Apple मार्च 2027 में लॉन्च करेगा iPhone 18! कीमत और फीचर्स हुए लीक

सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद Apple अब मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone हो सकता है। बता दें कि iPhone 17 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसकी मौजूदा आधिकारिक कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, iPhone 18 की कीमत भारत में 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसकी कीमत ₹1,10,990 से ₹1,19,990 के बीच रहने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 भी लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 का प्रोडक्शन नवंबर 2026 के आखिर में शुरू हो सकता है।

हालांकि, Apple ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसकी सही कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट जानने के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा।

Apple iPhone 18 के अनुमानित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसका स्क्रीन साइज iPhone 17 के जैसा हो सकता है। फोन की स्क्रीन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इससे फोन पर स्क्रॉलिंग करने और स्क्रीन पर एनिमेशन देखने का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है।

इसके अलावा, iPhone 18 में Dynamic Island का साइज छोटा किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Apple यह बदलाव स्टैंडर्ड मॉडल में भी करेगी या नहीं।

परफॉर्मेंस की बात करें, तो iPhone 18 में कंपनी का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। नया प्रोसेसर फोन की स्पीड और काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने के साथ बैटरी की खपत कम करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

iPhone बनाने वाली कंपनी इसकी मेमोरी को भी अपग्रेड कर सकती है। विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने 9GB RAM का सुझाव दिया है, जबकि विश्लेषक जेफ पु का मानना ​​है कि यह फोन 12GB RAM के साथ आ सकता है। वहीं, फाइनल कॉन्फिगरेशन अभी स्पष्ट नहीं है।

फोटोग्राफी के लिए, उम्मीद है कि iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप ही रहेगा। इसमें Apple का C2 मॉडेम भी हो सकता है, हालांकि कनेक्टिविटी में सुधार के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। कुछ लीक से यह भी पता चलता है कि Apple, iPhone 18 को नए कलर और बेहतर बैटरी क्षमता के साथ पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 पर ₹26,000 तक की बचत, Pixel 11 Pro और Fold पर भी ऑफर, जानें पूरी डिटेल

iPhone Duo की बुकिंग शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक, अब अगले साल मिलेगा 299000 में!

iPhone Duo की बुकिंग शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक, अब अगले साल मिलेगा 299000 में!

apple duo

iphone Duo : Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo वैसे तो लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसकी बिक्री स्टार्ट नहीं हुई है। कंपनी ने 16 अक्टूबर को इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू की और कुछ ही समय में यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया। ग्राहकों को अब अगले साल तक इंतजार करना होगा। ALSO READ: Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

मतलब कुछ ही खुशकिस्मत ग्राहकों को यह 23 अक्टूबर को मिलेगा, जिन्होंने समय रहते प्री-ऑर्डर दे दिया था। भारत में अब इस फोन की शिपिंग डेट अब बढ़ाकर 23 जनवरी 2027 कर दी गई है। 

 

iPhone Duo की प्री-बुकिंग Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए की गई। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपए रखी गई है। भारतीय समय के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे से फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हुए और कुछ समय में ही शिपिंग डेट 23 जनवरी तक पहुंच गई।

 

iPhone Duo ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात समेत 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। शेष देशों में लोगों को इंतजार करना होगा।

 

Apple ने पिछले महीने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Duo पेश किया था। जहां iPhone 18 Pro सीरीज की प्री-बुकिंग उसी सप्ताह शुरू हो गई थी।

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा,  कीमत 2.99 लाख रुपए

iPhone Duo

Apple के नए iPhone Duo को लेकर बाजार में दिलचस्पी बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस के लॉन्च के बाद Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 को लेकर ऑनलाइन सर्च में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। हालांकि, सर्च में बढ़ोतरी से बिक्री या ग्राहकों की पसंद पर पड़ने वाले वास्तविक असर का पता नहीं चलता।

ALSO READ: bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Apple ने पिछले महीने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Duo पेश किया था। जहां iPhone 18 Pro सीरीज की प्री-बुकिंग उसी सप्ताह शुरू हो गई थी और ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, वहीं iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे UTC से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

 

70 से ज्यादा देशों में प्री-बुकिंग

 

iPhone Duo की प्री-बुकिंग Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए की जा सकेगी। यह ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात समेत 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इन बाजारों में फोन की बिक्री और डिलीवरी 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर से इसे 28 अन्य देशों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ALSO READ: Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

भारत में iPhone Duo की कीमत 2,99,900 रुपए

 

Apple के नए फोन की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है। भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपए बताई गई है। इसकी तुलना में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत क्रमशः 1,64,900 रुपए और 1,79,900 रुपए है। Samsung Galaxy Z Fold 8 को कैसे मिला फायदा?

 

iPhone Duo के चर्चा में आने के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर ऑनलाइन सर्च बढ़ने की खबर सामने आई है। इसकी एक संभावित वजह फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा हो सकती है। Apple और Samsung के प्रीमियम डिवाइसों की तुलना करने वाले ग्राहक डिजाइन, डिस्प्ले, मल्टीटास्किंग और कीमत जैसे पहलुओं पर ध्यान दे सकते हैं। हालांकि, Galaxy Z Fold 8 की सर्च में बढ़ोतरी के पीछे iPhone Duo ही एकमात्र कारण है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं होती।

ALSO READ: Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

क्या भारत में अभी खरीद पाएंगे iPhone Duo?

 

भारत उन बाजारों में शामिल है जहां iPhone Duo की प्री-बुकिंग उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इच्छुक ग्राहक Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप पर उपलब्धता और कीमत की पुष्टि कर सकते हैं। iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक इन दोनों मॉडल की कीमत और फीचर्स की तुलना करके फैसला कर सकते हैं। वहीं, iPhone Duo खरीदने से पहले इसकी कीमत, उपलब्ध कॉन्फिगरेशन और अपनी जरूरत के अनुसार फीचर्स का मूल्यांकन करना उपयोगी रहेगा।

iPhone 18 Pro पर ₹57,000 की बचत! जानें कैसे मिलेगा डिस्काउटं, देखें Exchange, Bonus और Cashback का पूरा हिसाब

अगर आप नया iPhone 18 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत देखकर बजट को लेकर सोच में पड़ गए हैं, तो पुराने iPhone को एक्सचेंज करना आपके काम आ सकता है। जी हां, दरअसल India iStore एक जबरदस्त ऑफर दे रहा है, जिसके जरिए iPhone 18 Pro की असल कीमत काफी कम हो सकती है। फिलहाल, भारत में iPhone 18 Pro के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं, एक्सचेंज और पेमेंट से जुड़े खास फायदों को मिलाकर इस फोन की असल कीमत ₹1,07,900 तक कम की जा सकती है। इस हिसाब-किताब में एलिजिबल डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक शामिल हैं।

भारत में iPhone 18 Pro की कीमत

भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत ₹1,64,900 है। 512GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,89,900 है, जबकि 1TB और 2TB मॉडल की कीमत क्रमशः ₹2,39,900 और ₹3,14,900 है।

iPhone 18 Pro को ₹1,07,900 में कैसे खरीदें

₹1,07,900 की प्रभावी कीमत iPhone 15 Pro 128GB को ₹40,000 में एक्सचेंज करने पर आधारित है। इसके बाद खरीदार ₹10,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और ₹7,000 तक का बैंक कैशबैक पा सकते हैं।

iPhone 18 Pro को 1,07,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदने के लिए iPhone 15 Pro के 128GB मॉडल को एक्सचेंज करना होगा। इस फोन की एक्सचेंज वैल्यू 40,000 रुपये तक मिल सकती है।

इसके अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक भी मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाने पर iPhone 18 Pro की प्रभावी कीमत 1,07,900 रुपये रह जाती है।

इससे लिस्टेड कीमत में कुल ₹57,000 की कमी आती है:

फायदा / कीमतराशि
iPhone 18 Pro की कीमत₹1,64,900
iPhone 15 Pro की एक्सचेंज वैल्यू₹40,000
एक्सचेंज बोनस₹10,000
बैंक कैशबैक₹7,000
प्रभावी कीमत₹1,07,900

बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस

India iStore, Axis Bank, ICICI Bank या SBI के क्रेडिट कार्ड से किए गए एलिजिबल EMI ट्रांजैक्शन पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक देता है। एलिजिबल नॉन-EMI ट्रांजैक्शन के लिए कैशबैक ₹6,000 है।

इसके अलावा, एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक मिल सकता है। यह ऑफर चुनिंदा स्टोर्स पर Cashify और Servify के जरिए उपलब्ध है। हालांकि, बोनस की राशि पुराने फोन की जांच के बाद तय की जाती है।

खास बात यह है कि हर iPhone 15 Pro के लिए ₹40,000 की एक्सचेंज वैल्यू की गारंटी नहीं है। अंतिम कीमत डिवाइस की हालत और उसके मूल्यांकन पर निर्भर करती है। इसलिए, खरीदारों को अंतिम कीमत का हिसाब लगाने से पहले अपनी एक्सचेंज वैल्यू और पेमेंट के लिए अपनी पात्रता (eligibility) की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही, फोन के आधार पर डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू अलग-अलग होगी, और उसी हिसाब से अंतिम कीमत भी अलग होगी।

यह भी पढ़ें: मूवी देखते समय मिलेगा थिएटर जैसा मजा? ₹19,999 में आया Lumio का नया स्पीकर, देखें फीचर्स

iPhone 18 की पहली बड़ी डिटेल्स लीक! 8GB RAM, 256GB स्टोरेज और 48MP कैमरा, इतनी होगी कीमत

हर कोई सितंबर में लॉन्च हुए Apple iPhone 18 Pro लाइनअप और iPhone Duo के बारे में बात कर रहा है। फिर भी, ज्यादातर लोगों को लॉन्च के समय iPhone 18 बेस वेरिएंट की कमी महसूस हुई। अब, iPhone 18 से जुड़ी लीक और अफवाहें भी दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं, जिससे हमें साफ अंदाजा हो रहा है कि इस डिवाइस में क्या-क्या देखने को मिल सकता है। आइए, अब इस डिवाइस के बारे में लीक, अनुमानों और अफवाहों से जुड़ी हर जरूरी बात जानते हैं।

iPhone 18 का कैमरा, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फीचर्स

Apple iPhone 18 में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, इस डिवाइस में Apple A20 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। यह फोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें Siri AI होगा, जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतर और प्रोडक्टिव बनाएगा। फोन में 4000mAh की बैटरी दि जा सकती है, जो 25W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कैमरे की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा। पूरी उम्मीद है कि कैमरे में कई नए AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो बिना किसी डिटेल को छोड़े शानदार सेल्फी लेगा।

Apple iPhone 18 की भारत में कीमत और लॉन्च डेट

Apple iPhone 18 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की भारत में कीमत करीब 85,900 रुपये हो सकती है। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि Apple iPhone 18 को करीब 13 मार्च 2027 को लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Reliance Digital iPhone 17 Pro Max पर दे रहा ₹77,910 का तगड़ा डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर डिटेल

Croma दे रहा iPhone 17 Pro Max पर धांसू ऑफर, 256GB मॉडल मिलेगा अब ₹74,990 में, जानें पूरी डिटेल

क्या आप iPhone 17 Pro Max खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Croma के लेटेस्ट प्रमोशनल ऑफर के तहत इसे 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है। वहीं, 512GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 94,990 रुपये है। ये कीमतें एक्सचेंज बेनिफिट और दूसरे लागू ऑफर्स का फायदा लेने के बाद मिलती हैं।

हालांकि, 74,990 रुपये iPhone 17 Pro Max की रेगुलर सेलिंग प्राइस नहीं है। इस कीमत पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अपना पुराना योग्य स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा और ऑफर की शर्तों को पूरा करना होगा। एक्सचेंज किए जाने वाले फोन और लागू ऑफर्स के आधार पर मिलने वाला अंतिम फायदा अलग-अलग हो सकता है।

iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर

Croma के मौजूदा प्रमोशन के तहत, 256GB वाले iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत ₹74,990 है, जबकि 512GB वाले मॉडल की कीमत जरूरी फायदों के बाद ₹94,990 हो जाती है।

वेरिएंटप्रभावी कीमत
iPhone 17 Pro Max 256GB₹74,990
iPhone 17 Pro Max 512GB₹94,990

यह प्रमोशन ऐसे समय में आया है जब Croma ने iPhone 18 Pro सीरीज के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इससे खरीदारों के पास नया मॉडल खरीदने या कम प्रभावी कीमत पर पिछली जनरेशन का iPhone 17 Pro Max चुनने का विकल्प मिलता है।

हालांकि, खरीदारों को खरीदारी करने से पहले अपने मौजूदा स्मार्टफोन के लिए मिलने वाली एक्सचेंज वैल्यू का हिसाब लगा लेना चाहिए। ₹74,990 की कीमत ऑफर में बताई गई ज्यादा से ज्यादा प्रभावी कीमत है और हो सकता है कि यह हर ग्राहक पर लागू न हो।

बता दें कि iPhone 17 Pro Max अभी भी Apple का फ्लैगशिप Pro Max मॉडल है। इस ऑफर के जरिए योग्य ग्राहकों को एक्सचेंज बेनिफिट मिलने पर फोन की शुरुआती कीमत का बोझ कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा से 8,500mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

iphone 18

Apple के नए iPhone 18 Pro और  iPhone 18 Pro Max की पहली सेल शुरू होते ही देशभर में इन स्मार्टफोन्स को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों में लोग रात से ही Apple Store के बाहर कतार में खड़े नजर आए। सुबह होते होते कई स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की संख्या और बढ़ गई। इनमें ऐसे लोग भी शामिल रहे जिन्होंने पहले से प्री बुकिंग कर रखी थी जबकि कई ग्राहक बिना बुकिंग के ही फोन खरीदने की उम्मीद में स्टोर पहुंच गए।

Apple का नया iPhone 18 Pro भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। फोन में नया A20 Pro चिप, बेहतर थर्मल सिस्टम, 48MP Fusion Main कैमरा, Variable Aperture और लंबी बैटरी लाइफ जैसे अपग्रेड दिए गए हैं।

 

लेकिन अगर आपके पास पहले से कोई iPhone है तो बड़ा सवाल यह है कि क्या iPhone 18 Pro के लिए पुराना फोन बदलना समझदारी होगी? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप अभी iPhone 17 Pro, iPhone 16 Pro, iPhone 15 Pro या किसी नॉन-प्रो iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ALSO READ: नहीं गिरेगा ये Electric 3-Wheeler, 100 KM रेंज वाला BeiGo X4 अक्टूबर में होगा लॉन्च, जानिए क्या रहेगी कीमत

iPhone 17 Pro से iPhone 18 Pro: अपग्रेड छोटा, लेकिन कैमरा-बैटरी में बदलाव

 

अगर आपके पास iPhone 17 Pro है, तो iPhone 18 Pro पर जाने का अंतर बाकी विकल्पों की तुलना में कम महसूस होगा। नए iPhone में A20 Pro चिप दिया गया है, जो लंबे समय तक लगातार परफॉर्मेंस देने के लिए बेहतर बनाया गया है। Apple के अनुसार, नया Vapor Chamber थर्मल सिस्टम पिछली पीढ़ी की तुलना में लगातार परफॉर्मेंस को 40 फीसदी तक बेहतर कर सकता है।

 

कैमरा में बदलाव ज्यादा महत्वपूर्ण है। 48MP Fusion Main कैमरे में अब Variable Aperture दिया गया है। इससे फोटो और वीडियो में डेप्थ ऑफ फील्ड पर ज्यादा नियंत्रण मिलता है और कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।

 

बैटरी भी अपग्रेड का एक प्रमुख कारण है। Apple का दावा है कि iPhone 18 Pro Max, iPhone 17 Pro Max की तुलना में 6 घंटे तक ज्यादा वीडियो प्लेबैक दे सकता है। किसके लिए अपग्रेड जरूरी नहीं: अगर आपका iPhone 17 Pro कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में आपकी जरूरत पूरी कर रहा है, तो तुरंत अपग्रेड करने का दबाव कम है।

ALSO READ: Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

iPhone 16 Pro से iPhone 18 Pro: ज्यादा बड़ा बदलाव

 

iPhone 16 Pro से iPhone 18 Pro पर जाने पर बदलाव ज्यादा दिखाई देते हैं। यहां प्रोसेसर की दो पीढ़ियों का अंतर है। iPhone 18 Pro में A20 Pro, नया थर्मल आर्किटेक्चर और Variable Aperture वाला 48MP Fusion Main कैमरा मिलता है। इसके अलावा नए Apple Intelligence फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Siri AI से जुड़ी क्षमताएं शामिल हैं।

Apple के मुताबिक कुछ AI सुविधाएं अंग्रेजी भाषा में रोलआउट की जा रही हैं। जो यूजर्स फोन को कई साल तक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए नया हार्डवेयर भविष्य में ज्यादा demanding AI और कैमरा वर्कलोड संभालने में मदद कर सकता है।

 

iPhone 15 Pro से iPhone 18 Pro: बड़ा जनरेशन गैप

 

अगर आप iPhone 15 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं तो iPhone 18 Pro में बदलाव काफी ज्यादा नजर आएंगे। यहां A17 Pro से A20 Pro पर जाने के साथ कैमरा सिस्टम में भी महत्वपूर्ण बदलाव मिलते हैं। नए मॉडल में 48MP Fusion Main कैमरा और Variable Aperture के साथ नई computational photography क्षमताएं दी गई हैं।

 

दो से तीन साल पुराने फोन में बैटरी हेल्थ भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर हो सकता है। इसके अलावा iPhone 18 Pro में नए Apple Intelligence से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलते हैं। हालांकि AI फीचर्स की उपलब्धता भाषा और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकती है।

 

नॉन-प्रो iPhone से iPhone 18 Pro: सबसे बड़ा बदलाव

 

अगर आपके पास कोई पुराना या सामान्य Non-Pro iPhone है, तो iPhone 18 Pro पर अपग्रेड करने से अंतर ज्यादा बड़ा हो सकता है। Pro मॉडल में Apple का ज्यादा एडवांस कैमरा सिस्टम, ProMotion डिस्प्ले, Always-On Display, Camera Control और ज्यादा शक्तिशाली प्रोसेसिंग मिलती है। iPhone 18 Pro की एक और खासियत इसकी स्टोरेज है। फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होता है और 512GB, 1TB तथा 2TB विकल्पों में भी उपलब्ध है।

तो आपके लिए iPhone 18 Pro खरीदना कब सही रहेगा?

 

iPhone 17 Pro यूजर : मुख्य रूप से बेहतर कैमरा, बैटरी और लगातार परफॉर्मेंस की जरूरत होने पर अपग्रेड पर विचार कर सकते हैं।

 

iPhone 16 Pro यूजर : A20 Pro चिप, नया कैमरा, थर्मल सिस्टम और नए AI फीचर्स की वजह से अपग्रेड का अंतर ज्यादा दिखाई देगा।

 

iPhone 15 Pro यूजर : नए प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और AI क्षमताओं के कारण तीन पीढ़ियों के बीच का अंतर काफी महत्वपूर्ण है।

 

Non-Pro iPhone यूजर : कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में Pro मॉडल पर जाने से बड़ा बदलाव महसूस हो सकता है।

 

iPhone 18 Pro की भारत में कीमत और ऑफर

 

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। Apple पात्र खरीद पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी दे रहा है।

 

खरीदने से पहले यह हिसाब जरूर करें

अगर आपका मौजूदा iPhone अभी अच्छी बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस दे रहा है, तो केवल नया मॉडल आने की वजह से अपग्रेड करना जरूरी नहीं है। वहीं, अगर फोन दो-तीन साल पुराना है, बैटरी कमजोर हो चुकी है या आपको बेहतर कैमरा, AI फीचर्स और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है, तो iPhone 18 Pro का अपग्रेड ज्यादा प्रासंगिक हो सकता है।

iPhone 18 Pro खरीदने उमड़ी भीड़, किसी ने बेचा सोना तो कोई पहुंचा पंजाब से नोएडा!

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन, पत्नी या मंगेतर को गिफ्ट देने के लिए लोग खड़े है Store के बाहर दिख रहा है जबरदस्त क्रेज, बेच रहे है सोना ले रहे है लोन पर भूल नहीं रहे iPhone खरीदना।

नए फोन के लिए कई खरीदार Apple Store खुलने से पहले ही पहुंच रहे है। iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही इसे खरीदने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कई खरीदार सुबह होते-होते स्टोर के बाहर लंबी लाइन लग गई। नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया Apple Store पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां नए फोन के इंतजार में लोग सुबह से खड़े नजर आए। इस भीड़ में कुछ लोग अपने लिए तो कुछ अपने खास लोगों को गिफ्ट देने के लिए फोन खरीदने पहुंचे थे।

गिफ्ट देने के लिए बेच दिया सोना

दिल्ली से आया एक व्यक्ति अपनी पत्नी को iPhone 18 Pro तोहफे में देने के लिए नोएडा के Apple Store पहुंचा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने पहले कभी iPhone इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन वह उसे नया फोन देकर अपग्रेड करना चाहता है। उसकी पत्नी को खास तौर पर बरगंडी रंग का फोन पसंद था। जब उससे पूछा गया कि उसने इतना महंगा फोन अभी खरीदने का फैसला क्यों किया, तो उसने कहा कि इस समय उसके पास पैसे हैं, इसलिए वह यह खरीदारी कर रहा है। उसने यह भी बताया कि फोन के लिए पैसे जुटाने के लिए उसने अपना सोना बेच दिया।

शादी से पहले मंगेतर के लिए खास सरप्राइज

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए एक और खरीदार पंजाब से नोएडा आया था। गुरदिता सिंह अपने दोस्त के साथ सुबह करीब 6 बजे ही Apple Store के बाहर पहुंच गए थे। उनके दोस्त ने बताया कि सिंह की जल्द शादी होने वाली है और वह अपनी मंगेतर को iPhone 18 Pro गिफ्ट में देना चाहते हैं। खास बात यह है कि वह अपने लिए भी iPhone 18 Pro Max खरीदने वाले थे। दोनों फोन की कुल कीमत 3.5 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई। खरीदारी के बाद उनका पंजाब लौटने का प्लान था और इसके लिए उनकी सुबह 11 बजे की ट्रेन भी थी।

कीमत की परवाह नहीं, फोन का अलग क्रेज

स्टोर के बाहर एक कपल भी दो iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहा था। महिला ने कहा कि फोन की कीमत बढ़ने के बावजूद जिन लोगों को iPhone चाहिए, वे इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार हैं। इस कपल की iPhone Duo खरीदने की भी योजना थी, लेकिन वे इसे नोएडा से खरीदने के बजाय हांगकांग से मंगवाने की तैयारी में थे। उनका एक दोस्त हांगकांग में रहता है, जो अक्टूबर में भारत लौटने वाला था और उसके जरिए फोन लाने की उम्मीद थी। हरियाणा से आए एक अन्य खरीदार विशाल ने भी कहा कि बढ़ी हुई कीमत उनके लिए परेशानी की बात नहीं है और वे इसे मैनेज कर लेंगे।

लॉन्च डे पर छुट्टी लेकर पहुंचे खरीदार

Apple Store के बाहर लगी लाइन में सिर्फ बिजनेस करने वाले लोग ही नहीं, बल्कि स्टूडेंट और ऑफिस में काम करने वाले लोग भी शामिल थे। कुछ खरीदार ऐसे भी थे, जिन्होंने नए iPhone की बिक्री के पहले दिन स्टोर पहुंचने के लिए काम से छुट्टी तक ली। लेकिन लाइन में खड़े सभी लोगों को फोन खरीदने का मौका नहीं मिला। जिन कस्टमर ने पहले से प्री-ऑर्डर नहीं किया था, उन्हें उस दिन डिवाइस खरीदने की परमिशन नहीं दी गई।

नए iPhone को लेकर लोगों की पसंद और उसे पाने का उत्साह हर बार अलग देखने को मिलता है। इस बार भी लॉन्च के साथ खरीदारों के बीच काफी उत्सुकता नजर आई। हालांकि, महंगे फोन की खरीदारी से पहले बजट और अपनी जरूरत को ध्यान में रखना भी जरूरी है।

Apple Store की लाइन छोड़िए! अब इन प्लेटफॉर्म से घर बैठे मंगाए iPhone 18 Pro, वो भी खास ऑफर के साथ

iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत में इस नए iPhone की बिक्री शुरू हो चुकी है और Apple Store पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। लेकिन अगर आप लाइन में लगने के मूड में नहीं हैं और आप चाहते हैं कि घर बैठे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पहुंच जाए, तो Blinkit और Zepto के जरिए ये मुमकिन हो सकता है। खास बात यह है कि इन प्लेटफॉर्म पर चारों कलर के साथ बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है।

iPhone 18 Pro के लिए Blinkit और Zepto के ऑफर देखें

जब आप iPhone 18 Pro को डिस्काउंट ऑफर के साथ सीधे अपने घर पर मंगवा सकते हैं, तो बाहर जाकर लाइन में क्यों लगना? Blinkit पर iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के लिए चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प मिल रहे हैं, जिससे आपको नए iPhone पर बेहतर डील मिल सकती है।

Blinkit पर iPhone 18 Pro की डिलीवरी लॉन्च के दिन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ में उपलब्ध होगी।

वहीं, Zepto सभी वेरिएंट्स में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट दे रहा है। Zepto के पास दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में iPhone 18 Pro का स्टॉक उपलब्ध है।

भारत में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमतें, कलर और वेरिएंट

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि 18 Pro Max के बेस 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 है। इस साल आपको नई iPhone 18 Pro सीरीज blue, black, burgundy और silver कलर ऑप्शन में मिलेगी।

इसके अलावा, Apple ने खरीदारों के लिए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को 2TB तक की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹3,14,900 और ₹3,29,900 होगी।

बता दें कि जहां एक तरफ iPhone 18 Pro मॉडल आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, वहीं iPhone Duo फोल्डेबल के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और भारत में इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें: Apple Store Viral Video: iPhone 18 की दीवानगी सिर चढ़ करने लगी डांस! दिल्ली में साकेत के बाहर और मुंबई ऐपल स्टोर्स पर रात से लगी लंबी लाइन

LIVE: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1.5 लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

LIVE: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1.5 लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

DUSU election

Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान जारी। मतदान दोपहर 1 बजे तक चलेगा जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। मतगणना के बाद परिणाम शनिवार दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पल पल की जानकारी…

 

एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए।

-दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना जारी। डेढ़ लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला।

-DUSU चुनावों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अमृतसर ज़िले में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ASI हरजीत सिंह को सलाम। हम उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। पंजाब सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा देने की घोषणा करती है।