2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए

DDA Awas Nivesh Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास निवेश योजना 2026 को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा। दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए अध्यक्ष सरदार तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में इस योजना की शुरुआत हुई है। योजना के तहत 20 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के केवल दो घंटे के अंदर ही निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के 2,500 से ज्यादा फ्लैट बुक हो गए। इतने कम समय में बड़ी संख्या में फ्लैट बुक होने से पता चलता है कि दिल्ली में किफायती और अच्छी सुविधाओं वाले घरों की मांग बनी हुई है। डीडीए की इस योजना को मिली प्रतिक्रिया से आम लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने की उसकी कोशिशों को भी मजबूती मिली है।

कहां पर मिल रहे कितने फ्लैट

दिल्ली के नरेला इलाके में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए डीडीए ने किफायती आवास का मौका दिया। योजना के तहत सेक्टर जी2 से जी6 के पॉकेट 3 और पॉकेट 6 में कुल 2,516 एलआईजी फ्लैट उपलब्ध कराए गए। इन फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर शुरू हुई। खास बात यह है कि फ्लैटों की कीमत पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है और इनकी शुरुआती कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रखी गई है। उपलब्ध फ्लैटों में से 1,020 पॉकेट 3 और 1,496 पॉकेट 6 में हैं।

डीडीए आवास में को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया

डीडीए आवास निवेश योजना 2026 को मिली अच्छी प्रतिक्रिया को दिल्ली में लोगों को घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। दिल्ली का नरेला इलाका तेजी से विकसित हो रहा है। डीडीए यहां सड़क, परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। आने वाले समय में नरेला आवास, शिक्षा और खेल सुविधाओं के लिहाज से एक अहम केंद्र बन सकता है। डीडीए के मुताबिक, वह राजधानी में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कम कीमत पर अच्छे घर उपलब्ध कराने और शहर को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

Jio Platforms IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹8110 करोड़, 30 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन; कैपिटल ग्रुप और LIC रहे टॉप इनवेस्टर

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का IPO 21 अक्टूबर को खुलने वाला है। इससे पहले एंकर बुक में कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों से 8,109.85 करोड़ रुपये जुटाए। इस ऑफर के लिए संस्थागत निवेशकों की मांग 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही, जो एंकर बुक में उपलब्ध शेयरों की कुल कीमत से 30 गुना से भी ज्यादा है। कंपनी ने एंकर निवेशकों को प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 7.24 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए। कैपिटल ग्रुप को 725 करोड़ रुपये के शेयर अलॉट हुए। दूसरे नंबर पर लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) रही, जिसे 499.98 करोड़ रुपये के शेयर अलॉट हुए।

एंकर बुक में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेंपलटन, इनवेस्को और प्रूडेंशियल जैसी कई बड़ी वैश्विक कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। दुनिया के कुछ प्रमुख सॉवरेन वेल्थ फंडों ने भी इस इश्यू में दिलचस्पी दिखाई। इनमें सिंगापुर का GIC, नॉर्वे का नॉर्जेस बैंक इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA), PSP इनवेस्टमेंट्स, कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट और फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम शामिल हैं। एंकर बुक में ड्रैगनियर इनवेस्टमेंट ग्रुप, जानूस हेंडरसन और नाइंटी वन जैसे ग्लोबल टेक स्पेशलिस्ट्स ने भी हिस्सा लिया।

भारत से म्यूचुअल फंड कंपनियां, जीवन बीमा कंपनियां और पेंशन फंड बने हिस्सा

भारत की टॉप 10 म्यूचुअल फंड कंपनियों ने भी इस ऑफरिंग में दिलचस्पी दिखाई है। इनमें SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड शामिल हैं। घरेलू म्यूचुअल फंडों को 25 फंड हाउसेज की 95 स्कीमों के जरिए 2,784.96 करोड़ रुपये के 2.489 करोड़ शेयर मिले। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियां और पेंशन फंड भी निवेशकों के इस समूह का हिस्सा हैं। इनमें LIC, HDFC लाइफ, SBI लाइफ, SBI पेंशन (NPS ट्रस्ट), HDFC पेंशन, ICICI प्रूडेंशियल और UTI पेंशन जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

जीवन बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों को 1,089.95 करोड़ रुपये के 97.4 लाख शेयर अलॉट हुए। इसके अलावा, भारत के प्रमुख फैमिली ऑफिसेज- जैसे कि इनाम फैमिली ऑफिस, प्रेमजी इनवेस्ट, जेरोधा फैमिली ऑफिस और HCL फैमिली ऑफिस ने भी जियो प्लेटफॉर्म्स में दिलचस्पी दिखाई है।

Jio Platforms IPO के लिए कितना है प्राइस बैंड

जियो IPO 23 अक्टूबर को बंद होगा। लगभग दो दशकों यानि कि 20 साल बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की किसी कंपनी का IPO आ रहा है। यह साइज के मामले में देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। प्राइस बैंड ₹1065-₹1119 प्रति शेयर है। लॉट साइज 12 शेयर है। IPO में 27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को हो सकती है। एंकर निवेशक IPO में 19 अक्टूबर को बोली लगा सकते हैं।

इस पब्लिक इश्यू में Jio Platforms के कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये के शेयर और इसकी पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रखे गए हैं। कंपनी पात्र कर्मचारियों को फाइनल ऑफर प्राइस पर 54 रुपये प्रति शेयर की छूट (डिस्काउंट) के साथ शेयर ऑफर कर रही है। बचे हुए नेट इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रहेगा।

Jio Platforms IPO: ब्रोकरेज पॉजिटव, ₹30213 करोड़ का इश्यू ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

जियो प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंपनी की टेलिकॉम यूनिट रिलायंस जियो इंफोकॉम के कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। जियो प्लेटफॉर्म्स के कारोबार में टेलिकॉम, डिजिटल सर्विसेज, उद्यम समाधान और उभरते टेक्नोलॉजी इनीशिएटिव शामिल हैं। इसकी टेलिकॉम यूनिट रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड देश में सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है।

Disclaimer:मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

DDA Awas Nivesh scheme: डीडीए के 2516 फ्लैटों पर 25% का बंपर डिस्काउंट, 20 अक्टूबर से बुकिंग शुरू, जानें कीमत और बाकी डिटेल्स

DDA Awas Nivesh scheme: अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दशहरे के मौके पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवास निवेश योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत नरेला में लो इनकम ग्रुप (LIG) लोगों के लिए 2,516 फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन फ्लैटों की कीमत पर 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। इन फ्लैट की शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है। इस योजना का मकसद लोगों को कम कीमत पर दिल्ली में अपना घर खरीदने का मौका देना है। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का मकसद लोगों को सस्ते घर उपलब्ध कराना है। आइए जानते है इस योजना के बारे में सबकुछ

कब से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवास निवेश योजना 2026 के तहत फ्लैट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस योजना की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 को हुई थी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे के दिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। DDA की इस योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग 31 जनवरी 2027 तक आवेदन और बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

नरेला में कहां मिलेंगे फ्लैट

DDA की इस योजना में सभी फ्लैट दिल्ली के नरेला इलाके के सेक्टर G2 से G6 के बीच पॉकेट 3 और पॉकेट 6 में स्थित हैं। कुल 2,516 फ्लैटों में से 1,020 पॉकेट 3 में और 1,496 पॉकेट 6 में उपलब्ध हैं। प्रत्येक फ्लैट का प्लिंथ एरिया करीब 49.90 वर्ग मीटर है, जिसमें साझा इस्तेमाल वाले हिस्से भी शामिल हैं। 25 फीसदी छूट के बाद पॉकेट 3 के फ्लैट की अनुमानित कीमत 15.01 लाख रुपये और पॉकेट 6 के फ्लैट की कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रखी गई है।

कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस

DDA आवास निवेश योजना 2026 के लिए इच्छुक लोग डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फ्लैट बुक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है, ताकि आवेदकों को आसानी हो और काम में पारदर्शिता बनी रहे। योजना के तहत एक फ्लैट बुक करने के लिए 1 लाख रुपये जमा करने होंगे। वहीं, पोर्टल पर पहली बार रजिस्ट्रेशन कराने वाले आवेदकों को 2,500 रुपये की फीस देनी होगी, जो वापस नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने पहले ही DDA के आवास पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है।

DDA आवास निवेश योजना 2026 के तहत फ्लैट बुक करने से पहले आवेदक DDA की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्रोशर में जरूरी नियम और शर्तें पढ़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 110 332 पर संपर्क किया जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को सस्ते घर उपलब्ध कराना और नरेला के विकास को बढ़ावा देना है।

JIO Platforms के IPO को लेकर फुल जोश में मार्केट दिग्गज, 4 साल में मार्केट कैप डबल होने की जता रहे उम्मीद

Jio Platforms IPO : जियो प्लेटफार्म्स के IPO का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज यह इश्यू एंकर निवेशकों के लिए खुला। इसमें घरेलू और विदेशी कंपनियां बढ़ चढ़कर बोलियां लगा सकती हैं। बुधवार से यह IPO सभी निवेशकों के लिए खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपए प्रति शेयर के बीच है। Jio Platforms अपने 30000 करोड़ से ज्यादा के इश्यू साइज से भारतीय बाजार में एक नया इतिहास रचने जा रही है। डिजिटल इंडिया के इस पोस्टर BOY ने महज 10 सालों में देश में डिजिटल क्रांति की इबारत लिखी है। ये सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, उससे कहीं बढ़कर है। यह देश का सबसे बड़ा डिजिटल और मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क है।

JIO PLATFORMS के IPO को लेकर बाजार के दिग्गज फुल जोश में हैं। दिग्गज निवेशकों ने इसमें बढ़कर चढ़कर निवेश करने की सलाह दी है। एनाम ग्रुप के को-फाउंडर वल्लभ भंशाली ने कहा है। सिर्फ 10 साल में बेहतरीन कंपनी बनकर तैयार हुई है। रमेश दमानी ने कहा है कि जियो IPO को निवेशक हाथों हाथ लेंगे। उधर देवेन चोकसी ने कहा है कि कंपनी की ग्रोथ बेहतरीन है। इसका मार्केट कैप 4 साल में डबल हो जाएगा।

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO पर उदय कोटक ने कहा कि यह दुनिया की अकेली ऐसी कंपनी है जिसके पास प्रोपराइटरी एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी (Proprietary End-to-End Connectivity है। समय के साथ लगातार तेज ग्रोथ बनी हुई है।

फिच रेटिंग्स के डायरेक्टर, गिरीश मदान ने कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स मार्केट लीडर है। आगे ARPU बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। कंपनी की बैलेंस शीट दमदार है। कंपनी की नेट डेट टू EBITDA 1x से कम है। यह आगे और नीचे आएगा। कंपनी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत है।

JIO IPO पर मार्केट एक्सपर्ट राकेश बंसल ने कहा कि जियो IPO के लिए नए डीमैट अकाउंट खुल रहे हैं। वहीं, कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा ने कहा कि अच्छे वैल्युएशन पर, निवेशकों के लिए इसमें कमाई के अच्छे मौके हैं।

JIO IPO पर SMIFS की राय है कि इसमें निवेशक लंबे वक्त के लिए सब्सक्राइब करें। रेलिगेयर की भी इसमें सब्सक्राइब करने की सलाह है। मोतीलाल ओसवाल का भी JIO IPO पर पॉजिटिव व्यू है।

बोनांजा का कहना है का JIO IPO का वैल्युएशन वाजिब है। यह भारती से डिस्काउंट पर मिल रहा है। अर्निंग ग्रोथ और टैरिफ बढ़ने पर आगे ठीक-ठाक ग्रोथ देखने को मिलेगी। वहीं, मंगलदास केशव का कहना है कि JIO IPO उम्मीद से बेहतर वैल्युएशन पर आय है। IPO प्राइसिंग वाजिब नजर आ रही है।

JIO IPO पर वेंचुरा की राय है कि आगे टैरिफ बढ़ोतरी और प्रीमियमाइजेशन अहम फैक्टर का काम करेंगे। यह भारती के इंडिया टेलीकॉम कारोबार के मुकाबले प्रीमियम पर है।

दिग्गज निवेशकों की राय

इसके साथ ही बाजार के दिग्गज निवेशक भी जियो प्लेटफॉर्म जैसे बड़े IPO को भारतीय बाजार की मजबूती की कहानी कह रहे हैं। सभी ने एक लाइन में कहा निवेशक जियो IPO को हाथों हाथ लेंगे। BSE के मेंबर और बाजार के दिग्गज निवेश रमेश दमानी के मुताबिक जियो के IPO को निवेशक हाथों हाथ लेंगे। जियो के 55 करोड़ ग्राहक हैं जो एक तिहाई भारतीयों को सेवा दे रही है। सिर्फ 10 साल में मुकेश अंबानी ने जियो को IPO के लिए तैयार कर दिया। हैरानी होती है कि भारत में जियो जैसी इतनी बड़ी कंपनी है। मुकेश अंबानी हर बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करते हैं। मुकेश अंबानी ने 10 साल में जियो को IPO के लिए तैयार किया। निवेशक जियो IPO को हाथों हाथ लेंगे।

HDFC AMC के MD नवनीत मुनोत ने कहा कि भारतीय बाजार में बड़े IPO आ रहे हैं। बड़े IPOs बाजार की मजबूती बता रहे हैं। कंपनियां अरबों डालर जुटाने में कामयाब हो रही हैं। भारतीय बाजार में काफी मजबूती है।10 साल पहले जियो ने बड़ी शुरुआत की। जियो प्लेटफॉर्म अब बड़ी रकम जुटा रहा है।

DRChoksey FinServ के MD,देवेन चौकसी ने कहा कि JIO IPO निवेशकों के लिए बेहतर मौका है। कंपनी का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए है। पिछले कुछ साल में EBITDA ग्रोथ 18% रही। अगले कुछ साल में 20% CAGR ग्रोथ की उम्मीद। अगले 4 साल में इसका EBITDA दोगुना हो सकता है। कंपनी का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपए हो सकता है।

Elixir Equities के डायरेक्टर दीपन मेहता के मुताबिक जियो के IPO का वैल्युएशन काफी अच्छा है और लिस्टिंग पर अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। AI और डाटा सेंटर इंडस्ट्री इसके लिए ग्रोथ का अहम ट्रिगर होंगे। डाटा कंजम्प्शन बढ़ने से इंडस्ट्री ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। जियो IPO को लेकर आउटलुक पॉजिटिव है।

 

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत

अगर आप 20 हजार रुपये से कम कीमत में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung का नया फोन आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले, OIS सपोर्ट वाला 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के साथ इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F70 5G की भारत में कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

Samsung Galaxy F70 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये खर्च करने होंगे।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत घटकर 17,999 रुपये हो जाएगी।

इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Bold Black और Vivid Violet में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F70 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F70 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन को खरोंच और रोजमर्रा के नुकसान से बचाने के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस (Corning Gorilla Glass Victus) की सुरक्षा दी गई है। साथ ही, यह फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 1330 प्रोसेसर लगा है, जिसे 5nm प्रोसेस का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यूजर्स MicroSD कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में डेटा और डिवाइस की सुरक्षा के लिए Samsung Knox फीचर भी मिलता है। इसके अलावा, Google का Circle to Search फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से स्क्रीन पर दिख रही किसी चीज को सर्च करना आसान हो जाता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में भी कंपनी ने अच्छी सुविधा देने का वादा किया है। Samsung के मुताबिक, Galaxy F70 5G को Android OS के चार बड़े अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इससे फोन को लंबे समय तक नए फीचर्स और सुरक्षा अपडेट के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X10 Pro Max की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे

Google Pixel 11 पर ₹26,000 तक की बचत, Pixel 11 Pro और Fold पर भी ऑफर, जानें पूरी डिटेल

भारत में नवरात्रि 2026 के जश्न के बीच Google ने दिवाली से पहले ही अपनी सेल शुरू कर दी है। अगर आप Google के नए Pixel 11 स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। Google Store पर यह सेल शुरू हो चुकी है और 8 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को फोन की कीमत में छूट, बैंक से तुरंत कैशबैक, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट और चुनिंदा खरीदारी पर बिना ब्याज वाली EMI जैसे फायदे मिल सकते हैं।

Google Store की जानकारी के मुताबिक, Pixel 11 के 512GB मॉडल पर कुल ₹26,000 तक के ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और पुराने Pixel स्मार्टफोन पर भी छूट दी जा रही है। Google की यह सेल ऐसे समय में आई है, जब भारत में Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल भी जारी है।

Google Pixel 11 दिवाली सेल: जानें ऑफर्स और डिस्काउंट

भारत में Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999 है। दिवाली सेल के दौरान ग्राहक इसके 512GB वेरिएंट पर Google Store से ₹10,000 की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, चुनिंदा पुराने फोन एक्सचेंज करने पर ₹9,000 का अतिरिक्त बोनस भी मिल सकता है। Google Pixel 9 को एक्सचेंज करने पर ₹34,000 तक की कीमत मिल सकती है।

वहीं, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।

दिए गए ऑफर्स के मुताबिक, सभी लागू छूट और कैशबैक को मिलाकर Pixel 11 के 512GB वेरिएंट पर कुल ₹26,000 तक की बचत हो सकती है। इससे फोन की प्रभावी कीमत ₹70,000 से कम हो सकती है। हालांकि, इसका फायदा ग्राहकों की पात्रता और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा।

Google Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पर ऑफर्स

Google की दिवाली सेल में कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन पर भी छूट मिल रही है। ग्राहक चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, चुनिंदा पुराने फोन एक्सचेंज करने पर ₹9,000 का अतिरिक्त बोनस भी मिल सकता है।

Google के मुताबिक, Pixel 9 को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर्स मिलाकर कुल ₹46,000 तक की बचत हो सकती है। Google Store की वेबसाइट पर बिना ब्याज वाली EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। हालांकि, ये सभी फायदे ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेंगे।

कीमत की बात करें तो Google Pixel 11 Pro की कीमत ₹1,19,999 और Pixel 11 Pro XL की कीमत ₹1,34,999 है। वहीं, Google Store India की वेबसाइट पर Pixel 11 Pro Fold को ₹1,86,999 में लिस्ट किया गया है।

ग्राहकों को फोन कितने में पड़ेगा, यह उनके चुने गए मॉडल, भुगतान के तरीके और पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू पर निर्भर करेगा।

Google दिवाली सेल: Pixel 10 और Pixel 10a पर छूट

जो ग्राहक Google के पुराने स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी दिवाली सेल में अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। Google Pixel 10 को ₹64,000 से कम और Pixel 10a को ₹46,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इन कीमतों का फायदा Google Store की छूट, बैंक से मिलने वाले इंस्टेंट कैशबैक और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाले बोनस के साथ मिल सकता है।

हालांकि, कितनी बचत होगी, यह फोन के मॉडल, उपलब्ध ऑफर्स और ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेगा। इसलिए ऑर्डर करने से पहले Google Store के चेकआउट पेज पर दिखाई देने वाली अंतिम कीमत जरूर देख लें।

Google की इस दिवाली सेल में Pixel स्मार्टवॉच पर भी छूट मिल रही है। ग्राहक Pixel Watch 5 पर ₹2,500 तक और Pixel Watch 4 पर ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। Google Store India की वेबसाइट पर Pixel Watch 5 की कीमत ₹42,900 और Pixel Watch 4 की कीमत ₹39,900 है।

यह भी पढ़ें: ₹1,49,900 वाला iPhone 17 Pro Max अब ₹71,990 में? जानें डिस्काउंट और एक्सचेंज की पूरी डिटेल

₹1,49,900 वाला iPhone 17 Pro Max अब ₹71,990 में? जानें डिस्काउंट और एक्सचेंज की पूरी डिटेल

अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसकी ज्यादा कीमत के कारण अब तक फैसला नहीं कर पाए हैं, तो आपके लिए एक खास ऑफर है। भारत में Apple के एक अधिकृत रिटेलर के यहां यह फोन डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक के साथ मिल रहा है। ऑफर की शर्तें पूरी होने पर इसके 256GB वेरिएंट को ₹71,990 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसकी लिस्टेड MRP ₹1,49,900 है।

इस डील में ग्राहकों को फोन की कीमत पर ₹9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, पुराना योग्य फोन एक्सचेंज करने पर उसकी कीमत ₹55,000 तक मिल सकती है। ग्राहकों को ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

इन सभी फायदों को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹71,990 हो जाती है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी। इसलिए खरीदारी से पहले रिटेलर से ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें।

iPhone 17 Pro Max डील: कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,49,900 है। इस पर ₹9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर ₹1,39,990 रह जाती है।

इसके बाद ग्राहक अपना पुराना योग्य स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके बदले अधिकतम ₹55,000 तक की कीमत मिल सकती है। रिटेलर की ओर से ₹10,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 का कैशबैक भी दिया जा रहा है। वहीं, इन सभी फायदों को मिलाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹71,990 हो जाती है।

ऑफर की जानकारी के मुताबिक, अधिकतम ₹55,000 का एक्सचेंज वैल्यू iPhone 15 Pro के बदले मिल सकता है। हालांकि, पुराने फोन का मॉडल, उसकी स्थिति और एक्सचेंज की पात्रता के आधार पर मिलने वाली रकम अलग-अलग हो सकती है। इसलिए फोन खरीदने से पहले रिटेलर से ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें।

iPhone 17 Pro Max EMI ऑफर

जो ग्राहक किश्तों में भुगतान करना चाहते हैं, वे 12 महीने के ‘नो-कॉस्ट EMI’ प्लान का विकल्प चुन सकते हैं। ऑफर के अनुसार, इसमें मासिक भुगतान 6,249 रुपये से शुरू होता है।

यह डील स्टोर से खरीदारी करने पर उपलब्ध है। ग्राहक रिटेलर के ‘स्टोर लोकेटर’ का इस्तेमाल करके अपने आस-पास का आउटलेट ढूंढ सकते हैं और वहां iPhone 17 Pro Max की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।

iPhone 17 Pro Max डील: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपने पुराने iPhone को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, खासकर उनके लिए जिन्हें अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू और अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, 71,990 रुपये की प्रभावी कीमत (effective price) पाने के लिए आपको एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक को एक साथ जोड़ना होगा। यानी यह स्मार्टफोन पर मिलने वाला कोई सीधा डिस्काउंट नहीं है।

खरीदने से पहले, ग्राहकों को रिटेलर से फाइनल एक्सचेंज वैल्यू, कैशबैक मिलने की पात्रता और EMI की शर्तों के बारे में अच्छी तरह पता कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale: इस नवरात्री ₹25,000 से कम में मिल रहे ये 5 स्मार्टफोन, OnePlus, Samsung जैसे ब्रांड हैं शामिल

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स लीक, मिलेगा नया Privacy Display, देखें स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S27 Ultra Leaks: अगर आप Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाला Galaxy S27 Ultra आपके लिए खास हो सकता है। इस फोन को लेकर नई लीक सामने आई हैं, जिनमें कैमरा क्वालिटी से लेकर हार्डवेयर तक में बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई गई है। माना जा रहा है कि नया फोन मौजूदा Galaxy S26 Ultra से बेहतर हो सकता है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं कि Galaxy S27 Ultra को लेकर अब तक क्या-क्या सामने आया है।

Samsung Galaxy S27 Ultra लीक: क्या उम्मीद करें

एक जाने-माने टिपस्टर सॉयर गैलोक्स (@Sawyergalox) के अनुसार, Samsung अपनी ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ तकनीक की दूसरी पीढ़ी पर काम कर रहा है। इस अपडेटेड फीचर में स्क्रीन के कई पहलुओं में सुधार देखने को मिल सकता है।

माना जा रहा है कि Galaxy S27 Ultra में ‘Privacy Display’ इनेबल होने पर भी हाई रिजॉल्यूशन मिलेगा। उम्मीद है कि यह कोरियाई टेक कंपनी व्यूइंग एंगल, स्क्रीन रिजॉल्यूशन और ओवरऑल डिस्प्ले क्लैरिटी को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है। बता दैं कि Samsung Galaxy S27 Ultra के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है।

Samsung Galaxy S27 Ultra (अनुमानित कीमतें)

टिप्स्टर के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra में बेहतर डिस्प्ले हार्डवेयर मिलने से इसकी कीमत बढ़ सकती है। लीक के अनुसार, इस प्रीमियम स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,400 डॉलर (करीब 1,33,000 रुपये) से 1,500 डॉलर (लगभग 1,43,000 रुपये) के बीच हो सकती है।

हालांकि, इससे पहले सामने आई लीक में फोन की कीमत को लेकर अलग-अलग दावे किए गए थे। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर (करीब 1,35,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, दक्षिण कोरिया में इसकी कीमत 1,499 डॉलर (लगभग 1,45,000 रुपये) होने की संभावना जताई गई थी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी कीमतें फिलहाल अनुमान पर आधारित हैं। Samsung ने Galaxy S27 Ultra की कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत भी अलग हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy S27 Ultra में पीछे की तरफ चार कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का एक अन्य टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, यह प्रोसेसर 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। लीक में यह भी दावा किया गया है कि फोन की मोटाई 7.9mm हो सकती है और इसमें Galaxy S Pen का सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी देखें तो Galaxy S27 Ultra में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max पर ₹15,000 तक की छूट, जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 17 Pro Max पर ₹15,000 तक की छूट, जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप लंबे समय से Apple का प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत देखकर रुक जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि के मौके पर Croma अपने ग्राहकों को iPhone 17 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर में फोन की कीमत पर सीधे छूट के साथ बैंक कार्ड का फायदा भी उठाया जा सकता है। दोनों ऑफर मिलाकर इस प्रीमियम iPhone पर ₹15,000 तक की बचत हो सकती है।

iPhone 17 Pro Max पर कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

Apple iPhone 17 Pro Max (256GB) को भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, Croma के फेस्टिव ऑफर में अब यह फोन कम कीमत पर मिल रहा है। कंपनी इस पर सीधे ₹10,910 की छूट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर ₹1,38,990 रह जाती है।

इसके अलावा, ICICI Bank, HDFC Bank या IDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इस तरह दोनों ऑफर का फायदा उठाने पर iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत ₹1,34,990 हो जाती है। यानी ग्राहक फोन की शुरुआती कीमत के मुकाबले कुल ₹14,910 तक की बचत कर सकते हैं।

iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन A19 Pro प्रोसेसर पर चलता है। दावा किया गया है कि यह डिवाइस 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए, इस फ्लैगशिप फोन में ट्रिपल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रावाइड शूटर और 4x ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 18MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन वेपर चैंबर कूलिंग को भी सपोर्ट करता है और इसमें Ceramic Shield 2 की सुरक्षा दी गई है।

खास बात यह है कि जो लोग iPhone 17 Pro Max को कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए Croma का यह ऑफर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मिलने वाले डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स को मिलाकर, कुल बचत 14,910 रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, ऑर्डर देने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आप बैंक ऑफर के लिए योग्य हैं या नहीं और इसकी शर्तें क्या हैं। ताकि आप अतिरिक्त लाभ उठा सकें। Croma के अनुसार, यह ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक मान्य है।

यह भी पढ़ें: iQOO Neo 12 की पहली झलक आई सामने, 185Hz डिस्प्ले और कूलिंग फैन समेत मिलेंगे ये फीचर्स