Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत

अगर आप 20 हजार रुपये से कम कीमत में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung का नया फोन आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले, OIS सपोर्ट वाला 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के साथ इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F70 5G की भारत में कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

Samsung Galaxy F70 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये खर्च करने होंगे।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत घटकर 17,999 रुपये हो जाएगी।

इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Bold Black और Vivid Violet में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F70 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F70 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन को खरोंच और रोजमर्रा के नुकसान से बचाने के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस (Corning Gorilla Glass Victus) की सुरक्षा दी गई है। साथ ही, यह फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 1330 प्रोसेसर लगा है, जिसे 5nm प्रोसेस का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यूजर्स MicroSD कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में डेटा और डिवाइस की सुरक्षा के लिए Samsung Knox फीचर भी मिलता है। इसके अलावा, Google का Circle to Search फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से स्क्रीन पर दिख रही किसी चीज को सर्च करना आसान हो जाता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में भी कंपनी ने अच्छी सुविधा देने का वादा किया है। Samsung के मुताबिक, Galaxy F70 5G को Android OS के चार बड़े अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इससे फोन को लंबे समय तक नए फीचर्स और सुरक्षा अपडेट के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X10 Pro Max की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की एंट्री जल्द! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिप से होगा लैस

Samsung Galaxy F70 Pro 5G: अब आखिरकार यह आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गया है कि Samsung Galaxy F70 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है और Flipkart पर इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे फोन के डिजाइन और उपलब्धता के बारे में संकेत मिलते हैं। Flipkart माइक्रोसाइट से पता चलता है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि फोन से जुड़ी और जानकारी 31 जुलाई, 2026 को सामने आएगी। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 30,000 रुपये होगी।

माइक्रोसाइट पर Galaxy F70 Pro 5G को ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, और उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय और भी कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ एक फ्लैट पैनल दिया जा सकता है और ऊपर-बाएं कोने में एक पिल-शेप का कैमरा आइलैंड मिलेगा। इस आइलैंड में तीन सेंसर होंगे और कैमरा आइलैंड के बगल में LED फ्लैश लगा होगा। वहीं, फोन के दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं।

Samsung Galaxy F70 Pro: कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F70 Pro में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह डिवाइस बेस वेरिएंट में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा, जिसके ऊपर कंपनी का Samsung One UI 8.5 स्किन मिल सकता है।

बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार हो सकता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा, फोन में IP64 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित बनाएगी।

कैमरे की बात करें तो, Samsung Galaxy F70 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और लगभग 5MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max Leak: 2nm A20 Pro चिप से लेकर 48MP कैमरा तक, जानें Apple के नए फ्लैगशिप की खासियतें