Hotels, nifty, NLC India, NMDC, NMDC Share Price, ntpc, NTPC Green Energy, oil, oil india, Ola Electric, PFC, Power Finance Corporation, Q1 Results, Stock Market Today, Stocks to watch, Technology, Titan, Titan Share Price, Tree, Vedanta, vedanta aluminium, Vodafone Idea, आयरन ओर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, एनएमडीसी, एयरोस्पेस, कारोबारी अपडेट, ग्रोथ, टाइटन शेयर, डेटा सेंटर, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, नेट प्रॉफिट, पश्चिम बंगाल, पावर सेक्टर, फाइनेंस, भारत, मनीकंट्रोल, मैन्युफैक्चरिंग, रेवेन्यू, शेयर बाजार, स्टॉक्स टू वॉच, स्मॉलकैप
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में 23000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी भी 56000 की ओर कर सकता है वापसी
        • ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील पर रुबियो के बाद ट्रंप ने भी दे दिया बड़ा अपडेट
        • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार
        • Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, Hindustan Zinc, L&T Tech, PC Jeweller समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस
        • LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:44 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 26°C
        clear sky
        49 %
        1017 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 51% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच निफ्टी में
        ‘ऐतिहासिक समझौता बहुत जल्द..’, इंडिया-US ट्रेड डील
        Stocks to Watch: 21 अक्टूबर को Bajaj
        LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस
        फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार