SRIT India IPO: 40% गेन के साथ हो सकती है लिस्टिंग! ग्रे मार्केट से बेहद अच्छे संकेत; सब्सक्रिप्शन भी रहा शानदार

मेनबोर्ड सेगमेंट में SRIT इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को होने वाली है। शेयर शानदार गेन के साथ शुरुआत कर सकते हैं। ऐसी उम्मीद ग्रे मार्केट के संकेतों से मिली है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 40.77 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि किसी कंपनी की लिस्टिंग के दिन ग्रे मार्केट के संकेत सच ही हो जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

SRIT इंडिया IPO ₹218.40 करोड़ का था। यह 125.16 गुना भरकर बंद हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 91.84 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 312.99 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 63.70 गुना सब्सक्राइब हुआ।

SRIT India बेंगलुरु की एक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विसेज (IT/ITeS) सॉल्यूशंस कंपनी है। यह डिजिटल सॉल्यूशन, कस्टम एप्लीकेशन डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी भारत और कुछ विदेशी बाजारों में सरकारी संस्थाओं और एंटरप्राइजेज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजाइन, इंप्लीमेंट और ऑपरेट करती है। इसकी सर्विसेज में हेल्थकेयर इनफॉर्मेशन सिस्टम्स, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस, साइबर सिक्योरिटी, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग, कनेक्टिविटी, फाइबर ऑप्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम इंटीग्रेशन, ऑटोमेशन और मैनेज्ड सर्विसेज शामिल हैं।

IPOs This Week: 5 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में केवल एक नया इश्यू, पर लिस्टिंग्स की भरमार; 29 कंपनियों के शेयर करेंगे शुरुआत

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल मौजूदा प्रोडक्ट्स को आधुनिक बनाने और रीडेवलपमेंट के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रेाथ के लिए, और आम कॉरपोरेट कामों के लिए करेगी। IPO में 1.68 करोड़ नए शेयर जारी हुए। प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर था। SRIT India का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़कर ₹462.54 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹43.29 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी पर ₹36.15 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू ₹400.50 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹33.60 करोड़ दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

SRIT India IPO: ₹218 करोड़ का इश्यू 125 गुना भरकर बंद, अलॉटमेंट आज 1 अक्टूबर को; ग्रे मार्केट में भाग रहा शेयर

मेनबोर्ड सेगमेंट में SRIT इंडिया का ₹218.40 करोड़ का IPO 125.16 गुना भरकर बंद हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 91.84 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 312.99 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 63.70 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब अलॉटमेंट 1 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। उसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 36.92 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। IPO के लिए चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies है।

जिन लोगों ने SRIT India IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है…

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • IPO में SRIT India सिलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, PAN और डीमैट अकाउंट में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल्स एंटर करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

BSE से कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप ‘इक्विटी’ चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से SRIT India IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • ‘कैप्चा’ डालें।
  • ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें।

SRIT India IPO में 1.68 करोड़ नए शेयर जारी हुए। प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर था। SRIT इंडिया लिमिटेड बेंगलुरु की एक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विसेज (IT/ITeS) सॉल्यूशंस कंपनी है। यह डिजिटल सॉल्यूशन, कस्टम एप्लीकेशन डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी भारत और कुछ विदेशी बाजारों में सरकारी संस्थाओं और एंटरप्राइजेज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजाइन, इंप्लीमेंट और ऑपरेट करती है।

SRIT इंडिया 3 वर्टिकल में काम करती है: हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस, और टेलीकम्युनिकेशंस व ब्रॉडबैंड। इसकी सर्विसेज में हेल्थकेयर इनफॉर्मेशन सिस्टम्स, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस, साइबर सिक्योरिटी, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग, कनेक्टिविटी, फाइबर ऑप्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम इंटीग्रेशन, ऑटोमेशन और मैनेज्ड सर्विसेज शामिल हैं।

Peshwa Wheat ने किया निराश, शेयर गिरावट में लिस्ट; फिर 5% फिसलकर लोअर सर्किट में लॉक

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल मौजूदा प्रोडक्ट्स को आधुनिक बनाने और रीडेवलपमेंट के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रेाथ के लिए, और आम कॉरपोरेट कामों के लिए करेगी। SRIT India का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़कर ₹462.54 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹43.29 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी पर ₹36.15 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू ₹400.50 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹33.60 करोड़ दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

SRIT India IPO: 25% के पार पहुंचा GMP, 28 सितंबर को खुलेगा इश्यू; जानिए हर एक डिटेल

SRIT India IPO: डिजिटल सॉल्यूशन देने वाली SRIT India का आईपीओ 28 सितंबर से खुलने वाला है। कंपनी का इश्यू से ₹218.40 जुटाने का प्लान है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP बढ़कर 25% के पार पहुंच गया है।

IPO कब खुलेगा?

बेंगलुरु की IT सॉल्यूशन कंपनी SRIT India का IPO 28 सितंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 30 सितंबर तक आवेदन करने का मौका रहेगा। प्राइस बैंड 123 से 130 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसकी 6 अक्टूबर को बाजार में लिस्टिंग हो सकती है।

IPO के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घट जाएगी। अभी प्रमोटर्स के पास 84.74% हिस्सेदारी है। IPO के बाद यह 62.59% रह जाएगी।

GMP से कितने मुनाफे का संकेत?

Investorgain के मुताबिक, SRIT India का GMP 33 रुपये है। यह अपर प्राइस बैंड 130 रुपये से करीब 25.38% ज्यादा है। हालांकि, GMP ग्रे मार्केट का संकेत है। यह लिस्टिंग पर मिलने वाले रिटर्न की गारंटी नहीं है।

कंपनी क्या करती है?

SRIT India डिजिटल सॉल्यूशन और सिस्टम ऑटोमेशन का काम करती है। कंपनी कस्टम एप्लीकेशन बनाती है। साथ ही अलग-अलग सिस्टम को इंटीग्रेट करने की सर्विस भी देती है।

कंपनी सरकारी संस्थाओं और एंटरप्राइज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करती है। इसका कारोबार भारत के अलावा कुछ विदेशी बाजारों में भी है।

AI पर भी फोकस

SRIT India अपने मुख्य बिजनेस में AI बेस्ड सॉल्यूशन जोड़ रही है। इसका मकसद AI से जुड़ी अपनी क्षमता बढ़ाना है।

SRIT India ने बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी लागू किए हैं। कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म को डिजाइन करने से लेकर उसे चलाने तक का काम करती है।

IPO के पैसे का क्या होगा?

IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कई कामों में किया जाएगा। कंपनी मौजूदा प्रोडक्ट्स को आधुनिक बनाने और उनके दोबारा विकास पर पैसा लगाएगी।

इसके अलावा वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरी की जाएगी। कंपनी अधिग्रहण के जरिए कारोबार बढ़ाने और दूसरी रणनीतिक योजनाओं पर भी पैसा खर्च करेगी। कुछ रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी।

सरकारी कारोबार से सबसे ज्यादा रेवेन्यू

SRIT India के कारोबार में सरकारी सेगमेंट की बड़ी हिस्सेदारी है। मार्च 2026 को खत्म वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 450 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 389.3 करोड़ रुपये था। यानी रेवेन्यू में 15.6% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी के कुल रेवेन्यू में सरकारी कारोबार की हिस्सेदारी 89.41% रही। वहीं एंटरप्राइज सेगमेंट से 10.59% रेवेन्यू आया।

किन कंपनियों से मुकाबला?

SRIT India की तुलना Allied Digital Services, Aurionpro Solutions, Mastek और Protean eGov Technologies जैसी लिस्टेड कंपनियों से की जाती है।

इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर Choice Capital Advisors Private Limited हैं। KFin Technologies Limited इश्यू की रजिस्ट्रार है।

लंबी और मध्यम अवधि के लिहाज से यह शेयरों में निवेश का शानदार मौका, एक्सपर्ट ने बताई इसकी खास वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Sollfege Smart Electronics IPO: 30 सितंबर से ₹21 करोड़ का इश्यू खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Sollfege Smart Electronics IPO: स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार से जुड़ी कोलकाता की Sollfege Smart Electronics Limited अपना IPO ला रही है। कंपनी का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए 5 अक्टूबर तक मौका मिलेगा। कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

IPO की पूरी डिटेल

कंपनी IPO के जरिए 39.60 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इश्यू प्राइस 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस हिसाब से IPO का कुल साइज 21.78 करोड़ रुपये है।

इस इश्यू का मार्केट लॉट 2,000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 2.20 लाख रुपये लगाने होंगे।

HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन तीन लॉट का है। यानी उन्हें कम से कम 3,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 3.30 लाख रुपये की जरूरत होगी।

इस IPO के लिए Finshore Management Services Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है। Kfin Technologies Ltd. इश्यू की रजिस्ट्रार है।

IPO के पैसे का क्या होगा?

कंपनी IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने में करेगी। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा नए शोरूम खोलने पर खर्च होगा।

कंपनी 12 नए शोरूम खोलने के लिए 8.54 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे उसका रिटेल नेटवर्क बढ़ेगा। साथ ही ग्राहकों तक पहुंच भी मजबूत करने की योजना है।

कंपनी 9.67 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए रखेगी। बाकी 1.80 करोड़ रुपये सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च किए जाएंगे।

प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट पर फोकस

Sollfege Smart Electronics प्रीमियम ऑडियो, वीडियो और स्मार्ट होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन के कारोबार में है। कंपनी अपने ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ के जरिए ग्राहकों को प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है।

कंपनी का फोकस प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट और स्मार्ट लिविंग से जुड़े बाजार पर है। नए शोरूम के जरिए इस कारोबार को और बढ़ाने की योजना है।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने प्रीमियम ऑडियो, वीडियो और स्मार्ट होम ऑटोमेशन के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का अगला फोकस बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने, ग्राहक अनुभव बेहतर करने और प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट व स्मार्ट लिविंग के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बनाने पर है।

तीन साल में बढ़ी कंपनी की कमाई

Sollfege Smart Electronics के फाइनेंशियल प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। कंपनी की कुल इनकम FY23 में 12.74 करोड़ रुपये थी। यह FY24 में बढ़कर 19.84 करोड़ रुपये और FY25 में 21.28 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का EBITDA भी लगातार बढ़ा है। FY23 में यह 0.66 करोड़ रुपये था। FY24 में बढ़कर 1.73 करोड़ रुपये और FY25 में 3.24 करोड़ रुपये हो गया।

PAT यानी टैक्स के बाद मुनाफा भी बढ़ा है। FY23 में यह 0.36 करोड़ रुपये था। FY24 में 1.76 करोड़ रुपये और FY25 में 2.13 करोड़ रुपये रहा।

FY25 के आंकड़ों में कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सुधार दिखता है। EBITDA और PAT में बढ़ोतरी के साथ कंपनी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।

लंबी और मध्यम अवधि के लिहाज से यह शेयरों में निवेश का शानदार मौका, एक्सपर्ट ने बताई इसकी खास वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

SRIT India IPO: ₹218 करोड़ का एक और मेनबोर्ड इश्यू 28 सितंबर से, रहेंगे केवल नए शेयर; चेक करें प्राइस बैंड, GMP

मेनबोर्ड सेगमेंट में SRIT इंडिया का ₹218.40 करोड़ का IPO आ रहा है। यह 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। इसमें 1.68 करोड़ नए शेयर रहेंगे। प्राइस बैंड ₹123-₹130 प्रति शेयर और लॉट साइज 115 शेयर है। SRIT इंडिया लिमिटेड बेंगलुरु की एक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विसेज (IT/ITeS) सॉल्यूशंस कंपनी है। यह डिजिटल सॉल्यूशन, कस्टम एप्लीकेशन डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी भारत और कुछ विदेशी बाजारों में सरकारी संस्थाओं और एंटरप्राइजेज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजाइन, इंप्लीमेंट और ऑपरेट करती है।

SRIT इंडिया 3 वर्टिकल में काम करती है: हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस, और टेलीकम्युनिकेशंस व ब्रॉडबैंड। इसकी सर्विसेज में हेल्थकेयर इनफॉर्मेशन सिस्टम्स, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस, साइबर सिक्योरिटी, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग, कनेक्टिविटी, फाइबर ऑप्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम इंटीग्रेशन, ऑटोमेशन और मैनेज्ड सर्विसेज शामिल हैं।

SRIT India के IPO की क्लोजिंग 30 सितंबर को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 1 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 6 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है। IPO के लिए चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies है।

IPO में कितना हिस्सा रिजर्व

पब्लिक इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल मौजूदा प्रोडक्ट्स को आधुनिक बनाने और रीडेवलपमेंट के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रेाथ के लिए, और आम कॉरपोरेट कामों के लिए करेगी।

Orient Cables IPO का GMP 25%, क्या दांव लगाने से होगी मोटी कमाई?

SRIT India की वित्तीय सेहत

SRIT India का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़कर ₹462.54 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹43.29 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी पर ₹36.15 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू ₹400.50 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹33.60 करोड़ दर्ज किया गया। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अभी से 24.62 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Vama Wovenfab IPO Listing: ₹341 का शेयर लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, लेकिन सेहत हो रही रॉकेट की स्पीड से मजबूत

Vama Wovenfab IPO Listing: कंपनियों की जरूरतों के मुताबिक प्लास्टिक के बैग बनाने वाले वामा वुवनफैब के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹341 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹341.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर यह ₹323.95 (Vama Wovenfab Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5.00% घाटे में हैं।

Vama Wovenfab IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

वामा वुवनफैब का ₹50 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 सितंबर तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 2.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.56 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.80 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 14,52,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1.36 करोड़ शेड बनाने, ₹7.25 करोड़ मशीनरी की खरीदारी, ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹7.00 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹7.43 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Vama Wovenfab के बारे में

वामा वुवनफैब मुख्य रूप से प्लास्टिक के मजबूत वुवन बैग और पैकेजिंग मैटेरियल बनाती है। यह पीपी (पॉलीप्रोपिलीन) और HDPE प्लास्टिक से बने इंडस्ट्रियल पैकेजिंग बैग बनाती है, जिनका इस्तेमाल एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल्स, फर्टिलाइजर्स, शुगर और सीमेंट इंडस्ट्री में होता है। यह कंपनियों की जरूरतों के हिसाब से ये बैग तैयार करती है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी दमन में है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 109% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹11.55 करोड़ और टोटल इनकम 177% से अधिक के सीएजीआर से ₹214.62 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹25.44 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹ 24.96 करोड़ पड़े थे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; तीन लिस्टिंग और Pine Labs, Lenskart, Waaree Energies समेत 16 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 56.60 प्वाइंट्स यानी 0.24% की बढ़त के साथ 23,496.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 21 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 564.03 प्वाइंट्स यानी 0.76% की बढ़त के साथ 74,858.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 67.90 प्वाइंट्स यानी 0.29% के उछाल के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Lumino Industries Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लुमिनो इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.4% बढ़कर ₹40.2 करोड़ और रेवेन्यू 19.3% चढ़कर ₹521.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Augmont Enterprises Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.3% गिरकर ₹57.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 30.2% चढ़कर ₹18,945.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Symbiotec Pharmalab Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिंबॉयोटेक फार्मालैब का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 53% गिरकर ₹14.1 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 7.4% चढ़कर ₹218.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Pine labs

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक ब्लॉक डील के जरिए पाइन लैब्स में अपनी 4.3% हिस्सेदारी यानी 4.97 करोड़ शेयर बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹179.5 तय किया गया है।

Waaree Energies

वारी एनर्जीज को एक अहम सोलर डेवलपर से 2 GW सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के बोर्ड ने रायचक में एक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए ₹2,896 करोड़ के कैपिटल बजट को मंजूरी दी है। इसका मकसद नेवल और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में कंपनी की जहाज बनाने की क्षमता को बढ़ाना है।

Pace Digitek

पेस डिजीटेक की सब्सिडियरी लिनिएज पावर को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज से बाढ़ STPP (NTPC स्टेज I और II) में BESS प्रोजेक्ट के लिए ₹488.46 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Share India Securities

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के बोर्ड ने कन्वर्टिबल वारंट के प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹200 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने एक नई सब्सिडियरी बनाने और इसमें ₹120 करोड़ तक के इक्विटी निवेश के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी है।

Reliable Data Services

रिलायबल डेटा सर्विसेज के बोर्ड ने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स, मौजूदा प्रोजेक्ट्स को अपग्रेड/विस्तार करने और कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹200 करोड़ तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Lenskart Solutions

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के मालिकाना हक वाले प्लैटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट ने लेंसकार्ट के 3.5 करोड़ इक्विटी शेयर (2.01% होल्डिंग) ₹2,390.57 करोड़ में प्रति शेयर ₹683.02 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक ADIA के पास प्लैटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट के जरिए लेंसकार्ट में 9.77% इक्विटी हिस्सेदारी थी।

Anupam Rasayan India

360 ONE एसेट मैनेजमेंट के 360 ONE पाइप फंड ने अनुपम रसायन इंडिया के 9 लाख शेयर (0.79% होल्डिंग) ₹104.85 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,165 के भाव पर हासिल किए। वहीं दूसरी तरफ आशापुरा कमोडिटीज ने 15.02 लाख शेयर (1.3% हिस्सेदारी) ₹175.02 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,165.16 के भाव पर बेच दिए।

CP Capital

सिद्धार्थ ओबेरॉय की प्रूडेंट इक्विटी ने सीपी कैपिटल के 1.11 लाख शेयर (0.61% हिस्सेदारी) ₹1.66 करोड़ में प्रति शेयर ₹149.09 ने बेची।

Mazda

अमेरिका के क्रॉल रेनॉल्ड्स इंटरनेशनल ने मजदा के 1.12 लाख शेयर (0.56% होल्डिंग) ₹2.89 करोड़ में प्रति शेयर ₹256.58 के भाव पर बेच दिए। इससे पहले शुक्रवार को भी क्रॉल रेनॉल्ड्स ने मजदा में 0.74% हिस्सेदारी बेची थी। जून 2026 तक इसकी कंपनी में 7.23% हिस्सेदारी थी।

Vama Wovenfab, Quanto Agroworld, Shakti Polytarp

वाना वुवनफैब, क्वांटो एग्रोवर्ल्ड और शक्ति पॉलीट्रैप के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Peshwa Wheat IPO: 24 सितंबर को खुलेगा ₹53 करोड़ का IPO, जानिए प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Peshwa Wheat IPO: गेहूं से जुड़े प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Peshwa Wheat Limited अपना IPO ला रही है। कंपनी का ₹53.52 करोड़ का IPO 24 सितंबर 2026 को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयर 1 अक्टूबर 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

₹95 से ₹101 है प्राइस बैंड

Peshwa Wheat ने IPO के लिए ₹95 से ₹101 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इश्यू में कुल 52.99 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 50.04 लाख शेयर फ्रेश इश्यू के हैं, जबकि 2.95 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

रिटेल निवेशकों के लिए 25.03 लाख शेयर रिजर्व हैं। यह कुल इश्यू का 50.02% है। एक लॉट में 1,200 शेयर होंगे। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए ₹2,42,400 का निवेश करना होगा।

वहीं, HNI कैटेगरी में न्यूनतम 3,600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए ₹3,63,600 की जरूरत होगी।

IPO की अहम जानकारी

जानकारीडिटेल
IPO की तारीख
24 से 28 सितंबर 2026

प्राइस बैंड
₹95 से ₹101 प्रति शेयर

इश्यू साइज₹53.52 करोड़
कुल शेयर52.99 लाख
रिटेल का न्यूनतम आवेदन2,400 शेयर
रिटेल के लिए न्यूनतम निवेश₹2,42,400
HNI का न्यूनतम आवेदन3,600 शेयर
HNI के लिए न्यूनतम निवेश₹3,63,600
लिस्टिंग1 अक्टूबर 2026, BSE SME
बुक रनिंग लीड मैनेजरफिनाक्स कैपिटल एडवाइजर्स
रजिस्ट्रारमाशितला सिक्योरिटीज

कहां इस्तेमाल होगा IPO का पैसा?

कंपनी IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसमें ₹6.69 करोड़ प्लांट और मशीनरी खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, ₹5.01 करोड़ सिविल कंस्ट्रक्शन और ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल होंगे।

बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रखी जाएगी। यानी IPO से जुटाई गई बड़ी रकम कंपनी के कारोबार को बढ़ाने और ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने में लगेगी।

क्या करती है Peshwa Wheat?

Peshwa Wheat Limited की स्थापना 2023 में हुई थी। कंपनी गेहूं से जुड़े उत्पादों का प्रोसेसिंग कारोबार करती है। इंदौर में स्थित इसकी यूनिट की सालाना क्षमता 56,100 मीट्रिक टन है।

कंपनी अपने उत्पादों की सप्लाई मुख्य रूप से संस्थागत और थोक ग्राहकों को करती है। फिलहाल कंपनी 4 राज्यों में अपने उत्पाद पहुंचाती है।

FY26 में बढ़ा रेवेन्यू और मुनाफा

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में FY26 के दौरान अच्छी बढ़त देखने को मिली। कुल आय FY25 के ₹171.55 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹215.96 करोड़ हो गई। यानी कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

इसी तरह EBITDA ₹18.05 करोड़ से बढ़कर ₹22.73 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा भी ₹11.84 करोड़ से बढ़कर ₹15.81 करोड़ पहुंच गया। मार्च 2026 तक कंपनी का ROE 44.96% और ROCE 33.44% रहा। वहीं, डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.55 था। कंपनी का EBITDA मार्जिन 10.53% और PAT मार्जिन 7.32% रहा।

IPO के बाद प्रमोटर होल्डिंग घटेगी

IPO के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 52.39% रह जाएगी। कंपनी का ये इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाई जाएगी।

Peshwa Wheat IPO में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए 24 सितंबर से 28 सितंबर तक आवेदन का मौका रहेगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 को शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

NSE IPO: 5.67 गुना सब्सक्राइब, हर 4 में से 3 रिटेल इनवेस्टर को शेयर अलॉटमेंट मिल सकता है

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

ArMee Infotech IPO 23 सितंबर से, ₹300 करोड़ जुटाने की तैयारी; किस भाव पर लगेगी बोली?

नए हफ्ते में 18 कंपनियां अपने IPO लाने वाली हैं। इनमें से एक नाम आर्मी इनफोटेक (ArMee Infotech) भी है। कंपनी का ₹300 करोड़ का पब्लिक इश्यू 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। इसमें 80 लाख नए शेयर जारी होंगे। यह एक IT इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस और मैनेज्ड सर्विसेज कंपनी है। यह सरकार, कॉर्पोरेट्स; बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज व इंश्योरेंस (BFSI) और शिक्षा जैसे कई सेक्टर्स में एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी रिटेल सेल्स और रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में भी है।

कंपनी के प्रमोटर अमि रिद्धिश पटेल, किरीटकुमार चिमनभाई पटेल और रिद्धिश किरीटभाई पटेल हैं। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹350-₹375 प्रति शेयर और लॉट साइज 40 शेयर है। इश्यू में एंकर इनवेस्टर 22 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 28 सितंबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

ArMee Infotech के इश्यू के लिए खंडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड और सैफ्रन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार कैमियो कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड है। IPO में 25 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 52.50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 22.50 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से होने वाली कमाई का इस्तेमाल नए सरकारी या PSU प्रोजेक्ट हासिल कर बिजनेस बढ़ाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ArMee Infotech का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 7 प्रतिशत बढ़कर 1,410 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 45.47 करोड़ रुपये रहा। इस बीच उधारी 174.36 करोड़ रुपये की थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1,315.78 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 41.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

IPOs This Week: ब्लॉकबस्टर वीक, 21 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 18 नए इश्यू; साथ में 14 लिस्टिंग

23 सितंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट में ये 3 IPO भी

23 सितंबर को 10 कंपनियों के IPO खुल रहे हैं, जिनमें से 4 मेनबोर्ड हैं। ArMee Infotech के अलावा 23 सितंबर को Elevate Campuses का 2,100 करोड़ रुपये का इश्यू, Swastika Infra का IPO 160.88 करोड़ रुपये का इश्यू और Adroit Industries का 150.71 करोड़ रुपये का इश्यू भी खुलेगा। ये सभी 25 सितंबर को बंद होंगे और NSE, BSE पर लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Kanohar Electricals IPO Listing: 8% प्रीमियम पर लिस्ट ₹632 का शेयर, रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहा कनोहर का बिजनेस

Kanohar Electricals IPO Listing: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 90 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹632 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹672.05 और NSE पर ₹685.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 8% तक का लिस्टिंग गेन (Kanohar Electricals Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹706.25 (Kanohar Electricals Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 11.75% मुनाफे में हैं।

Kanohar Electricals IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का ₹1,056 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8-10 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 90.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 215.37 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 87.74 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 20.51 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹300 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले 1,19,57,915 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹64.18 करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों, ₹155.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी जरूरतों, ₹55.50 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹65.25 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Kanohar Electricals के बारे में

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स देश में ट्रांसफॉर्मर्स बनाती है। यह पावर ट्रांसमिशन, रेलवेज, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसी इंडस्ट्रीज को इनकी सप्लाई करती है। इसका कारोबार मुख्य रूप से दो बिजनेस सेगमेंट्स में है- ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन)। यह 100 MVA 132 kV स्कॉट ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली उन चार कंपनियों में शुमार है, जिसे रेलवे के R&D से मान्यता मिली हुई है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 170% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹129.73 करोड़ और टोटल इनकम करीब 54% के सीएजीआर से ₹662.86 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹39.04 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹357.95 करोड़ पड़े थे।

 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।