Business Idea: बिना दुकान खोले घर से शुरू करें कैटरिंग का बिजनेस! एक्सपर्ट से समझिए सिर्फ 50000 के बजट से कैसे होगी कमाई

Business Idea: बहुत से लोगों को लगता है कि खाना बनाने जैसे बेसिक काम से बड़ा व्यवसाय शुरू नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह काम जरूरत या शौक से आगे बढ़कर एक फायदेमंद बिजनेस भी बन सकता है। केटरिंग एक ऐसा बिजनेस है, जिसे छोटे स्तर पर छोटे से ऑर्डर के साथ शुरू किया जा सकता है। केटरिंग के काम को शुरू करने के लिए किसी बड़े रेस्तरां या फैंसी सेटअप की जरूरत नहीं होती। कस्टमर और ऑर्डर बढ़ने के साथ कारोबार रफ्तार पकड़ लेता है। दिल्ली के शेफ अजय भल्ला लंबे समय से केटरिंग बिजनेस में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, केटरिंग बिजनेस शुरू करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खर्चों और ऑर्डर का हिसाब-किताब पहले से समझ लें।

शुरुआत में पैसा कहां लगेगा

कैटरिंग शुरू करने पर आपका पैसा मुख्य रूप से किचन के सामान, गैस, बर्तन, कच्चे माल, पैकेजिंग और जरूरी स्टाफ पर लगेगा। लेकिन शुरुआत में हर सामान खरीदने की बजाय कुछ बर्तन और सर्विंग का सामान किराये पर भी लिया जा सकता है। यह फैसला बड़ी रकम लगाने से बचाता है और आगे के लिए रास्ता भी बनाता है। मान लीजिए शुरुआत में आपको 30-50 लोगों का छोटा ऑर्डर मिलता है। यह ऑर्डर महंगे इक्विपमेंट खरीदे बिना जरूरी सामान से काम शुरू किया जा सकता है। जैसे-जैसे ऑर्डर बढ़ें, वैसे-वैसे किचन और सर्विंग का सेटअप बढ़ाया जा सकता है। तो अगर आप घर से या छोटे किचन सेटअप से 30-50 लोगों के ऑर्डर लेकर शुरुआत करते हैं, तो करीब ₹50,000 से ₹1 लाख का शुरुआती बजट मानकर चल सकते हैं।

सबसे बड़ा खर्च कच्चे माल का

केटरिंग बिजनेस में असली हिसाब सिर्फ यह नहीं है कि एक प्लेट कितने में बिकती है। सबसे पहले उस प्लेट को बनाने की लागत पर ध्यान देना जरूरी है। सब्ज़ियां, दालें, चावल, आटा, मसाले, तेल, दूध, दही, चीज, मीट, या दूसरी चीजों की लागत इन सभी को जोड़ना होगा। इसके अलावा, पैकेजिंग, गैस, डिलीवरी, स्टाफ, बर्तनों, या परोसने के बर्तनों की लागत को भी ध्यान में रखना होगा। उसके बाद ही आपको हर प्लेट का रेट तय करना चाहिए। नहीं तो, आपको ऑर्डर तो मिलेंगे, लेकिन लागत निकालने के बाद मुनाफा बहुत कम हो सकता है।

शुरुआत में मेन्यू छोटा रखें

अजय भल्ला ने बताया कि नए बिजनेस में 20-30 अलग-अलग आइटम रखने की जरूरत नहीं है। शुरू में, एक छोटा मेन्यू रखें जिसमें कुछ ऐसे आइटम हों जिन्हें आप अच्छी क्वालिटी के साथ ज्यादा क्वांटिटी में बना सकें। इससे रॉ मटेरियल खरीदना आसान हो जाएगा और खाने की बर्बादी कम होगी। एक छोटे ऑर्डर में दो सब्जियां, दाल, चावल, रोटी और एक डेजर्ट जैसे सीमित विकल्प हो सकते हैं। बाद में, ग्राहक की मांग के हिसाब से स्टार्टर्स, चाट या लाइव काउंटर जैसे आइटम जोड़े जा सकते हैं।

ग्राहक कैसे मिलेंगे

सबसे बड़ी चुनौती है शुरू में ग्राहक का मिलना। आज सोशल मीडिया का दौर है, यह ग्राहक लाने में मददगार हो सकता है। अपनी सोसाइटी, आस-पास के ऑफिस और जान-पहचान वालों से छोटे ऑर्डर ले सकते हैं। आपका पहला मकसद शादी के बड़े ऑर्डर पाना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसे क्लाइंट बनाना होना चाहिए जो आपके खाने और सर्विस से खुश हों और दोबारा ऑर्डर करें। केटरिंग में साख बहुत जरूरी है। समय पर खाना पहुंचाना, सही क्वांटिटी में खाना रखना और साफ-सफाई बनाए रखना, आने वाले ऑर्डर के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि खाने को स्वादिष्ट बनाना।

दिल्ली से शुभांगी तिवारी की रिपोर्ट

5 Modern Fish Farming Tricks: मछली पालन की इन 5 तकनीकों से कम पानी और कम जगह में होगी बंपर कमाई! एक्सपर्ट से समझिए

IND vs PAK Final: कहीं बारिश ना बिगाड़ दें भारत-पाकिस्तान मुकाबले का खेल, मौसम को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

ND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला गोल्ड मेडल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारत और पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाईवोल्टेज मुकबाला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 13-13 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट से मात दी और फाइनल का टिकट हासिल किया।

अब दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देंखे ये मुकाबला और क्या बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है।

दोनों टीमों के बीच होगा कांटे का मुकाबला

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले गोल्ड मेडल मुकाबले में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। भारत के लिए ईशान किशन अहम साबित हो सकते हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में पांचवें नंबर पर उतरकर 80 रन बनाए थे। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी में कप्तान साहिबजादा फरहान की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। निशिन की धीमी पिच को देखते हुए सुफियान मुकीम और अबरार अहमद की गेंदबाजी भी पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखेगी, क्योंकि दोनों भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने की कोशिश करेंगे। इस मैच में जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी।

कब खेला जाएगा मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे होगा।

कहां पर देंखे लाइव मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल को भारत में टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। इस गोल्ड मेडल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। यानी क्रिकेट फैंस शनिवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले को अपने टीवी पर लाइव देख पाएंगे।

ऑनलाइन कहां पर देंखे ये मुकाबला

भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा। फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देख सकेंगे।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में निसशिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन की शुरुआत हल्की धूप हो सकती है, लेकिन बाद में आसमान में बादल छाने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 17 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, बारिश की संभावना सिर्फ 1 फीसदी है, इसलिए मैच में बारिश से रुकावट की आशंका कम है।

भारत और पाकिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (C), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम

पाकिस्तान की पूरी टीम: साहिबज़ादा फरहान (C), माज़ सदाकत, उस्मान खान (WK), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम, साद मसूद, अली रजा, आकिफ जावेद, हैदर अली

Share Market Fall: 15 साल में सबसे लंबी गिरावट, Sensex लाल, 5 वजहों से Nifty आया 22500 के पास

Share Market Crash: बॉन्ड यील्ड में उछाल का दबाव ढीला नहीं हो पा रहा। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन मार्केट में बिकवाली का दबाव दिखा। इस महीने के पहले और इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स 293 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 22500 के करीब आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लाल हैं।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें फिलहाल 10:23 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 72.33 प्वाइंट्स यानी 0.10% की गिरावट के साथ 72,407.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 57.45 प्वाइंट्स यानी 0.25% की फिसलन के साथ 22,563.00 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 292.67 प्वाइंट्स टूटकर 72,187.62 और निफ्टी 112.40 गिरकर 22,508.05 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

मजबूत बॉन्ड यील्ड

10-साल के अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड 5% के पार बनी हुई है, जिससे मार्केट पर दबाव भी बना हुआ है।

FIIs की तेज बिकवाली

बॉन्ड यील्ड की मजबूती और जियो-पॉलिटिकल अस्थिरता पर विदेशी निवेशकों ने बुधवार 30 सितंबर को भी भारतीय इक्विटी मार्केट में तेज बिकवाली की और ₹10,148.41 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की जिससे मार्केट पर दबाव पड़ा है। इस बिकवाली के साथ लगातार पांच कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों यानी एफआईआई ने ₹34,203.14 करोड़ भारतीय शेयर बाजार से निकाल लिए।

ऑटो सेक्टर का भारी दबाव

सितंबर महीने की बिक्री के आंकड़े आने से पहले ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का तेज दबाव दिखा और इसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक टूट गया। निफ्टी मेटल भी करीब 1% कमजोर है। वहीं दूसरी तरफ आईटी और बैंकिंग शेयर मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे। निफ्टी आईटी डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक 1% मजबूत है। निफ्टी पीएसयू बैंक में भी करीब आधे फीसदी की बढ़त है।

India VIX में नरमी

मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में उछाल से मार्केट पर दबाव बना है। फिलहाल यह 0.94% की तेजी के साथ 13.62 पर है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।

Sensex की एक्सपायरी

आज सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी है, जिसका मार्केट पर असर दिख रहा है। एक्सपायरी का मतलब 1 अक्टूबर को एक्सपायर होने वाले F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) को आज स्क्वॉयर ऑफ करना है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा सुस्त शुरुआत के संकेत, क्रूड में नरमी क्या बदलेगा बाजार की चाल

Stock Market Live Update: आज इस छोटे हफ़्ते का आखिरी ट्रेडिंग सेशन है और निफ़्टी 50 के लिए यह हफ़्ता भी कुछ खास नहीं रहा। इंडेक्स लगातार आठवें हफ़्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है। आज सेंसेक्स कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी भी है। निफ़्टी में हफ़्ते के तीनों दिन गिरावट आई है और इंडेक्स अब इस हफ़्ते के निचले स्तर 22,569 को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। ऊपर की तरफ़, 22,800 – 22,750 के ज़ोन में सप्लाई बनी हुई है।

ऐसे में भारतीय शेयर बाज़ार में सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है, क्योंकि GIFT निफ़्टी ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को फ़्लैट ओपनिंग का संकेत दिया है। गिफ्ट निफ्टी 22,629 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स की पिछली क्लोजिंग से लगभग 30 अंक नीचे है। इससे भारतीय शेयर बाजार के इंडेक्स में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं

हफ़्ते का आखिरी दिन नए महीने और नई तिमाही का पहला दिन भी है। गुज़री तिमाही के लिए कंपनियों की ओर से बिज़नेस अपडेट्स आने शुरू हो जाएंगे। साथ ही, सितंबर के ऑटो सेल्स के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे और उम्मीद है कि ऑटो कंपनियों के लिए यह तिमाही भी मज़बूत रहेगी।