iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

iphone-18-pro

Apple के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बार Pro मॉडल को तीन नए कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। इनमें Dark Cherry/Burgundy, Sky Blue और Black शामिल बताए जा रहे हैं।

 

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के चर्चित लीकर Fixed Focus Digital के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple इन तीन रंगों पर काम कर रही है। अगर यह लीक सही साबित होता है, तो iPhone 18 Pro की कलर लाइनअप पिछले मॉडल से काफी अलग हो सकती है।

 

iPhone 18 Pro में कौन-कौन से कलर मिल सकते हैं?

 

लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Dark Cherry या Burgundy कलर मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह iPhone 17 Pro सीरीज में दिए गए Cosmic Orange कलर की जगह ले सकता है। इसके अलावा Sky Blue कलर भी इस साल iPhone 18 Pro सीरीज का हिस्सा बन सकता है। इस कलर को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं।

 

Black कलर की हो सकती है वापसी

 

iPhone Pro यूजर्स के लिए सबसे खास खबर Black कलर की वापसी हो सकती है। Apple ने iPhone 17 Pro सीरीज में Black कलर उपलब्ध नहीं कराया था। ऐसे में iPhone 18 Pro में Black की वापसी उन यूजर्स को पसंद आ सकती है, जो फोन में क्लासिक और प्रीमियम लुक चाहते हैं। वहीं, लीक में Silver कलर के शामिल होने की संभावना कम बताई गई है। Fixed Focus Digital का कहना है कि फिलहाल Silver वेरिएंट को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Sky Blue दिख सकता है Silver जैसा

 

Sky Blue नाम सुनकर भले ही यह कलर काफी चमकीला लगे, लेकिन इसका फिनिश वास्तव में काफी हल्का हो सकता है। Apple पहले भी iPhone Air और MacBook Air में इस तरह के हल्के ब्लू शेड का इस्तेमाल कर चुका है।

 

कुछ लाइटिंग कंडीशन में यह रंग लगभग Silver जैसा दिखाई दे सकता है। ऐसे में जिन यूजर्स को बहुत ज्यादा चमकीले रंग पसंद नहीं हैं, उनके लिए Sky Blue एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

सितंबर इवेंट में हो सकता है खुलासा

 

Apple के सितंबर इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के दौरान इनके फाइनल कलर ऑप्शन सामने आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक Apple की ओर से इन रंगों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर लीक सही साबित होता है, तो Dark Cherry, Sky Blue और Black iPhone 18 Pro सीरीज के सबसे चर्चित कलर ऑप्शन हो सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Samsung ने आखिरकार अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन में Ultra बैज पेश कर दिया है। कंपनी का नया Galaxy Z Fold 8 Ultra अब तक का सबसे ज्यादा क्षमता वाला Fold मॉडल है। डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के मामले में इसे पिछले सभी Fold स्मार्टफोन से आगे ले जाया गया है। हालांकि, ₹1,99,999 की शुरुआती कीमत इसे लग्जरी स्मार्टफोन कैटेगरी में खड़ा करती है। ऐसे में 2026 में बड़ा सवाल यही है कि क्या एक फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करना वाकई सही फैसला है?

ALSO READ: कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

8-इंच का बड़ा और शानदार डिस्प्ले

Galaxy Z Fold 8 Ultra की सबसे बड़ी खूबियों में इसका 8-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले शामिल है। इसके साथ 6.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन को खोलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.1mm है और वजन 215 ग्राम है, जो Fold 7 के बराबर है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस अब 3,000 निट्स तक पहुंच गई है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन को देखना आसान रहता है। टेक यूजर्स के लिए यह खासतौर पर उपयोगी है, क्योंकि बड़ी इनर स्क्रीन पर वीडियो देखने, डॉक्यूमेंट पढ़ने और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है।

 ALSO READ: H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy से लैस

 

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है। Samsung के मुताबिक, Fold 7 की तुलना में CPU, GPU और NPU परफॉर्मेंस में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में ऐप्स तेजी से खुलते हैं और हैवी गेम्स भी आसानी से चलते हैं। हालांकि, इस प्रोसेसर का सबसे बड़ा फायदा मल्टीटास्किंग में दिखाई देता है। बड़ी स्क्रीन पर दो फुल-साइज ऐप्स को एक साथ चलाया जा सकता है और दोनों के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।

 

200MP कैमरा और ज्यादा दमदार अल्ट्रा-वाइड सेंसर

 

कैमरा सेटअप में भी Samsung ने बड़ा अपग्रेड किया है। फोन के रियर पैनल पर:

 

  • 200MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 10MP टेलीफोटो कैमरा
  • 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है।

 

खास बात यह है कि अल्ट्रा-वाइड कैमरा Fold 7 के 12MP सेंसर से सीधे 50MP पर पहुंच गया है। दिन की रोशनी में तस्वीरों में अच्छी डिटेल और आकर्षक कलर मिलते हैं। अपग्रेड किया गया अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी पिछली Fold सीरीज की तुलना में ज्यादा बेहतर और भरोसेमंद कैमरा अनुभव देता है।

 

5,000mAh बैटरी से बढ़ी बैटरी लाइफ

 

Galaxy Z Fold 8 Ultra में अब 5,000mAh बैटरी दी गई है, जबकि Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी थी। Samsung के अनुसार, यह फोन 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी इनर स्क्रीन का लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ज्यादा बैटरी क्षमता निश्चित तौर पर राहत दे सकती है।

 

कीमत ₹2 लाख से शुरू, S Pen की कमी खलेगी

 

Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत स्टोरेज के हिसाब से ₹1,99,999 से ₹2,59,999 तक जाती है। यानी यह फोन साफ तौर पर प्रीमियम से आगे निकलकर लग्जरी स्मार्टफोन कैटेगरी में पहुंच जाता है। हालांकि, इतनी कीमत के बावजूद इसमें S Pen सपोर्ट नहीं दिया गया है। प्रोडक्टिविटी पर फोकस करने वाले फोल्डेबल फोन में यह एक बड़ी कमी मानी जा सकती है।

ALSO READ: भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

क्या Fold 7 यूजर्स को अपग्रेड करना चाहिए?

अगर बजट आपके लिए बड़ी चिंता नहीं है और आपको सबसे ज्यादा क्षमता वाला Android फोल्डेबल चाहिए, तो Galaxy Z Fold 8 Ultra फिलहाल बेहद आकर्षक विकल्प है। लेकिन Fold 7 इस्तेमाल करने वालों के लिए अपग्रेड जरूरी नहीं लगता, क्योंकि बदलाव ज्यादा evolutionary हैं, revolutionary नहीं। वहीं, स्टैंडर्ड Galaxy Z Fold 8 Ultra से ₹20,000 सस्ता और हल्का है। इसलिए जो यूजर ज्यादा पोर्टेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं और हर स्पेसिफिकेशन में सबसे ऊपर जाने की जरूरत नहीं समझते, उनके लिए Fold 8 ज्यादा व्यावहारिक विकल्प हो सकता है।

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस साल लॉन्च हो सकता है। कंपनी के इस बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल फोन को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। अब लग्जरी स्मार्टफोन निर्माता Caviar की ओर से सामने आई नई जानकारी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, Apple ने अभी तक फोल्डेबल iPhone के फीचर्स या लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

ALSO READ: यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

Caviar ने कथित प्रीमियम फोल्डेबल iPhone से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की हैं। इनमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो Apple का फोल्डेबल iPhone डिजाइन और फीचर्स के मामले में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में नया मानक स्थापित कर सकता है।

 

iPhone Fold में मिल सकता है A20 Pro चिप

 

Caviar के मुताबिक, Apple के फोल्डेबल iPhone में कंपनी की अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में 12GB RAM मिलने की बात कही गई है।

 

अगर ऐसा होता है तो यह iPhone को हाई-एंड टैबलेट के करीब ले जा सकता है। ज्यादा RAM और पावरफुल प्रोसेसर की मदद से फोन में मल्टीटास्किंग और दूसरे हैवी टास्क बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे। हालांकि, Apple ने अभी तक A20 Pro चिप या फोल्डेबल iPhone प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

48MP के डुअल कैमरे मिलने की उम्मीद

 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Caviar के अनुसार, फोल्डेबल iPhone के रियर पैनल पर दो 48MP कैमरे दिए जा सकते हैं। ये कैमरे स्पेशियल फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।

 

वहीं, फोन के फ्रंट कैमरे को डिस्प्ले के नीचे दिया जा सकता है। इसकी क्षमता 24MP बताई गई है। अंडर-डिस्प्ले कैमरा इस्तेमाल होने की स्थिति में फोल्डेबल स्क्रीन पर न तो नॉच होगा और न ही पंच-होल।

 

अगर Apple वास्तव में इस तरह का डिजाइन पेश करता है तो यह कंपनी के मौजूदा Face ID और फ्रंट कैमरा सिस्टम में बड़ा बदलाव होगा।

 

5800mAh की बड़ी बैटरी

 

Caviar का दावा है कि Apple के फोल्डेबल iPhone में 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही होती है तो यह अब तक किसी iPhone में दी गई सबसे बड़ी बैटरी में से एक होगी।

 

फोल्डेबल डिस्प्ले, हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर और मल्टीटास्किंग जैसे फीचर्स को देखते हुए बड़ी बैटरी की जरूरत भी होगी। Apple पतले और कॉम्पैक्ट डिजाइन के अंदर इतनी बड़ी बैटरी कैसे फिट करता है, यह देखने वाली बात होगी।

 

अभी सिर्फ अफवाहों तक सीमित है iPhone Fold

 

हालांकि, इन सभी जानकारियों को फिलहाल अफवाह और लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। Caviar एक लग्जरी और कस्टम स्मार्टफोन निर्माता है और उसके द्वारा साझा की गई जानकारी Apple की आधिकारिक जानकारी नहीं है।

 

Apple ने अभी तक न तो फोल्डेबल iPhone के अस्तित्व की आधिकारिक पुष्टि की है और न ही इसके स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च डेट का खुलासा किया है। ऐसे में 12GB RAM, 5800mAh बैटरी, 48MP कैमरा और A20 Pro चिप जैसी जानकारियों की पुष्टि के लिए Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

 

फिर भी, अगर Apple 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करता है तो यह कंपनी के लिए एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च होगा। फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple के प्रवेश का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और नया iPhone इस बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

क्या सच में ‘अलविदा’ कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

OnePlus Mobile Shutdown Truth

OnePlus Mobile Shutdown Truth: यदि आप भी सोशल मीडिया पर यह देखकर घबरा रहे हैं कि “OnePlus मोबाइल बंद हो रहा है”, तो थोड़ा ठहरिए! टेक वर्ल्ड में किसी समय 'फ्लैगशिप किलर' के नाम से मशहूर इस ब्रांड को लेकर इंटरनेट पर लगातार कयासबाजी का दौर जारी है। 
 

वनप्लस ब्रांड को लेकर ऐसी खबरें क्यों फैल रही हैं, कंपनी का आधिकारिक रुख क्या है और जिन लोगों के पास पहले से OnePlus के फोन हैं, उनके साथ आगे क्या होगा? आइए इस पूरे घटनाक्रम की परतें खोलते हैं। 

क्यों फैलीं OnePlus बंद होने की अफवाहें? 3 मुख्य कारण 

बिना आग के धुआं नहीं उठता, OnePlus के बंद होने या भारत छोड़ने की अफवाहों के पीछे कुछ प्रमुख बाजार और रणनीतिक बदलाव जिम्मेदार हैं: 
 

1. Oppo के साथ गहरा रीस्ट्रक्चरिंग (Merge) : वनप्लस की पैरेंट कंपनी BBK Electronics और Oppo ने लागत घटाने के लिए अपने रिसर्च (R&D) और मैन्युफैक्चरिंग को मिला दिया है। इसके तहत OxygenOS को ColorOS के ढांचे के साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है। 
 

2. ऑफलाइन स्टोर्स के साथ विवाद : भारत में कई बड़े रिटेल चेन्स (जैसे दक्षिण भारत और गुजरात के रिटेल असोसिएशन) के साथ मार्जिन और वॉरंटी के मुद्दों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ ऑफलाइन दुकानों पर वनप्लस के फोन बिकना बंद हुए और कंपनी ऑनलाइन-फर्स्ट मॉडल पर शिफ्ट हुई। 
 

3. ग्लोबल मार्केट्स में बदलाव : अमेरिका और यूरोप जैसे कुछ चुनिंदा विदेशी बाजारों में सप्लाई चेन और सर्टिफिकेशन में हुई देरी के चलते नए मॉडल्स की बिक्री धीमी पड़ी, जिसे लोगों ने कंपनी की पूर्ण विदाई समझ लिया। 

कंपनी का आधिकारिक पक्ष : क्या सच में बंद हो रहा है OnePlus?

उत्तर है : नहीं। 

 

OnePlus India के बिजनेस वीपी (Vice President) और शीर्ष अधिकारियों ने इन अफवाहों को पूरी तरह से “निराधार और भ्रामक” करार दिया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भारत वनप्लस का सबसे बड़ा और मजबूत बाजार है। 

 

कंपनी का आधिकारिक संदेश : “वनप्लस का काम पहले की तरह सामान्य रूप से चल रहा है। हम भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने, आफ्टर-सेल्स सर्विस देने और सॉफ्टवेयर अपडेट जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” 

जिनके पास पहले से OnePlus फोन है, उनका क्या होगा?

यदि आप OnePlus 11, 12, 13 या Nord सीरीज़ का कोई भी स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। आपकी स्थिति पर ये 3 बातें लागू होती हैं:

  • सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स : कंपनी के तय वादे के अनुसार आपके फोन को नियमित Android Updates और Security Patches मिलते रहेंगे। OxygenOS/ColorOS इंटीग्रेशन के बावजूद मौजूदा फोन्स का सपोर्ट सिस्टम जारी रहेगा।
  • वॉरंटी और सर्विस सेंटर : यदि आपका फोन वॉरंटी पीरियड में है, तो अधिकृत OnePlus और Oppo सर्विस सेंटर्स पर आपको फ्री सर्विस और पार्ट्स मिलते रहेंगे।
  • पार्ट्स और रिपेयर : कंपनी कानूनन और पॉलिसी के हिसाब से अपने बेचे गए हैंडसेट के स्पेयर पार्ट्स (जैसे स्क्रीन, बैटरी, मदरबोर्ड) सर्विस नेटवर्क में उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है। 

क्या आपको नया OnePlus फोन खरीदना चाहिए?

OnePlus कहीं बंद नहीं हो रहा है, यह सिर्फ Oppo के साथ मिलकर एक नए और कुशल स्वरूप (Restructuring) में ढल रहा है। सोशल मीडिया पर फैल रही 'ब्रांड शटडाउन' की खबरें महज क्लिकबैट और अफवाहें हैं। यदि आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बिना झिझक वारंटी और ऑफिशियल सपोर्ट के साथ वनप्लस फोन खरीद सकते हैं।

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

apple iphone 16

Apple के iPhone 16 पर Flipkart शानदार ऑफर लेकर आया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत सीधे डिस्काउंट के बाद 67,900 रुपए हो गई है। वहीं, अगर ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा बैंक कार्ड के डिस्काउंट का फायदा उठाते हैं, तो इस फोन को प्रभावी तौर पर सिर्फ 40,612 रुप में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर फिलहाल White कलर ऑप्शन पर उपलब्ध है। हालांकि, स्टॉक और ऑफर्स के आधार पर दूसरे कलर वेरिएंट पर भी इसी तरह की कीमत मिल सकती है।

 

iPhone 16 को ₹40,612 में कैसे खरीदें?

 

Flipkart पर iPhone 16 (128GB) की कीमत 67,900 रुप है। इसकी लॉन्च कीमत 69,900 रुपए थी। यानी फोन की कीमत में पहले ही 2,000 रुपए की कटौती की जा चुकी है। अब ग्राहक अपने पुराने iPhone 13 को एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं। Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक, iPhone 13 पर 23,150 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। इसके अलावा, योग्य Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI Credit Card से भुगतान करने पर 4,138 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

 

इस तरह कैलकुलेशन कुछ इस प्रकार है:

 

  • iPhone 16 (128GB) की बिक्री कीमत: 67,900
  •  रुपए iPhone 13 पर अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू: ₹23,150
  • योग्य बैंक डिस्काउंट: 4,138
  •  रुपए प्रभावी कीमत: 40,612 रुपए

 

हालांकि, ध्यान रखें कि रुपए 40,612 कोई फ्लैट डिस्काउंट कीमत नहीं है। यह कीमत अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर को मिलाकर बनती है।

 

एक्सचेंज ऑफर में इन बातों का रखें ध्यान

 

पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू उसके कंडीशन, उम्र और काम करने की स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर फोन की हालत खराब है या उसमें कोई तकनीकी समस्या है, तो एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है। इसी तरह बैंक डिस्काउंट भी कार्ड की पात्रता और लागू नियम एवं शर्तों पर निर्भर करेगा। इसलिए खरीदारी पूरी करने से पहले Flipkart के checkout page पर मिलने वाली final payable amount जरूर चेक करें।

 

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस

 

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Apple का A18 चिपसेट मिलता है। इसका बेस मॉडल 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

 

iPhone 16 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा फोन Apple के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, फोटोग्राफी, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई फीचर्स के साथ आता है। हैंडसेट और बॉक्स में मिलने वाले एक्सेसरीज पर 1 साल की वारंटी भी दी जाती है।

 

खरीदने से पहले जरूर देखें अंतिम कीमत

 

iPhone 16 को 40,612 रुपए में खरीदने के लिए तीन फायदे एक साथ मिलने जरूरी हैं—67,900 रुपए की मौजूदा बिक्री कीमत, iPhone 13 पर 23,150 रुपए तक का एक्सचेंज और योग्य क्रेडिट कार्ड पर 4,138 रुपए का बैंक डिस्काउंट। चूंकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की स्थिति के अनुसार बदल सकती है और बैंक ऑफर भी समय के साथ अपडेट हो सकते हैं, इसलिए ऑर्डर प्लेस करने से पहले checkout page पर मिलने वाली अंतिम कीमत की जांच जरूर करें।

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

Samsung 22 जुलाई (बुधवार) को लंदन में अपना बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी नई पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले सामने आई कई रिपोर्ट्स और लीक्स में Galaxy Z Fold8 सीरीज, Galaxy Z Flip8 और नई Galaxy Watch सीरीज के फीचर्स, डिजाइन और कीमतों का खुलासा हुआ है।

 

Galaxy Z सीरीज की नई नामकरण व्यवस्था

इस बार Samsung अपनी Galaxy Z सीरीज की नामकरण प्रणाली में बदलाव कर रही है। लीक्स के अनुसार, कंपनी का नया चौड़े फॉर्म फैक्टर वाला फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 नाम से आएगा। वहीं Galaxy Z Fold7 के उत्तराधिकारी का नाम Galaxy Z Fold8 Ultra होगा। दूसरी ओर Galaxy Z Flip8 का नाम पहले की तरह ही रहेगा।

इस बार सिर्फ तीन नए फोल्डेबल

पिछले साल Samsung ने Galaxy Z Flip7 FE के रूप में किफायती फोल्डेबल पेश किया था, लेकिन उसे बाजार में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। यही वजह है कि इस बार Galaxy Z Flip8 FE लॉन्च होने की संभावना नहीं है।

 

कंपनी इस बार तीन मॉडल पेश कर सकती है- 

 

  • Galaxy Z Fold8
  • Galaxy Z Fold8 Ultra
  • Galaxy Z Flip8

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung ने सबसे ज्यादा उत्पादन Galaxy Z Fold8 का करने की योजना बनाई है। शुरुआती उत्पादन में लगभग 28 लाख Fold8, 20 लाख Fold8 Ultra और 15 लाख Flip8 यूनिट्स शामिल हो सकती हैं।

Galaxy Z Fold8: नया डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन

Galaxy Z Fold8 में बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन मिलेगा। इसकी बाहरी स्क्रीन लगभग 5.5 इंच की होगी, जबकि फोन खोलने पर 7.6 इंच की 4:3 अनुपात वाली बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

 

संभावित प्रमुख फीचर्स:

 

  • 5.5 इंच कवर डिस्प्ले
  • 7.6 इंच इनर डिस्प्ले
  • केवल 4.5 मिमी मोटाई (अनफोल्ड)
  • वजन लगभग 201 ग्राम
  • IP48 रेटिंग
  • 50MP मुख्य कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • दो 10MP सेल्फी कैमरे
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर
  • 12GB/16GB RAM विकल्प
  • 4,800mAh बैटरी
  • 45W फास्ट चार्जिंग
  • वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • Galaxy Z Fold8 Ultra में मिलेगा बड़ा बैटरी अपग्रेड

 

Galaxy Z Fold8 Ultra पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बैटरी और डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

 

संभावित स्पेसिफिकेशन:

 

  • 200MP मुख्य कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 10MP टेलीफोटो कैमरा
  • 6.5 इंच कवर डिस्प्ले
  • बड़ा इनर डिस्प्ले
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy
  • 5,000mAh बैटरी
  • 45W फास्ट चार्जिंग
  • Si/C बैटरी तकनीक

 

रिपोर्ट्स के अनुसार यह Samsung का पहला फोल्डेबल हो सकता है जिसमें Silicon-Carbon (Si/C) बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बैटरी बैकअप बेहतर मिलने की उम्मीद है।

 

Galaxy Z Flip8 हो सकता है आखिरी फ्लिप फोल्डेबल

 

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Galaxy Z Flip8 Samsung का अंतिम फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल हो सकता है।

 

संभावित फीचर्स:

 

  • वजन 180 ग्राम
  • 6.1 मिमी मोटाई
  • 4,300mAh बैटरी
  • 50MP मुख्य कैमरा
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

 

कुछ बाजारों में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा, जबकि दक्षिण कोरिया और यूरोप में Exynos 2600 चिपसेट मिलने की संभावना है।

 

यूरोप में बढ़ सकती हैं कीमतें

 

लीक्स के अनुसार Galaxy Z Fold8 Ultra की शुरुआती कीमत 2,200 यूरो हो सकती है, जो पिछले मॉडल से लगभग 100 यूरो अधिक होगी।

 

संभावित शुरुआती कीमतें:

  •  
  • Galaxy Z Fold8 Ultra – €2,200
  • Galaxy Z Fold8 – €2,000
  • Galaxy Z Flip8 – €1,300

 

अमेरिका में Fold8 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 2,100 डॉलर बताई जा रही है।

 

नई Galaxy Watch सीरीज भी होगी लॉन्च

 

Samsung इवेंट में नई Galaxy Watch सीरीज भी पेश करेगी।

 

संभावित फीचर्स:

 

  • Galaxy Watch Ultra2
  • 800mAh बैटरी
  • Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर
  • 2GB RAM
  • 32GB और 64GB स्टोरेज विकल्प

 

Galaxy Watch Ultra2 की कीमत यूरोप में लगभग 750 यूरो हो सकती है।

 

22 जुलाई के इवेंट पर सबकी नजर

 

Samsung का Galaxy Unpacked 2026 इवेंट इस साल कंपनी के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट्स में से एक माना जा रहा है। यदि सामने आए लीक्स सही साबित होते हैं, तो Galaxy Z Fold8 सीरीज नए डिजाइन, बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकती है।

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

Motorola ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 15 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। लॉन्च के तुरंत बाद यह डिवाइस Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि Motorola इस बार प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। हालांकि, कैमरा स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इनकी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।

ALSO READ: Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगा फ्लैट डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Max में स्लिम बेज़ल वाला फ्लैट डिस्प्ले और पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Flipkart पर फिलहाल इसे लाइट ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। कंपनी ने इसे हल्का और प्रीमियम डिजाइन देने पर खास ध्यान दिया है।

 

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ मिलेगी AI पावर

Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें पिछले मॉडल्स की तुलना में 46% बेहतर AI NPU परफॉर्मेंस मिलेगी। फोन में 12GB LPDDR5X RAM का सपोर्ट होगा और ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगी। Motorola के अनुसार, इस स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर 30 लाख (3 Million) से ज्यादा है, जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी का बेहद दमदार डिवाइस बनाता है।

ALSO READ: Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

144Hz LTPO डिस्प्ले, 7,000 निट्स ब्राइटनेस

Motorola Edge 70 Max में Quad HD+ LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

 

  • डिस्प्ले की प्रमुख खूबियां
  • 7,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस
  • Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
  • 95.12% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो
  • DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट
  • 10-बिट कलर आउटपुट
  • BGMI में 120FPS गेमिंग सपोर्ट

 

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गेमिंग के लिए मिलेगा एडवांस कूलिंग सिस्टम

ALSO READ: Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Motorola ने इस स्मार्टफोन में ArcticMesh Cooling System दिया है, जिसमें 5,500 वर्ग मिमी का Vapor Chamber शामिल है। यह सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI आधारित टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।

7,100mAh बैटरी और 90W TurboPower चार्जिंग

Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगा। चार्जिंग के लिए इसमें 90W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग Magnetic Wireless Charging का सपोर्ट मिलेगा। Motorola का दावा है कि अपने सेगमेंट में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग देने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। कैमरा फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी बाकी जानकारी 15 जुलाई को आयोजित लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

OnePlus Nord N6 5G

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया OnePlus Nord N6 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बजट सेगमेंट में सबसे आकर्षक 5G स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus Nord N6 5G की बिक्री Amazon Prime Day Sale के दौरान शुरू होगी।

ALSO READ: SC On Ethanol Blending Policy : SC में BPCL एथेनॉल विवाद पर सुनवाई, केंद्र ने कहा- 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य नहीं बदलेगा

फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा 

4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है, लेकिन 3,000 रुपये की छूट के बाद इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि ऑफर के बाद इसकी कीमत 21,999 रुपये होगी। इसके अलावा Prime Day Sale के दौरान ग्राहकों को 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट और चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।फोन Midnight Green और Fresh Mint दो कलर ऑप्शन में आएगा।

 

120Hz डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन

OnePlus Nord N6 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले की 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी देती है।

फोन की मोटाई 8.88mm है और इसे MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में अधिक मजबूत माना जाता है।

 

8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो इस कीमत के फोन में काफी बड़ी मानी जा रही है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है। फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।

MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा

OnePlus Nord N6 5G में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

 

कनेक्टिविटी फीचर्स

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल 5G SIM, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

 

  • OnePlus Nord N6 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
  • डिस्प्ले: 6.8-इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6360 Apex
  • रैम: 4GB/6GB
  • स्टोरेज: 128GB
  • रियर कैमरा: 50MP ड्यूल कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 8MP
  • बैटरी: 8,000mAh
  • चार्जिंग: 45W SuperVOOC
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: OxygenOS 16 (Android 16)
  • अपडेट: 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट
  • कनेक्टिविटी: Dual 5G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C

 

अगर आप 20,000 रुपए के बजट में लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OnePlus Nord N6 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

Nothing Phone 3 vs one plus 12 R

टेक इंडस्ट्री में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली कंपनी Nothing अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप भी नथिंग के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नए ग्लिफ इंटरफेस (Glyph Interface) के दीवाने हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। ALSO READ: जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

 

प्रसिद्ध टेक टिपस्टर्स और इंडस्ट्री लीक्स के जरिए इस फोन की प्री-बुकिंग डेट, संभावित कीमत और सभी बड़े स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि यह नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पहले से मौजूद दिग्गजों को कितनी कड़ी टक्कर देने वाला है।

 

'Nothing OS 3.0' और धांसू AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन

लीक्स की मानें तो Nothing Phone (3) आउट-ऑफ-द-बॉक्स Nothing OS 3.0 पर काम करेगा, जो पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड एआई (AI) फीचर्स से लैस होगा। इसमें एक नया AI Glyph Composer मिल सकता है, जो आपके मूड और नोटिफिकेशन के हिसाब से खुद ब खुद बैक पैनल की लाइट्स को कस्टमाइज कर देगा। इसके अलावा, फोटो एडिटिंग के लिए 'AI ऑब्जेक्ट इरेज़र' और रियल-टाइम वॉयस ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा रहे हैं। ALSO READ: 15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

 

कड़ा मुकाबला: Nothing Phone (3) vs OnePlus 12R

भारतीय प्रीमियम मिड-रेंज मार्केट में इस समय OnePlus 12R का दबदबा है। ऐसे में नथिंग अपने नए फोन को सीधे वनप्लस के खिलाफ उतार रहा है। विश्वसनीय टिपस्टर्स के अनुसार दोनों फोन्स की सटीक तुलना नीचे दी गई है:

nothing phone (3) vs one plus 12 R

 

भारत में क्या होगी कीमत और कब शुरू होगी प्री-बुकिंग?

  • संभावित कीमत: टेक एक्सपर्ट्स और मुकुल शर्मा जैसे बड़े टिपस्टर्स के अनुसार, भारत में Nothing Phone (3) के बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB) की शुरुआती कीमत 42,999 से 44,999 रुपए के बीच हो सकती है। बैंक ऑफर्स के साथ यह और भी कम में मिल सकता है।
  • प्री-बुकिंग और लॉन्च डेट: लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस फोन का प्री-बुकिंग पेज अगले महीने के पहले हफ्ते में लाइव हो सकता है, जबकि फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग जुलाई 2026 के मध्य में होने की पूरी उम्मीद है।

 

फर्स्ट लुक ओपिनियन (Experience Note): अगर हम लीक हुए रेंडर्स और फर्स्ट लुक को देखें, तो इस बार नथिंग ने इन-हाथ फील (In-hand feel) को बेहतर करने के लिए किनारों को थोड़ा और बेवल (Beveled) किया है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ग्लिफ एलईडी लाइट्स की संख्या बढ़ाई गई है, जो चार्जिंग प्रोग्रेस को और अधिक बारीकी से दर्शाती है। ALSO READ: Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

 

निष्कर्ष: यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे और जिसमें लेटेस्ट एआई फीचर्स के साथ क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस (No Bloatware) मिले, तो आपको कुछ दिन रुककर Nothing Phone (3) की प्री-बुकिंग का इंतजार जरूर करना चाहिए।

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

sasta mobile

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए ₹20,000 का प्राइस सेगमेंट हमेशा से सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव रहा है। जून 2026 में यदि आप भी अपने लिए एक नया ऑलराउंडर स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो कन्फ्यूज होना लाजमी है। इस समय मार्केट में तीन सबसे तगड़े दावेदार—POCO M8, Realme P4x और Moto G57 Power ग्राहकों के बीच जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं। 

 ALSO READ: Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

1. Realme P4x 5G: गेमिंग का असली किंग (Dimensity 7400 Ultra)

अगर आप स्मार्टफोन में BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी या फ्री फायर जैसे हैवी गेम्स खेलना पसंद करते हैं, तो रियलमी का यह नया फोन आपकी पहली पसंद होना चाहिए।
 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस : इसमें इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल MediaTek Dimensity 7400 Ultra (4nm) चिपसेट दिया गया है। टेक एक्सपर्ट्स द्वारा किए गए AnTuTu v10 बेंचमार्क टेस्ट में इस प्रोसेसर ने 7,80,000+ का स्कोर हासिल किया है, जो इस बजट में सबसे ज्यादा है। यह स्मूथ 90FPS गेमिंग को आराम से सपोर्ट करता है। 

बैटरी और डिस्प्ले : भारी परफॉर्मेंस के साथ इसमें 7,000mAh की टाइटन बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग मिलती है, जो गेमर्स के लिए एक जबरा कॉम्बो है। साथ ही, इसका 144Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले गेमिंग को मक्खन जैसा बनाता है। 

2. POCO M8 5G: स्टाइल, डिस्प्ले और बैलेंस परफॉर्मेंस

पोको ने इस बार परफॉर्मेंस के साथ-साथ लुक और डिस्प्ले क्वालिटी पर भी विशेष ध्यान दिया है। ₹20,000 से कम में यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एक प्रीमियम दिखने वाला डिवाइस चाहते हैं।
 

प्रोसेसर और बेंचमार्क : POCO M8 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। गीकबेंच 6 (Geekbench 6) के टेस्ट के अनुसार, इसका सिंगल-कोर स्कोर लगभग 1017 और मल्टी-कोर स्कोर 2942 के आसपास रहता है। रोजमर्रा के टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए यह बेहद स्मूथ और भरोसेमंद है।
 

यूनीक फीचर्स : पोको ने इसमें 6.77-इंच का 120Hz Flow AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3200 nits है। इस बजट में इतना शानदार और ब्राइट कर्व्ड डिस्प्ले मिलना वाकई कमाल है। इसमें 5520mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट है। 

3. Moto G57 Power: बैटरी का बाहुबली और नेचुरल कैमरा (Sony LYT 600)

मोटोरोला का यह फोन उन यूज़र्स के लिए वरदान है जो बार-बार चार्जिंग पर फोन लगाने के झंझट से मुक्ति चाहते हैं और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पसंद करते हैं  

बैटरी लाइफ (7,000mAh): जैसा कि इसके नाम में ही 'Power' है, इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। 91mobiles के लाइव बैटरी ड्रेन टेस्ट में इस फोन ने 9 घंटे से ज्यादा का स्क्रीन-ऑन-टाइम (SoT) दिया, जिसके बाद भी 43% बैटरी बची हुई थी! सामान्य उपयोग में इसकी बैटरी आराम से 2.5 दिन तक चल जाती है। 

कैमरा डिपार्टमेंट (Sony LYT 600): मोटो ने यहाँ बड़ा दांव खेला है। इसके 50MP के मुख्य कैमरे में Sony LYT-600 फ्लैगशिप-ग्रेड सेंसर (f/1.8 अपर्चर के साथ) का इस्तेमाल किया गया है। बड़े सेंसर साइज के कारण यह रात के समय और कम रोशनी में भी बेहद क्रिस्प, शार्प और नेचुरल टोन वाली तस्वीरें क्लिक करता है, जो इस बजट के अन्य फोन्स नहीं कर पाते。 इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। 

Sasta-Mobile-Info

आपके लिए कौनसा रहेगा बेस्ट 

1. यदि आप एक हार्डकोर गेमर हैं और आपको बिना लैग के हैवी परफॉर्मेंस चाहिए, तो आंख बंद करके Realme P4x ले लीजिए। 

2. यदि आपको लुक्स, प्रीमियम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस चाहिए, तो POCO M8 आपके लिए परफेक्ट मैच है।
3. यदि आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ, क्लीन स्टॉक एंड्रॉइड (Hello UI) और बेहतरीन कैमरा फोटोग्राफी है, तो Moto G57 Power इस बजट का सबसे पक्का खिलाड़ी है। 
 

आप इस बजट में इन तीनों में से कौन सा स्मार्टफोन खरीदना पसंद करेंगे? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ऐसे ही प्रामाणिक टेक रिव्यूज के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें।