Google Pixel 11 पर ₹26,000 तक की बचत, Pixel 11 Pro और Fold पर भी ऑफर, जानें पूरी डिटेल

भारत में नवरात्रि 2026 के जश्न के बीच Google ने दिवाली से पहले ही अपनी सेल शुरू कर दी है। अगर आप Google के नए Pixel 11 स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। Google Store पर यह सेल शुरू हो चुकी है और 8 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को फोन की कीमत में छूट, बैंक से तुरंत कैशबैक, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट और चुनिंदा खरीदारी पर बिना ब्याज वाली EMI जैसे फायदे मिल सकते हैं।

Google Store की जानकारी के मुताबिक, Pixel 11 के 512GB मॉडल पर कुल ₹26,000 तक के ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और पुराने Pixel स्मार्टफोन पर भी छूट दी जा रही है। Google की यह सेल ऐसे समय में आई है, जब भारत में Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल भी जारी है।

Google Pixel 11 दिवाली सेल: जानें ऑफर्स और डिस्काउंट

भारत में Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999 है। दिवाली सेल के दौरान ग्राहक इसके 512GB वेरिएंट पर Google Store से ₹10,000 की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, चुनिंदा पुराने फोन एक्सचेंज करने पर ₹9,000 का अतिरिक्त बोनस भी मिल सकता है। Google Pixel 9 को एक्सचेंज करने पर ₹34,000 तक की कीमत मिल सकती है।

वहीं, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।

दिए गए ऑफर्स के मुताबिक, सभी लागू छूट और कैशबैक को मिलाकर Pixel 11 के 512GB वेरिएंट पर कुल ₹26,000 तक की बचत हो सकती है। इससे फोन की प्रभावी कीमत ₹70,000 से कम हो सकती है। हालांकि, इसका फायदा ग्राहकों की पात्रता और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा।

Google Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पर ऑफर्स

Google की दिवाली सेल में कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन पर भी छूट मिल रही है। ग्राहक चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, चुनिंदा पुराने फोन एक्सचेंज करने पर ₹9,000 का अतिरिक्त बोनस भी मिल सकता है।

Google के मुताबिक, Pixel 9 को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर्स मिलाकर कुल ₹46,000 तक की बचत हो सकती है। Google Store की वेबसाइट पर बिना ब्याज वाली EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। हालांकि, ये सभी फायदे ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेंगे।

कीमत की बात करें तो Google Pixel 11 Pro की कीमत ₹1,19,999 और Pixel 11 Pro XL की कीमत ₹1,34,999 है। वहीं, Google Store India की वेबसाइट पर Pixel 11 Pro Fold को ₹1,86,999 में लिस्ट किया गया है।

ग्राहकों को फोन कितने में पड़ेगा, यह उनके चुने गए मॉडल, भुगतान के तरीके और पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू पर निर्भर करेगा।

Google दिवाली सेल: Pixel 10 और Pixel 10a पर छूट

जो ग्राहक Google के पुराने स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी दिवाली सेल में अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। Google Pixel 10 को ₹64,000 से कम और Pixel 10a को ₹46,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इन कीमतों का फायदा Google Store की छूट, बैंक से मिलने वाले इंस्टेंट कैशबैक और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाले बोनस के साथ मिल सकता है।

हालांकि, कितनी बचत होगी, यह फोन के मॉडल, उपलब्ध ऑफर्स और ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेगा। इसलिए ऑर्डर करने से पहले Google Store के चेकआउट पेज पर दिखाई देने वाली अंतिम कीमत जरूर देख लें।

Google की इस दिवाली सेल में Pixel स्मार्टवॉच पर भी छूट मिल रही है। ग्राहक Pixel Watch 5 पर ₹2,500 तक और Pixel Watch 4 पर ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। Google Store India की वेबसाइट पर Pixel Watch 5 की कीमत ₹42,900 और Pixel Watch 4 की कीमत ₹39,900 है।

यह भी पढ़ें: ₹1,49,900 वाला iPhone 17 Pro Max अब ₹71,990 में? जानें डिस्काउंट और एक्सचेंज की पूरी डिटेल

2.04 लाख रुपये की एक टिकट! मुंबई में फाल्गुनी पाठक के गरबा कार्यक्रम में ऐसा क्या खास?

नवरात्रि शुरू होते ही देशभर में गरबा का रंग चढ़ने लगता है और लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन जब गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक की परफॉर्मेंस हो, तो इसकी एक्साईटमेंट और बढ़ जाती है। हर साल बड़ी संख्या में उनके शो का इंतजार करते हैं। मुंबई में इस साल फाल्गुनी पाठक के साथ नौ रातों तक गरबा का उत्सव मनाया जाएगा। वहीं, फाल्गुनी पाठक का नवरात्रि उत्सव 2026 इस बार अपने महंगे टिकटों की कीमतों को लेकर भी चर्चा में है। कार्यक्रम में सबसे खास VIP पॉड की कीमत करीब 2.04 लाख रुपये रखी गई है।

आयोजन शुरू होने से पहले ही कई कम कीमत वाली टिकट कैटेगरी बिक चुकी हैं। ऐसे में महंगी टिकट और लोगों की जबरदस्त दिलचस्पी, दोनों ही इस गरबा उत्सव को सुर्खियों में ला रहे हैं।

कितनी है टिकट की शुरुआती कीमत

मुंबई में फाल्गुनी पाठक का गरबा उत्सव शुरू हो चुका है और लोगों में जबरदस्त उत्साह है। फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि उत्सव का आयोजन 11 से 19 अक्टूबर के बीच जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। वहीं इस इवेंट का नाम टवेस्ट एवेन्यू रियल्टी नवरात्रि उत्सव 2026′ रखा गया है। इस कार्यक्रम के टिकटों की कीमत ने लोगों का ध्यान खींचा है। शुरुआती टिकट करीब 2,000 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जबकि सबसे खास प्राइवेट पॉड के लिए 2.04 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यानी इस गरबा आयोजन में आम टिकट से लेकर बेहद महंगे VIP अनुभव तक कई विकल्प मौजूद हैं। आने वाले वीकेंड और कार्यक्रम की आखिरी रातों के लिए कई टिकट कैटेगरी पहले ही बिक चुकी हैं, जबकि प्रीमियम टिकट अभी उपलब्ध हैं।

कितने की है सबसे मंहगी टिकट

फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि उत्सव में सबसे महंगी टिकट कैटेगरी ‘एक्सक्लूसिव पॉड’ है, जिसकी कीमत करीब 2.04 लाख रुपये है। इस प्राइवेट VIP स्पेस में एक साथ 12 लोग शामिल हो सकते हैं और टिकट के साथ 10,000 रुपये का फूड और बेवरेज वाउचर भी मिलता है, जो तय दिन पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। 18 अक्टूबर के लिए इस कैटेगरी की टिकटें तेजी से बिक रही हैं, जबकि 17 अक्टूबर की एक्सक्लूसिव पॉड टिकटें पहले ही खत्म हो चुकी हैं।

ग्रुप में भी ले सकते हैं टिकट

फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि उत्सव में दोस्तों और परिवार के साथ जाने वालों के लिए ग्रुप टिकट भी उपलब्ध हैं। पांच लोगों के पैकेज की कीमत 13,000 रुपये है, यानी प्रति व्यक्ति करीब 2,600 रुपये खर्च होंगे। वहीं, 10 लोगों के लिए ग्रुप पैकेज 25,000 रुपये में मिल रहा है, जिसके हिसाब से एक व्यक्ति का टिकट करीब 2,500 रुपये पड़ता है। इस तरह ज्यादा लोगों के साथ बुकिंग करने पर प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत थोड़ी कम हो जाती है।

कम कीमत वाले टिकट बिके

फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि उत्सव के आखिरी वीकेंड के लिए कम कीमत वाले कई टिकट विकल्प अब उपलब्ध नहीं हैं। 17 अक्टूबर के लिए 2,000 रुपये वाला अर्ली बर्ड पास, 2,300 रुपये का फेज-1 और 2,700 रुपये का फेज-2 टिकट बिक चुका है। हालांकि, 3,500 रुपये की कीमत वाला फाइनल फेज टिकट अभी बुक किया जा सकता है। 18 अक्टूबर के लिए 2,000 रुपये वाला अर्ली बर्ड और 2,300 रुपये का फेज-1 टिकट पहले ही बिक चुका है। लेकिन, 2,700 रुपये वाला फेज-2 टिकट और ग्रुप पैकेज अभी बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, 19 अक्टूबर को नवरात्रि उत्सव का आखिरी दिन होगा और इस दिन 2,700 रुपये का फेज-2 टिकट तेजी से बिक रहा है। पांच और 10 लोगों वाले ग्रुप पैकेज भी तेजी से भर रहे हैं।

इस बार कार्यक्रम में क्या है खास

इस बार फाल्गुनी पाठक का गरबा कार्यक्रम खुले मैदान की जगह पूरी तरह से एसी वाले जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। यहां डांस के लिए कारपेट वाला बड़ा फ्लोर तैयार किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में रोजाना महा आरती, लाइव म्यूजिक और परफॉर्मेंस, आकर्षक लाइटिंग और खाने-पीने की कई सुविधाएं भी मिलेंगी। लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त पेड पार्किंग की व्यवस्था भी रखी गई है।

कितनी देर तक चलेगा परफॉर्मेंस

फाल्गुनी पाठक का यह नवरात्रि उत्सव 11 से 19 अक्टूबर तक यानी लगातार नौ दिनों तक आयोजित किया जाएगा। हर रात कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे होगी और करीब चार घंटे तक गरबा और लाइव परफॉर्मेंस का सिलसिला चलेगा। इस आयोजन को ट्राइबवाइब और अल्फोंसो स्टूडियोज ने तैयार और प्रमोट किया है, जबकि वेस्ट एवेन्यू रियल्टी इसका टाइटल पार्टनर है। आयोजकों का दावा है कि ये कार्यक्रम गरबा प्रेमियों को एक खास और प्रीमियम नवरात्रि अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

Shardiya Navratri 2026 Muhurat: कल गज वाहन पर वैधृति योग और चित्रा नक्षत्र में होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Muhurat: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह हिंदू कैलेंडर में आने वाली चार नवरात्रि पर्वों में से एक है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। चार में से दो नवरात्रि, माघ और आषाढ़ में साधक गुप्त रूप से नौ सिद्धियों की उपासना करते हैं। जबकि चैत्र और शारदीय नवरात्रि का पर्व गृहस्थ भक्तों समेत सभी अन्य विशेष उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और दशमी तिथि को इस पर्व का समापन होता है।

इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार से हो रहा है। रविवार को मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। हाथी पर माता की सवारी भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और उन्नति देने वाली मानी जाती है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना से नवदुर्गा की पूजा शुरू होती है। इस बार कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। पंचांग के अनुसार, पहले दिन यानी प्रतिपदा पर वैधृति योग और द्विपुष्कर योग बन रहा है। इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र भी विद्यमान रहेगा। आइए जानें प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?

शारदीय नवरात्रि 2026 प्रतिपदा तिथि मुहूर्त

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ : 10 अक्टूबर, शनिवार, रात 9:19 बजे

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का समापन : 11 अक्टूबर, रविवार, रात 9:30 बजे

कलश स्थापना मुहूर्त 2026

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह में 06:19 ए एम से है और सुबह 10:12 ए एम तक रहेगा। दोपहर में कलश स्थापना मुहूर्त 11:44 ए एम से लेकर 12:31 पी एम तक है।

नवरात्रि के पहले दिन के मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:40 बजे से लेकर 05:30 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : 11:44 ए एम से दोपहर 12:31 बजे तक

द्विपुष्कर योग : रात 09:30 बजे से लेकर रात 10:32 बजे तक

वैधृति योग : प्रात:काल से लेकर रात 09:05 बजे तक

चित्रा नक्षत्र : प्रात:काल से लेकर रात 10:32 बजे तक

उदया तिथि के आधार पर 11 अक्तूबर यानी रविवार को नवरात्र का प्रथम दिवस मान्य होगा। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।

शारदीय नवरात्रि 2026 कलश स्थापना सामग्री

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वागत और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए घटस्थापना का विशेष विधान है। यह पूजा का सबसे महत्वपूर्ण आरंभिक चरण है। यहाँ कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री दी गई है :

सामग्री सूची

मिट्टी का बर्तन/छोटा घड़ा या कलश : तांबे, पीतल या मिट्टी का कलश

शुद्ध जल : गंगा जल मिला हुआ साफ पानी

पंचरत्न या सिक्के : कलश में डालने के लिए

आम या अशोक के पत्ते : 5 या 7 पत्ते कलश के मुख पर रखने के लिए

जटा वाला नारियल : जिस पर लाल कपड़ा या कलावा बंधा हो

बुआई के लिए सामग्री : एक चौड़ा मिट्टी का पात्र और उसमें बोने के लिए साफ जौ या गेहूं, तथा शुद्ध मिट्टी

पूजन सामग्री : रोली, कलावा, अक्षत, सुपारी, और पुष्प

अब आयुष डॉक्टरों को मिलेगी इमरजेंसी और वेलनेस की स्पेशल ट्रेनिंग, भारत-UK मिलकर जानिए क्या करेंगे

Shardiya Navratri 2026 Date: अक्टूबर में इस दिन से शुरू होगी मां दुर्गा की अराधना, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और शारदीय नवरात्रि का पूरा कैलेंडर

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहारों में से एक है। यह अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व के 10वें दिन दुर्गा विसर्जन करते हैं और शाम के समय में रावण के पुतलों का दहन करके दशहरा का त्योहार मनाते हैं। इस पर्व को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। माता के भक्त नवरात्रि पर्व के नौ दिन उपवास करते हैं और कड़े नियमों का पालन करते हैं। इस पर्व की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ होती है। आइए जानें इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है ? अक्टूबर नवरात्रि के कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है?

शारदीय नवरात्रि 2026 कब से है?

इस साल 10 अक्टूबर रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:19 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन 11 अक्टूबर रविवार को रात 9:30 बजे तक खत्म होगी। प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय 11 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है, इस आधार पर अक्टूबर नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर रविवार से होगा।

कलश स्थापना का मुहूर्त

अक्टूबर नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं। एक सुबह में और दूसरा दोपहर के समय।

पहला मुहूर्त : सुबह 6:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक

दूसरा मुहूर्त : 11:44 बजे से लेकर दोपहर 12:31 बजे तक

प्रतिपदा के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:40 ए एम से 05:30 ए एम तक है, वहीं उस दिन का निशिता मुहूर्त रात 11:43 बजे से लेकर मध्य रात्रि 12:33 ए एम तक है।

अक्टूबर नवरात्रि कैलेंडर 2026

नवरात्रि का पहला दिन: 11 अक्टूबर, रविवार- प्रतिपदा तिथि, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

नवरात्रि का दूसरा दिन: 12 अक्टूबर, सोमवार- द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन: 13 अक्टूबर, मंगलवार- तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा

नवरात्रि का चौथा दिन: 14 अक्टूबर, बुधवार- चतुर्थी तिथि, मरं कूष्माण्डा पूजा

नवरात्रि का पांचवा दिन: 15 अक्टूबर, गुरुवार- पंचमी तिथि, देवी स्कन्दमाता पूजा

नवरात्रि का छठा दिन: 16 अक्टूबर, शुक्रवार- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा

नवरात्रि का सातवां दिन: 17 अक्टूबर, शनिवार- सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा

नवरात्रि का आठवां दिन: 18 अक्टूबर, रविवार- सप्तमी तिथि

नवरात्रि का नौवां दिन: 19 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा अष्टमी और महानवमी, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजा, नवरात्रि हवन

नवरात्रि का पारण: 20 अक्टूबर, मंगलवार

दशहरा कब है?

नवरात्रि 9 दिनों की होती है। इसके अगले दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहते हैं। इसमें विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करते हैं। शाम को प्रदोष काल में रावण के पुतले का दहन होता है। इस साल दशहरा 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को है।

वाटर ग्रिड और रिवर ड्रेजिंग का फॉर्मूला… नितिन गडकरी लेकर आए वो प्लान जिससे खत्म हो जाएगी बिहार की बाढ़?

Shardiya Navratri 2026: अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि इस दिन होगी शुरू, नोट करें नवरात्रि की सभी तिथियां और कलश स्थापना का मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है। यह पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर 9 दिनों तक चलता है। इसमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों (नवदुर्गा) की उपासना की जाती है। इस पर्व की शुरुआत प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ ही जाती है। बहुत से भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। माना जाता है मां दुर्गा का आगमन संसार में सकारात्मकता का संचार करता है और रोग-दोष को दूर करता है। आइए जानें इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं।

शारदीय नवरात्रि 2026 कब से शुरू होंगे

नवरात्रि प्रारंभ एवं घटस्थापना : 11 अक्टूबर 2026 (रविवार)

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त : सुबह 06:19 बजे से 10:12 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

दुर्गा अष्टमी व महानवमी : 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)

विजयदशमी (दशहरा): 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)

मां दुर्गा का आगमन और महत्व

इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है और यह अच्छी वर्षा व समृद्धि का प्रतीक है।

शारदीय नवरात्रि 2026 तिथियां और दिन

  • 11 अक्टूबर पहला दिन मां शैलपुत्री
  • 12 अक्टूबर दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी
  • 13 अक्टूबर तीसरा दिन मां चंद्रघंटा
  • 14 अक्टूबर चौथा दिन मां कूष्मांडा
  • 15 अक्टूबर पांचवां दिन मां स्कंदमाता
  • 16 अक्टूबर छठा दिन मां कात्यायनी
  • 17 अक्टूबर सातवां दिन मां कालरात्रि
  • 18 अक्टूबर आठवां दिन मां महागौरी
  • 19 अक्टूबर नौवां दिन मां सिद्धिदात्री

संक्षिप्त पूजन विधि

प्रातःकाल स्नान के बाद संकल्प लेकर ईशान कोण में कलश/घट की स्थापना करें, जौ बोएं और अखंड ज्योति प्रज्वलित करें।

प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ, मंत्र जाप और आरती करें।

अष्टमी या नवमी तिथि के दिन 9 कन्याओं और एक बटुक (भैरव रूप) को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

Bhadrapad Amavasya 2026 Upay: सितंबर में आने वाली दर्श अमावस्या पर पितरों के आशीर्वाद के लिए जरूर करें ये उपाय, जानें सही तारीख

Falguni Pathak: मुंबई में फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि शो का टिकट प्राइस 2.04 लाख, फैंस बोले-‘ये तो खुल्लम-खुल्ला लूट’

Falguni Pathak: मुंबई में नवरात्रि का माहौल अभी से बनने लगा है, लेकिन इस बार सिर्फ़ फाल्गुनी पाठक का गरबा म्यूज़िक ही चर्चा में नहीं है। सिंगर के ‘नवरात्रि उत्सव 2026’ के टिकट की कीमतों ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। टिकट की कीमत 2,200 से शुरू होकर 2.04 लाख तक है। नौ रातों तक चलने वाला यह इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक होगा।

कई फ़ैन्स के लिए, फाल्गुनी पाठक के मशहूर गरबा गानों पर डांस करने का उत्साह इवेंट में शामिल होने की लागत की वजह से थोड़ा कम हो गया है। हालांकि टिकट की कई कैटेगरी मौजूद हैं, लेकिन प्रीमियम कीमतों ने सोशल मीडिया यूजर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वे नवरात्रि सेलिब्रेशन पर कितना खर्च करना चाहते हैं।

फाल्गुनी पाठक नवरात्रि उत्सव 2026 के टिकट की कीमतें

BookMyShow के अनुसार, सभी नौ रातों के लिए ‘फेज 1 अर्ली-बर्ड सीजन पास’ की कीमत 16,000 प्रति व्यक्ति थी, जबकि ‘फेज 2 सीजन पास’ की कीमत ₹18,000 थी। मौजूदा सीजन पास की कीमत ₹20,000 प्रति व्यक्ति है। जो लोग सिर्फ एक रात के लिए शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए ‘फेज 1 सिंगल-डे टिकट’ की कीमत ₹2,200 (टैक्स के बिना) से शुरू हुई थी।

कीमतों के मामले में दूसरी तरफ ‘POD पैकेज’ है, जिसकी कीमत एक रात के लिए 2.04 लाख है। इसमें 12 लोग शामिल हो सकते हैं और यह सिर्फ उसी खास दिन के लिए मान्य है। इसमें ₹10,000 का फ़ूड और बेवरेज कूपन भी शामिल है, जिससे यह इवेंट का सबसे महंगा ऑप्शन बन जाता है।

महंगी टिकटों पर लोगों की प्रतिक्रिया

बुकिंग शुरू होते ही टिकट की कीमतें ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गईं। कई यूजर्स ने इतनी ज़्यादा कीमत देखकर हैरानी जताई। बहुत से लोगों ने ऑर्गनाइज़र के इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन में अपनी निराशा ज़ाहिर करते हुए कहा, “मुझे फाल्गुनी पाठक बहुत पसंद हैं और मैं नवरात्रि का इंतज़ार सिर्फ़ उनके गरबा शो में शामिल होने के लिए करती हूँ। लेकिन जियो कन्वेंशन सेंटर जैसी जगह चुनने से कई मिडिल-क्लास परिवारों के लिए इस अनुभव का खर्च उठाना बहुत मुश्किल हो जाता है। नवरात्रि और गरबा लोगों को एक साथ लाने के लिए होने चाहिए, न कि ज़्यादा खर्च की वजह से उन्हें अलग-थलग महसूस कराने के लिए। मुझे उम्मीद है कि भविष्य के इवेंट्स में लोगों की जेब का भी ध्यान रखा जाएगा।”

एक और इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, “हमेशा की तरह ‘बुक माय शो’ पर कैसा मजाक है… इवेंट कंपनियां बड़ी संख्या में पास बुक कर लेती हैं और फिर हमें ब्लैक में बेचती हैं, जबकि पास की शुरुआती कीमत ही 16,000 रुपये है।”

एक यूज़र ने कहा, “मैडम, जब आप बोरीवली आती थीं, तो 30,000 लोग आपके गानों पर नाचते थे। नवरात्रि में आपके संगीत का मजा लेने के लिए हमें जियो या किसी महंगे एसी वाले वेन्यू की ज़रूरत नहीं है। हमें बस आपकी परफॉर्मेंस, आपका संगीत और सस्ते पास चाहिए ताकि हर कोई उन्हें खरीद सके और आपको लाइव परफॉर्म करते हुए देख सके! अगर 9 दिनों के लिए 23,000 रुपये देने हों, तो हम पार्किंग, पास की कीमत और खाने-पीने का खर्च कैसे उठाएंगे? किसी भी ऑर्गनाइजर के साथ जुड़ने से पहले कृपया अपने फ़ैसले पर विचार करें – आपके एक बहुत बड़े फ़ैन की ईमानदार गुज़ारिश।”

एक इंस्टाग्राम यूज़र ने फाल्गुनी पाठक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “फालू, आप बहुत महंगी हो गई हैं!” एक और यूज़र ने कहा, “अब, 365 दिनों के लिए 23,000 रुपये चार्ज कर रहे हैं… वे सच में पास से जितना हो सके उतना पैसा वसूल रहे हैं… जल्द ही, वे 9 दिनों का ऑप्शन भी नहीं देंगे… आने वाले सालों में… अगर वे इसी तरह खुली लूट जारी रखते हैं।”

नवरात्रि उत्सव 2026 से क्या उम्मीद करें

फाल्गुनी पाठक फ़ेस्टिवल के सभी नौ दिनों में लाइव परफॉर्म करेंगी। नौ दिनों का यह इवेंट ‘ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट’ (TribeVibe Entertainment) और ‘अल्फ़ोंसो स्टूडियोज़’ (Alphonso Studios) द्वारा आयोजित किया जाएगा, और ‘वेस्ट एवेन्यू रियल्टी’ (West Avenue Realty) इसका टाइटल स्पॉन्सर होगा। टिकट बुकिंग की शुरुआत 12 अगस्त को उन मेहमानों के लिए एक खास प्री-सेल के साथ हुई जो पिछले साल के इवेंट में शामिल हुए थे, और आम लोगों के लिए बिक्री 13 अगस्त को शुरू हुई।

फाल्गुनी पाठक के बारे में

फाल्गुनी पाठक भारत की सबसे मशहूर पॉप आर्टिस्ट में से एक हैं, जो अपने इंडिपेंडेंट और पारंपरिक संगीत के काम के लिए जानी जाती हैं। वह कई दशकों से नवरात्रि उत्सवों से जुड़ी रही हैं। ‘गरबा क्वीन’ के नाम से मशहूर फाल्गुनी 90 के दशक में तब लोकप्रिय हुईं, जब उन्होंने ‘चूड़ी जो खनकी हाथों में’, ‘मैंने पायल है छनकाई’ और ‘याद पिया की आने लगी’ जैसे हिट गाने रिलीज़ किए।

फाल्गुनी पाठक अपनी खास आवाज़, स्टेज पर अपनी मौजूदगी और गुजरात के संगीत से जुड़ाव के लिए मशहूर हैं। उन्होंने नवरात्रि उत्सव को अपनी सालाना परंपरा बना लिया है, जिसे वे खास तौर पर मुंबई में बहुत धूमधाम से मनाती हैं।