Poco X8 5G और X8 Power 5G की भारत में जल्द होगी एंट्री, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स

Poco भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G को भारत में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। पोको ने यह भी बताया है कि दोनों स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इन दोनों फोन के लिए अलग-अलग पेज भी लाइव हो चुके हैं।

Poco X8 सीरीज भारत में लॉन्च होने वाली है: क्या उम्मीद करें

लॉन्च से पहले, Poco ने टीजर वीडियो शेयर किए हैं जिनमें फोन और उनके कुछ खास फीचर्स की झलक दिखाई गई है। Poco X8 5G में 9,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। Poco का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 3.2 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा, इसमें 67W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे।

वहीं, ज्यादा पावरफुल Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का कहना है कि यह 3.5 दिन तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Poco के टीजर में X8 5G को ऑरेंज और व्हाइट कलर में दिखाया गया है। फोन के पीछे ऊपर की तरफ वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

वहीं, X8 Power 5G को येलो कलर में दिखाया गया है। इसके पीछे ब्लैक कलर का गोल किनारों वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर साफ दिखाई दे रहे हैं।

दोनों स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। वहीं, Poco X8 Power 5G में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज भी दिया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Poco X8 Power 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

वहीं, Poco X8 5G में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। कैमरे के तौर पर फोन में 50MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Apple Big Reveal: 9 सितंबर को आ रहा है अब तक का सबसे धांसू iPhone! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स उड़ा देंगे होश, जानें प्राइस

Market Mantra : चिराग दारूवाला से जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर, ग्लोबल अनिश्चितता में कहां करें निवेश

Market Mantra : सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला ने सितंबर महीने में सितारों के हिसाब से बाजार की चाल पर बात करते हुए कहा कि ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो गणेश जी कहते हैं कि महीने की शुरुआत में सूर्य और जो बृहस्पति यानी जो गुरु है वो कर्क राशि में होंगे। मंगल और बुध सिंह राशि में होंगे। शुक्र कन्या राशि में होंगे। जबकि शनि ग्रह मीन राशि में वक्री रहेंगे। 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के अपनी राशि तुला में आने से बाजार में सकारात्मक माहौल और खरीददारी बढ़ सकती है। इस दौरान बैंकिंग सेक्टर,फाइनेंस सेक्टर,एफएमजीसी सेक्टर,ज्वेलरी और लग्जरी सेक्टर को अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है।

7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह बाजार में ट्रेडिंग,गतिविधियों और वित्तीय निर्णयों के लिए बहुत अनुकूल रह सकता है। आईटी,टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम,बैंकिंग और ब्रोकरेज सेक्टर में तेजी देखने को मिल सकती है। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे बाजार में अचानक थोड़ा सा उतार-चढ़ाव और अस्थिरता बढ़ सकती है। लेकिन आपको मायूस नहीं होना है। रियलस्टेट, कंस्ट्रक्शन सेक्टर,ऑयल गैस सेक्टर,केमिकल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

26 सितंबर को बुध फिर से अपनी स्थिति बदलेंगे और तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इससे विदेशी निवेशकों और पारंपरिक निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है। बाजार में बुलिश ट्रेंड देखने को मिल सकता है। इस दौरान बैंकिंग सेक्टर,आईटी सेक्टर,फाइनेंस सेक्टर,मीडिया सेक्टर और टेलीकॉम सेक्टर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अच्छी खरीदारी आ सकती है। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि यह महीना इन सेक्टर्स के लिए बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है और ग्रह भी इन सेक्टर्स वालों को अच्छा फेवर करेंगे।

राशियों के अनुसार कैसा रहेगा यह महीना?

मेष राशि

चिराग दारूवाला ने कहा कि गणेश जी कहते हैं कि मेष राशि वालों इस महीने आपके लिए बैंकिंग सेक्टर,फाइनेंस सेक्टर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। इनमें आपको निवेश के लिए काफी अच्छे मौके मिलेंगे। संपत्ति की लेनदेन कर रहे हैं तो सावधानी पूर्वक जांच करें। किसी भी प्रकार का फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर रहे हैं तो सोच समझकर कीजिए। जल्दबाजी में लिया हुआ फैसला आपके लिए गलत साबित हो सकता है। आपकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। आपका सपना पूरा हो सकता है। आपका खुद का घर आप इस महीने बना सकते हैं। खर्चे बहुत अधिक रहने की भी संभावना है।

उपाय

हर शनिवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी अवश्य मिलाएं। यह समझ लीजिए कि मेष राशि वालों यह महीना आपको कुछ ना कुछ अवश्य देगा।

वृषभ राशि

गणेश जी कहते हैं वृषभ राशि वालों रेलवे सेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। म्यूच्यूल फंड में निवेश किया हुआ है तो आपको अच्छे रिटर्न्स देखने को मिल सकते हैं। संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो थोड़ा सा धैर्य रखना होगा। यह महीना क्रिएटिविटी का महीना है। यानी कि आपको नए-नए विचार,नए-नए तरीके सोचने होंगे और उसे आप अमल में लेकर आइए। अवश्य आपको लाभ होगा। खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

उपाय

हर मंगलवार को गणेश जी की पूजा अर्चना करें। ओम गण गणपताए नमः 108 बार यह मंत्र का उच्चारण करें। जरूर से आपको लाभ देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि

गणेश जी कहते हैं मिथुन राशि वालों इस महीना जो उतार-चढ़ाव चल रहा था,जो इनस्टेबिलिटी चल रही थी,वह इनस्टेबिलिटी दूर होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। आपको नए इन्वेस्टर्स,नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर,एनर्जी सेक्टर,स्टील सेक्टर में निवेश आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इंश्योरेंस और फाइनेंस सेक्टर में भी निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो वह बेहतरीन रहेगा। खर्चे आपके थोड़े कम होंगे और आप यह कह सकते हैं कि आप राहत की सांस लेंगे।

उपाय

जब भी भी संभव हो लाल कपड़ों का लाल चीजों का दान अवश्य करें और मंगलवार के दिन यह अवश्य आप करिए। आपको अवश्य कुछ ना कुछ लाभ देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

गणेश जी कहते हैं कर्क राशि वालों अभी नहीं तो कभी नहीं। जो दिमाग में चल रहे हैं जो आपके आइडियाज हैं जो थॉट्स हैं उसे आप इंप्लीमेंट करना शुरू कर दीजिए। आईटी सेक्टर,टेक्नोलॉजी सेक्टर,विज्ञान सेक्टर में निवेश आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन पैसों के लेनदेन से आपको बचना है। व्यापार में मेहनत और परिश्रम आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। व्यवसाय में कुछ बदलाव नए बदलाव से आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने में आपको थोड़ा सा सक्रिय रहना होगा।

उपाय

प्रतिदिन सुबह गाय माता को हरा घास,हरा चारा अवश्य खिलाइए।

सिंह राशि

गणेश जी कहते हैं सिंह राशि वालों इस महीने स्टील सेक्टर और सीमेंट सेक्टर में निवेश आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन आपके जो आय के स्त्रोत है वह बढ़ेंगे। करियर के लिहाज से यह महीना काफी अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय योग्य नहीं है। थोड़ा सा रुक जाइए। जल्दबाजी मत कीजिएगा।

उपाय

जरूरतमंद लोगों को दूध,दही या फिर घी का दान अवश्य करें।

कन्या राशि

गणेश जी कहते हैं कन्या राशि वालों इस महीने शुक्र आपके जीवन में बहुत कुछ लेकर आए हैं। यानी कि अलग-अलग जगह से आपको पैसे कमाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में नई-नई अपॉर्चुनिटीज आपको मिल सकती है। साथ-साथ में आपने जहां-जहां निवेश किया है,जिन शेयर्स में आपको अच्छा रिटर्न नहीं मिल रहा था,शायद इस महीने आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। हालांकि, आपको अपने पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अनियंत्रित खर्चों पर भी आपको ध्यान देना होगा। एक बजट बनाएं और उसके अनुसार ही खर्च करें।

उपाय

प्रत्येक गुरुवार को ओम ब्रह्म बृहस्पतिए नमः का जाप करें, यह मंत्र का गुरु का मंत्र है। 108 बार जाप अवश्य करिए। गुरु अगर आपके फेवर में होंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा। यह महीना आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

तुला राशि

गणेश जी कहते हैं तुला राशि वालों इस महीने ऑटोमोबाइल सेक्टर,ट्रांसपोर्ट सेक्टर,फाइनेंस सेक्टर में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा। इनमें आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। सोना चांदी का व्यवसाय कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो कीजिए। जरूर से आपको लाभ होगा और आपके किसी भी प्रकार के कुछ काम अटके हुए थे तो आप यह कह सकते हैं 7 सितंबर से लेकर 21 सितंबर का जो समय है वह बहुत ही बेहतरीन है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के व्यवसाय में अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन मिल सकता है और साथ-साथ में नई अपॉर्चुनिटीज भी मिल सकती है।

उपाय

हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें और माता जी को खीर का भोग लगाएं। यह समझ लीजिए तुला राशि वालों कि इस महीने अनएक्सपेक्टेड मॉनिटरी गेंस यानी ऐसा पैसा जो शायद आपने सोचा भी नहीं हो,अटका हुआ पैसा भी आपको इस महीने मिल सकता है। यह महीना आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

वृश्चिक राशि

गणेश जी कहते हैं वृश्चिक राशि वालों अभी नहीं तो कभी नहीं आपको आलस का त्याग करना है। थोड़ा सा आपको एक्टिव हो जाना है। अलर्ट हो जाना है। आप यह समझ लीजिए कि इस महीने आपकी जो आर्थिक स्थिति है वह पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। लंबी अवधि के निवेश से अच्छी आय होगी। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपके लिए बहुत बेहतरीन है। इस महीने किसी भी प्रकार का आप फैसला लें वह जल्दबाजी में मत लीजिएगा। जल्दबाजी में लिया हुआ फैसला आपके लिए नुकसानकारक साबित हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर से लीजिए। वरना आप फंस सकते हैं। व्यापार में अच्छे ऑर्डर्स आपको मिल सकते हैं। नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं। और सबसे बड़ी बात यह है कि इस महीने जो आपका जो नेटवर्किंग है,आपके जो संपर्क है,वह और भी बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे और कहीं ना कहीं वह आपको मददगार भी साबित होंगे।

उपाय

प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी को तेल और सिंदूर अवश्य अर्पण करें और ओम हनुमंताय रामदूताय नमः यह मंत्र का 108 बार जाप करिए। यह महीना आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

धनु राशि

गणेश जी कहते हैं धनु राशि वालों बहुत मेहनत करते हैं। बहुत एफर्ट्स देते हैं। पर परिणाम नहीं मिलता। तो आप यह कह सकते हैं कि आपने जो पास्ट में एफर्ट्स किए थे,जो मेहनत की थी,जिसका परिणाम आपको नहीं मिल रहा था,उसका परिणाम इस महीने आपको मिल सकता है। स्टील सेक्टर और पावर सेक्टर में निवेश आपके लिए बेहतरीन रहेगा। स्माल कैप और मिड कैप शेयर्स आपको अच्छा फायदा कराएंगे। निवेश संबंधित योजनाएं भी बहुत सफल रहेंगी। व्यापार में अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है और अगर आप कोई पार्टनर ढूंढ रहे हैं,कोई इन्वेस्टर ढूंढ रहे हैं अपने व्यापार के लिए तो इस महीने आपको वह इन्वेस्टर भी मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।

उपाय

प्रत्येक गुरुवार को ओम गुरुवे नमः मंत्र का आप जाप करें और गाय माता को गुड़ अवश्य खिलाइए। यह महीना आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

मकर राशि

गणेश जी कहते हैं मकर राशि वालों जितना ज्यादा विचार करेंगे उतना आप कंफ्यूजन में रहेंगे, स्ट्रेस में रहेंगे, एंग्जायटी में रहेंगे, कुछ भी नहीं कर पाएंगे, तो इस महीने आपको ज्यादा विचार नहीं करना है। कार्य के ऊपर फोकस करना है। शेयर बाजार में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो जरूर कीजिए आपके लिए फायदेमंद रहेगा पावर सेक्टर, एनर्जी सेक्टर और गैस सेक्टर में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा और जिन शेयर्स में आपका आपका पैसा रुका हुआ था उसमें तेजी देखने को मिल सकती है। घर या कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने का आपका जो सपना है वह सपना इस महीने अवश्य पूर्ण होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव आ सकता है। पर आपको धैर्य रखना है। उत्तेजित नहीं हो जाना है। मन को शांत रख के कोई भी कार्य करेंगे तो अवश्य आने वाले समय में आपका डंका बजेगा।

उपाय

हर शनिवार शाम को शनिदेव जी को काले तिल और सरसों का तेल अवश्य चढ़ाइए।

कुंभ राशि

गणेश जी कहते हैं कुंभ राशि वालों इस महीने आप कोई भी प्रकार का लेनदेन कर रहे हैं तो सोच समझकर कीजिए। दूसरा शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो प्रॉपर रिसर्च करके निवेश करिए। किसी की भी बातों में आकर अगर आपने निवेश किया तो शायद आपका पैसा फंस सकता है। आपको फाइनेंस सेक्टर,इंश्योरेंस सेक्टर में अच्छा मुनाफा मिलेगा। सोने में या फिर प्रॉपर्टी में निवेश के लिए थोड़ा सा इंतजार करिए। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। अपना पैसा सोच समझकर निवेश करना होगा।

उपाय

प्रत्येक शनिवार को कौवों को और काले कुत्तों को भोजन अवश्य खिलाइए। शनिदेव जी की मेहरबानी रहेगी तो आपके कर्मों का फल जो आपने एफर्ट्स दिए थे जो आपकी सोच थी उसका आपको अच्छा परिणाम इस महीने देखने को मिलेगा। यह महीना आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों गणेश जी कहते हैं कि बैंकिंग सेक्टर,आईटी सेक्टर, फाइनेंस सेक्टर और एनर्जी सेक्टर में निवेश आपके लिए अच्छा रहेगा। इनमें आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। महीने के अंत में यानी कि 27 तारीख से लेकर 30 तारीख के बीच में अगर आप प्रॉफिट बुक करने का विचार कर रहे हैं तो आप कर सकते हैं। नौकरी कर रहे हैं अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। म्यूच्यूल फंड में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो उसकी शुरुआत आप इस महीने कर सकते हैं। लोन लेने का विचार कर रहे हैं और नहीं मिल रहा है,कुछ ना कुछ अड़चनें आ रही थी तो वो अड़चनें भी इस महीने दूर होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आप कोई भी स्टार्टअप शुरू करने का विचार कर रहे हैं,नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो उसकी शुरुआत कर दीजिए। सब्र मत रखिए। थोड़ा सा एक्टिव हो जाइए। थोड़ा सा अलर्ट हो जाइए और एकदम पीछे पड़ जाइए। आप यह समझ लीजिए कि इस महीने लिए हुए कोई भी फैसले, इस महीने किए हुए कोई भी कार्य आने वाले समय में आपको एक अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकते हैं।

उपाय

रोजाना सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और 21 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

बाजार में डिस्काउंट पर मिल रहे शेयर, न चूकें मौका

चिराग दारूवाला का कहना है कि इस समय सभी तरह के निवेशकों सबसे पहले धैर्य रखना है। दुनिया में जितने भी वॉर चल रहे हैं उसके बावजूद आने वाले कुछ समय में आप देखेंगे कि हमारा सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई लगाता दिखेगा। आपको सिर्फ धैर्य रखना है। अगर आपको लग रहा है कि आपका पोर्टफोलियो 15, 20 या 30 फीसदी माइनस में है तो आप उसे साइड में रख के आराम से चैन की नींद लीजिए। जिन लोगों ने अभी तक निवेश नहीं किया है, सोच रहे हैं कि शायद बाजार और गिरेगा तो वे यह कर सकते हैं कि थोड़ा सा निवेश करे क्योंकि अभी आपको बाजार में डिस्काउंट मिल रहा है। बाजार में वैसा की डिस्काउंट मिल रहा है जैसा Flipkart Flipkart और Amazon पर मिलता है। इस समय आप डिस्काउंट पर शेयर्स ले सकते हैं। आने वाले समय में आपको जरूर अच्छा रिटर्न मिलेगा।

 

Daily Voice: मौजूदा भाव पर नए न्यू एज स्टॉक्स लग रहे महंगे, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,रियल्टी और डिफेंस शेयरों को लेकर भी रहें सतर्क

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

₹67,999 में लॉन्च हुआ Acer का नया AI Laptop, 32GB RAM और 1TB स्टोरेज से है लैस

Acer ने भारत में Swift Neo AI लैपटॉप लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने भारत में AI से लैस लैपटॉप की अपनी रेंज को और बढ़ाया है। यह नया पतला और हल्का लैपटॉप Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है। इसे खासतौर पर प्रोफेशनल्स, छात्रों और क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें AI की मदद से बेहतर परफॉर्मेंस, प्रीमियम मेटल डिजाइन और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

इस लैपटॉप में Microsoft Copilot इंटीग्रेशन, Intel AI Boost और हल्का डिजाइन भी है, जो इसे प्रोडक्टिविटी, कंटेंट क्रिएशन और रोजाना के मल्टीटास्किंग कामों के लिए बेहतरीन बनाता है।

कीमत और उपलब्धता

Acer Swift Neo AI लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹67,999 है। यह Flipkart, Acer E-store और पूरे भारत में दूसरे रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होगा।

फीचर्स

Acer Swift Neo AI में लेटेस्ट Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H प्रोसेसर के साथ Intel AI Boost दिया गया है, जो प्रोडक्टिविटी, कोलेबोरेशन और क्रिएटिव ऐप्स में AI-पावर्ड अनुभव देता है। बता दें कि तेज मल्टीटास्किंग और बेहतर सिस्टम रिस्पॉन्स के लिए इस लैपटॉप को 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB PCIe NVMe SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है।

इसके अलावा, इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 1920 x 1200 रिजॉल्यूशन और 300 निट्स तक की ब्राइटनेस वाला 14-इंच WUXGA IPS डिस्प्ले है, जबकि कुछ खास वेरिएंट्स में OLED डिस्प्ले का ऑप्शन भी मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो लैपटॉप में ऊपर और नीचे प्रीमियम मेटल कवर दिया गया है। इसका वजन सिर्फ 1.25 किलोग्राम है और मोटाई 17.2mm है। इसमें 180-डिग्री हिंज, बैकलिट कीबोर्ड, प्रिसीजन टचपैड और फिंगरप्रिंट रीडर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए, Swift Neo AI में चार्जिंग, डेटा ट्रांसफर और डिस्प्ले आउटपुट सपोर्ट वाले दो फुल-फंक्शन USB Type-C पोर्ट, HDMI, अतिरिक्त USB पोर्ट और Wi-Fi 6 की सुविधा है। इसमें फुल HD 1080p वेबकैम, डुअल स्पीकर और 52Wh की बैटरी भी है, साथ ही यह 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है और इसमें Microsoft Copilot का इंटीग्रेशन मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव कामों के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Acer के मुताबिक, Swift Neo AI को बेहतर परफॉर्मेंस, आसानी से साथ ले जाने वाले डिजाइन और AI फीचर्स का संतुलन देने के लिए बनाया गया है। कंपनी इसे ऐसे यूजर्स के लिए पेश कर रही है जो एक मॉडर्न AI लैपटॉप चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: POCO X8 Power 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी

POCO X8 Power 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी

POCO X8 Power भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है और खुद ब्रांड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। डिवाइस से जुड़े प्रमोशनल मटीरियल के अनुसार, यह कन्फर्म हो गया है कि डिवाइस अगले हफ्ते देश में लॉन्च होगा। वहीं, अगर डिजाइन की बात करें तो यह एक साफ-सुथरा डिवाइस लगता है, जिसमें पीले रंग का रियर पैनल और स्क्वायर शेप का कैमरा आइलैंड है, जिसमें दो सेंसर कटआउट और एक फ्लैश दिया गया है। इसी के साथ, यहां वे सभी बातें बताई गई हैं जो आपको कन्फर्म जानकारी, लीक, अफवाहों और अनुमानों के आधार पर इस फोन के बारे में जाननी चाहिए।

भारत में POCO X8 Power 5G की कीमत और बिक्री का प्लेटफॉर्म

आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, POCO X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे (IST) लॉन्च होगा। इसके बाद यह ई-कॉमर्स स्टोर Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सामने आई अफवाहों के मुताबिक, POCO X8 Power 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹34,999 हो सकती है।

POCO X8 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

POCO X8 Power में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी हो सकता है। हालांकि, POCO ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इस हैंडसेट में 10,000mAh की बैटरी और 100W हाइपरचार्ज सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा और इसमें HyperOS 3 स्किन मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Tecno ने लॉन्च किया दमदार Spark Go 3 Pro, पानी, धूल और गिरने से नहीं होगा आसानी से खराब

Tecno ने लॉन्च किया दमदार Spark Go 3 Pro, पानी, धूल और गिरने से नहीं होगा आसानी से खराब

Tecno ने भारत में Spark Go 3 Pro लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जिसे IP69 ड्यूरेबिलिटी रेटिंग मिली है। बता दें कि यह नया बजट स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें ऐसे डिवाइस की जरूरत है जो मुश्किल हालात झेल सके और तेज प्रेशर वाले पानी के जेट, धूल और गलती से गिरने जैसी स्थितियों से सुरक्षित रह सके।

कंपनी के मुताबिक, Spark Go 3 Pro को डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, किसानों, छात्रों और प्रोफेशनल्स जैसे यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें रोजाना इस्तेमाल के लिए एक मजबूत स्मार्टफोन चाहिए, जिसमें जरूरी फीचर्स से कोई समझौता न करना पड़े।

कीमत और उपलब्धता

Tecno Spark Go 3 Pro भारत में 4 सितंबर, 2026 से रिटेल स्टोर, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹15,999 है, जबकि 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹16,999 है।

स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark Go 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP69-रेटेड बनावट है। कंपनी का कहना है कि यह तेज दबाव वाले पानी के जेट, धूल और गलती से गिरने पर सुरक्षा देती है, जिससे यह मुश्किल आउटडोर स्थितियों में काम करने वाले यूजर्स के लिए सही है।

इस स्मार्टफोन में 120Hz का डिस्प्ले है, जो आम 60Hz पैनल के मुकाबले ज्यादा स्मूद स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनिमेशन का अनुभव देता है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,200mAh की बैटरी है। Tecno का कहना है कि इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन चल सके।

इसके अलावा, क्लियर वॉइस कॉल के लिए फोन में AI वॉइसप्रिंट नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है, जो बातचीत के दौरान बैकग्राउंड के शोर को कम करता है। इस डिवाइस में IR ब्लास्टर भी है, जिससे यूजर्स टेलीविजन और एयर कंडीशनर जैसे कम्पैटिबल घरेलू उपकरणों को सीधे स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं।

Tecno का कहना है कि Spark Go 3 Pro को मजबूती और भरोसे को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह उन ग्राहकों के लिए है जो किफायती कीमत पर मजबूत स्मार्टफोन का अनुभव चाहते हैं, साथ ही रोजाना के कामों और मनोरंजन के लिए मॉडर्न फीचर्स भी चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE की धांसू एंट्री, 3X जूम और 4,900mAh बैटरी जैसे मिलेंगे फीचर्स

₹15000 से कम में Realme का नया फोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Realme C100i को गुरुवार को भारत में टेक कंपनी के लेटेस्ट बजट C-सीरीज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह हैंडसेट अब देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सिंगल RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7000 सीरीज चिपसेट, 6,500mAh की बैटरी और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, Realme C100i में 6.75-इंच का LCD टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। अब चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

भारत में Realme C100i की कीमत और उपलब्धता

भारत में Realme C100i के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र कॉन्फिगरेशन की कीमत ₹14,999 तय की गई है। कंपनी की ओर से पात्र छात्रों को 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

यह हैंडसेट अभी भारत में Flipkart और Realme India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Realme C100i दो कलर Midnight Black और Skyline Silver ऑप्शन में पेश किया गया है।

Realme C100i के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme C100i एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर आधारित Realme UI के साथ आता है। इस फोन में 6.75-इंच का HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 100% sRGB, 16.7 मिलियन कलर्स, 254 ppi पिक्सल डेंसिटी, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 83% DCI-P3 कलर गैमट और Panda MN228 कवर ग्लास जैसे फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए Realme C100i में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो 1.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। फोन में ARM Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, Realme C100i के पिछले हिस्से में ऑटोफोकस और 78-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP (f/2.0) का सिंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP (f/2.2) का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह हैंडसेट 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

Realme C100i में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, GLONASS, BDS, Galileo और QZSS का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर और सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑनबोर्ड सेंसर दिए गए हैं। इस हैंडसेट का साइज 166.5×78.2×8.7mm है और वजन लगभग 210 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी के साथ Lava Bold N4 Lite लॉन्च, मिलेगा 8MP कैमरा और Android 16 Go, कीमत 8,000 से कम

Realme ने लॉन्च किया 8,000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, कीमत ₹34,999 से शुरू

अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, Realme ने बुधवार को भारत में Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की P4 सीरीज में शामिल होने वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन है। बता दें कि इसकी बिक्री Flipkart पर की जाएगी और यह दो कलर ऑप्शन में आएगा। अब आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन में क्या कुछ खास है और इसके बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

भारत में Realme P4s 5G की कीमत

Realme P4s 5G को भारत में 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इतनी है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।

खास बात यह है कि Realme HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI कार्ड्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। यह नया स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme P4s 5G Titanium Grey और Electric Cyan में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme P4s 5G में 6.78-इंच का Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। इसके अलावा, यह डिवाइस पानी और धूल से बचाव के लिए IP66 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट 2.66GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। वहीं, गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए फोन में Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए, Realme P4s 5G में डुअल बैक कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP (f/1.8) का प्राइमरी लेंस है। इस लेंस में टू-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 77.9-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस में 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP (f/2.2) का अल्ट्रावाइड सेंसर भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, इसमें 16MP (f/2.4) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि Realme P4s 5G 4K/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो, Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Series की कीमत लीक! भारत से दुबई तक इतने में मिलेंगे Pro, Pro Max और Ultra

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को दें ये 5 शानदार स्मार्टफोन, कीमत 25 हजार से भी कम

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार बस आने ही वाला है। ऐसे में अगर आप अपने भाई या बहन के लिए कोई अच्छा गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए 25,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है। जिन्हें आप Amazon और Flipkart से खरीदकर अपने भाई या बहन को तोहफे में दे सकते हैं।

iQOO Z11 Lite (6GB RAM + 256GB स्टोरेज)

यह स्मार्टफोन 42,499 रुपये की जगह 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है और यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो, iQOO Z11 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 0.08MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

iQOO Z11 Lite

Vivo T5 Lite 5G (6GB RAM + 256GB स्टोरेज)

Vivo T5 Lite 5G के 6GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo T5 Lite 5G

Poco M8 5G (6GB RAM + 128GB स्टोरेज)

Poco के यह स्मास्टफोन 29,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.77-इंच का Flow AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है, रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा है। फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है, साथ ही 20MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Poco M8 5G (6GB RAM + 128GB स्टोरेज)

Realme NARZO 100x 5G (6GB RAM + 128GB स्टोरेज)

Realme NARZO 100x 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें 6.8-इंच का HD+ LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme NARZO 100x 5G

OnePlus N6 (4GB RAM + 128GB स्टोरेज)

OnePlus N6

OnePlus N6 के इस वेरिएंट की कीमत अभी 24,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच की HD LCD स्क्रीन है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो, इस हैंडसेट में 50MP का सिंगल प्राइमरी कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें: Fire-Boltt के दो 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से हैं लैस, जानें कीमत

POCO F9 Pro और F9 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म! 16GB RAM और 5x Optical Zoom के साथ होगी एंट्री

POCO के फैंस काफी समय से कंपनी की F9 सीरीज के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। अब कंपनी ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि वह 1 सितंबर 2026 को POCO F9 सीरीज को दुनियाभर में लॉन्च करेगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि वह POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि ये दोनों फोन Redmi K100 सीरीज के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं, जिसे अभी सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको आने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में अब तक मिली सभी जानकारी बता रहे हैं।

Poco F9 सीरीज 1 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड POCO ने कंफर्म किया है कि Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को ग्लोबल मार्केट में 1 सितंबर को रात 8 बजे GMT (भारत में 2 सितंबर को रात 1:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि कई लीक्स में दावा किया गया है कि कंपनी स्टैंडर्ड Poco F9 को लॉन्च नहीं करेगी।

Poco F9 सीरीज के कलर और स्पेसिफिकेशन्स

टीजर के मुताबिक, Poco F9 सीरीज को White और Dark Cherry कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जो Redmi K100 सीरीज जैसा ही है। हैंडसेट के पीछे ‘Sound by Bose’ की ब्रांडिंग दिख रही है, जिससे पता चलता है कि इसकी ऑडियो ट्यूनिंग US कंपनी के साथ मिलकर की गई है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Poco F9 Pro में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59-इंच का QHD+ प्लास्टिक OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। जबकि F9 Ultra में इससे भी बड़ी 6.85-इंच की स्क्रीन हो सकती है, जिसका रिजोल्यूशन 2608 × 1200 पिक्सल होगा।

दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इनमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज भी मिल सकता है।

हालांकि, Pro मॉडल के प्रोसेसर को लेकर कुछ अनिश्चितता है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि Poco F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का एक खास वर्जन (binned version) इस्तेमाल हो सकता है, जिसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 V कहा जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि यही चिप चीन में Redmi K100 Pro में भी इस्तेमाल होगी।

कैमरे की बात करें तो, Poco F9 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम व OIS वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

वहीं, Poco F9 Ultra में ज़्यादा बेहतर ज़ूम सेटअप मिल सकता है। इसमें Pro मॉडल जैसा ही 50MP का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है, साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करने वाला एक और 50MP का टेलीफोटो सेंसर भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart पर ₹69,900 वाला iPhone 16 हुआ सस्ता! मिल रहा आधे से भी कम दाम में, जानें कीमत और ऑफर

Flipkart पर ₹69,900 वाला iPhone 16 हुआ सस्ता! मिल रहा आधे से भी कम दाम में, जानें कीमत और ऑफर

Flipkart पर Apple के iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है, जिससे यह अभी उपलब्ध सबसे आकर्षक प्रीमियम स्मार्टफोन डील्स में से एक बन गया है। हालांकि, यह हैंडसेट डिस्काउंटेड कीमत पर लिस्टेड है, लेकिन खरीदार एलिजिबल बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठाकर इसकी असल कीमत को और कम कर सकते हैं। मौजूदा ऑफर के अनुसार, एलिजिबिलिटी के आधार पर iPhone 16 को ₹34,817 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Flipkart पर iPhone 16 की डील

iPhone 16 का 128GB वाला मॉडल अभी Flipkart पर 65,900 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 69,900 रुपये थी। यानी फोन पर सीधे 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा, Flipkart Axis Bank के योग्य कार्ड से पेमेंट करने पर 3,833 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस ऑफर के बाद iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर 62,067 रुपये हो जाती है।

एक्सचेंज ऑफर से कीमत ₹35,000 से भी कम

अगर आप पुराने iPhone को अपग्रेड करके नया iPhone 16 खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart के Exchange ऑफर के जरिए काफी बचत कर सकते हैं। मौजूदा ऑफर के मुताबिक, अच्छी कंडीशन वाले Apple iPhone 13 को एक्सचेंज करने पर 27,250 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है।

अगर इस अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू के साथ Flipkart Axis Bank कार्ड का डिस्काउंट भी जोड़ दिया जाए, तो iPhone 16 की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 34,817 रुपये रह जाती है।

हालांकि, ध्यान रखें कि आपको मिलने वाली अंतिम एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन, पिकअप के समय होने वाले वेरिफिकेशन और फोन के सभी फीचर्स व एक्सेसरीज के सही तरीके से काम करने पर निर्भर करेगी।

iPhone 16 की कीमत का पूरा हिसाब

  • ओरिजिनल कीमत: 69,900 रुपये
  • Flipkart पर बिक्री कीमत: 65,900 रुपये
  • इंस्टेंट डिस्काउंट: 4,000 रुपये
  • Flipkart Axis Bank डिस्काउंट: 3,833 रुपये तक
  • बैंक ऑफर के बाद कीमत: 62,067 रुपये
  • Apple iPhone 13 की एक्सचेंज वैल्यू: 27,250 रुपये तक
  • एक्सचेंज के बाद प्रभावी कीमत: 34,817 रुपये

क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

iPhone 16 में Apple का लेटेस्ट जनरेशन चिपसेट, बेहतर कैमरे, Dynamic Island और Apple Intelligence का सपोर्ट मिलता है। ऐसे में पुराने iPhone इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा अपग्रेड हो सकता है। अगर आप Flipkart Axis Bank ऑफर के लिए एलिजिबल हैं और आपके पास एक्सचेंज करने के लिए iPhone 13 है, तो यह डील काफी फायदेमंद हो सकती है। इस ऑफर के साथ iPhone 16 की प्रभावी कीमत 34,817 रुपये तक आ सकती है, जो Apple के इस स्टैंडर्ड iPhone के लिए फिलहाल मिलने वाली कम कीमतों में से एक है।

हालांकि, ध्यान रखें कि एक्सचेंज वैल्यू और बैंक डिस्काउंट आपकी एलिजिबिलिटी पर निर्भर करते हैं और बिना किसी पूर्व सूचना के इनमें बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Android फोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस