GEC-III स्कीम को मंजूरी से पावर इंफ्रा स्पेस के शेयरों पर बाजार का फोकस, जानिए इन पर क्या है ब्रोकरेज की राय

पावर इंफ्रा स्पेस में आज काफी एक्शन देखने को मिला है। कल कैबिनेट ने PM-DHARA स्कीम को मंजूरी दी है, जिसके तहत ₹1.86 लाख करोड़ का बड़ा आवंटन किया गया है। वहीं, JM FINANCIAL की रिपोर्ट से भी इंडस्ट्रियल शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। आज के सत्र में पावर ग्रिड और केबल शेयर फोकस में हैं। PM-DHARA स्कीम के तहत राज्यों में इंटर ट्रांसमिशन सिस्टम मजबूत करने पर जोर होगा। इसके तहत 135 GW रिन्यूएबल ट्रांसमिशन और 50 GWh BESS क्षमता जोड़ने का लक्ष्य है। FY33 तक PM-DHARA स्कीम लागू करने का लक्ष्य है। इंटर ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए 1.36 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 50 GWh BESS के लिए `50,000 करोड़ खर्च होंगे।

इंडस्ट्रियल शेयरों पर JM की रिपोर्ट

इंडस्ट्रियल शेयरों पर JM की रिपोर्ट में कहा गया है कि CG पावर ने सितंबर में मोटर्स की कीमतें 5% बढ़ाईं हैं। अगस्त 2025 से CG पावर में कुल प्राइस हाइक 18–30% रहा है। ABB इंडिया ने मोटर्स की कीमतें 20% तक बढ़ाईं हैं। अल्टरनेटर में इससे ज्यादा प्राइस हाइक हुआ है। कमिंस ने जुलाई में डीजल जेनसेट की कीमतें बढ़ाईं हैं। वेस्ट एशिया संकट के बाद कमिंस में कुल 10–12% प्राइस हाइक देखने को मिला है। FY27 से ग्रॉस मार्जिन सामान्य होने की उम्मीद है।

इंडस्ट्रियल शेयरों पर नोमुरा की राय

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का मानना ​​है कि सरकार के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III (GEC-III) से GE वर्नोवा T&D इंडिया, हिताची एनर्जी इंडिया और CG पावर को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ब्रोकरेज का कहना है कि इसमें काफी ज्यादा खर्च और क्षमता बढ़ाने के लक्ष्यों से ट्रांसमिशन कैपेक्स साइकल को बढ़ावा मिल सकता है। ब्रोकरेज ने इन तीनों स्टॉक्स पर ‘बाय’ रेटिंग दी है।

नोमुरा ने 30 सितंबर की एक रिपोर्ट में कहा है कि GEC-III के तहत बहुत ज्यादा खर्च,क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य,CFA और BESS कंपोनेंट को शामिल करने से ट्रांसमिशन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों और BESS सॉल्यूशन देने वाली कंपनियों के लिए डिमांड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

बताते चलें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 सितंबर को कुल 1.9 लाख करोड़ रुपये के खर्च वाली GEC-III योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का मकसद 135 GW रिन्यूएबल एनर्जी को ट्रांसमिट करना और 50 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लगाना है।

इस पर होने वाले कुल खर्च में से 1.4 लाख करोड़ रुपये राज्य के भीतर ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) के लिए दिए जाएंगे,जबकि 0.5 लाख करोड़ रुपये BESS के लिए इस्तेमाल होंगे। इस स्कीम को 541 अरब रुपये की केंद्रीय आर्थिक मदद मिलेगी, जो कुल खर्च का 29% है। इसे FY33 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नोमुरा का कहना है कि GEC-III, खर्च के मामले में पिछले चरणों की तुलना में एक बड़ी बढ़ोतरी है और उम्मीद है कि ट्रांसमिशन लाइनों और सब-स्टेशनों को जोड़ने का काम काफी ज्यादा होगा।

एलारा सिक्योरिटीज की राय

एलारा सिक्योरिटीज के रेलवे एनालिस्ट हर्षित कपाड़िया का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹1.86 लाख करोड़ की ‘पीएम डेवलपिंग हार्मनी एंड एक्सेलेरेटिंग रिन्यूएबल एनर्जी एक्सेस’ (DHARA) योजना को मंज़ूरी मिलने से ट्रांसमिशन उपकरण बनाने वाली कंपनियों, केबल बनाने वाली कंपनियों और इससे जुड़ी अन्य कंपनियों के लिए कई वर्षों तक विकास के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि इस स्कीम से ट्रांसमिशन सेक्टर की उन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को ज्यादा फायदा होगा जो बड़े सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स के लिए हाई-वोल्टेज प्रोडक्ट्स सप्लाई करते हैं। इसमें हिताची एनर्जी, सीमेंस एनर्जी, सीजी पावर, पॉलीकैब, केईआई इंडस्ट्रीज और अपार इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां शामिल हैं।

 

 

Kotak Mahindra Bank share price : नए MD और CEO की नियुक्ति ने भरा जोश, 4% से ज्यादा भागा शेयर

Stocks to Watch: सात हफ्ते टूटकर संभलेगा मार्केट! आज 3 लिस्टिंग्स और Fortis समेत 11 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज 28 सितंबर को घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 76.00 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 23,112.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 25 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 315.20 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 73,895.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 77.40 प्वाइंट्स यानी 0.34% की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Clean Max Enviro Energy Solutions

सीएनबीसी-टीवी18 की सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक ऑगमेंट इंडिया I होल्डिंग्स एलएलसी क्लीन मैक्स एंवायरों एनर्जी सॉल्यूशंस के 85 लाख शेयर (7.25% हिस्सेदारी) बेच सकती है। इस ऑफर का साइज ₹1,062.8 करोड़ और फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,250 तय किया गया है। जून 2026 तक कंपनी में ऑगमेंट इंडिया की हिस्सेदारी 9.5% थी।

Unichem Laboratories

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने यूनिकेम लैब की गोवा के पिलर्ने में स्थित फॉर्म्यूलेशन फैसिलिटी की 21-26 सितंबर, 2026 के बीच जांच की, जिसके बाद पांच ऑब्जर्वेशन जारी हुए।

Zydus Lifesciences

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने अमेरिका के न्यू जर्सी में जाइडस लाइफसाइंसेज के ऑफिस में फार्माकोविजिलेंस और पोस्ट-मार्केटिंग सर्विलांस सिस्टम का ऑन-साइट इंस्पेक्शन किया। यह इंस्पेक्शन 22 से 25 सितंबर, 2026 के बीच हुआ और इसमें कोई ऑब्जर्वेशन नहीं मिला

Wheels India

व्हील्स इंडिया ने 25 सितंबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू बंद किया और प्रति शेयर ₹2,088 के भाव पर 11.97 लाख शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। इश्यू प्राइस प्रति शेयर ₹2,197.10 के फ्लोर प्राइस से ₹109.10 डिस्काउंट पर है। इस इश्यू के तहत आदिक्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल और अशोक इंडिया इक्विटी इंवेस्टमेंट ट्रस्ट जैसे निवेशकों ने पैसे डाले।

Aequs

एक्वस के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप के सदस्य मेलवुड ट्रस्टी सर्विसेज को 2.8 करोड़ तक के वारंट के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है, जिसकी कुल वैल्यू लगभग ₹650 करोड़ है। इसमें से ₹325 करोड़ तो वारंट के अलॉटमेंट के समय तुरंत चुकाने होंगे, जो इश्यू साइज का 50% और रेगुलेटरी मिनिमम का दोगुना है। बाकी रकम वारंट के इस्तेमाल यानी एक्सरसाइज के समय चुकानी होगी।

Signatureglobal (India)

सिग्नेचरग्लोबल ने गुरुग्राम के फर्रुखनगर में लगभग 194.22 एकड़ जमीन हासिल की। इससे उसके डेवलपमेंट पाइपलाइन में लगभग 67.7 करोड़ स्क्वेयर फुट का डेवलप करने लायक एरिया जुड़ गया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग ₹5,500-₹6,000 करोड़ है।

Prestige Estates Projects

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स की सब्सिडियरी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स (PHVL) ने रणनीतिक कारणों और मार्केट की अनिश्चित स्थितियों का हवाला देते हुए अपने आईपीओ का ड्राफ्ट यानी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) वापस लेने का फैसला किया है। बाद में यह फिर आईपीओ के लिए सेबी के पास नया ड्राफ्ट दाखिल करने पर विचार कर सकती है।

Fortis Healthcare

फोर्टिस हेल्थकेयर ने दाइची सैंक्यो और सिंह ब्रदर्स के बीच चल रहे कानूनी विवाद में अपना पक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि वह इस विवाद से पूरी तरह अनजान थी और पुराने प्रमोटरों की हिस्सेदारी कम होने के मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। फोर्टिस के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर के अपने आदेश में कंपनी की स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) का निपटारा कर दिया और स्वतंत्र रूप से फोरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया है।

लिस्टिंग

आज एफएक्स मल्टीटेक, रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स और विवेकानंद कॉटस्पिन के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: दीपा ज्वैलर्स, रेज ऑफ बिलीफ, प्रसोल केमिकल्स

एक्स-बोनस: आस्था स्पिंटेक्स

F&O बैन: आज कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, SAIL

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; तीन लिस्टिंग और Pine Labs, Lenskart, Waaree Energies समेत 16 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 56.60 प्वाइंट्स यानी 0.24% की बढ़त के साथ 23,496.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 21 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 564.03 प्वाइंट्स यानी 0.76% की बढ़त के साथ 74,858.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 67.90 प्वाइंट्स यानी 0.29% के उछाल के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Lumino Industries Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लुमिनो इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.4% बढ़कर ₹40.2 करोड़ और रेवेन्यू 19.3% चढ़कर ₹521.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Augmont Enterprises Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.3% गिरकर ₹57.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 30.2% चढ़कर ₹18,945.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Symbiotec Pharmalab Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिंबॉयोटेक फार्मालैब का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 53% गिरकर ₹14.1 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 7.4% चढ़कर ₹218.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Pine labs

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक ब्लॉक डील के जरिए पाइन लैब्स में अपनी 4.3% हिस्सेदारी यानी 4.97 करोड़ शेयर बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹179.5 तय किया गया है।

Waaree Energies

वारी एनर्जीज को एक अहम सोलर डेवलपर से 2 GW सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के बोर्ड ने रायचक में एक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए ₹2,896 करोड़ के कैपिटल बजट को मंजूरी दी है। इसका मकसद नेवल और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में कंपनी की जहाज बनाने की क्षमता को बढ़ाना है।

Pace Digitek

पेस डिजीटेक की सब्सिडियरी लिनिएज पावर को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज से बाढ़ STPP (NTPC स्टेज I और II) में BESS प्रोजेक्ट के लिए ₹488.46 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Share India Securities

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के बोर्ड ने कन्वर्टिबल वारंट के प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹200 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने एक नई सब्सिडियरी बनाने और इसमें ₹120 करोड़ तक के इक्विटी निवेश के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी है।

Reliable Data Services

रिलायबल डेटा सर्विसेज के बोर्ड ने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स, मौजूदा प्रोजेक्ट्स को अपग्रेड/विस्तार करने और कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹200 करोड़ तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Lenskart Solutions

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के मालिकाना हक वाले प्लैटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट ने लेंसकार्ट के 3.5 करोड़ इक्विटी शेयर (2.01% होल्डिंग) ₹2,390.57 करोड़ में प्रति शेयर ₹683.02 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक ADIA के पास प्लैटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट के जरिए लेंसकार्ट में 9.77% इक्विटी हिस्सेदारी थी।

Anupam Rasayan India

360 ONE एसेट मैनेजमेंट के 360 ONE पाइप फंड ने अनुपम रसायन इंडिया के 9 लाख शेयर (0.79% होल्डिंग) ₹104.85 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,165 के भाव पर हासिल किए। वहीं दूसरी तरफ आशापुरा कमोडिटीज ने 15.02 लाख शेयर (1.3% हिस्सेदारी) ₹175.02 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,165.16 के भाव पर बेच दिए।

CP Capital

सिद्धार्थ ओबेरॉय की प्रूडेंट इक्विटी ने सीपी कैपिटल के 1.11 लाख शेयर (0.61% हिस्सेदारी) ₹1.66 करोड़ में प्रति शेयर ₹149.09 ने बेची।

Mazda

अमेरिका के क्रॉल रेनॉल्ड्स इंटरनेशनल ने मजदा के 1.12 लाख शेयर (0.56% होल्डिंग) ₹2.89 करोड़ में प्रति शेयर ₹256.58 के भाव पर बेच दिए। इससे पहले शुक्रवार को भी क्रॉल रेनॉल्ड्स ने मजदा में 0.74% हिस्सेदारी बेची थी। जून 2026 तक इसकी कंपनी में 7.23% हिस्सेदारी थी।

Vama Wovenfab, Quanto Agroworld, Shakti Polytarp

वाना वुवनफैब, क्वांटो एग्रोवर्ल्ड और शक्ति पॉलीट्रैप के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stock in Focus: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से मिला ₹279 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, 21 सितंबर को शेयर फोकस में

Knowledge Marine Share Price: इंटीग्रेटेड मरीन इंफ्रा और ड्रेजिंग फर्म नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से ₹279 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने शनिवार 19 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। ऐसे में अब सोमवार 21 सितंबर को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो इसके शेयरों पर नजर रहेगी। अभी इसके शेयरों के स्थिति की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 18 सितंबर को बीएसई पर यह 2.23% की बढ़त के साथ ₹2887.20 पर बंद हुआ था।

कैसा ऑर्डर मिला है Knowledge Marine को?

नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से ₹279.33 करोड़ का तीसरा ग्रीन टग कॉन्ट्रैक्ट (Green Tug Contract) मिला है। ग्रीन टग का मतलब ऐसी इलेक्ट्रिक जहाज है जो छोटी लेकिन पावरफुल होती है और यह बंदरगाहों पर बड़े जहाजों को खींचने और धक्का देने इत्यादि का काम करती है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट में 60 टन बोलार्ड पुल यानी 60 टन बल खींचने की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक टग के चार्टरिंग यानी किराए पर देने और साथ ही उसकी मैनिंग, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और पूरा टेक्निकल मैनेजमेंट शामिल है।

ग्रीन टग के तीनों कॉन्ट्रैक्ट्स पर नॉलेज मरीन की सब्सिडियरी नॉलेज शिपयार्ड काम करेगी जो इसके दूसरे ग्रीन प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि एक ही शिपबिल्डिंग प्लेटफॉर्म पर कई ग्रीन टग्स को एक साथ बनाने से कंपनी को बेहतर स्टैंडर्डाइजेशन, रिपीटेबिलिटी यानी दोहराने की क्षमता और एग्जीक्यूशन एफिसिएंसीज यानी काम करने की कुशलता विकसित करने का मौका मिलता है, साथ ही अगली पीढ़ी के मरीन एसेट्स बनाने में खास तकनीकी क्षमताएं भी डेवलप होती हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 7 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹1,083.83 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 11 महीने में यह 197.27% उछलकर 7 सितंबर 2026 को ₹3,221.95 के भाव पर पहुंच गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Manika Plastech IPO को 29 गुना बोली, अब लिस्टिंग पर मिलेगा शॉक या होगा मुनाफा, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत

12 दिन में सिर्फ 2 दिन शेयर ग्रीन, IPO निवेशकों का पैसा हुआ आधा, इस कारण भारी दबाव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।