LIVE: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1.5 लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

LIVE: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1.5 लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

DUSU election

Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान जारी। मतदान दोपहर 1 बजे तक चलेगा जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। मतगणना के बाद परिणाम शनिवार दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पल पल की जानकारी…

 

एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए।

-दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना जारी। डेढ़ लाख छात्र करेंगे 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला।

-DUSU चुनावों के कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अमृतसर ज़िले में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ASI हरजीत सिंह को सलाम। हम उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। पंजाब सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा देने की घोषणा करती है।

अगले महीने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में होगा आमना-समना

पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम अगले महीने भारत में होने वाली एएचएफ मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कुल छह देशों की टीमें मैदान पर उतरेंगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, भारत सरकार की मौजूदा नीति के तहत भारत और पाकिस्तान की टीमें मल्टी नेशन्स इवेंट यानी कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं। इसी नियम के तहत पाकिस्तान की हॉकी टीम को भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति मिली है।

कहां-कहां पर खेला जाएगा मुकाबला

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में कोई प्रॉब्लम नहीं है। हो सकता है कि इंडिविजुअल सीरीज (इंडिया और पाकिस्तान) न हो सकें।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पूरी मदद देगी। यह राज्य में पहली बार होने वाला इस स्तर का टूर्नामेंट होगा।

कौन-कौन सी टीमें ले रही हिस्सा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कुल छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के मुकाबले पंजाब के जालंधर और मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। वहीं ओमान और बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट के लिए रिजर्व टीमों में रखा गया है। अगर किसी कारण से कोई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, तो उसकी जगह ओमान या बांग्लादेश की टीम को खेलने का मौका मिल सकता है।

हर साल होता है टूर्नामेंट

एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट हर साल होता है। वहीं 2025 में इसका आयोजन नहीं हुआ था। इस बार भारत मौजूदा चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगा। भारत ने 2023 में चेन्नई और 2024 में चीन के हुलुनबुइर में खिताब जीतकर लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत

भारत की मौजूदा खेल नीति के तहत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय यानी दो देशों के बीच होने वाली खेल सीरीज पर रोक है। यह नीति पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और सख्त हुई थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। लेकिन, ओलंपिक चार्टर के नियमों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान किसी मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकते हैं। साथ ही, भारत में होने वाली ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हिस्सा लेने से भी नहीं रोका जाएगा।

भारत की खेल नीति के तहत पाकिस्तान की टीम को बहु-देशीय टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच तनाव का हवाला देते हुए तमिलनाडु में होने वाले 2025 जूनियर वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था।

Gurpreet Singh Shot Dead: कौन थे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी? अपनी ही सरकार में AAP नेता की सरेआम हत्या

Gurpreet Singh Shot Dead: पंजाब के फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सीनियर नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार (30 अगस्त) को बताया कि हमलावरों ने उनके बाइक का काफी देर तक पीछा किया और फिर उनपर तोबड़तोड़ फायरिंग की। यह हत्याकांड रविवार (29 अगस्त) शाम पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर के ममदोट शहर में हुई। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की सरेआम कई राउंड गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर उस मोटरसाइकिल का पीछा किया जिस पर वह सवार थे। फिर उन पर गोलियां चला दीं। यह घटना शाम करीब 7:45 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, गोपी और एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी कार में सवार हमलावरों ने उनका पीछा किया और फायरिंग कर दी।

गोलीबारी में गोपी को गंभीर चोटें आईं। फिर उन्हें इलाज के लिए फिरोजपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद, फिरोजपुर ग्रामीण के डीएसपी करण कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम का पता लगाने तथा हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इस हत्याकांड से पंजाब में तनाव का माहौल है। इस हत्याकांड पर इसलिए अधिक सवार उठ रहे हैं क्योंकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है।

दोस्त के कार पर भी गोलीबारी

SSP ने बताया कि इस हमले के पीछे एक पुराना विवाद था। जांच में चुनाव से जुड़ा विवाद एक अहम पहलू के तौर पर सामने आया है। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि गोपी और उनके दोस्त हरप्रीत मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जबकि उनके कुछ दोस्त एक अलग कार में उनके पीछे आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उस कार पर भी गोलीबारी की।

‘आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड है’

जांच करने वाले अधिकारी गाड़ी पर हुई फायरिंग से जुड़े हालात की जांच कर रहे हैं। घटनाक्रम का पूरा ब्योरा पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, “दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। हमलावरों की पहचान कर ली गई है। हमारी टीमें बना दी गई हैं। हम जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्य आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड है। वह गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- Nepal Flood Update: नेपाल में फिर विनाशकारी त्रासदी का खतरा! भोटे कोशी नदी में बाढ़ का बहाव बढ़ा, रसुवा में हाई अलर्ट

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जांच जारी रहने के साथ ही कई टीमें बनाई गई हैं। आरोपी की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। दरअसल, इस घटना ने पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। हमले के पीछे चुनाव से जुड़ा विवाद होने की बात से इस मामले के राजनीतिक चर्चा का विषय बनने की भी संभावना है।