Stocks to Watch: 7 अक्टूबर को इन 11 शेयरों पर रहेगी नजर, टाइटन से अदाणी पोर्ट्स तक शामिल

Stocks to Watch: बुधवार, 7 अक्टूबर के कारोबार में कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इनमें टाइटन, एशियन पेंट्स और अदाणी पोर्ट्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, कुछ कंपनियों ने नए निवेश और कारोबार विस्तार की जानकारी दी है।

HCLTech

आईटी सेक्टर की HCLTech ने लखनऊ में HCL IT City के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने 1,000 छात्रों के लिए AI अपस्किलिंग पहल भी शुरू की है। इससे लखनऊ में कंपनी की मौजूदगी और टेक्नोलॉजी से जुड़े कामकाज को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Asian Paints

पेंट सेक्टर की Asian Paints 29 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में FY27 के अंतरिम डिविडेंड पर फैसला करेगी। डिविडेंड घोषित होने पर 4 नवंबर रिकॉर्ड डेट होगी। इसी बैठक में 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजों पर भी विचार होगा।

JSW Cement

सीमेंट सेक्टर की JSW Cement ने राजस्थान के नागौर में 1 MTPA की नई सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट शुरू की है। इसके साथ कंपनी की कुल सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता बढ़कर 25.1 MTPA हो गई है। नई यूनिट से कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी और बढ़ेगी।

Titan Company

ज्वेलरी और वॉच सेक्टर की Titan Company के घरेलू कारोबार में Q2 में 22% की ग्रोथ हुई। इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा। कंज्यूमर कारोबार 25% बढ़ा। ज्वेलरी 21%, वॉच 30% और आईकेयर कारोबार 28% बढ़ा।

Godrej Consumer Products

FMCG सेक्टर की Godrej Consumer Products ने इंडोनेशिया में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के पहले चरण की शुरुआत की है। यह प्लांट इंडोनेशिया के Kendal Special Economic Zone में है। कंपनी इस देश में 500 बिलियन IDR यानी करीब 250 करोड़ रुपये निवेश कर रही है।

Adani Ports and Special Economic Zone

पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की Adani Ports and Special Economic Zone ने Paradip Mahanadi Terminal Ltd नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बनाई है। इसका गठन ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर दो ड्राई बल्क बर्थ के डेवलपमेंट और ऑपरेशन के लिए किया गया है।

Zaggle Prepaid Ocean Services

फिनटेक सेक्टर की Zaggle Prepaid Ocean Services अब विदेशों में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी अबू धाबी ग्लोबल मार्केट में एक सब्सिडियरी बनाएगी। इसके जरिए टेक्नोलॉजी और वित्तीय सेवाओं में नए कारोबारी मौके तलाशे जाएंगे।

Utkarsh Small Finance Bank

स्मॉल फाइनेंस बैंकिंग सेक्टर के Utkarsh Small Finance Bank ने सितंबर तिमाही में 3,525 करोड़ रुपये के कुल डिस्बर्समेंट की जानकारी दी है। यह पिछले साल की समान तिमाही के 2,275 करोड़ रुपये से 54.9% ज्यादा है।

Apollo Tyres

टायर सेक्टर की Apollo Tyres के CFO गौरव कुमार ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 6 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गया है।

Kanohar Electricals

इलेक्ट्रिकल सेक्टर की Kanohar Electricals का सितंबर तिमाही में मुनाफा 11.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.3 करोड़ रुपये हो गया। इनकम 67.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 137 करोड़ रुपये और EBITDA 15.4 करोड़ से बढ़कर 38.8 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 22.81% से बढ़कर 28.27% हो गया।

Marsons

पावर ट्रांसफॉर्मर सेक्टर की Marsons ने Cleanhill Partners के साथ जॉइंट वेंचर बनाने का ऐलान किया है। इसका फोकस नॉर्थ अमेरिका में पावर ट्रांसफॉर्मर की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर रहेगा।

Titan Q2 Update: टाटा की कंपनी के ज्वेलरी, वॉच और आईकेयर बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ, 78 नए स्टोर जोड़े

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Titan Q2 Update: टाटा की कंपनी के ज्वेलरी, वॉच और आईकेयर बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ, 78 नए स्टोर जोड़े

Titan Q2 Update: टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी ने मंगलवार को Q2 FY27 का बिजनेस अपडेट जारी किया। कंपनी के कंज्यूमर कारोबार में सालाना आधार पर 25% की ग्रोथ दर्ज हुई। इस दौरान कंपनी ने नेट आधार पर 78 नए स्टोर जोड़े।

सितंबर 2026 तक टाइटन के कंज्यूमर कारोबार का कुल स्टोर नेटवर्क बढ़कर 3,758 हो गया। घरेलू कारोबार में 22% की ग्रोथ रही। वहीं, इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा।

ज्वेलरी कारोबार 21% बढ़ा

टाइटन के ज्वेलरी कारोबार में Q2 FY27 में करीब 21% की सालाना ग्रोथ हुई। कंपनी के मुताबिक, तिमाही में ज्यादातर वक्त मांग मजबूत रही। हालांकि फेस्टिव कैलेंडर Q3 FY27 में शिफ्ट होने से तिमाही के अंत में कुछ नरमी दिखी।

स्टडेड ज्वेलरी की ग्रोथ 30% से ज्यादा रही, जबकि प्लेन गोल्ड ज्वेलरी करीब 20% बढ़ी। ज्वेलरी कारोबार में 42 नए स्टोर जुड़े और कुल संख्या 1,269 हो गई।

वॉच कारोबार 30% बढ़ा

टाइटन के वॉच कारोबार में करीब 30% की सालाना ग्रोथ हुई। एनालॉग वॉच की ग्रोथ 30% से ज्यादा रही। वहीं, स्मार्टवॉच कारोबार में भी हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ के साथ रिकवरी दिखी।

कंपनी ने इस दौरान 34 नए स्टोर जोड़े। इसके साथ वॉच कारोबार का कुल स्टोर नेटवर्क 1,379 हो गया।

आईकेयर और उभरते कारोबार भी मजबूत

टाइटन के आईकेयर कारोबार में करीब 28% की ग्रोथ हुई। सितंबर 2026 तक इसके 847 स्टोर थे।

उभरते कारोबार में 21% की ग्रोथ रही। फ्रेगरेंस कारोबार 30% से ज्यादा बढ़ा, जबकि महिलाओं के बैग कारोबार में 20% से ज्यादा की ग्रोथ रही। इस सेगमेंट के कुल स्टोर 99 हो गए।

इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा

टाइटन का इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा। इस दौरान एक नया स्टोर जुड़ा और कुल स्टोर संख्या 164 हो गई। नॉर्थ अमेरिका में Tanishq, Mia और CaratLane के इंटरनेशनल ज्वेलरी कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ जारी रही।

मंगलवार को BSE पर Titan का शेयर 1.30% गिरकर 4,540 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक ने 32.61% रिटर्न दिया है।

इन शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है जोरदार कमाई, जानिए लिस्ट में कौन-कौन स्टॉक्स शामिल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Titan Q1 Update: टाटा की कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस 39% बढ़ा, Tanishq-Mia की बिक्री ने भरी उड़ान

Titan Q1 Update: टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी Titan Company Ltd ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1FY27) के बिजनेस अपडेट जारी कर दिए हैं। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में सालाना आधार पर 41% की बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रोथ में ज्वेलरी, घड़ियां, आईकेयर और दूसरे नए कारोबारों का बड़ा योगदान रहा। रिटेल नेटवर्क के विस्तार ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई।

भारत में कारोबार 37% बढ़ा

टाइटन का घरेलू कारोबार (Domestic Business) सालाना आधार पर 37% बढ़ा। सबसे ज्यादा ग्रोथ ज्वेलरी बिजनेस में देखने को मिली। यह कारोबार 39% बढ़ा। वहीं, घड़ियों और आईकेयर बिजनेस में 23-23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के उभरते कारोबार (Emerging Businesses) में भी 19% की ग्रोथ रही।

Akshaya Tritiya ने बढ़ाई ज्वेलरी की चमक

Titan ने बताया कि ज्वेलरी कारोबार को Akshaya Tritiya और त्योहारी सीजन का अच्छा फायदा मिला। इस दौरान नए ग्राहकों की संख्या शुरुआती डबल डिजिट में बढ़ी। वहीं, ग्राहकों की औसत खरीदारी (Average Ticket Size) में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई।

सादा (Plain) और स्टडेड (Studded) ज्वेलरी, दोनों कैटेगरी में मिड-30% की ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं, गोल्ड कॉइन की बिक्री भी डबल डिजिट में बढ़ती रही।

घड़ियों में एनालॉग की मजबूत मांग

घड़ियों के कारोबार में 23% की ग्रोथ दर्ज की गई। इसकी सबसे बड़ी वजह एनालॉग घड़ियों की मजबूत मांग रही। इस कैटेगरी में बिक्री हाई-20% की रफ्तार से बढ़ी। हालांकि, स्मार्टवॉच की बिक्री में लो-टीन (Low Teens) की गिरावट दर्ज की गई।

आईकेयर बिजनेस भी चमका

आईकेयर बिजनेस में भी 23% की बढ़ोतरी हुई। टाइटन के अपने ब्रांड और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एक साथ कई चश्मे खरीदने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस करने वाली मार्केटिंग रणनीति का भी फायदा मिला।

दूसरे कारोबारों का कैसा रहा प्रदर्शन?

  • टाइटन के उभरते कारोबारों में 19% की ग्रोथ दर्ज की गई।
  • फ्रेगरेंस (Perfume) कारोबार मिड-टीन्स की रफ्तार से बढ़ा।
  • महिलाओं के बैग की बिक्री में मजबूत डबल डिजिट ग्रोथ रही।
  • वहीं, Taneira ब्रांड की ग्रोथ लो सिंगल डिजिट में रही।

विदेशों में कारोबार दोगुने से ज्यादा बढ़ा

Titan का अंतरराष्ट्रीय कारोबार सालाना आधार पर 128% बढ़ा। Tanishq, Mia और CaratLane ब्रांड को खासतौर पर उत्तरी अमेरिका में अच्छी मांग मिली।

वहीं, GCC (खाड़ी देशों) के बाजार में भी इन ब्रांड्स ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद Damas ब्रांड के कारोबार में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला।

77 नए स्टोर खोले

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान Titan ने 77 नए स्टोर खोले। इसके बाद जून 2026 तक कंपनी का कुल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3,680 स्टोर हो गया। कंपनी ने यह भी साफ किया कि ये शुरुआती आंकड़े हैं। वैधानिक ऑडिटरों (Statutory Auditors) की सीमित समीक्षा के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

टाइटन के शेयरों का हाल

Titan Company Ltd का शेयर सोमवार को 21.80 रुपये यानी 0.49% की बढ़त के साथ 4,482 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 6.97% बढ़ा है। पिछले 1 साल में इसने 22.33% का रिटर्न दिया है। यह 5 साल में 160.65% बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.98 लाख करोड़ रुपये है।

Market Outlook: बाजार में चौथे दिन भी जारी रही तेजी, निफ्टी 24400 के पार हुआ बंद, जानिए 7 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल