एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस डिजाइन की खूबसूरती के साथ हार्डवेयर पर यकीन करते हैं। वे मानते हैं टेक्नोलॉजी से अलग हटकर दूसरी चीजों का भी महत्व है। टर्नस को हाल ही में टाइम मैगजीन के बेस्ट इन्वेंशन ऑफ 2026 के संस्करण के कवर पर जगह मिली है। सितंबर में एपल के बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग के दौरान जॉन टर्नस के हाथ कांप रहे थे। कार्यक्रम का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण हो रहा था और कई लोगों ने इस पर ध्यान दिया। बाद में टर्नस ने बताया कि वे इतने उत्साहित थे कि रातभर सो नहीं पाए। इससे अपने प्रोडक्ट के प्रति उनका लगाव जाहिर होता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले टर्नस ने एपल में 25 साल से ज्यादा समय तक काम किया है। इस दौरान उन्होंने आईफोन, मैक, आईपैड और एयरपॉड्स जैसे प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। आईपैड की हर पीढ़ी और पहली पीढ़ी के एयरपॉड्स के हार्डवेयर विकास में वे शामिल रहे। मैक कंप्यूटर में इंटेल के प्रोसेसर की जगह एपल के अपने चिप लगाने के बदलाव में भी उन्होंने योगदान दिया। उनके काम में प्रोडक्ट को मजबूत और टिकाऊ बनाना और उनकी मरम्मत आसान करना भी शामिल रहा है। टर्नस से पहले एपल के सीईओ रहे टिम कुक और स्टीव जॉब्स की भूमिका अलग थी। कुक ने कंपनी के कारोबार को बढ़ाने, दुनिया भर में प्रोडक्ट पहुंचाने और सामान बनाने व सप्लाई करने की व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया। उनसे पहले स्टीव जॉब्स नए प्रोडक्ट की सोच, उनके डिजाइन और लोगों के इस्तेमाल के अनुभव पर ध्यान देते थे। आईफोन, आईपैड और आईपॉड जैसे प्रोडक्ट को दुनिया के सामने लाने में उनकी अहम भूमिका रही। टर्नस की खासियत यह है कि वे प्रोडक्ट के अंदरूनी हिस्सों, उसकी बनावट और काम करने के तरीके पर ध्यान देते हैं। वे यह सुनिश्चित करने में जुटे रहे कि प्रोडक्ट अच्छी तरह काम करें और लोगों के लिए उपयोगी हों। टर्नस का जन्म 1975 में हुआ था। आठ साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें एपल-2 कंप्यूटर दिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वर्चुअल रियलिटी से जुड़ी एक कंपनी में काम किया। 2001 में वे एपल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम में इंजीनियर बने। 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट और 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। इस दौरान कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में उनकी जिम्मेदारी बढ़ती गई। एपल के प्रोडक्ट डिजाइन वाइस प्रेसिडेंट रिचर्ड डिन्ह के अनुसार, कंपनी की अलग-अलग टीमों के बीच तालमेल बढ़ाने में टर्नस की अहम भूमिका रही है। अब उनके सामने एआई के क्षेत्र में एपल को आगे बढ़ाने की चुनौती है। दूसरी बड़ी टेक कंपनियां एआई पर तेजी से काम कर रही हैं, जबकि एपल की प्रगति पर सवाल उठे हैं। टर्नस का कहना है कि हम ऐसी एआई सुविधाओं पर काम कर रही है, जिनमें यूजर की निजी जानकारी सुरक्षित रहे। फिलहाल टर्नस डिजाइन स्टूडियो और यूजर्स से जुड़ी टीमों के साथ समय बिताते हैं।
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। करीब एक महीने से चल रहा यह प्रदर्शन स्कूली छात्रों के बेहतर सुविधाओं और सरकारी सेवाओं में सुधार की मांग से शुरू हुआ था, जो अब बड़े सामाजिक आंदोलन में बदल गया है। कई जगह पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया गया। साथ ही एपल स्टोर्स से आईफोन लूटे गए। वहीं, लिमोज शहर में प्रदर्शनकारियों ने 143 साल पुराने टाउन हॉल में आग लगा दी। कुछ प्रदर्शनकारी जोकर और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदारों की पोशाक पहनकर भी पहुंचे। देखें फ्रांस में जारी विरोध प्रदर्शन की 15 तस्वीरें… प्रदर्शन के दौरान आगजनी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प अतरंगी पोशाक में प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोग विरोध के दौरान दुकानों में लूट पोस्टर मैसेज के जरिए बेहतर शिक्षा की मांग ————————– फ्रांस में प्रदर्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर:राष्ट्रपति भवन से 400 मीटर दूर हिंसक प्रदर्शन फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और गाड़ियों में आग लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
White House Dinner: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में आयोजित व्हाइट हाउस स्टेट बैंकवेट की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। टेक और वॉल स्ट्रीट के दिग्गजों से सजी इस दावत से जुड़ी दो ऐसी बातें और तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं।
डिनर टेबल पर जिनपिंग की ‘थर्मस’ बनी चर्चा का विषय
व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में सजी भव्य रेड-थीम वाली मुख्य टेबल पर मेहमानों का ध्यान एक अनोखी चीज ने खींचा। टेबल पर महंगी वाइन ग्लासेज और शाही क्रॉकरी के बीच दो थर्मस बोतलें रखी दिखाई दीं। एक काले रंग की और दूसरी सफेद रंग की।तस्वीरों के मुताबिक, काली थर्मस बोतल शी जिनपिंग के पास और सफेद थर्मस बोतल उनकी पत्नी पेंग लियुआन के पास रखी थी।
चीन में पारंपरिक रूप से सेहत के लिए गुनगुना या गर्म पानी पीना दैनिक जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। सोशल मीडिया पर यूजर चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि ‘शायद जिनपिंग इसमें गोजी बेरीज (Goji Berries) या अपनी खास ग्रीन टी लेकर आए थे।’
वैसे कूटनीतिक हलकों में विदेशी दौरों पर राष्ट्राध्यक्षों द्वारा अपना पानी या चाय इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन व्हाइट हाउस के आधिकारिक स्टेट डिनर की टेबल पर थर्मस का इस तरह नजर आना लोगों को काफी दिलचस्प लगा।
‘चलो कंस्ट्रक्शन साइट देखने चलते हैं…’ ट्रंप के बयान पर लगे ठहाके
डिनर के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने खास अंदाज में माहौल को हल्का-फुल्का बनाते नजर आए। ट्रंप ने शी जिनपिंग को अमेरिका के राष्ट्रीय प्रतीक ‘बाल्ड ईगल’ (Bald Eagle) की एक खास मूर्ति भेंट की।
अपने टोस्ट स्पीच के दौरान ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस का मौजूदा बैंक्वेट हॉल काफी छोटा पड़ता है, इसलिए वह $400 मिलियन की लागत से 1,000 लोगों की क्षमता वाला नया विशाल बॉलरूम बनवा रहे हैं।
ट्रंप ने मुस्कुराते हुए शी जिनपिंग और वहां मौजूद मेहमानों को आमंत्रित किया कि ‘डिनर के बाद चलिए, चलकर नए बॉलरूम की कंस्ट्रक्शन साइट देखते हैं, आप लोग इसके फर्श पर कदम रखने वाले पहले इंसान होंगे।’
जैसे ही दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली नेताओं के डिनर के बाद ‘कंस्ट्रक्शन साइट का मुआयना’ करने की बात सामने आई, टेबल पर बैठे एलन मस्क, टिम कुक, जेन्सन हुआंग और सैम ऑल्टमैन समेत तमाम बड़े उद्योगपति ठहाका लगाकर हंस पड़े।

टेक जगत के दिग्गजों की रही मौजूदगी
यह डिनर सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सिलिकॉन वैली के लगभग सभी बड़े चेहरे मौजूद थे। टेस्ला के एलन मस्क, एपल के टिम कुक, एनवीडिया के जेन्सन हुआंग, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, गूगल के सुंदर पिचाई और मेटा के मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों ने इसमें शिरकत की।

Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान जारी। मतदान दोपहर 1 बजे तक चलेगा जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। मतगणना के बाद परिणाम शनिवार दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पल पल की जानकारी…
एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए।
-दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना जारी। डेढ़ लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला।
-DUSU चुनावों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अमृतसर ज़िले में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ASI हरजीत सिंह को सलाम। हम उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। पंजाब सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा देने की घोषणा करती है।
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਨਿਭਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦਾ ਜਾਮ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਸਹਾਇਕ ਥਾਣੇਦਾਰ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ… ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਥਾਹ ਹਿੰਮਤ ਅਤੇ ਡਿਊਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਸਮਰਪਣ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਯਾਦ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ…
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਖ ਦੀ ਇਸ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਚੱਟਾਨ ਵਾਂਗ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ…… pic.twitter.com/C7PffbK1dS— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 18, 2026

iPhone 18 Pro Sale in India: एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए। ALSO READ: iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल
मुंबई के Jio वर्ल्ड ड्राइव में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर उत्साहित ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दिल्ली में भी साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेंगलुरु स्थित आईफोन स्टोर पर भी लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है।
बहुत से लोग प्री बुकिंग कराकर आए हैं, जिन्हें कंपनी की तरफ से एक टाइम स्लॉट भी प्रोवाइड कराया गया है। वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी पहुंचे हैं और जल्द से जल्द नया आईफोन लेना चाहते हैं।
Apple ने 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए। इसी इवेंट में कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए iPhone Duo भी पेश किया है। ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes
भारत में iPhone 18 Pro कितने का है?
iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। यह कीमत 256GB मॉडल के लिए है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपए से शुरू होता है। 512GB मॉडल की बात करें तो iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपए हैं।
देश में Pro Max की कीमत 2,04,900 रुपए है। 1TB मॉडल के लिए Pro की कीमत 2,39,900 रुपए और Pro Max की कीमत 2,54,900 रुपए बताई गई है। 2TB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro 3,14,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max 3,29,900 रुपए का है।

Apple Iphone 18 Price In India news : Apple ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल iPhone iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक नया iPhone मॉडल नहीं, बल्कि Apple के स्मार्टफोन डिजाइन में बड़ा बदलाव है। फोन खुलने पर 7.6 इंच के बड़े डिस्प्ले में बदल जाता है और बंद करने पर 5.4 इंच की स्क्रीन वाला कॉम्पैक्ट फोन बन जाता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। 256GB मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर 2026 शाम 5.30 बजे से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से होगी।
ALSO READ: सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes
1. 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले
iPhone Duo की सबसे बड़ी खासियत इसका 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डिंग डिस्प्ले है। Apple के मुताबिक यह किसी भी iPhone में दिया गया अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें ProMotion, Always-On Display और 3,000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है। फोन को फोल्ड करने पर बाहर 5.4 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। यानी सामान्य काम के लिए कॉम्पैक्ट फोन और वीडियो, मल्टीटास्किंग या गेमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन।
ALSO READ: एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत
2. Titanium बॉडी और नया हिंज
Apple ने iPhone Duo में टाइटेनियम फ्रेम और नया हिंज सिस्टम दिया है। कंपनी का कहना है कि हिंज में 100 से ज्यादा कंपोनेंट्स हैं। फोन को पानी, धूल और छींटों से बचाने के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है। यानी फोल्डेबल फोन होने के बावजूद Apple ने इसकी मजबूती पर खास ध्यान दिया है।
3. A20 Pro चिप से मिलेगी जबरदस्त पावर
iPhone Duo में वही A20 Pro चिप दी गई है जो iPhone 18 Pro सीरीज में इस्तेमाल हुई है। यह 2nm प्रोसेस पर बनी है और इसमें 6-core CPU, 7-core GPU और Dual 16-core Neural Engine दिया गया है। Apple के अनुसार A20 Pro का CPU पिछली पीढ़ी के A19 Pro से 20% तक तेज और GPU 40% तक तेज है।
ALSO READ: LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग
4. Dual Battery से लंबी बैटरी लाइफ
फोल्डेबल डिजाइन के कारण Apple ने फोन के दोनों हिस्सों में अलग-अलग बैटरी लगाई है। दोनों बैटरियां मिलकर एक सिस्टम की तरह काम करती हैं। Apple के अनुसार बाहरी डिस्प्ले इस्तेमाल करने पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, जबकि अंदर की बड़ी स्क्रीन पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
5. 48MP Dual Fusion कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP Dual Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 48MP Fusion Main और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा शामिल हैं। Ultra Wide कैमरा मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। यानी फोल्डेबल होने के साथ Apple ने कैमरा अनुभव से भी समझौता नहीं किया है।
6. Smart Take और Duo Preview
iPhone Duo के कैमरे में कुछ खास फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Smart Take AI की मदद से यह पहचान सकता है कि फोटो खिंचवाने वाले लोग कब तैयार हैं। वहीं Duo Preview की मदद से फोटो खिंचवाने वाला व्यक्ति भी बाहरी स्क्रीन पर लाइव कैमरा प्रीव्यू देख सकता है। इससे फोटो का फ्रेम और पोज पहले ही चेक किया जा सकता है।
7. 4K 120fps Dolby Vision वीडियो
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी iPhone Duo काफी दमदार है। इसका मुख्य कैमरा 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसका इस्तेमाल खासकर स्लो-मोशन वीडियो के लिए किया जा सकता है। Apple ने वीडियो में बेहतर ऑडियो के लिए Audio Mix जैसे फीचर भी दिए हैं।
8. पहली बार iPhone में Split View मल्टीटास्किंग
फोल्डेबल स्क्रीन का सबसे बड़ा फायदा सॉफ्टवेयर में दिखाई देता है। Apple ने iOS 27 को iPhone Duo के लिए नए तरीके से डिजाइन किया है। यूजर दो ऐप्स को एक साथ Split View में चला सकता है। उदाहरण के लिए एक तरफ Safari और दूसरी तरफ Notes खोले जा सकते हैं। एक ही ऐप की दो विंडो भी खोली जा सकती हैं। यही फीचर iPhone Duo को सामान्य iPhone से काफी अलग बनाता है।
9. Apple Intelligence और नया Siri AI
iPhone Duo में Apple Intelligence और नया Siri AI भी दिया गया है। नया Siri यूजर के व्यक्तिगत संदर्भ को समझने और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने में सक्षम बनाया गया है। Apple के मुताबिक Siri AI अभी Beta के रूप में उपलब्ध हो रहा है।
10. भारत में कीमत 3 लाख के करीब
iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। यह 256GB मॉडल की कीमत है।
इसके अलावा:
256GB: ₹2,99,900
512GB: ₹3,24,900
1TB: ₹3,74,900
2TB: ₹4,49,900
यानी टॉप मॉडल की कीमत ₹4.5 लाख के करीब पहुंच जाती है। Apple की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर यही कीमतें दी गई हैं।
क्या iPhone Duo भारतीयों की पसंद बन पाएगा?
मेरी राय में iPhone Duo भारत में चर्चा और आकर्षण तो खूब पैदा करेगा, लेकिन यह तुरंत आम भारतीयों का फोन नहीं बनेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत है। भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इतनी कीमत इसे सीधे एक अल्ट्रा-प्रीमियम/लक्जरी स्मार्टफोन की कैटेगरी में ले जाती है। हालिया रिपोर्टों में भी भारत में iPhone Duo की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं और मीम्स देखने को मिले हैं।
फिर भी iPhone Duo के लिए भारत क्यों बड़ा बाजार हो सकता है?
पहली वजह—Apple का ब्रांड वैल्यू। भारत में iPhone को सिर्फ स्मार्टफोन नहीं बल्कि प्रीमियम स्टेटस प्रोडक्ट के तौर पर भी देखा जाता है। दूसरी वजह—फोल्डेबल फोन का आकर्षण। iPhone यूजर्स लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन का इंतजार कर रहे थे। इसलिए Apple के पहले फोल्डेबल मॉडल को लेकर शुरुआती उत्सुकता बहुत ज्यादा हो सकती है।
तीसरी वजह—EMI और ट्रेड-इन। Apple भारत में No Cost EMI और Trade In जैसे विकल्प भी दे रहा है, जिससे ऊंची कीमत का शुरुआती बोझ कुछ खरीदारों के लिए कम हो सकता है।
कहां मिल रहा है सस्ता
प्राइस लिस्ट के मुताबिक अमेरिका में इस स्मार्टफोन की कीमत सबसे कम है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.14 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max 1,299 डॉलर (करीब 1.24 लाख रुपए) से शुरू होता है, जबकि फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत 1,999 डॉलर (करीब 1.90 लाख रुपए) है। अमेरिका में नए iPhone सबसे सस्ते मिल रहे हैं। यहां iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.06 लाख रुपए है, जबकि भारत में यही मॉडल 1,64,900 रुपए से शुरू होता है। इसी तरह iPhone Duo का अमेरिका में प्राइस भारतीय मुद्रा में 1.9 लाख रुपए के करीब है, अमेरिका जैसे मार्केट्स में टैक्स स्ट्रक्चर अलग होने के कारण वहां शुरुआती कीमत भारत के मुकाबले काफी कम दिखती है।
यूएई में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 5,099 दिरहम (करीब 1,32,075 रुपए) है। वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 5,499 दिरहम (करीब 1,42,435 रुपए) और iPhone Duo की कीमत 8,499 दिरहम (करीब 2,20,142 रुपए) से शुरू होती है।
जापान में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 2,19,800 येन (करीब 1.37 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max 2,39,800 येन (करीब 1.49 लाख रुपए) में मिलता है, जबकि iPhone Duo की कीमत 3,64,800 येन (करीब 2.27 लाख रुपए) है।
चीन में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 9,999 युआन (करीब 1.42 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max की कीमत 10,999 युआन (करीब 1.56 लाख रुपए) और iPhone Duo की कीमत 15,999 युआन (करीब 2.27 लाख रुपए) से शुरू होती है।
ब्रिटेन में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 पाउंड (करीब 1.54 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro Max 1,299 पाउंड (करीब 1.67 लाख रुपए) से शुरू होता है, जबकि iPhone Duo की कीमत 1,999 पाउंड (करीब 2.57 लाख रुपए) है।
जर्मनी में iPhone 18 Pro की कीमत 1,449 यूरो (करीब 1.61 लाख रुपए) से शुरू होती है। iPhone 18 Pro Max 1,599 यूरो (करीब 1.77 लाख रुपए) और iPhone Duo 2,299 यूरो (करीब 2.55 लाख रुपए) से शुरू होता है।
लेकिन सबसे बड़ी चुनौती कीमत है
यहीं iPhone Duo को भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा चुनौती मिलेगी। ₹2.99 लाख में ग्राहक एक प्रीमियम iPhone और दूसरा अच्छा स्मार्टफोन दोनों खरीद सकता है। इसके अलावा Samsung जैसे ब्रांड पहले से फोल्डेबल फोन बाजार में मौजूद हैं।
इसलिए iPhone Duo के लिए सबसे संभावित ग्राहक होंगे- Apple के कट्टर प्रशंसक, हाई-इनकम प्रोफेशनल्स, टेक एन्थूजियास्ट और वे ग्राहक जिन्हें सबसे नया और अलग डिवाइस चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक iPhone Duo भारत में 'मास मार्केट हिट' से ज्यादा 'प्रीमियम आइकॉन' बनने की संभावना रखता है।
इसकी डिजाइन, 7.6 इंच की स्क्रीन, A20 Pro चिप, कैमरा और फोल्डेबल iOS अनुभव इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं, लेकिन करीब ₹3 लाख की शुरुआती कीमत इसे आम iPhone खरीदार की पहुंच से काफी दूर रखती है। यानी भारतीयों को iPhone Duo पसंद जरूर आएगा, लेकिन कितने भारतीय इसे खरीदेंगे- इसका फैसला फीचर्स से ज्यादा कीमत करेगी।
Apple Watch Series 12: अमेरिकी टेक दिग्गज एपल ने अपनी नई Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 की बिक्री भारत में शुरू करने के साथ ही एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि इन नई स्मार्टवॉच का सबसे चर्चित हेल्थ फीचर हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की चेतावनी भारत में शुरुआत में उपलब्ध नहीं होगा।
कंपनी ने इस फीचर में हो रही देरी की आधिकारिक वजह बताते हुए स्पष्ट किया है कि यह फैसला नियामकीय मंजूरियों में आ रही प्रक्रिया के कारण लिया गया है।
क्यों अटका हाइपरटेंशन फीचर? एपल ने जारी किया बयान
एपल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘Apple Watch Series 12 और Ultra 4 के लिए हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर भारत में शुरुआत में उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि इस मॉडल के लिए अतिरिक्त नियामकीय मंजूरियों की प्रक्रिया अभी जारी है। भारत में इसकी उपलब्धता अगले साल (2027) तक होने की उम्मीद है।’
चूंकि हाइपरटेंशन फीचर सीधे तौर पर यूजर के हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ा एक संवेदनशील मेडिकल नोटिफिकेशन है, इसलिए भारत में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) जैसी संस्थाओं से मेडिकल डिवाइस के रूप में इसकी पूर्ण मंजूरी मिलना आवश्यक होता है। मंजूरी मिलते ही इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए भारत में रोलआउट कर दिया जाएगा।
Apple Watch Series 12: भारत में कीमत और कब से मिलेगी?
भारत में Apple Watch Series 12 की कीमत ₹56,900 से शुरू होती है। भारतीय ग्राहक इस स्मार्टवॉच का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, जबकि स्टोर्स में इसकी बिक्री 18 सितंबर से आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी।
हाई बीपी फीचर रुका, लेकिन मिलेंगे ये एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स
भले ही हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन के लिए भारतीय यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़े, लेकिन Apple Watch Series 12 में कई नेक्स्ट-जेन हेल्थ और फिटनेस फीचर्स शामिल किए गए हैं:
हायर-फ्रीक्वेंसी हार्ट रेट मॉनिटरिंग: इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी हार्ट रेट और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) ट्रैकिंग दी गई है।
न्यू रेडिनेस स्कोर: यूजर की बॉडी रिकवरी और वर्कआउट के लिए शरीर कितना तैयार है, इसका सटीक आकलन करने के लिए नया ‘रेडिनेस स्कोर’ फीचर दिया गया है।
अन्य हेल्थ ट्रैकिंग: ईसीजी ऐप (ECG App), स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) नोटिफिकेशन, स्लीप ट्रैकिंग, फॉल डिटैक्शन (Fall Detection) और इमरजेंसी एसओएस जैसे प्रीमियम फीचर्स पहले की तरह चालू रहेंगे।
बैटरी लाइफ में 25% तक का सुधार
एपल का दावा है कि Apple Watch Series 12 सामान्य इस्तेमाल में 24 घंटे तक का डेली बैटरी बैकअप देती है। वहीं आउटडोर वर्कआउट के दौरान यह बिना रुके 10 घंटे तक चल सकती है, जो कि पिछले मॉडल की तुलना में 25% अधिक बैटरी लाइफ है।
iPhone 17 Pro vs iPhone 18 Pro: हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में एपल के आईफोन की फ्लैगशिप ‘प्रो’ सीरीज का नया वेरियंट लॉन्च हो गया है। ये सीरीज हमेशा से दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में परफॉर्मेंस और इनोवेशन का पैमाना तय करती आई है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro की तुलना में नए प्रो मॉडल में न केवल प्रोसेसर का जनरेशनल अपग्रेड देखने को मिला है, बल्कि कैमरे से लेकर डिस्प्ले कटआउट तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
अगर आप iPhone 17 Pro का इस्तेमाल कर रहे हैं या हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए दोनों ‘प्रो’ मॉडल्स के बीच के बड़े अंतर क्या-क्या है।
1. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: 3nm बनाम दुनिया की पहली 2nm चिप
iPhone 17 Pro: यह फोन TSMC की 3nm (N3P) प्रोसेस पर बनी A19 Pro चिप के साथ लॉन्च हुआ था, जो 12GB रैम और ऑन-डिवाइस एपल इंटेलिजेंस को आसानी से संभालती है।
iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro में कंपनी ने दुनिया की पहली 2-नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाली A20 Pro चिप दी है। 2nm टेक्नोलॉजी की वजह से नया मॉडल iPhone 17 Pro के मुकाबले 15% ज्यादा तेज परफॉर्मेंस देता है और बैटरी की खपत लगभग 30% कम करता है।
2. iPhone 18 Pro का सबसे बड़ा अपग्रेड
एपल के नए iPhone 18 Pro में प्राइमरी कैमरे के स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है, जहां पिछले मॉडल iPhone 17 Pro के फिक्स्ड अपर्चर (f/1.78) वाले 48MP कैमरे के मुकाबले अब 48MP का मेकेनिकल वैरिएबल अपर्चर लेंस दिया गया है। पेशेवर DSLR कैमरों की तरह काम करने वाली यह तकनीक रोशनी के हिसाब से लेंस के अपर्चर को खुद एडजस्ट कर लेती है, जिससे यूजर्स को तेज धूप में ओवर-एक्सपोजर से बचाव मिलता है और कम रोशनी यानी नाइट फोटोग्राफी में बेहद क्लियर व नेचुरल बोकेह इफेक्ट के साथ परफेक्ट तस्वीरें हासिल होती हैं।
3. डिजाइन और डिस्प्ले: छोटा डायनेमिक आइलैंड
iPhone 17 Pro: इसमें एल्युमीनियम-टाइटेनियम फिनिश, 6.3 इंच का 120Hz ProMotion OLED डिस्प्ले और मानक साइज़ का डायनेमिक आइलैंड दिया गया था।
iPhone 18 Pro: नए iPhone 18 Pro में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी के नए कॉम्पोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से डायनेमिक आइलैंड का साइज काफी छोटा हो गया है। इससे यूज़र्स को ज्यादा स्क्रीन एरिया और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
4. बैटरी लाइफ और थर्मल मैनेजमेंट
थर्मल कूलिंग: iPhone 17 Pro में दिए गए वैपर चैंबर को iPhone 18 Pro में और ज्यादा अपग्रेड किया गया है। 2nm A20 Pro चिपसेट और नए कूलिंग सिस्टम के कारण 4K/8K वीडियो रिकॉर्डिंग और हैवी 3D गेमिंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होता।
बैटरी लाइफ: 2nm चिप की कम पावर खपत के कारण iPhone 18 Pro की बैटरी लाइफ iPhone 17 Pro के मुकाबले लगभग 2 से 3 घंटे अधिक चलती है।
5. प्राइस में हो गया है सबसे बड़ा खेल
भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 (बेस वेरिएंट) रखी गई थी।नई 2nm चिपसेट और वैरिएबल अपर्चर लेंस तकनीक की वजह से लॉन्च हुए iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,44,900 रखी गई है। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और बिक्री आधिकारिक तौर पर उपलब्ध है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल के वेरियंट में करीब ₹10,000 का उछाल किया गया है।
क्या आपको अपग्रेड करना चाहिए?
अगर आपके पास iPhone 17 Pro पहले से है, तो A19 Pro चिप और 12GB रैम आज भी बेहद पावरफुल हैं। हालांकि, अगर आपके लिए DSLR-लेवल फोटोग्राफी और 2nm चिप की एक्स्ट्रा बैटरी लाइफ मायने रखती है, तो ही iPhone 18 Pro पर स्विच करना सही फैसला होगा। अगर आप सीधे पुराने मॉडल (iPhone 15 Pro या 16 Pro) से शिफ्ट हो रहे हैं, तो लेटेस्ट iPhone 18 Pro खरीदना ही सबसे बेहतर और फ्यूचर-प्रूफ विकल्प है।
एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है। साथ ही लॉन्च के तुरंत बाद भारत में अपने कई पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी ₹65000 तक की है। अब 256GB वाले iPhone 17 की कीमत ₹99,900 है, जो पहले ₹82,900 थी। मतलब कि ₹17,000 या 20.5% का इजाफा। 512GB वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,24,900 है, जो पहले के ₹1,02,900 से ₹22,000 या 21.4% ज्यादा है।
एपल ने iPhone 17e भी महंगा कर दिया है। इसके 256GB वर्शन की कीमत अब ₹79,900 है, जो पहले की ₹64,900 कीमत से ₹15,000 या 23.1% ज्यादा है। 512GB मॉडल की कीमत ₹84,900 से बढ़कर ₹1,04,900 हो गई है, जो ₹20,000 या 23.6% की बढ़ोतरी है। iPhone 16 128GB की कीमत में ₹20,000 की बढ़ोतरी हुई है। दाम ₹69,900 से बढ़कर ₹89,900 हो गया है, यानि कि 28.6% की बढ़ोतरी।
iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 256GB मॉडल की कीमत अब ₹1,49,900 है, जबकि पहले यह ₹1,19,900 थी, यानि कि ₹30,000 या 25% की बढ़ोतरी। 512GB मॉडल की कीमत ₹1,39,900 से बढ़कर ₹1,74,900 हो गई है, जो कि ₹35,000 या 25% की बढ़ोतरी है। 1TB iPhone Air की कीमत ₹1,59,900 से बढ़कर ₹2,24,900 हो गई है, मतलब कि ₹65,000 या 40.6% की बढ़ोतरी।
नई iPhone 18 Pro सीरीज
नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,64,900 है। iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 रखी गई है। अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर, जबकि Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में 18 सितंबर से उपलब्ध होंगे। प्री-बुकिंग भारत सहित 65 देशों में 12 सितंबर से शुरू होगी। iPhone 18 Pro में 256GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,64,900, 512GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,89,900, 1TB वाले मॉडल की कीमत ₹2,39,900 और 2TB वाले मॉडल की कीमत ₹3,14,900 है।
iPhone 18 Pro Max की कीमत 256GB के लिए ₹1,79,900, 512GB के लिए ₹2,04,900, 1TB के लिए ₹2,54,900 और 2TB के लिए ₹3,29,900 है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max 4 रंगों – ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी में उपलब्ध होंगे।
फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी किया लॉन्च
Apple ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी लॉन्च किया है। भारत में कीमत 256GB के लिए ₹2,99,900, 512GB के लिए ₹3,24,900, 1TB के लिए ₹3,74,900 और 2TB के लिए ₹4,49,900 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा मोबाइल फोन है, जो 23 अक्टूबर से भारत में उपलब्ध होगा। यह ‘स्टार व्हाइट’ और ‘नाइट स्काई’ रंगों में उपलब्ध होगा। भारत समेत 70 से ज्यादा देशों और इलाकों में ग्राहक शुक्रवार, 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर दे सकेंगे।
Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo
US Stock Market: भारतीय रिटेल निवेशकों के लिए अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करना अब काफी आसान और किफायती हो गया है। पराग पारिख की GIFT City स्थित इकाई ‘PPFAS GIFT’ ने अपने दो प्रमुख इंटरनेशनल फंड्स में न्यूनतम निवेश सीमा को $5000 से घटाकर सिर्फ $500 कर दिया है।
यानी अब एंट्री टिकट में सीधे 90% की कटौती कर दी गई है, जिससे आम निवेशक भी कम रकम के साथ S&P 500 और Nasdaq 100 जैसे दिग्गजों में पैसा लगा सकेंगे।
₹4.79 लाख नहीं, अब सिर्फ ₹48000 से करें शुरुआत
रुपए और डॉलर के मौजूदा एक्सचेंज रेट (लगभग ₹95.74 प्रति डॉलर) के हिसाब से इस कटौती का सीधा गणित ये है कि, पहले $5000 की न्यूनतम सीमा के कारण निवेशकों को कम से कम ₹4.79 लाख की भारी-भरकम राशि की जरूरत होती थी।अब $500 की नई सीमा लागू होने के बाद आप मात्र ₹48000 से यूएस मार्केट में अपना पोर्टफोलियो शुरू कर सकते हैं।
PPFAS GIFT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम का मकसद छोटे निवेशकों के लिए ग्लोबल इन्वेस्टिंग के दरवाजे खोलना है।
Access global investing at a lower entry point.
The minimum investment for our Outbound Passive Funds has been reduced from US$5,000 to US$500.
Explore the Parag Parikh IFSC S&P 500 Fund of Fund & Parag Parikh IFSC Nasdaq 100 Fund of Fund.
Invest Now – https://t.co/TgV8PxMyuJ pic.twitter.com/uTrB8SYAbg
— PPFAS GIFT (@ppfasgift) August 25, 2026
किन दो फंड्स में घटा न्यूनतम निवेश?
यह बदलाव PPFAS Alternate Asset Managers IFSC द्वारा GIFT City से ऑफर किए जाने वाले दो आउटबाउंड पैसिव फंड्स पर लागू हुआ है:
Parag Parikh IFSC S&P 500 Fund of Fund: यह फंड अमेरिका की 500 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों के इंडेक्स (S&P 500) को ट्रैक करने वाले एक्यूपुलेटिंग ETFs और UCITS में निवेश करता है। यह अमेरिकी लार्ज-कैप मार्केट में ब्रॉड एक्सपोजर देता है।
Parag Parikh IFSC Nasdaq 100 Fund of Fund: यह फंड Nasdaq 100 इंडेक्स में पैसिव निवेश की सुविधा देता है। इसमें अमेरिका की टॉप 100 गैर-वित्तीय कंपनियां शामिल हैं, जिनमें टेक्नोलॉजी और टेक-ओरिएंटेड ग्रोथ कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।
आम निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?
जो निवेशक अपने कुल पोर्टफोलियो का 5% या 10% हिस्सा ही अमेरिकी बाजार में लगाना चाहते थे, उनके लिए ₹4.8 लाख एकमुश्त लगाना काफी मुश्किल था।
अब केवल ₹48000 में निवेशक अपने पोर्टफोलियो को ग्लोबल डाइवर्सिफाई कर सकते हैं। GIFT City के जरिए इन फंड्स में निवेश करने पर भारतीय निवासियों को अलग से किसी विदेशी ब्रोकरेज अकाउंट खोलने का झंझट नहीं रहता।
GIFT City के जरिए कैसे काम करता है निवेश?
गुजरात स्थित GIFT City भारत का पहला इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) है। यहां वित्तीय सेवाएं भारतीय रुपए के बजाय विदेशी मुद्रा (यूएस डॉलर) में ऑफर की जाती हैं। निवासी भारतीय नागरिक लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम(LRS) नियमों के तहत अपनी गाढ़ी कमाई को डॉलर बेस करेंसी वाले इन दोनों फंड्स में पार्क कर सकते हैं।
कम एंट्री टिकट का मतलब जोखिम कम होना नहीं!
न्यूनतम निवेश घटने से फंड में एंट्री आसान हुई है, लेकिन इससे जुड़ा मार्केट रिस्क कम नहीं हुआ है। निवेशकों का रिटर्न अमेरिकी शेयर बाजार के प्रदर्शन के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल पर निर्भर करेगा। S&P 500 इंडेक्स स्थिर और ब्रॉड मार्केट एक्सपोजर देता है, जबकि Nasdaq 100 इंडेक्स ज्यादा टेक-फोकस्ड होने के कारण ज्यादा वोलेटाइल हो सकता है।
अगर आप अपने निवेश को एपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल या एनवीडिया जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों में लगाना चाहते थे, तो GIFT City के रास्ते PPFAS का यह फैसला आपके एंट्री बैरियर को 90% तक खत्म कर देता है। हालांकि, किसी भी इंटरनेशनल फंड में दांव लगाने से पहले अपनी रिस्क कैपेसिटी और करेंसी रिस्क का आकलन जरूर कर लें।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
- 1
- 2




