Stocks to Watch: 7 अक्टूबर को इन 11 शेयरों पर रहेगी नजर, टाइटन से अदाणी पोर्ट्स तक शामिल

Stocks to Watch: बुधवार, 7 अक्टूबर के कारोबार में कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इनमें टाइटन, एशियन पेंट्स और अदाणी पोर्ट्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, कुछ कंपनियों ने नए निवेश और कारोबार विस्तार की जानकारी दी है।

HCLTech

आईटी सेक्टर की HCLTech ने लखनऊ में HCL IT City के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने 1,000 छात्रों के लिए AI अपस्किलिंग पहल भी शुरू की है। इससे लखनऊ में कंपनी की मौजूदगी और टेक्नोलॉजी से जुड़े कामकाज को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Asian Paints

पेंट सेक्टर की Asian Paints 29 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में FY27 के अंतरिम डिविडेंड पर फैसला करेगी। डिविडेंड घोषित होने पर 4 नवंबर रिकॉर्ड डेट होगी। इसी बैठक में 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजों पर भी विचार होगा।

JSW Cement

सीमेंट सेक्टर की JSW Cement ने राजस्थान के नागौर में 1 MTPA की नई सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट शुरू की है। इसके साथ कंपनी की कुल सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता बढ़कर 25.1 MTPA हो गई है। नई यूनिट से कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी और बढ़ेगी।

Titan Company

ज्वेलरी और वॉच सेक्टर की Titan Company के घरेलू कारोबार में Q2 में 22% की ग्रोथ हुई। इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा। कंज्यूमर कारोबार 25% बढ़ा। ज्वेलरी 21%, वॉच 30% और आईकेयर कारोबार 28% बढ़ा।

Godrej Consumer Products

FMCG सेक्टर की Godrej Consumer Products ने इंडोनेशिया में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के पहले चरण की शुरुआत की है। यह प्लांट इंडोनेशिया के Kendal Special Economic Zone में है। कंपनी इस देश में 500 बिलियन IDR यानी करीब 250 करोड़ रुपये निवेश कर रही है।

Adani Ports and Special Economic Zone

पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की Adani Ports and Special Economic Zone ने Paradip Mahanadi Terminal Ltd नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बनाई है। इसका गठन ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर दो ड्राई बल्क बर्थ के डेवलपमेंट और ऑपरेशन के लिए किया गया है।

Zaggle Prepaid Ocean Services

फिनटेक सेक्टर की Zaggle Prepaid Ocean Services अब विदेशों में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी अबू धाबी ग्लोबल मार्केट में एक सब्सिडियरी बनाएगी। इसके जरिए टेक्नोलॉजी और वित्तीय सेवाओं में नए कारोबारी मौके तलाशे जाएंगे।

Utkarsh Small Finance Bank

स्मॉल फाइनेंस बैंकिंग सेक्टर के Utkarsh Small Finance Bank ने सितंबर तिमाही में 3,525 करोड़ रुपये के कुल डिस्बर्समेंट की जानकारी दी है। यह पिछले साल की समान तिमाही के 2,275 करोड़ रुपये से 54.9% ज्यादा है।

Apollo Tyres

टायर सेक्टर की Apollo Tyres के CFO गौरव कुमार ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 6 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गया है।

Kanohar Electricals

इलेक्ट्रिकल सेक्टर की Kanohar Electricals का सितंबर तिमाही में मुनाफा 11.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.3 करोड़ रुपये हो गया। इनकम 67.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 137 करोड़ रुपये और EBITDA 15.4 करोड़ से बढ़कर 38.8 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 22.81% से बढ़कर 28.27% हो गया।

Marsons

पावर ट्रांसफॉर्मर सेक्टर की Marsons ने Cleanhill Partners के साथ जॉइंट वेंचर बनाने का ऐलान किया है। इसका फोकस नॉर्थ अमेरिका में पावर ट्रांसफॉर्मर की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर रहेगा।

Titan Q2 Update: टाटा की कंपनी के ज्वेलरी, वॉच और आईकेयर बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ, 78 नए स्टोर जोड़े

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Titan Q2 Update: टाटा की कंपनी के ज्वेलरी, वॉच और आईकेयर बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ, 78 नए स्टोर जोड़े

Titan Q2 Update: टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी ने मंगलवार को Q2 FY27 का बिजनेस अपडेट जारी किया। कंपनी के कंज्यूमर कारोबार में सालाना आधार पर 25% की ग्रोथ दर्ज हुई। इस दौरान कंपनी ने नेट आधार पर 78 नए स्टोर जोड़े।

सितंबर 2026 तक टाइटन के कंज्यूमर कारोबार का कुल स्टोर नेटवर्क बढ़कर 3,758 हो गया। घरेलू कारोबार में 22% की ग्रोथ रही। वहीं, इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा।

ज्वेलरी कारोबार 21% बढ़ा

टाइटन के ज्वेलरी कारोबार में Q2 FY27 में करीब 21% की सालाना ग्रोथ हुई। कंपनी के मुताबिक, तिमाही में ज्यादातर वक्त मांग मजबूत रही। हालांकि फेस्टिव कैलेंडर Q3 FY27 में शिफ्ट होने से तिमाही के अंत में कुछ नरमी दिखी।

स्टडेड ज्वेलरी की ग्रोथ 30% से ज्यादा रही, जबकि प्लेन गोल्ड ज्वेलरी करीब 20% बढ़ी। ज्वेलरी कारोबार में 42 नए स्टोर जुड़े और कुल संख्या 1,269 हो गई।

वॉच कारोबार 30% बढ़ा

टाइटन के वॉच कारोबार में करीब 30% की सालाना ग्रोथ हुई। एनालॉग वॉच की ग्रोथ 30% से ज्यादा रही। वहीं, स्मार्टवॉच कारोबार में भी हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ के साथ रिकवरी दिखी।

कंपनी ने इस दौरान 34 नए स्टोर जोड़े। इसके साथ वॉच कारोबार का कुल स्टोर नेटवर्क 1,379 हो गया।

आईकेयर और उभरते कारोबार भी मजबूत

टाइटन के आईकेयर कारोबार में करीब 28% की ग्रोथ हुई। सितंबर 2026 तक इसके 847 स्टोर थे।

उभरते कारोबार में 21% की ग्रोथ रही। फ्रेगरेंस कारोबार 30% से ज्यादा बढ़ा, जबकि महिलाओं के बैग कारोबार में 20% से ज्यादा की ग्रोथ रही। इस सेगमेंट के कुल स्टोर 99 हो गए।

इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा

टाइटन का इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा। इस दौरान एक नया स्टोर जुड़ा और कुल स्टोर संख्या 164 हो गई। नॉर्थ अमेरिका में Tanishq, Mia और CaratLane के इंटरनेशनल ज्वेलरी कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ जारी रही।

मंगलवार को BSE पर Titan का शेयर 1.30% गिरकर 4,540 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक ने 32.61% रिटर्न दिया है।

इन शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है जोरदार कमाई, जानिए लिस्ट में कौन-कौन स्टॉक्स शामिल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Titan Share Price: 20% अभी ओर चढ़ सकता है शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने बताई ये वजह

Titan Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में शुक्रवार 11 सितंबर को दबाव देखने को मिला। जिसके चलते स्टॉक में पिछले 1 महीने से चल रही करेक्शन जारी रही। हालांकि बाजार में अपनी मजबूत स्थिति के कारण टाटा ग्रुप की इस कंपनी के अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। यहीं कारण है कि ब्रोकरेज फर्म शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। साथ ही ₹6,000 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस दिया है, जो इसमें 20 फीसदी की अपसाइड दिखाता है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोने की कीमतों में स्थिरता से कंपनी के मार्जिन में सुधार हो सकता है । ज्वेलरी इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी, टाइटन, अपने मजबूत पुराने कामकाज के रिकॉर्ड के दम पर टॉप कंपनियों में बनी रहेगी। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, यह बड़ी ज्वेलरी कंपनी इंडस्ट्री की सकारात्मक ग्रोथ संभावनाओं का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

हालांकि टाइटन कंपनी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है, लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी केवल 8.5% है। इसका बढ़ता स्टोर नेटवर्क, कई तरह के फॉर्मेट वाला पोर्टफोलियो और स्थापित ब्रांड वैल्यू इसे इस बड़े बदलाव का बहुत अधिक फायदा उठाने में मदद कर सकते हैं। कंपनी की मजबूत स्थिति, ब्रांडेड प्लेयर के तौर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन और सोने की कीमतों में स्थिरता से कंपनी के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

मोतीलाल ओसवाल ने शुक्रवार, 11 सितंबर को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, “हम ज्वेलरी इंडस्ट्री में ग्रोथ को लेकर सकारात्मक हैं, खासकर टॉप कंपनियों के मामले में, जहां टाइटन एक लीडर है और अपने शानदार पुराने कामकाज के रिकॉर्ड के कारण सबसे अच्छी स्थिति में है। हम FY26-29E के दौरान बिक्री में 17% CAGR, EBITDA में 21% और APAT में 23% CAGR का अनुमान लगाते हैं।”

क्या दिया टारगेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए ₹6,000 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ Buy की रेटिंग दी है। हम FY26-29E के दौरान बिक्री में 17% CAGR, EBITDA में 21% और APAT में 23% CAGR का अनुमान लगाते हैं। हम सितंबर 2028 के अनुमानित EPS के 60 गुना (60x) के आधार पर ₹6,000 के टारगेट प्राइस (TP) के साथ इस स्टॉक पर अपनी ‘खरीदने’ (BUY) की रेटिंग को दोहराते हैं।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

शुक्रवार को एनएसई पर टाइटन कंपनी का शेयर 0.23% गिरकर ₹5009 प्रति शेयर पर बंद हुआ। शेयर ने ₹5,014.30 प्रति शेयर का इंट्राडे हाई और ₹4,943.75 प्रति शेयर का इंट्राडे लो छुआ।

कंपनी के शेयर का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 35.39% है। पिछले एक महीने में इसके शेयर की कीमत में 2.58% की गिरावट आई है। इस शेयर ने तीन महीनों में 23.8% और एक साल में लगभग 38.99% का रिटर्न दिया है।

ESDS Software Share: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 6 ट्रेडिंग सेशन में 300% चढ़ा शेयर, आज भी हिट किया अपर सर्किट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।